City Media - Page 945 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 945

आरईएस के ईई को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

0
  • स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण दो साल में भी नहीं हो पाया है पूरा
  • कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब


बकावंड जिस कार्य को आठ माह में पूरा करना था, वह दो साल में भी पूर्ण नहीं हो पाया है। इस लेटलतीफी को लेकर संबंधित अधिकारी को भरी सभा में फटकार सुननी पड़ी।


बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में सीएचसी भवन के निर्माण का कार्य अनुबंध एवं शर्तों के आधार पर दो वर्षो में भी पूर्ण नहीं हो पाने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सामन्य सभा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री देवांगन को जमकर फटकार लगाई। कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर कार्य में हुए विलंब पर तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। पिछले दिनों हुई जिला पंचायत बस्तर की सामान्य सभा बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य क्षेत्र के विकास कार्यों में हो रहे विलंब को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए। लापरवाह अधिकारी को फटकार लगाते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी बकावंड के निर्माणाधीन भवन के सिविल कार्य के लिए निविदा 10 जून 2020 को स्वीकृत हुई थी। लगभग 46 लाख की लागत के इस निर्माण कार्य को 23 जून 2020 के अनुबंध एवं शर्तों के आधार पर बारिश सहित 8 माह में पूर्ण किया जाना था। लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक भवन का कार्य अपूर्ण है। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग ( आरईएस ) को बनाया गया था। भवन निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण नहीं करने पर आरईएस के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लापरवाह अधिकारी पर होगी कार्रवाई
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने बताया कि सीएचसी बकावंड से प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त मामले को जिला पंचायत की सामान्य सभा में गंभीरता से लिया गया। विभाग के अधिकारी मामले में गोलमोल जवाब देते रहे। अधिकारी बैठक में आधी अधूरी जानकारी के साथ उपस्थित थे। ऐसे ही अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
अधिकारी ने रोया फंड का रोना
जिला पंचायत से मिले नोटिस का जवाब आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री देवांगन ने दे दिया है। जवाब में फंड की कमी का रोना अधिकारी ने रोया है। जवाब में बताया गया है कि सीएचसी भवन में वेटिंग हाल, शौचालय, नाली, बाउंड्री वॉल, मरम्मत आदि के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। अर्श क्लीनिक और लेबर रूम के निर्माण में देरी की वजह कार्य स्थल पर स्थित पानी टंकी थी। इस टंकी के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। टंकी को तोड़े बिना कार्य को अंजाम देना संभव नहीं था। उसे तोड़ने के लिए ग्राम पंचायत को पत्र लिखा गया था, लेकिन ग्राम पंचायत ने टंकी को तोड़ने में डेढ़ साल लगा दिए। टंकी टूटने के बाद विभाग के इंजीनियरों ने ले – आउट दिया। मगर निर्माण मद के लिए राशि उपलब्ध ना रहने से ठेकेदार को भुगतान नहीं हो सका और कार्य अटक गया। फंड उपलब्ध होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।

भाजपा ने जब जेल भिजवाया तब साथ खड़ी थी कांग्रेस: जैन

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहा है क्षेत्र का समग्र विकास
  • कांग्रेस सरकार ने जंगलों में रहने वालों को दिया भूमि स्वामी पट्टा
  • संसदीय सचिव जैन ने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर शुक्रवार को विधायक रेखचंद जैन ने विकासखंड की नौ ग्राम पंचायतों में करीब दो करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान जैन ने भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं।

ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कावापाल से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जहां लगभग 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने गांव के समस्त देवी- देवताओं का जयकारा लगाया तथा ग्रामीणों से भी लगवाया। अपने संबोधन में जैन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कावापाल के ग्रामीणों को जंगल पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया था, जिसे वे आज तक भूले नहीं हैं। कांग्रेस तब भी गांव वालों के साथ थी और हमेशा रहेगी। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों को जंगल में रहने का अधिकार एवं वन भूमि के पट्टा दिए जाने की बात कही। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति थमेगी नहीं। बघेल ने 65 से अधिक वनोपजों की खरीदी सुनिश्चित कर ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण  के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।विधायक जैन ने विकास के लिए सतत रूप से प्रयासरत मुख्यमंत्री बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल आदि का आभार माना।
जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें मातागुड़ी मरम्मत, सीसी सड़क, उचित मूल्य दुकान भवन, शौचालय  निर्माण आदि शामिल हैं। विधायक ने कालागुड़ा (तिरिया), गुमलवाड़ा, चितलगुर, पुसपाल, साडगुड़, कुलगांव, बिलोरी एक व बिलोरी दो में भूमिपूजन किया। विधायक ने नानगुर को तहसील का दर्ज़ा प्रदान करने, स्वामी आत्माननंद इंग्लिश मिडियम स्कूल की स्थापना, स्वास्थ्य योजनाओं आदि अनेक सौगात मिलने को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लगातार सौगात देने के लिए उनका आभार माना। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी एल मोहन राव, सरपंच कावापाल कमलोचन, सरपंच कालागुड़ा धनमति बघेल, उप सरपंच महेश नाग, झितरी बघेल, महंगू राम बघेल, सोगाय नाग, पदम नाग, संतोषी सेठिया, विश्वनाथ सेठिया, खगपती सेठिया, तरूनाथ नाग, रामचंद सेठिया,कनकदेई राई, सोनो कश्यप, बुरंद बघेल, सुभद्रा बघेल, तिलक राम बघेल, धनसिंग बघेल आदि सरपंच, उप सरपंच, वरिष्ठ जनों ने भी सम्बोधन दिया। इस दौरान ग्रामीण, डंडारी नृत्य दल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गौरनाथ नाग, कुंजबिहारी पाणिग्रही, सूर्या पाणि, अवधेश झा, संतोष सिंह, गौरव तिवारी, कुलदीप भदौरिया, लोकेश सेठिया, कमल सेठिया, डोमूराम नाग आदि मौजूद थे।

आत्मिक जागृति महोत्सव के कार्यक्रम का हुआ समापन

0
  • मंत्री अनिला भेड़िया पहुंची कार्यक्रम में

दल्लीराजहरा -आत्मिक जागृति कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम आत्मिक जागृति महोत्सव दल्लीराजहरा का आयोजन जोश कोशी की अध्यक्षता में नगर के 6 नंबर स्कूल के प्रांगण में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया। जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में केरल के प्रोफेट श्रीजीत के. थे आराधना रोहोबोथ वर्षीय टीम के द्वारा संगीत संयोजन कर परमेश्वर की महिमा के गीत प्रस्तुत किया गया। प्रभु के गीतो के द्वारा पूरा दल्लीराजहरा शहर प्रभु यीशु मसीह की आराधना में गूंज उठा। प्रोफेट घना कुर्रे के द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किया गया।भाई अभिषेक नाथ के द्वारा संगीत संयोजन किया गया। वही प्रोफेट श्रीजीत के द्वारा लोगो के जीवन में घटित घटना(पूर्व में) एवम आने वाले जीवन में घटनाओं के बारे में बताया गया एवम सुसमाचार प्रचार किया गया।

प्रोफेट श्रीजीत के द्वारा प्रार्थना कर नगर के मरीजों के हित में कार्य करते हुए उनके बीमारियों को दूर किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवम महिला एवम बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। तथा विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची अनिला भेड़िया ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना में शामिल होकर आशीष प्राप्त कर नगर की जनता के लिए सुखमय जीवन की प्रार्थना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आत्मिक जागृति कमेटी टीम के साथियों का आभार प्रकट किया। तीन दिवसीय चले इस आत्मिक जागृति महोत्सव में प्रतिदिन लगभग 3000 से 3500 लोगो ने रुचि लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पास्टर जेकब जोसफ, प्रो घना कुर्रे, रेवरेंट एडिशन सागर, संतोष कोशी, मुक्ति गुहा नियोगी, अखिलेश मसीह, मार्टिन मसीह, जोजी मैथ्यू, ब्रदर स्टीफन, रूबी एंथोनी, विक्रम राव, विल्सन मैथ्यू, डेविड, साहित्य जॉन, आकाश जॉन, बाबा सैरोन, सोना राम, अन्नू मैथ्यू एवम अन्य साथीगण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दुकान संचालक का पैसे आहरण करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0
  • दुकान मालिक के मोबाईल फोन से पैसे ट्रांजेक्शन कर किया था आहरण
  • आरोपी के द्वारा 190000 रूपये का किया गया था ठगी
  • विगत एक वर्ष से फरार आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
  • आरोपी विशाखापटनमृ से हुआ गिरफ्तार

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत् ठगी करने वाले फरार आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थी उबैद खान घर संसार महासेल का संचालक है इनके दुकान में काम करने वाला ईरफान अंसारी वर्ष 2019 से कैश काउण्टर में काम करता था जिसे विश्वास पूर्वक ग्राहकों की सुविधा एवं पैसे की लेनदेन के लिए आनलाईन पेमेंट करने पेटियम इंस्टाल कर, मोबाईल फोन दिया था। जिसमें 190000/-रूपये का हिसाब नहीं मिला। ईरफान अंसारी अपने परिजनों के खाता में पैसा ट्रांसफर कर आहरण किया है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर ईरफान अंसारी के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420,408 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

विवेचना:-
प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, उप0 पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम के नेतृत्व में टीम गठित कर, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान आरोपी ईरफान अंसारी जो अपने सकुनत से लगातार फरार होकर अलग-अगल मोबाईल नंबरों का उपयोग कर, गिरफ्तारी के भय से विशाखापटनम् में छिपा था जिसे घेराबंदी कर, टीम के द्वारा पकड़ा गया है। पूछताछ पर बताये कि वह घर संसार सेल के कैश काउण्टर में काम करता था। जिस दौरान दुकान संचालक ने ग्राहको का पैसा चंलजउ के माध्यम से प्राप्त करने के लिये मोबाईल फोन दिया था। जिसमें से 190000/-रूपये को अपने परिजनों को ट्रांसफर कर आहरण करना स्वीकार किया है। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- उप0 पुलिस अधीक्षक(परिवीक्षाधीन)- आशीष नेताम
निरीक्षक – एमन साहू उप निरी. – संजय वट्टी,रामविलास नेगी प्र.आर. – चंदर मंडावी आरक्षक – तरूण बघेल

दुकान संचालक का पैसे आहरण करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0
  • दुकान मालिक के मोबाईल फोन से पैसे ट्रांजेक्शन कर किया था आहरण
  • आरोपी के द्वारा 190000 रूपये का किया गया था ठगी
  • विगत एक वर्ष से फरार आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
  • आरोपी विशाखापटनमृ से हुआ गिरफ्तार
  • आरोपी जिला गढ़वा (झारखण्ड) का है मुलतः निवासी

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत् ठगी करने वाले फरार आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थी उबैद खान घर संसार महासेल का संचालक है इनके दुकान में काम करने वाला ईरफान अंसारी वर्ष 2019 से कैश काउण्टर में काम करता था जिसे विश्वास पूर्वक ग्राहकों की सुविधा एवं पैसे की लेनदेन के लिए आनलाईन पेमेंट करने पेटियम इंस्टाल कर, मोबाईल फोन दिया था। जिसमें 190000/-रूपये का हिसाब नहीं मिला। ईरफान अंसारी अपने परिजनों के खाता में पैसा ट्रांसफर कर आहरण किया है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर ईरफान अंसारी के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420,408 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

विवेचना:-
प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, उप0 पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम के नेतृत्व में टीम गठित कर, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान आरोपी ईरफान अंसारी जो अपने सकुनत से लगातार फरार होकर अलग-अगल मोबाईल नंबरों का उपयोग कर, गिरफ्तारी के भय से विशाखापटनम् में छिपा था जिसे घेराबंदी कर, टीम के द्वारा पकड़ा गया है। पूछताछ पर बताये कि वह घर संसार सेल के कैश काउण्टर में काम करता था। जिस दौरान दुकान संचालक ने ग्राहको का पैसा चंलजउ के माध्यम से प्राप्त करने के लिये मोबाईल फोन दिया था। जिसमें से 190000/-रूपये को अपने परिजनों को ट्रांसफर कर आहरण करना स्वीकार किया है। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-उप0 पुलिस अधीक्षक(परिवीक्षाधीन)- आशीष नेताम निरीक्षक – एमन साहू उप निरी. – संजय वट्टी,रामविलास नेगी प्र.आर. – चंदर मंडावी आरक्षक – तरूण बघेल

कांग्रेस ने आरक्षण समाप्त किया भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस को समाप्त करने जा रही है: ओजस्वी

0
  • जनता का उत्पीड़न करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने का शंखनाद करेगी भानुप्रतापपुर की जनता:–ओजस्वी भीमा मंडावी
  • आरक्षण को बचाना है कांग्रेस को हराना है:–मंडावी

दंतेवाडा/छत्तीसगढ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में आदिवासी समाज का आरक्षण 32 से घट के 20 ℅ हो गया, साथ-साथ पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण के नाम पर गुमराह किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासी समाज के आरक्षण को रोकने की याचिका लगाने वाले को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है वही पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोकने वाले को राज्य मंत्री का दर्जा कांग्रेस सरकार ने दिया है। सरकार का यह रवैया साफ बताता है कि ना तो वे आदिवासी वर्ग के साथ है ना पिछड़ा वर्ग के साथ हैं।
ओजस्वी जी ने कहा कि आज जब आदिवासी आरक्षण के विषय पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ रखने की आवश्यकता है उस समय भानुप्रतापपुर में चुनाव को सामने देखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार विधानसभा बुलाने का दिखावा कर आदिवासियों को भरमाने की कोशिश कर रही है। ओजस्वी जी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आरक्षण विरोधी सरकार है इस सरकार का हर मंत्री, हर विधायक, केवल जनता के अधिकार छीनने और उनके उत्पीड़न के लिए कार्य करता है।
जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है पिछले 4 वर्षो में भानुप्रतापपुर में अघोषित बिजली कटौती के हालात हैं।भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम लचर हो गई है । छोटी सी समस्या में भी मरीज को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ओजस्वी ने कहा कि भानुप्रतापपुर में भाजपा द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं मरीजों को इलाज में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।पूरे प्रदेश के समान भानुप्रतापपुर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक कर जरूरतमंदों के मकान बनने नही दिए गए हैं । केंद्र सरकार ने हर घर में नल लगवाने के लिए जो पैसे भेजे राज्य की कांग्रेस सरकार ने ना घर बनने दिया ना बने हुए घरों में न लगने दिया।
वन विभाग में धांधली चरम पर है कैम्पा मद के पैसे का लगातार दुरुपयोग चल रहा है हालत यह है कि डीएफओ के खिलाफ खुद कांग्रेस के पदाधिकारी को आंदोलन करना पड़ा।कांग्रेस के संरक्षण में धर्मांतरण का षड्यंत्र चल रहा है। आदिवासियों से उनकी संस्कृति छीनी जा रही है और सरकार कार्यवाही करने की जगह धर्मांतरण करने वाले लोगों का साथ दे रही है।
ओजस्वी जी ने कहा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर जनप्रतिनिधि चुना था यह ठेकेदार और खनन माफिया बन गए।
सीएमडीसी, मोनेट माईनस, चेमल माईनस, हाहालद्दी व चारामा महानदी रेत खदान, सारे माइंस के वैध अवैध ठेके कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में चल रहे हैं।
अवैध ट्रांसपोर्टेशन के कारण सड़कों के बुरे हाल है, स्थानीय व्यक्तियों के अधिकार के हनन व विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलनरत रहते हैं पर उनकी कहीं सुनवाई नहीं होती।
कांकेर से होकर भानूप्रतापपुर, भानु – अंतागढ़ व भानु – चारामा सड़कों का बुरा हाल है। 1 वर्ष पूर्व बने चारामा – भानु मार्ग उखड़ने लगा है ।
ओजस्वी जी ने आगे कहा कि भाजपा अपने 15 वर्षों के विकास कार्य व 4 वर्षों के कांग्रेसी सरकार की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाएगी । उन्होंने कहा अब राज्य की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है । जनता ने यह महसूस कर लिया है कि उन्हें राज्य की कांग्रेस सरकार ने बुरी तरीके से ठगा है। अब वह पुनः भाजपा को वोट कर विकास चाहती है

लबरा भूपेश सरकार बिजली पर सुरक्षा निधि के नाम पर जनता को लूट रही है-विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौंडी छत्तीसगढ़ की जनता ने कभी सोचा भी नही था की बिजली बिल हाफ के नारे के साथ आई कांग्रेस सरकार के राज में ऐसा भी दिन देखना पड़ेगा। जबकि पहले बिजली प्रति यूनिट 2 रूपये था अब उसे भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार ने प्रति यूनिट 4 रूपये कर दिया है॥ और मुख्यमंत्री जी बिजली बिल हाफ करके प्रदेश कि जनता के सामने झूठी वह वही ले रहे हैं।

जनता के आशा के विपरीत बिजली विभाग के तगड़ा झटका ने उपभोक्ताओं को कर्जे तले धकेल दिया है। जिसे लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे ने बिजली विभाग और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।विद्युत विभाग द्वारा लिए जा रहे सुरक्षा निधि को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लबरा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार आम जनता से विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा निधि के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रही है। इसे लेकर आम उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस सरकार के उदासीनता एवं शोषण नीति के कारण हमारे राज्य के भाइयों बहनों को कर्ज लेकर बिजली बिल पटाने मजबूर किया जा रहा है। भूपेश सरकार किसान व गरीब विरोधी है उपभोक्ता बिजली बिल में भारी-भरकम सुरक्षा निधि की राशि देखकर असमंजस की स्थिति में है ज्यादातर उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस सरकार बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर बेतहाशा वृद्धि किया है कांग्रेसी सरकार अपने घोषणापत्र के विपरित छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है बिजली बिल हाफ की बात कहीं गई थी लेकिन यहां तो पूरी बिजली बिल के नाम पर जनता के जेब में डाका डाला जा रहा है। बिजली की दर में वृद्धि करने के बाद सुरक्षा निधि के नाम पर लूट मचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया की जल्द ही छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार व बिजली विभाग को जगाने नगाड़ा बजाकर विधुत विभाग का घेराव,,धरना-प्रदर्शन कर माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर बिजली विभाग के द्वारा सुरक्षा निधि के नाम से ली जा रही राशि को तत्काल रोकने की माॅंग करेंगे॥ धुर्वे ने कहा कि अगर बिजली बिल में राहत नहीं दी गई तो आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।

0
  • 98 वाहन चालकों पर 31400 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा जिले में विषेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है।

दिनांक 17.11.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 98 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 31400 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो के बारे में बताया गया। समझाईश के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालको जैसे तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं सघन वाहन चेकिंग लगातार इसी प्रकार किया जाएंगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में अफसर की भूमिका संदिग्ध

0
  • नकली आदिवासी को जारी कर दिया गया असली जाति प्रमाण पत्र
  • मामला बस्तर फाइटर में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने का
  • एसडीएम ने जारी किया ओड़िशा मूल के युवक को जाति प्रमाण पत्र

अर्जुन झा
बकावंड ओड़िशा मूल के एक युवक द्वारा बस्तरिहा आदिवासी बनकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए बस्तर फाइटर में नौकरी पाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल इस मामले की जांच की जिम्मेदारी जिस अधिकारी को दी गई थी, अब उसी अधिकारी की भूमिका सवालों के घेरे में और जांच के दायरे में आ गई है। इस प्रकरण में इंसाफ की गुहार लगाते आ रहे असली आदिवासी समुदाय के युवक को अफसरशाही ने प्रशासनिक दांवपेंच में बुरी तरह उलझा कर रख दिया है। सूचना के अधिकार अधिनियम को ठेंगा दिखाते हुए अधिकारी इस आदिवासी युवक को परेशान कर रहे हैं। वहीं ओड़िशा मूल के जिस युवक पर फर्जी तरीके से नौकरी पाने का आरोप लगा है, उसे मामले की जांच के बीच आदिवासी होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इस युवक को जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले वही अनुविभागीय दंडाधिकारी हैं, जिन्हें इस समूचे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा निवासी भतरा अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक मानसिंह भतरा ने शिकायत की थी कि उसके गांव में आकर कुछ सालों से रह रहे ओड़िशा के युवक कमलोचन ने अपने पिता पाकलू और दादा दिशा को छोटे देवड़ा निवासी भतरा आदिवासी बताया और खुद को सोमारु भतरा का पुत्र बताते हुए फर्जी वंशवली के जरिए पटवारी से मिसल रिपोर्ट और उसके आधार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर में नौकरी हथिया ली है। मानसिंह का कहना है कि वह सोमारु भतरा की बेटी घासनी का पुत्र है। सोमारु का एकमात्र पुत्र था, जिसका नाम सुखराम था। कमलोचन नाम का कोई बेटा सोमारु का नहीं था। वहीं सुखराम का निधन हो चुका है। मानसिंह की शिकायत के बाद जब हल्ला मचा तब जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच की जिम्मेदारी बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी ओपी वर्मा को सौंपी गई। श्री वर्मा ने गांव जाकर मामले की जांच की। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की है कि मानसिंह सोमारु का बेटा नहीं है तथा वह भतरा आदिवासी समुदाय का भी नहीं है।
एसडीएम ने जारी किया जाति प्रमाण पत्र
मामले की जांच प्रक्रिया के बीच जांच अधिकारी और बस्तर के एसडीएम ओपी वर्मा ने कमलोचन को छोटे देवड़ा निवासी बताते हुए उसके नाम पर भतरा आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र जारी किया है। एसडीएम की सील मुहर से यह जाति प्रमाण पत्र अक्टूबर 2022 में जारी किया गया है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि जब ग्राम पंचायत ने भी कमलोचन के भतरा आदिवासी होने तथा सोमारु भतरा के परिवार से न होने की पुष्टि कर दी है तब भला किस आधार पर कमलोचन को ऐसा जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया ? वहीं इस नए खुलासे se जांच अधिकारी श्री वर्मा की भूमिका को लेकर भी संदेह व्यक्त किया जाने लगा है।
भटक रहा है असली आदिवासी
ओड़िशा मूल का युवक तो नकली भतरा आदिवासी बनकर सरकारी नौकरी का लाभ उठा रहा है, वहीं असली भतरा आदिवासी युवक मानसिंह इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाते भटकने मजबूर है। मानसिंह के साथ इंसाफ करना तो दूर रहा, उसके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी जा रही जानकारी देने से भी साफ इंकार किया जा रहा है। मानसिंह ने नगर सेना कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर अनावेदक कमलोचन को पूर्व में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र और बस्तर फाइटर की नौकरी के लिए उसके द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। मगर उसे यह कहकर किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया गया कि इसके लिए आपको कलेक्टरेट कार्यालय में आवेदन देना होगा।

बाल सुरक्षा सप्ताह पर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरा रंग

0


जगदलपुर बाल दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाल सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर व आसपास के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करने कुछ बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को पुलिस विभाग,युनिसेफ सहित अन्य संस्थाओं के लोगों ने बाल उत्पीड़न कानून के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस विभाग की अधिकारी बेबियाना हेमरोज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला व बच्चों के सुरक्षा के संदर्भ में जारी 1098, 112 और बेड टच व गुड टच के बारें में बताया।

MOST POPULAR

HOT NEWS