City Media - Page 1382 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1382

काछनगादी के तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व साँसद दीपक बैज..

0

काछनगुड़ी में साँसद बैज ने किया पौध रोपण..

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज ने कल होने वाले दशहरा के महत्वपूर्ण रस्म काछनगादी पूजा विधान स्थल के नए स्वरूप के तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही वहाँ के सेवादारों से चर्चा की साँसद बैज ने चर्चा के दौरान पूछा “काछनगुड़ी के नए स्वरूप को देख कर कैसा लग रहा है।” तैयारियों को देखते हुए वहाँ के सेवादार सभी ने खुशी जाहिर की साथ ही साँसद दीपक बैज ने गुड़ी प्रांगण में पौध रोपण भी किया।

इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,साँसद प्रतिनिधि जिला सुशील मौर्य,आशीष मिश्रा,कैलाश नाग,रोजविन दास,जाहिद हुसैन,पार्षद कमलेश पाठक,साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,महेश द्विवेदी,महेंद्र सिंह,शहनवाज खान,नीलम कश्यप,एम ज्योति राव,तहसीलदार,आर.आई.,पी डब्ल्यू डी के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

आयु संवाद एवं अमृत महोत्सव के तहत दल्लीराजहरा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा में आयु संवाद एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर बस स्टैंड के पास राजहरा पैथोलॉजी के बाजु में आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा शिविर लगाया गया जिसमे गर्भवती माताओं तथा धात्री माताओं को आयुर्वैदिक औषधियों की जानकारी दी इसके साथ ही वात, बवासीर, दमा एवं चर्मरोग आदि समस्याओं में आयुर्वेदिक चिकित्सा किस प्रकार उपयोगी है उसकी जानकारी दी गई | कच्ची जड़ीबूटियों के बारे में बताया गया एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु जानकारी दी गई |

आयुष संवाद कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित “आयु संवाद” अभियान (मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी) आयुर्वेद और कोविद 19 महामारी पर जागरूकता फैलाने के लिए सबसे बड़े जन जागरूकता अभियान कार्यक्रमों में से एक है।  देश भर के आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा देश के लोगों के लिए 5 लाख से अधिक व्याख्यान एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह आजादी का अमृत महोत्सव इस साल 12 मार्च को महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक 75 सप्ताह की उलटी गिनती के साथ शुरू किया गया था। तब से, जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक पूरे देश में अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आयु संवाद एवं अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद का प्रचार प्रसार किया गया | दल्लीराजहरा में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ कामना पाठक, अरुणा डोंगरदिवे, नर्सिंग सिस्टर, हरिशंकर परसाई, बी. एल. बोरकर, फार्मसिस्ट कमलेश्वर उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

HDFC परिवर्तन बैंक व वृत्ति संस्था द्वारा दुर्ग के व्यापारी द्वारा सीता फल मंडी का आयोजन किया

0

HDFC BANK PARIBARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा आज 05 अक्टूबर 2021 मैं डोंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमउडीह के गांव कुर्सिटिकुर मैं आज एक सीताफल की मंडी की आयोजन किया गया जिसे की ग्रमीणों की आय में वृद्धि हो उसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों द्वारा सीता फल का विक्रय किया गया ग्रामीणों उचित मूल्य मिल सके उसके लिए HDFC परिवर्तन बैंक व वृत्ति संस्था द्वारा दुर्ग के व्यापारी द्वारा सीता फल मंडी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा 200 रुपये प्रति कैरेट के हिसाब सीता फल विक्रय किया इसमें गाँव के 50 परिवार द्वारा सीता फल का विक्रय किया गया जिसे गाँव के लोगो को उचित मूल्य मिला जिसके लिए गाँव वालो वृत्ति संस्था और HDFC परिवर्तन बैंक को धन्यवाद कहा ।

इसमें दुर्ग से व्यापारी आए और गांव वालो को अच्छी रकम दिलवाए यानी प्रति क्रेट्स को 200 रूपया में खरीदे,, पुरा 50 परिवार को इसका लाभ मिला, तथा 22000/_ की लाभ मिला, गांव बालों की कहेना है की अगर इस तरह वृत्ति संस्था के द्वारा हमारे गांवों मैं ऐसे कार्यक्रम चलेगा तो गांवों वालो को बहुत मदद मिलेगा. अंत मैं सरपंच और उपसरपंच ,HDFC BANK और VRUTTI संस्था को धन्यवाद देते हुए इस सभा को संबोधित किया |

जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानरंजन दास जी, एग्री बिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइन जी, एग्री एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी और एमआईएस प्रवीण साहु जी और कोऑर्डिनेटर गोमती नागवंशी, खिलेंद्र, दीपिका मसीह इनके साथ साथ सरपंच उपसरपंच जी ग्रामवासी लिमउडीही उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने एल्डर मेन हरीश साहू को बेहतर इलाज के लिये सौपा दो लाख का चेक

0

जगदलपुर/संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर मोतीतालाब निवासी हरीश साहू को बेहतर इलाज के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से प्राप्त दो लाख का चेक प्रदान किया। इस दौरान श्री जैन ने क़हा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री सदैव लगातार लोगो को आर्थिक रूप से संकट मे जूझ रहे लोगो की मदद कर रहे है। हरीश साहू पैन क्रियाश टाईटीस बीमारी से जूझ रहे जिनका इलाज हैदराबाद मे चल रहा है, उन्हे आर्थिक मदद प्रदान की है जिसके लिये हम सभी उनको धन्यवाद प्रेषित करते है। इस दौरान वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण संघ के सदस्य जानकी राम सेठिया भी मौजूद रहे |

खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय कार्यकारिणी की छटवीं त्रैवार्षिक आमसभा दल्ली राजहरा में संपन्न, नए केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन

0

दिनांक 04.10.2021 को भारतीय मजदूर संघ से संबधं खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय कार्यकारिणी की छटवीं त्रैवार्षिक आमसभा दल्ली राजहरा में संपन्न हुई जिसमें नए केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया और कर्मियों एवं श्रमिकों के हितों से जुड़े कई प्रस्ताव पारित गए गए। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए संग के नव निर्वाचित अध्यक्ष एमपीसिंह ने बताया कि खदान मजदूर संघ भिलाई के पुराने कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चूका था और वर्ष 2020 में ही नए कार्यकारिणी का गठन किया जाना था किन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे आगे बढ़ाया जा रहा था। वर्तमान में कोरोना महामारी नियंत्रण में आने के बाद भा.म.सं. के प्रदेश महामंत्री ने खदान मजदूर संघ भिलाई के नए कार्यकारिणी के गठन हेतु सहमति प्रदान की और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पभारी (सार्वजानिक उपक्रम) राधेश्याम जायसवाल को नए कार्यकारिणी गठन हेतु अधिकृत किया। तत्पश्चात प्रदेश प्रभारी सार्वजनिक उपक्रम राधेश्याम जायसवाल और बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने भारत माता, विश्वकर्मा भगवान और दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। तत्पश्चात अथितियों का स्वागत किया गया। उसके उपरांत कर्मियों के हितार्थ पांच प्रस्ताव पारित किये गए जो इस प्रकार से हैं –

(१) सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में बीएसपी एवं बीएसएल से तीन कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है जिसे प्रबंधन के अधिकारी नियमित प्रक्रिया कहकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि उक्त स्थानांतरण बदले की भावना से की गयी कारवाई है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है और उक्त स्थानांतरण को तत्काल निरस्त करने की मांग करता है। उक्त प्रस्ताव श्री राजीव सिंह द्वारा लाया गया जिसका समर्थन श्री अजित मालिक द्वारा किया गया।

(२) नीलेश कुमार द्वारा रखा गया और किशोर कुमार माइती द्वारा समर्थित प्रस्ताव के माध्यम से उपस्थित सदस्यों ने यह प्रस्ताव पारित की कि वर्तमान में ठेकों में श्रमिकों की भर्ती को लेकर आये दिन प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और इसका मुख्य वजह प्रबंधन के कुछ अधिकारीयों द्वारा कथित रूप से पैसे लेकर श्रमिकों की भर्ती में दखल देना है। इसके अलावा ठेका श्रमिकों को ठेकेदार अथवा प्रिंसिपल एम्प्लायर द्वारा अन्य मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। अतः ठेका श्रमिकों के हितार्थ संघ यह प्रस्ताव पारित करता है कि १० वर्ष या उससे अधिक समय से ठेका श्रमिक के रूप में कार्यराय सभी ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण/विभागीयकरण किया जावे और प्रबंधन के अधिकारीयों द्वारा ठेकों में श्रमिकों की भर्ती हेतु किये जाने वाले धांधली को तत्काल बंद किया जावे।

(३) आज बीएसपी प्रबंधन द्वारा कर्मियों की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उत्पादन लिया जा रहा है। एलटीसी के छुट्टी पर रहने वाले कर्मियों को जबरदस्ती बुलाकर कार्य कराया जाना, अनधिकृत रूप से नार्मल कार्यावधि से अधिक कार्य कराने या साप्ताहिक अवकाश के दिन उत्पादन के दृष्टिकोण से कर्मियों को कार्य पर बुलाना लेकिन उसके बदले में कर्मियों को अवैध तरीके से प्रतिपूरक छुट्टी देना जिसमे कर्मी कागज पर तो ड्यूटी करता है लेकिन वास्तविकता में वह कार्यस्थल पर नहीं रहता है जैसे गलत और अवैध तरीके अपनाये जाते है। अधिकारीयों को अपने स्वयं के लिए 3-5 वर्ष पुरानी गाड़ी चाहिए, उत्पादन के लिए सात वर्ष पुरानी टिप्पर्स चाहिए लेकिन कर्मियों के परिवहन हेतु सर्वे ऑफ गाड़ियां का उपयोग, चालीस वर्ष पुराने और अनफिट गाड़ियों का उपयोग, ब्लास्टिंग के बाद माइंस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप मिसफायर चेक न करना, आदि आदि ऐसे कई दृश्टान्त हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि कर्मियों के जान को खतरे में डालकर उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका संघ निंदा करता है और इस प्रस्ताव के माध्यम से बीएसपी एवं अन्य सरकारी एजेंसिओं के समक्ष रखकर इसके निराकरण के लिए प्रयास करने का संकल्प लेता है। उक्त प्रस्ताव श्री लखन लाल चौधरी द्वारा रखा गया जिसका समर्थन श्री राजेंद्र राजपूत द्वारा किया गया।

(४) ओ.पी.सोनी द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि जब खदान प्रबंधन डीजीएमएस के द्वारा ठेका श्रमिकों के लिए किये गए सिफारिश के पालन में तत्परता दिखता है तो यही प्रबंधन और दीजीएम्से के अधिकारी केंद्र सरकार के द्वारा निर्मित्त माइंस रूल 1955 के रूल 46 के पालन करने और कराने में क्यों कोताही बरतते हैं? अतः संघ इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाते हुए इसके निरकारण हेतु हर संभव प्रयास करेगा। इस प्रस्ताव का समर्थन श्री उमेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

(५) इस प्रस्ताव के माध्यम से महारत्न सेल के इकाइयों में अधिकारीयों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघ ने बिगुल फूंकते हुए प्रस्ताव पारित किया कि खदानों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं इसे करने वाले अधिकारीयों को चिन्हांकित किया जावेगा और सूचना के अधिकार का उपयोग कर सबूत जमा किया जावेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारीयों के विरुद्ध शिकायत पर अगर स्थानीय/बीएसपी/सेल प्रबंधन कोई कारवाई नहीं करता है तो संघ इसके विरुद्ध पुलिस ठाणे में एफआईआर करने हेतु आवेदन डालेगा और जरूरत पड़ने पर मामले को सक्षम न्यायलय मके समक्ष रखते हुए ठेकों की जांच और दोषी अधिकारीयों पर दंडात्मक कारवाई करने की भी मांग करेगा। उक्त प्रस्ताव एमपीसिंह द्वारा रखा गया जिसका समर्थन सतीश पांडेय द्वारा किया गया।

तत्पश्चात पुराणी कमिटी को भांग करने की घोषणा की गयी और चुनाव अधिकारी राधेश्याम जायसवाल द्वारा नए कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। नव निर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार से हैं –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

(1) अध्यक्ष (केंद्रीय) – एम.पी.सिंह – दल्ली राजहरा। (2) कार्यकारी अध्यक्ष – पवन कुमार वर्मा (हिर्री) एवं शिव कुमार साहू (नंदिनी)
(3) उपाध्यक्ष – किशोर कुमार माइती, संजय यादव, राजीव सिंह, कृष्ण मस्की, नागेश जैन, बी.पी.कश्यप (सभी राजहरा), एल.एन.साहू, हिम्मत सिंह रंधावा (नंदिनी), पृथ्वी सहगल (हिर्री), (4) महामंत्री – उमेश कुमार मिश्रा (नंदिनी), (5) उप महासचिव/उपमहामंत्री – लखन लाल चौधरी (राजहरा), एवं अजय कुमार नामदेव (हिर्री), (6) सचिव (मंत्री) – ओ.पी.सोनी, विनोद कुमार आर्डे, अजित मल्लिक, नीलेश कुमार, राजेंद्र राजपूत, शिव कुमार नायक ( सभी राजहरा), प्रमोद सिंह (हिर्री) , राम सुजान कोरी, सुरेश कुमार ध्रुव (नंदिनी) (7) कोषाध्यक्ष – संतोष कुमार देवांगन (राजहरा)। नए कार्यकारिणी गठन के उपरान्त श्री राधेश्याम जायसवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नए कार्यकारिणी के मार्ग दर्शन में भा.म.सं. के रीती निति के तहत कर्मियों और श्रमिकों के हित के लिए संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा और सफलता प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत भारतीय मजदूर संघ के राजहरा शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी पी कश्यप का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दोगुने दामों पर सोलर लाईट की नियम विरूद्ध खरीदी

0

जगदलपुर । जिले के बकावण्ड बस्तर विकासखंड के तीन दर्जन से अधिक पंचायतों में नियम विरूद्ध की गई सोलर लाईट की खरीदी। सरपंच सचिव को बिना किसी जानकारी के पंचायतों में 15 से 20 सोलर लाईट लगाकर भेजा जा रहा बिल। जिन पंचायतों में लाईट लगाई गई है उन पंचायत के सचिव ने भुगतान करने से मना करने पर नेताओ से दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि बस्तर एवं बकावण्ड विकासखंड पंचायतों में पंचायत के बिना किसी प्रस्ताव के 15 से 20 सोलर लाईट लगाई जा चुकी है जिसकी पंचायतों को कोई जानकारी भी नहीं है किसी मद से लाईट लगाई गई है। 42 से 45 हजार का बिल: कई पंचायतों में प्रति नग सोलर लाईट को 42 से 46 हजार के दर से भुगतान कराने 10 लाख का बिल पंचायतों को भेजा जा चुका है जबकि पूर्व में इसकी पंचायतों को कोई सूचना भी नहीं दी गई और न ही पंचायतों से ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा गया है। सरपंच सचिव ने उक्त बिल के भुगतान को करने से साफ इंकार कर दिया है। दोगुने दामों पर खरीदी: बिजली विभाग के जानकारों व ठेकेदारों की माने तो जिन पंचायतों में बिल भेजा गया है वह नियम विरूद्ध होने के साथ-साथ दोगुने दाम पर खरीदी होना बताया गया है जबकि स्थानीय स्तर पर 20 से 24 हजार सोलर लाईट का प्रतिनग मूल्य बताया जा रहा है। धमतरी के एक ठेकेदार द्वारा महंगे दामों पर सोलर लाईर पंचायतों में लगाना पंचायत की राशि का दुरूपयोग करने के समान है। सरपंच सचिव के लिए सोलर लाईट के बिल का भुगतान करना सरदर्द बन गया है। क्रय नियम की अनदेखी: भंडार क्रय नियम के अनुसार पंचायतों में पांच लाख से अधिक का कार्य होने पर विधिवत टेण्डर बुलान के लिए नियमानुसार अखबर में विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रावधान है। टेण्डर में भाग लेने वाले में जिसकी दर कम होती है कार्य उसी को दिया जाता है। सारे नियमों को दरकिनार कर अपने चहेते को फायदा पहुंचाने गोपनीय ढंग से पंचायतों में नियम विरूद्ध लगाई गई सोलर लाईट। कमिश्नर से जांच की मांग: जिला पंचायत सदस्य सरिता पानीग्राही ने नियम विरूद्ध सोलर लाईट खरीदी का आरोप लगाते हुए बस्तर कमिश्नर को लिखित शिकायत कर जांच करो की मांग की है जिसकी प्रतिलिपि कले?टर बस्तर एवं जिला पंचायत सीईओ को भी दी गई है। साहब को फोन उठाने में परहेज: जनपद पंचायत बकावण्ड के सीईओ से जब सोलर लाईट मामले में जानने के लिए फोन किया गया तो साहब ने फोन नहीं उठाया गया जिसके चलते जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। जिले में ऐसे कई अधिकारी है जो पुोन उठाने से परहेज करते है जिसमें बकावण्ड सीईओ भी शामिल है।

आंध्र के कमलूर में बंधक आदिवासी बेटियों की घर वापसी

0

सुकमा। नारायणपुर जिले के कई गांव की बेटियां आंधप्रदेश के कमलूर जिले के एक गाँव मे लगभग 1 माह तक ठेकेदार के चंगुल में फंसी रही ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका शोरी एवं प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना जागरुकता अभियान के जिला अध्यक्ष के संयुक्त प्रयास से सभी बंधक मजदूर सोमवार को छड्डाीसगढ़ के कोंटा पहुंची जहां दीपिका एवं विजय के साथ स्थानीय युवको ने इन्हें खाना पीना खिलाकर नारायणपुर रवाना किया । मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कोरेन्डा गाँव के लेखन पिता सुकमा बड्डे, कलेपाल की सनिता पिता सुखराम पोटाई, बेनूर पुसलपारा की मसी पिता बुधराम कचलम, गोंगला के बुजुर्ग वते पिता कानसिंह कचलाम एवं फूलमती मानकू,बंचपेई की शांति पिता धाकडराम को चिंतूर के बाशा नामक होटल संचालक ने अपने घर मे भवन निर्माण का कार्य कहकर बुलाया परन्तु जब ये लड़कियां दो पुरुषों के साथ बाशा के घर चिंतूर पहुंची तो बाशा ने उन्हें भद्राचलम में काम है कहकर गाड़ी में बिठाकर सीधे विजयवाड़ा होते हुए कमलूर जिले के सन्तोषीनगर ले गया एवं वहां इन्हें किसी ठेकेदार के हांथों सौप कर वापस आ गया उनके वहां पहुंचते ही ठेकेदार ने इनसभी का शोषण प्रार्भ कर दिया सुबह 3 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक कार्य करवाया जाता जिससे ये सभी बहुत परेशाम हो गए आधार व मोबाइल ठेकेदार के द्वारा ज?त कर लिया गया था। इन सभी मजदूरों के मोबाइल एवं आधारकार्ड ठेकेदार के द्वारा ज?त कर लिया गया था जिसके कारण ये लोग किसी से भी स्पर्क करने में असमर्थ थे।

स्थानीय पुलिस ने किया था सहयोग करने से मना इन सभी मजदूरों ने बताया कि इनके प्रताडऩा से तंग आकर हम लोगों ने स्थानीय पुलिस थामा सन्तोषी नगर में जाकर अपनी परेशानी बताई परन्तु उन्होंने किसी भी प्रकार से हमारा कोई सहयोग नहीं किया जिसके कारण मजबूर होकर हमे वहीं शरण लेना पड़ा महिलाओं से की छेडख़ानी एवं लज्जाभंग करने का प्रयास इन महिलाओं ने बताया कि कार्य करने के बाद रात में हम छत पर सोते थे परन्तु ठेकेदार के द्वारा हमसे छेडख़ानी की जाती थी और गलत काम करने का प्रयास भी किया जब हम सहमत नहीं हुए तो हमारे साथ मारपीट भी की गई इसके बाद डरकर हम सब एक दूसरे के साथ साथ सोते थे अधिवक्ता दीपिका शोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़)–इन सभी मजदूरों के विषय मे जानकारी मिलते ही यह मामला एसपी नारायणपुर के संज्ञान लाकर सभी को सकुशल वापस छत्तीसगढ़ लाया गया,ये मानव तस्करी के श्रेणी के अंर्तगत आता है जो कि गैरकानूनी है और आदिवासी बालिकाओं को बंधक बनाकर रखा गया उनसे मारपीट कर अमानवीय एवं रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया जो कि शारीरिक शोषण करने के उद्देश्य से किया गया था ऐसे कितने ही मामले हैं जो हमारे संज्ञान में नहीं है शासन को तत्काल सर्वे ऐसे लोगों की वापसी हेतु अभियान शुरू करना चाहिए एवं बिना कलेक्टर व एसपी के अनुमति व शासकीय रजिस्ट्रेशन के आदिवासी बालिकाओं का अन्य राज्यों में पलायन बन्द किया जाना चाहिए साथ ही अंतरराज्यीय स्तर पर चलने वाली बसों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाना चाहिए जिससे आदिवासी बालिकाओं का शोषण बन्द हो सके। पी.विजय(जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान सुकमा )– मुझे इन आदिवासी बालिकाओं के साथ कुछ पुरुषों को करनूर के सन्तोषीनगर में बंधक बनाए जाने की व इनके आधार व मोबाइल छीनकर मारपीट करने की जानकारी मिली थी मैंने नारायणपुर एसपी साहब उदय किरण से बात कर उन्हें राहत पहुंचाई । उदय किरण (एसपी नारायणपुर) इस विषय में मुझे सूचना मिली थी मैंने एसपी करनूर सुधीर कुमार रेड्डी से बात कर नारायणपुर के इन सभी मजदूरों छत्ताीसगढ़ वापसी की व्यवस्था करवाई।

त्योहारों से ठीक पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में, मुसाफिरों, गुंडा एवम निगरानी बदमाशों पर विशेष निगाह

0

➡️ बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्कॉट के साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर की गई सघन चेकिंग

➡️ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस्तर दशहरा कार्यक्रम क्षेत्रों में की गई चेकिंग

➡️ होटल लाज सराय पर लोगों की आवाजाही पर सतत निगरानी

➡️ जगदलपुर के एंट्री एवं एग्जिट मार्गों पर वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग

त्योहारी सीजन के मद्देनजर बस्तर पुलिस के द्वारा एहतियातन तौर पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ! मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी समय में बस्तर दशहरा , नवरात्रि, दिवाली, ईदमिलादुन्नबी एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के प्रवास के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थल , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दशहरा कार्यक्रम स्थल, एवम आसपास के क्षेत्र में बम डिस्पोजल टीम, और डॉग स्कवॉट के साथ जगदलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग किया गया है ! इसके अलावा शहर के प्रमुख होटल, लॉज , रुकने के सराय की भी चेकिंग किया एवं रुकने वाले लोगों एवं आवाजाही के कारणों की भी तस्दीक किया जा रहा है ! साथ ही जगदलपुर पहुँचने और बाहर जाने के प्रमुख मार्गो पर पुलिस बल लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों, सामानों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय बाजार, गोल बाजार , एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही मुसाफिरों की चेकिंग कर , गुंडा और निगरानी बदमाशों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है!

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ की जा रही बर्बरता पूर्वक कार्रवाई से पूरे देश में आक्रोश, बस्तर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव

0

जगदलपुर।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किए गए निर्मम हत्या एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु लखीमपुर ख़िरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव किया गया।

घेराव के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खिरी की घटना से यह साबित हो गया है कि भाजपा को किसान,मजदूर व गरीब बिल्कुल भी पसंद नहीं भाजपा उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश कर रही है इस घटना के विरोध में प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया जो कि लोकतंत्र की हत्या और उसके अधिकारों का हनन है राजनीतिक पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है हर किसी को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है किसी को भी लखीमपुर जाने नही दिया जा रहा है शर्मा ने कहा कि परिस्थितियां बयान कर रही है कि भाजपा पूरी तरह किसान, गरीब, मजदूरों के खिलाफ और उनकी विरोधी है तथा उनके द्वारा किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं करना चाहती भाजपा किसानों के अधिकारों को दबाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है मंत्री अजय मिश्रा को भी बर्खास्त किया जाना चाहिए जिन्होंने किसानों के आंदोलन को कुचलने व दबाने की कोशिश की उन पर अतिशीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए जिस तरह से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बयान आया कि मेरा पुत्र वहां नही था वह अपने पुत्र को पूरी तरह बचाने की कोशिश कर रहे है साक्ष्य छुपाने के आरोप में उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए पीड़ित परिवार से मिलना दुख पर सहभागी बनना भाजपा को पच नहीं रहा कई रहस्यमय मामलों के उजागर से भयभीत भाजपा सरकार पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राजनेताओं को रोक रही है छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और पंजाब के उपमुख्यमंत्री को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं देने से यह साबित हो गया कि योगी सरकार पूरी तरह से डरी और सहमी हुई है और इस घटना की पूर्ण जिम्मेदार भी।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में इतनी बड़ी घटना हो गई मगर आज पर्यन्त तक प्रधानमंत्री और भाजपा की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया ना आना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि तीनों कृषि काले कानून के विरोध में किसानों द्वारा निरंतर आंदोलन किया जा रहा है कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता है कि उसी सरकार के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा किसानों को कहते हैं कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे, भाजपा अंग्रेजों से प्रेरित होकर राजनीति कर रही है यह लाशों पर सत्ता के लिए हमेशा राजनीति करती रही है इस देश की विडंबना है कि उन्होंने ऐसे हाथों में देश को सौंपा जिसके कारण पूरे देश में अराजकता का माहौल है कांग्रेस लगातार किसानों के लिए न्याय की सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रही है किसानों का मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि हक व अधिकार का मुद्दा है इसे राजनीति चश्मे से नही देखना चाहिए किसानों की हत्या के बाद विपक्ष के नेताओं को पीड़ितों से मिलने नहीं दिया जाना और भी दुर्भाग्य जनक व अलोकतांत्रिक है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को लखनऊ में जबरिया रोककर नजर बंद करना उन्हें लखीमपुर खिरी में मृत किसानों के परिजनों के आंसू पोछे जाने से रोकना तथा योगी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैया की घोर शब्दों में निंदा की जाती है।

छत्तीसगढ़ मत्स्य विभाग के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर सत्याग्रह कर रहे हैं ऐसे में लोकतंत्र विरोधी और गोडसे विचारधारा के मानने वालों ने निहत्थे किसानों को कार से रौंदकर, कुचलकर उनकी हत्या की है दुर्भाग्य की बात है कि पूरी घटना मोदी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जिनके ऊपर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनके ही पुत्र के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है हम दो हमारे दो की नीति पर चलने वाली मोदी, योगी की सरकार तीन काले कृषि कानून को लागू कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों का आभार जताते कहा कि तीन कृषि काले कानून के खिलाफ बीते साल भर से दिल्ली की सड़कों पर देश के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरा देश और मीडिया देख रहा है किसानों की आवाज को सुनने के बजाय उन्हें कुचलने का काम किया जा रहा है देश के अन्नदाता की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार ने आंदोलन कारियों के सड़कों पर लगे पंडालों से बिजली का कनेक्शन और पेयजल सप्लाई भी बंद किया जा चुका है ब्रिटिश साम्राज्य के तर्ज पर आंदोलन को कुचलने के प्रयास किया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी किसानों को डराने धमकाने और क़ानूनीतन्त्र का दुरुपयोग कर किसानों का गला घोटने का कार्य कर रही है जो न्याय संगत नहीं।

इस कलेक्ट्रेट घेराव में प्रदेश/जिला/ब्लॉक/जोन/सेक्टर/बूथ/अनुभाग के पदाधिकारीगण/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित/समन्वय समिति के सदस्यगण/पार्षद/मनोनीत पार्षदगण/त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों/सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

तीन काले कृषि कानून का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों की निर्मम हत्या व राष्ट्रीय नेता को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बंधक बनाये जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव

0

बालोद जिला के समस्त कांग्रेसी साथियों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देश में लागू किए जाने वाले तीन काले कृषि कानून का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों की केंद्रीय मंत्री के काफिले के द्वारा निर्मम हत्या किया गया। मृतक किसानों के परिजनों से मिलने आ रही हमारी राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बंधक बनाये जाने के विरोध में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट का घेराव माननीय मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में किया जाना है।

इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बालोद जिला कलेक्ट्रेट का घेराव जिला के कांग्रेस जनों के द्वारा किया जाना है अतः आप सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को दोपहर 11:00 बजे बालोद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाना है इस पर आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।अतः आप सभी बालोद जिले में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष गण,सभापति ,पूर्व महापौर ,पार्षद ,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं ,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य एवं पदाधिकारी, सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजनों से निवेदन है सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट के सामने उपस्थित होवे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS