City Media - Page 980 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 980

आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी उतरे सड़क पर

0
  • भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे को घंटों जाम रखा
  • आरक्षण प्रतिशत घटने पर प्रदेश सरकार को घेरा भाजपा नेताओं ने


जगदलपुर. अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण में कटौती के मुद्दे को लेकर आदिवासियों ने कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग – 30 पर घंटों चक्काकिया. आंदोलन का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया. इस दौरान आदिवासी नेताओं ने आरक्षण में कटौती के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कांग्रेस पर आदिवासियों से छल करने का आरोप लगाया.


चक्कजाम नारायणपुर चौक पर किया गया. भाजपा के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों के साथ चक्काजाम किया। चक्का जाम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधयाक बेदू कश्यप, लच्छू कश्यप, विक्रम उसेंडी, सेवक राम नेताम पूर्व विधयाक केशकाल, भोजराज नाग, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। चक्कजाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
भाजपा नेताओं ने कहा कि 32 प्रतिशत आरक्षण आदिवासियों को मिल रहा था, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने न्यायालय में बेहतर तरीके से अपना पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण अब आरक्षण घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

ग़फ़लत में डीईओ की भी सहभागिता

0
  • आर्थिक गड़बड़ी के लिए अकेले बीईओ ही जिम्मेदार नहीं
  • अपनी खाल बचाने मातहतों को बनाया जा रहा है बलि का बकरा


जगदलपुर. शिक्षा विभाग में हुई आर्थिक गड़बड़ियों के लिए अकेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण के बगैर कोई भी कनिष्ठ अधिकारी इतनी बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम नहीं दे सकता. इस लिहाज से विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई ग़फ़लतबाजी में जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अकेले बीईओ को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
विकास खंड बस्तर में शिक्षा विभाग को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि को मनमाने ढंग से खर्च किए जाने व गड़बड़ी की जाने की शिकायत सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा संचालक ने जांच के आदेश जारी करते हुए हाई लेवल की एक जांच कमेटी भी बना दी है. जांच कमेटी को 15अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. जांच कमेटी में शिक्षा संचालनालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. इस संबंध में संचालक द्वारा जारी परिपत्र में साफ लिखा है कि खंड शिक्षा अधिकारी की वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की जानी है. साफ जाहिर है कि विभाग गड़बड़ियों के लिए अकेले बीईओ को ही जांच के दायरे में रख रहा है. जबकि इतनी बड़ी अनियमितता को कोई भी कनिष्ठ अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण के बगैर अंजाम देने का दुस्साहस नहीं कर सकता. विकास खंड शिक्षा विभाग में हुई गफलतबाज़ी में भी अकेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत हरगिज नहीं होगा. बल्कि इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए. चर्चा है कि इस प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी की भी भूमिका रही है. अकेले बीईओ को बलि का बकरा बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खुद का बचाव किया जा रहा है. लोगों ने जांच दल से मांग की है कि मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को भी बराबर का जिम्मेदार मानते हुए उनकी भी भूमिका की जांच की जाए.

चोरी की गयी सभी सम्पत्ति हुई बरामद ! चोरी करने वाले 3 अपचारी बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आनंद सिंह राजपूत पिता महेश सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 26 रेल्वे कालोनी राजहरा द्वारा दिनांक 08.10.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

कि दिनांक 06.10.2022 के करीवन रात्रि 12.00 से 01.00 बजे के बीच उसके पड़ोसी प्रशांत कुमार के घर के सामने दो व्यक्ति को खड़े देखकर शंका होने पर पड़ोसी प्रशांत के घर की ओर गया तब आनंद सिंह को देखकर संदीग्ध व्यक्ति भाग गये घर में जाकर देखने पर ताला टुटा हुआ दिखाई दिया, प्रशांत कुमार बाहर नागपुर गया है। जिससे आनंद सिंह ने फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर बताये कि घर में सामान बिखरा पड़ा है तब प्रशांत के बताये अनुसार उसके पलंग में रखे सैमसंग कंपनी का की-पेड मोबाईल, एचपी का लैपटाप, एक गिटार तथा हाथ घड़ी के संबंध में देखने बताने पर आनंद सिंह राजपूत ने सामान को जाकर पलंग में देखा उपरोक्त सामान पलंग में नहीं था। उक्त सामान चोरी हो गया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनिफास एक्का जिला बालोद मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं उनके टीम द्वारा क्षेत्र के संदेहीयों के सकुनत पर लगातार दबिस देकर संदेहियो से पुछताछ करने पर आरोपी मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं उनके 03 नाबालिग साथियो द्वारा चोरी के घटना को अंजाम देना स्वीकार किये तथा चोरी किये गये सामान गिटार, लैपटाप, मोबाईल व हाथ घडी को आपस में बटवारा करके अपने अपने पास रखना बताये जिसे अपने घर से पुलिस को बरामद कराये है आरोपी मो0 आफताब को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि से संघर्षरत बालको को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. वीणा यादव, सउनि विजय जगत, ,हुसैन सिंह ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, प्र0आर0 ईश्वर चंद्राकर, दुष्यंत जाड़े,प्रेम सिंह राजपूत, आर संजय चेलक, आर0 धर्मेंद्र सेन, आर. सुरेंद्र देशमुख, आर.रवि बंजारे, प्रीतम ठाकुर, जीवन नाग, आर0 थानेश ठेमार्य ,संदीप यादव,विवेक शाही तथा थाना स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नाम आरोपी :

  1. मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक साकिनान राजहरा जिला बालोद (छ0ग0 )

स्कूलों से गायब रहे शिक्षक – शिक्षिकाएं बीईओ बघेल ने किया ब्लॉक की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण

0
  • बंद मिली नरनापाल की प्राथमिक शाला, विलम्ब से पहुंचे शिक्षक


जगदलपुर. बस्तर की शालाओं में शिक्षक ही शैक्षणिक स्तर और अध्यापन सेवा का भट्ठा बैठाने पर तुले हुए हैं. स्कूल खुलते तो हैं और बच्चे पढ़ाई करने के लिए पहुंचते भी हैं. मगर जब शिक्षक – शिक्षिकाएं ही नदारद रहें तो भला पढ़ाई कैसे हो? कुछ ऐसा ही हो रहा है बस्तर की शालाओं में. दशहरा अवकाश के बाद शनिवार को स्कूल खुलने के बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर बलीराम बघेल जब विकासखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे तो अनेक शिक्षक – शिक्षिकाएं शाला से नदारद पाए गए।


बस्तर ब्लॉक के संकुल केन्द्र घोटिया की शालाओं का निरीक्षण नव पदस्थ बीईओ बलीराम बघेल ने शनिवार को किया। प्रातः 7.30 बजे उन्होंने मिडिल स्कूल नारनपाल का अवलोकन किया. शाला में पदस्थ 4 शिक्षकों में से उर्मिला मसीह व तोषन कुमार उइके अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक शाला नारनपाल बंद पाई गई। शिक्षक विलम्ब से स्कूल पहुंचे। इसी तरह प्राथमिक शाला पश्चिम टेमरा, आश्रम शाला पश्चिम टेमरा भी निरीक्षण के दौरान बंद मिले। मिडिल स्कूल टेमरा में शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक आश्रम शाला के शिक्षक मुकुंद बघेल, सुरेंद्र सिदार, प्राथमिक शाला कुरुषपाल की शिक्षिका नंदनी पाणिग्रही अनुपस्थित थी। हायर सेकेंडरी स्कूल घोटिया में अवलोकन के दौरान सभी 14 शिक्षक तथा हाई स्कूल सुधापाल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले.
किचन गार्डन की हुई तारीफ
माध्यमिक शाला सुधापाल के बच्चों द्वारा बनाए गए किचन गार्डन की बीईओ बघेल ने जमकर तारीफ की जैविक खाद से की गई भिंडी, कुम्हड़ा, सेमी, बरबट्टी आदि सब्जियों की खेती की सराहना की। शाला के प्रधान पाठक ने बीईओ को किचन गार्डन में उगाई गई ककड़ियां तोड़कर बीईओ को भेंट की. बच्चों द्वारा किचन गार्डन की नियमित रूप से देखरेख की जाने के कारण उन्हें माध्यन्ह भोजन में ताजी सब्जियां खाने को मिल रही हैं।

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने कहा है कि शाला समय में स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी. शिक्षक अपने कर्तव्यों को समझें और बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। बिना किसी सूचना के समय पर शाला में नहीं आना गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान बघेल के साथ सीएसी श्रीधर पांडेय, जोगेंद्र पांडेय, महेश नाग भी मौजूद थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस सरकार की नाकामी से मारा गया आदिवासियों का हक़

0
  • आरक्षण में कटौती के लिए केदार कश्यप ने बघेल सरकार को कोसा
  • बस्तर के कांग्रेस विधायकों का निवास घेरने की दी चेतावनी


जगदलपुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में कटौती के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से आदिवासियों का हक़ मारा गया है. कश्यप ने इस मुद्दे को लेकर आदिवासियों के साथ बस्तर संभाग के सभी कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव करने तथा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.


भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा था। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में आरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. हाईकोर्ट में कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा. जिसका परिणाम आज सबके सामने है। आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय मे सड़क पर उतर कर संघर्ष तेज किया जाएगा और बस्तर के 12 विधायको के निवास का घेराव किया जाएगा. श्री कश्यप ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा कि सरकार थी तब आदिवासियों के हक़ में दमदारी से आवाज उठाई जाती थी, मगर जब से कांग्रेस सरकार आई है, तबसे आदिवासियों को छला जा रहा है. केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री व कांग्रेस के अन्य नेता अपनी गलती छुपाते हुए आदिवासियों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आदिवासी उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं.

जांच दल ने माना सागौन पेड़ों की हुई है अवैध कटाई

0
  • चार सदस्यीय जांच टीम ने की आमादुला के जंगल पड़ताल
  • प्रारंभिक जांच में ही हो गया अवैध कटाई का खुलासा =
  • रेंज के जिम्मेदार अधिकारियों को बख्श तो नहीं दिया जाएगा ?


जगदलपुर. बस्तर वन मंडल के अधीन भानपुरी रेंज की बागमोहलई सर्किल के आमादुला बीट में सागौन की अवैध कटाई का मामला उजागर होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया. चार सदस्यीय टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. मुआयना करने पर टीम ने पाया कि बीट में अवैध ढंग से भारी संख्या में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई गई है। जांच दल द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि अवैध कटाई मामले में रेंज के जिम्मेदार अधिकारी पर गाज गिरती है या फिर छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा  बना दिया जाएगा?
 ज्ञातव्य हो कि भानपुरी रेंज में लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं. इस रेंज के जंगलों में आएदिन कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्करी की जा रही है। जून महीने में भी बनियागांव सर्किल में भी साल के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला उजागर हुआ था। एक बार फिर उसी रेंज के आमादुला बीट में सागौन कटाई का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। जांच आदेश जारी होते ही डिप्टी रेंजर की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में टीम ने माना है कि उक्त बीट में सागौन पेड़ों की भारी संख्या में कटाई गई है। खबर है कि जांच टीम सोमवार तक अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारी को सौंप सकती है। 
वार्निंग बेअसर : अफसर खफा
उल्लेखनीय है कि भानपुरी रेंज के रेंजर एवं सहायक रेंज अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर विभाग के जिम्मेदार अफसर भी नाराज हैं। पूर्व में भी अवैध कटाई रोकने की हिदायत दी गई थी और यह कहा गया कि दोबारा ऐसी शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार अफसरों द्वारा यह भी कहा जा चुका है कि पेड़ों की अवैध कटाई होने पर संबंधित रेंज अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

 अवैध कटाई का जिम्मेदार कौन: ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सौ से अधिक पेड़ों की कटाई की जा चुकी है और साक्ष को मिटाने ठूंठ को मिट्टी से ढकने की कवायद जारी है। अब यह प्रश्न उठता है कि इस अवैध कटाई मामले का जिम्मेदार कौन?

लापरवाह वाहन चालकों यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर किया गया चालानी कार्यवाही

0


दिनांक 08.10.2022 आज दिनांक 08.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 28 प्रकरण में समन शुल्क 8,300/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही ।आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देष पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 08.10.2022 को अत्यधिक दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन एवं जगतरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में यातायात बालोद द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्यवाही किया गया है।

चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाईष के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 17 प्रकरण समन शुल्क 5100/-
  2. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 03 प्रकरण समन शुल्क 900/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-
  4. बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 2000/- कुल प्रकरण 28 में समन शुल्क 9,200 रूपये

अब परवान चढेंगी श्रीकांत की उम्मीदें

0
  • दिव्यांग युवक को उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दिए डेढ़ लाख
  • संसदीय सचिव जैन की पहल पर अन्य 13 लोगों को मिला अनुदान

जगदलपुर अब परवान चढेंगी श्रीकांत की उम्मीदें दिव्यांग युवक श्रीकांत की आंखें भले ही उसका साथ नहीं देतीं, मगर उसका हौसला और उम्मीदें उसे आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं. वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर बड़ा अफसर बनना चाहता है, लेकिन आर्थिक तंगी उसकी राह में रोड़ा बन रही थी. इस रोड़े को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूर कर दिया है.

क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद की पहल पर मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीकांत की उम्मीदों को परवान चढ़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है जैन के प्रयासों से अन्य 13 लोगों को भी मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दी है.संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से दिव्यांग युवक ( दृष्टि बाधित ) श्रीकांत पाण्डेय को उच्च शिक्षा के लिए एवं अन्य 13 लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 7 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता गंभीर बिमारियों एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रदान की गई. जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई उनमें नीरज पचौरी सुभाष वार्ड, सुचित्रा आचार्य मैत्रीसंघ गली, सिराज खान जगदलपुर व कमला वर्मा रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड को 25 – 25 हजार रुपए, अमरजीत कौर, एकता रानी, शेख कासिम, गजेन्द्र सिंह ठाकुर को, गुरदयाल प्रजापति, कौशल नागवंशी व दीप्ति जैन को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है. वहीं दिव्यांग युवक श्रीकांत पाण्डेय को उच्च शिक्षा हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए, गंभीर नाथ ननाग तथा सामेल सुता को इलाज हेतु 1 – 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई है.इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोगों को गंभीर बिमारियों के इलाज हेतु एवं आर्थिक उत्थान के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरुरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जैन ने मुख्यमंत्री का आभार किया है. हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है. उन्होंने कहा की हम लोगों ने संसदीय सचिव जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री बघेल से आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया था. अब हम अपना इलाज उच्च संस्थानों में करवा पाएंगे तथा अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगे. विधायक जैन ने हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक भेंट किए. इस अवसर पर जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, विक्की निषाद उपस्थित थे.

घसिया समाज एवं कलार समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन हेतु जमीन मिलने पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कल घासी/घसिया समाज एवं कलार समाज समेत 14 समाजों को कल प्रदान की है सामाजिक भवन हेतु भूमि पट्टा

घासी/घसिया समाज एवं कलार समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से सौजन्य भेंट कर सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो खुद एक किसान पुत्र हैं सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक व्यवस्था के महत्व को समझते हैं इसलिए वे पूरे प्रदेश विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामाजिक भवन हेतु भूमि एवं धन राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं जिसके परिपालन में कल 14 समाजों को भूमि पट्टा उपलब्ध कराया गया है

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के अथक प्रयासों से उनके सामाजिक भवनों के लिए जो भूमि प्रदान की गई है इसके लिए पूरा समाज माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं

इस अवसर पर घासी/घसिया समाज से अशोक नायक,गौरनाथ नाग, दामोदर कुमार, हेमंत नायक, नितिन सोनी,शत्रुघन डोंगरे,पंचु सोनी, गजेन्द्र सोनी,विलास सेंद्रे एवं कलार समाज से करिया सिंह दिवान,गदाधर प्रसाद वैध,सत्यवान पाण्डे, दिलिप सिंह नेताम, फूलसिंह नेताम, गोवर्धन सिन्हा समेत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

ग्राम सरगीपाल में मिले शव की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझाई।

0

05 अक्टुबर को लामनी एवं सरगीपाल के मध्य पुलिया के निचे मिला था शव। उधारी दिये गये रकम की वापसी को लेकर किया गया हत्या मृतक मोनू @ शतवंत बराड़ शांति नगर, जगदलपुर का निवासी। दो आरोपी एवं 01 किशोर बालक के द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम नाम आरोपी:-
नरविदंर उर्फ गोलु बावजा पिता कश्मीरा सिंह बाजवा, उम्र 26 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपर जिला बस्तर।

शेरसिंह उर्फ शिवा सुमेर पिता मंगल सिंह कुमेर उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पण्डरीपानी, जिला बस्तर।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 05 अक्टुबर को लामनी एवं सरगीपाल के मध्य पुलिया नीचे संदिग्ध अवस्था में  मिले शव एवं घटित वारदात की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

विवरणः-
(सरगीपाल एवं लामनी के मध्य पुलिया के नीचे मिला था शव)

          दिनांक 05 सितम्बर के सुबह लामनी एवं सरगीपाल के मध्य पुलिया के नीचे एक शव मिला था। मामले में थाना परपा अंतर्गत जाॅच दौरान उक्त शव सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार के रूप में पहचान हुई। मामले में जाॅच जिसमें घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचायतनामा एवं शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त पुरूष की हत्या होना पाये जाने से मामले में थाना परपा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या (धारा 302 , 201भादवि0) का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। 

🔅 अनुसंधानः-
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीसय अधिकारी (पुलिस), केशलुर ऐश्वर्य चन्द्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा धनजंय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर, मामले में अनुसंधान किया जा रहा था। दौरान विवेचना के घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अनुरूप आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक सतवंत उर्फ मोनु के दोस्त नरविंदर सिह बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं 01 किशोर बालक द्वारा अपराध में संलिप्त होना पाए जाने पर निरीक्षक धनंजय सिन्हा और लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेही नरविंदर सिह बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं 01 किशोर बालक पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा दिनांक 04.10.2022 को मृतक सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार का हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी नरविंदर सिंह बाजवा , शेरसिंह सुमेर एवं किशोर बालक के स्वीकारोक्ति पश्चात्, मामले में आरोपी दोनो आरोपी को थाना परपा के द्वारा सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। एवं 01 अन्य किशोर बालक के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

🔅 तरीका वारदातः-

    आरोपी नरविंदर बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं 01 किशोर बालक एवं मृतक सतवंत सिंह काफी समय से एक दुसरे को जानते पहचानते थे पूर्व में नरविंदर बाजवा के द्वारा 5000 रूपये सतवंत बरार को दिया था जिसके द्वारा  उधारी की राशि वापस नही किया गया था। कि दिनांक 04 अक्टुबर को नरविंदर बाजवा , शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा मृतक सतवंत सिंह को सरगीपाल की ओर शराब पीने के नाम पर ले गये जहा सरगीपाल में उधारी पैसे लेनदेन की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ और आरोपी नरविंदर बाजवा,  शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा  कैची, मोटर सायकल की चाबी से सतवंत के सिर पर हमला किया गया एवं गला दबाकर हत्या कर दिया गया। हत्या पश्चात शव को छिपाने के उद्देश्य से सरगीपाल और लामनी के मध्य पुलिया के निचे फेक दिया गया। 

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – धनंजय सिन्ह लालजी सिन्हा
उप निरीक्षक – विष्णु यादव, दिलीप मेश्राम, प्रमोद ठाकुर, पीयुष बघेल
सहयक उप निरी. – सुदर्शन दुबे
प्र.आर. – चंदन गोयल, जोगी राम बुडेक, लवण पानीग्राही, उमेश चंदेल, चोवादास गेदलें, मौसम गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा
आरक्षक – गोबरू कश्यप, नीरज सिह, मंगल कश्यप, भुपेन्द्र नेताम, धर्मेन्द्र ठाकुुर

MOST POPULAR

HOT NEWS