City Media - Page 1757 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1757

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण

0

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद . राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत 15 अगस्त 2020 को प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि का न्यू पुलिस लाईन सिवनी, बालोद आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन एवं उद्बोधन, 09.30 बजे कोरोना वारियर्स का सम्मान होगा।

जिला बालोद द्वारा पिछड़े वगॅ समाज के विभिन्न समस्याओ के सदभॅ मे प्रधानमंत्री भारत सरकार एवम मुख्यमंत्री छग सरकार के नाम एस डी एम बालोद को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने निवेदन किया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | बालोद ओबीसी महा सभा जिला बालोद द्वारा पिछड़े वगॅ समाज के विभिन्न समस्याओ के सदभॅ मे प्रधानमंत्री भारत सरकार एवम मुख्यमंत्री छग सरकार के नाम एस डी एम बालोद को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने निवेदन किया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओबीसी महा सभा के जिलाध्यक्ष यगय देव पटेल एवम जिला महामंत्री संतोष कौशिक ने बताया कि छग सहित पुरे देश मे ओबीसी की संख्या 54 % है ज्यादा संख्या वाले पिछड़े वगॅ समाज को संख्या के अनुपात मे शासन से किसी भी प्रकार का आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है राजनैतिक शैक्षणिक एवम आर्थिक दृष्टिकोण से भी ठगा सा महसूस करते है हमारी मांग निम्नानुसार है ओबीसी जातिगत जनगणना कराने ओबीसी आरक्षण की क्रीमी लेयर शर्तो मे साजिशन बदलाव का विरोध मंडल आयोग की अनुशंसा को पुनॅतः लागु करे शासकीय विभागो मे निजीकरण बंद हो संविधान के अनुच्छेद 16-4 के तहत 54 %आरक्षण की मांग Uppsc की परिक्षा परिणाम मे आरक्षित वगॅ के अभयारिथियो के रिजल्ट को साजिशन कर रोकने वाले अधिकारियो के विरूद्ध कायॅवाही बेरोजगारो के समग्र विकास हेतु रोजगार गारंटी बील NEET परिक्षा मे पिछडे वगॅ को प्रदत्त आरक्षण लागू करने सहित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर शीघ्रता शीघ्र निराकरण करने का निवेदन किया गया है अन्यथा की स्थिति मे ओबीसी महासभा के बैनर तले उग्र आंदोलन की जावेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी मांग पत्र सौंपने वालो मे ओबीसी महासभा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष यगय देव पटेल जिला महा मन्त्री संतोष कौशिक पार्षद लेखराज शाहिरो दुष्यंत गगॅ वंशीय दुर्जन साहु सहित पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक लोग शामिल हो कर ओबीसी महासभा को समर्थन दिया है

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास बालोद मे 13अगस्त को सम्पन्न हुआ ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट के समीप न्यू पुलिस लाईन, सिवनी, बालोद में गरिमापूर्वक मनाने आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अपर कलेक्टर श्री ए.के.वाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्रीमती सिल्ली थामस, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे ध्वजारोहण राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत 15 अगस्त 2020 को प्रातः 09 बजे न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि का न्यू पुलिस लाईन सिवनी, बालोद आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड आॅफ आॅनर एवं राष्ट्रगान, 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन एवं उद्बोधन, 09.30 बजे कोरोना वारियर्स का सम्मान होगा।

कृषक हुए लाभान्वित डिजिटल प्लेटफाॅर्म से

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – जगन्नाथ साहू | जिला बालोद के गुण्डरदेही और गुरूर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम के किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा whats App से जुड़े जिसमें श्री उगेंद्र पांडे कृषि विभाग द्वारा तीस किसानों को फोन के माध्यम से कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट और रोग के, नर्सरी की तैयारी, खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से फसल प्राप्त किया जा सके पांडे जी नी जमीन के बारे कहते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में भी पंजाब जैसे भयावह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे जिससे जमीन कि उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।


प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू भी मौजूद थे, भूपेंद्र साहू ने कहा कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक किसान भाई कोई भी मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।

जैन धर्म के आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण के आगमन पर श्री महावीर सेवा समिति द्वारा बूचड़खाने, पशु वध व मांसाहार की बिक्री को रोकने की मांग हेतु एसडीएम और नपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा

0

दिनांक 15 अगस्त 2020 से जैन धर्म का आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण की शुरुआत हो रही है जोकि 24 अगस्त 2020 तक चलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

दल्लीराजहरा – सर्वोच्च न्यायालयब के आदेश CA NO  5469,2005 हिसा विरोधक संघ वि मिर्जापुर मोती कुरेश जमात एवम् अन्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार दिनाँक 15 अगस्त 2020 से 24 अगस्त 2020 तक अनुभाग में संचालित समस्त बूचड़खाने,पशु पक्षी वध एवम् पर प्रतिबंधित लगवाने बाबत श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी डौन्डी लोहारा के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमे अपील किया गया, दिनांक 15 अगस्त 2020 से जैन धर्म का आध्यात्मिक महापर्व पर्युषण की शुरुआत हो रही है जोकि 24 अगस्त 2020 तक चलेगी इस अवसर पर अधिक से अधिक धर्म ध्यान त्याग एवं जीवो के प्रति सद्भावना एवं जीव दया का कार्य किया जाता है इस संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया है कि इस अवसर पर पशु वध बूचड़खाने एवं मांस बिक्री इत्यादि पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे साथ ही इस संदर्भ में अखिल भारतीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने भी आदेश पारित किया है जिसकी प्रतिलिपि ज्ञापन के साथ संलग्न करके दी गई है और इन पर पालन करने के लिए निवेदन किया गया है, इसकी कॉपी  नगर पालिका अध्यक्ष को भी दिया गया ताकि इसका पालन करके अधिक से अधिक जियो की रक्षा हो सके इस अवसर ज्ञापन देने गौतम बाफना क्रांति जैन सुमित जैन अंकित जैन अमित ढ़ेलडिया गुलाब जैन मनीष जैन आदि लोग उपस्थित थे |

PM Modi ने 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की नई व्यवस्था का लोकार्पण किया साथ ही दिए टैक्सपेयर्स को बड़े तोहफे | जानिए मोदी की घोषणा की 10 बड़ी बातें

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी घोषणा की है. 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की इस नई व्यवस्था का आज लोकार्पण किया गया है. इस नए सिस्टम से ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए जुगाड़ और सिफारिश खत्म होगी. सिस्टम फेसलेस होने के कारण आयकर विभाग का प्रभाव जमाने का चक्कर भी खत्म हो जाएगा. आइए आपको बताते हैं PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…

  1. पीएम ने कहा कि देश में चल रहे आधारभूत बदलाव का सिलसिला आज एक नए पड़ाव पर पहुंचा है. इस प्लेटफार्म में फेसलेस स्टेटमेंट, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर की योजना है.
  2. 5 लाख आय पर टैक्स जीरो है. बाकी स्लैब पर भी टैक्स कम हुआ है.
  3. मोदी ने कहा कि नई व्यवस्था से प्रभाव और दबाव का मौका जीरो हो गया है.
  4. अनावश्यक मुकदमेबाजी खत्म होगी. ट्रांसफर-पोस्टिंग वाली गैरजरूरी ऊर्जा से भी राहत मिलेगी.
  5. आज से शुरू हो रही नई व्यवस्थाएं मिनिमम गर्वनेंट और मैक्सिम गर्वनेंस की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है. देशवासियों के जीवन से सरकार के दखल को कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है.
  6. अब हाई कोर्ट में 1 करोड़ रुपये तक के और सुप्रीम कोर्ट में 2 करोड़ रुपये तक के केस की सीमा तय की गई है. कम से कम कानून हो और जो कानून हो वह बहुत साफ हो |
  7. विदेशी निवेशकों का विश्वास भी भारत पर बढ़ रहा है. कोरोना संकट के दौरान भी भारत में बड़े पैमाने पर FDI का आना इसका सबूत है |
  8. टैक्सपेयर्स चार्टर क्या है? अगर आसान भाषा में समझें तो ये चार्टर एक तरह की लिस्ट होगी, जिसमें टैक्सपेयर्स के अधिकार और कर्तव्य के अलावा टैक्स अधिकारियों के लिए भी कुछ निर्देश होंगे. इसके जरिए करदाताओं और इनकम टैक्स विभाग के बीच विश्वास बढ़ाने की कोशिश की जाएगी.
  9. पिछले कुछ सालों में आयकर भरने वालों की संख्या में ढाई करोड़ की वृद्धि हुई है. लेकिन 130 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग ही टैक्स दे रहे हैं. देश को इस पर चिंतन करना होगा
  10. सोच और एप्रोच दोनों बदलनी होगी. हमारे लिए सुधार का मतलब है, यह नीति आधारित हो, टुकड़ों में नहीं हो और एक सुधार दूसरे का आधार बने |

Breaking गांजे की अवैध तस्करी करने के आरोप में 4 लोग पुलिस की गिरफ्त में

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

जगदलपुर – कोरोना के कारण लॉक डाउन का फायदा उठाकर प्रदेश में अवैध कारोबारी जैसे शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुछ ज्यादा सक्रिय हो गए है इसके साथ ही साथ पुलिस की भी धरपकड़ जारी है | आये दिन पुलिस अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है | ऐसे ही जगदलपुर पुलिस द्वारा 4 तस्करों को पकड़ने में कामयाबी प्राप्त हुई है जिसकी कीमत लगभग 4 लाख आंकी गई है | मुखबिर से सुचना मिली कि एक इनोवा कार एमपी 05 सीबी2369 द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही है | पुलिस द्वारा उस रास्ते पर बेरिकेटिंग लगाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई, जब मुखबिर के द्वारा बताए गए इंनोवा कार आती दिखी तो रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में 88 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ (गांजा) भानपुरी पुलिस को मिला।

पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो पता चला उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाने की कोशिश कर रहे थे |

शर्मनाक – शराब के नशे में मां ने चंद रुपयों की खातिर बेच दिया दो महीने का बच्चा, केस दर्ज

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

हैदराबाद से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमे एक माँ ने शराब के नशे में चंद रुपयों की खातिर 2 महीने के बच्चे को 45 हजार में बेच देने का आरोप है | मामला हैदराबाद के हबीब नगर पुलिस थाने का है |

इस मामले पर बात करते हुए गोशामहल इलाके के एसीपी, नरेंदर रेड्डी ने कहा कि अब्दुल मजीद की पत्नी जोया खान ने एक मीडियेटर के सहायता से सुभानपुरा के रहने वाले शेख मोहम्मद के जरिए तबस्सुम नामक महिला को 45 हजार रुपये में अपने बेटे को बेचा है. इसके बाद शेख मोहम्मद और तबस्सुम, शिराज बेगम नामक महिला से मिले. शिराज दोनों को अपनी छोटी बहन शमीम बेगम के पास ले गई, जिसकी बेटी आएशा बेगम को कोई बच्चा नहीं है. आएशा बेगम ने 45 हजार रुपये लेकर जोया का बच्चा खरीदा लिया.

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद मामले को सुलझा दिया. बच्चे को उनसे लेकर वापस जोया और अब्दुल को दे दिया गया है. इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया, जिसमें प्रमुख आरोपी ज़ोया खान और दूसरा आरोपी आएशा बेगम को बनाया गया. सभी को कोर्ट में पेश किया गया.

Big Breaking मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – बालोद पाररस रेल्वे क्रासिंग के पास पटरी के बीचोबीच एक युवक की लाश मिली है जिसका सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण पहचान में नहीं आ रही है | अंदेशा लगाया जा रहा कि लाश जिस तरह से ट्रैक पॉइंट पर पड़ी है मालगाड़ी की चपेट में आने से ही युवक की मौत हुई होगी | युवक का सिर कुचल जाने से मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है | मृतक की उम्र लगभग 28-30 वर्ष की है | जब रात में रेल्वे कर्मियों और आसपास के लोगों ने जब देखा कि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तो तुरंत 108 पर कॉल किया गया | 108 के आने के पश्चात् पता चला कि उसकी मौत पहले से ही हो चुकी है |

Big Breaking कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। 

उनकी पहचान कांग्रेस के तेर तर्रार प्रवक्ता तौर पर की जाती थी. उन्हें टीवी डिबेट अक्सर देखा जाता था जहां वो अपनी पार्टी का रुख पुरजोर तरीके से रखते थे.

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस के लिए जाने वाले थे, उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS