दक्षिण बस्तर की पावन धरा में जैन समाज के गुरु का पर्दापण हुआ है और वह कोंटा में एक जनवरी को पहुंचे हैं और पदयात्रा कर वह सुकमा जिला मुख्यालय में पहुंचे। जैन समाज के सबसे वयोवृद्ध श्रावक 92 वर्षीय सिरेमल जैन अपने पुत्र जगदलपुर विधायक व नगरीय निकाय संसदीय सचिव रेखचन्द जैन एवं परिजनों के साथ लंबे इंतजार के बाद अपने गुरुदेव के दर्शन के दौरान विधिवत झुककर वंदना की। इस दौरान वे भाव विभोर हो गए और उन्होंने कहा कि आपके दर्शन हो गए अब केवल मुक्ति की कामना है।
शहर के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों के कब्जे से चोरी संबंधी 06 मोटर सायकल बरामद
थाना कोतवाली द्वारा चोरी संबंधी 06 मोटर सायकल, चोर से बरामद ।
दो आरोपियों के द्वारा घुम-घुम कर घटना को दिया जाता था अंजाम।
बुलेट, केटीएम0, एक्टीवा, हीरो, आदि मंहगी गाडियों को चोरी कर घटना कारित किया गया।
अपने वाहन से टोचन कर चोरी की मोटर सायकल को ले जाया जाता था।
जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 4,00000/-रूपये ।
आरोपी
(1) गौरव वर्मा पिता स्व० सीताराम वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी मेटगुडा जगदलपुर।
(2) अभिजीत सिंह पिता हेमसिंह उम्र 23 वर्ष निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर।
जगदलपुर में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों से मोटर सायकल, KTM, बुलेट, स्कूटी, हीरो मो0सा0 वाहन चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओमप्रकाश शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अनुसंधान हेतु टीम गठित कर, अपराध के वारदात एवं संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुये संदेही गौरव वर्मा निवासी मेटगुडा एवं अभिजीत सिंह निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर से पूछताछ करने पर अलग-अलग घटना दिनांक को संजय बाजार, बालाजी वार्ड, नयापारा आकांक्षा होटल पास एवं नयाबस स्टैण्ड के पास से उक्त मोटर सायकल, KTM, बुलेट, स्कूटी, हीरो मो0सा0 वाहन एवं अन्य 01 मोटर सायकल कुल 05 मो0सा0 को शहर के अलग-अलग स्थानों से अपनी मोटर सायकल स्कूटी से घुम घुम कर चोरी करना स्वीकार किया गया। मामले में बुलेट, KTM, स्कुटी, मोटर सायकल एवं अपने पास रखे एक अन्य मोटर सायकल जिससे माध्यम से वारदात को अंजाम दिया जाता था। कुल 06 नग स्कुटी एवं मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 4,00000/- रू0 (चार लाख रू0) है। मामले के आरोपी गौरव वर्मा एवं अभिजीत सिंह को 05 मामलों में गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहन
1. अप0क0-182/ 2020 वाहन-CG.17.KK.6709 2. अप0क0-141/ 2020 वाहन-CG 17 KD 44401 3. अप0क0-06/ 2021 वाहन- OD.10.G.1257 4. अप0क0-297/ 2020 वाहन-CG.07.BN.2559 5. अप0क0-13/ 2021 वाहन-CG.17.KM.5129 थाना बोधघाट ।
6. आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त स्वयं का स्कूटी एक्सेस 125 वाहन। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधि0/कर्मचारी-निरीक्षक- एमन साहू थाना प्रभारी कोतवाली, उनि0होरीलाल नाविक, पियूष बघेल, सउनि0 प्रेम पानीग्राही, सुजाता डोरा, प्रआर0 चोवादास गेंदले, आर0 वेदप्रकाश देशमुख, भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, रविन्द्र कुमार ठाकुर, रवि सरदार।
किसानों का दाना दाना धान खरीदे भूपेश सरकार,भाजपा सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ने तैयार – केदार कश्यप
गंगाजल की कसम और झूठे वादों से मुकरी किसान विरोधी सरकार – लोकेश कावड़िया
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय देवड़ा बाजार में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा, प्रदर्शन में प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा धान खरीदी समेत तमाम वादों को ढकोसला बताया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कशयप ने कहा कि किसानों के दाना दाना धान को सरकार खरीदे जनता से किये चुनावी वादे पूरे करें अन्यथा भाजपा सड़क से लेकर सदन तक कि लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। श्री कशयप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुये उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया और धान खरीदी में जान बूझकर संकट खड़ी करने का आरोप लगाया।

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा कि पिछले 15 सालों में किसानों को कभी भी बारदाना जैसी संकट नही हुआ प्रदेश सरकार के मैनेजमेंट और गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है 2500 के वादे आज तक किसानों को नही मिली किसान अपने उपज बेचने मंडियों का चक्कर काटने मजबूर है लेकिन सरकार कभी कैरम तो कभी गिली डंडा खेलने में व्यस्त हो गई है।
किसानों को छलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है – दिनेश कश्यप
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस के इतिहास को ही छलने और झूठ की राजनीति बताया भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जब चुनाव आती है तो कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करती हैं सरकार भावनात्मक रूप से जनता को ठंगने का काम कर रही है लेकिन सरकार भावनाओं से नही चलेगी आम जनता किसानों त्रस्त है कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण आगामी दिनों में भाजपा विधानसभा स्तर पर धरना देगी और किसानों को उनका हक दिलाने कटिबद्ध हैं

धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा, योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा, निर्देश दिवान,विजय पांडे, दिलीप पान्नीग्राही,फकीर कश्यप, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल ने भी सम्बोधित किया, एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सांखला ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, खितेश मौर्य,शेख असगर,तुलसीराम कश्यप, महेश कश्यप,नवरत्न पारख,प्रहलाद दीवान उमाकांत कश्यप,शेख सिराजुद्दीन,कुलेश कशयप, घनश्याम पाणिग्रही, तिरसिंग बघेल,भोलाराम,सुनील कश्यप,शेख सिद्दीक ,महेश,गुलाब, घनश्याम,पवन,अशोक राव,हीरा , महेंद्र पान्नीग्राही,नकुल भारती,सुदुराम , राजकुमार जायसवाल,सिजर दिवान, घस्सूराम, शीबू, बबलु बघेल, दीपक गुप्ता,रमेश दिवान, खेतेश्वर, गंभीर कश्यप, लुढ़का राम, रघुनाथ,लखमू, गयाराम,बोडंका राम , शंकर नाग ,बलदेव,मंगलू राम ,समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
कथित माओवादी हमलें मामले में पुलिस के हाथ खाली…भिलाई की कंट्रक्शन कंपनी पर क्यों मेहरबान नगरनार पुलिस, छोटे अपराधों पर तत्परता किंतु बड़े पर कार्रवाई से परहेज़
जगदलपुर। केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की निर्माणाधीन स्टील प्लांट में कार्यरत भिलाई के कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार पर नगरनार पुलिस क्यों मेहरबान है उसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है जबकि छोटे अपराधियों को पकड़कर स्वयं नगरनार पुलिस अपनी पीठ थपथपाने से भी गुरेज नहीं करती है। ज्ञात हो कि कथित माओवादी हमलें की कहानी स्वयं एक ठेकेदार ने रची थी और बस्तर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे।
बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट में भिलाई की कंट्रक्शन कंपनी द्वारा कई निर्माण कार्य किये और कार्य को अधूरा छोड़ कर ठेकेदार द्वारा अक्टुबर-नवम्बर 2020 में झूठी पटकथा लिखकर स्टील प्लांट में माओवादियों का झूठा हमला की कहानी लिखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की किन्तु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी व बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कमेटी गठित की किंतु जांच कमेटी की रिपोर्ट क्या हुई उसको लेकर नगरनार पुलिस संदेह के दायरे में हैं कहीं ठेकेदार से मिलीभगत तो नहीं है। ज्ञात हो कि अक्टुबर-नवम्बर माह में प्रादेशिक मिडिया में जमकर हल्ला मचा था और बस्तरवासी खासकर प्लांट में कार्यरत अन्य कंट्रक्शन कंपनी खौफजदा थी तथा अभी भी दहशत में हैं उसके बावजूद पुलिस का रवैया समझ से परे हैं क्योंकि छोटे प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करने वाले हाईप्रोफाइल मामले में क्यों आंखें बंद कर बैठे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि बस्तर माओवादी मामले में संवेदनशील है और नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र से 10-15 किलोमीटर दूर तिरिया गांव में माओवादियों ने कई लोगों को हलाक कर दिया है और सुरक्षा दृष्टि से कैंप व चौकी लगाएं गयें हैं फिर भी अतिसंवेदनशील प्रकरण पर कार्रवाई नहीं हो रहा है।
लगभग 3करोड़ की राशि भिलाई की कंट्रक्शन कंपनी फरार, स्टील प्लांट क्षेत्र में गेट बंद करने की चेतावनी, दस पेटी कांट्रेक्टरों के लाखों रुपए डुबे
जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट में आधे-अधूरे कार्य कर भिलाई की बी.के.कंट्रक्शन कंपनी करोड़ों रुपए का चपत लगा कर फरार हो गई है जिसके कारण लगभग एक पेटी कांट्रेक्टरों के पैसे डुब डरें है और इसके विरोध में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से पेटी कांट्रेक्टरों द्वारा नगरनार में ताला जड़ने की तैयारी है।
भिलाई की कंट्रक्शन कंपनी बीके कंट्रक्शन सहित एनएमडीसी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पर आरोप लगाते हुए एक कांट्रेक्टरों की समुह ने जिलाधीश को धमकी भरें लहजे में लिखा है कि 12-01-2021 तक भुगतान नहीं हुआ तो नगरनार स्टील प्लांट में कामकाज ठप्प करने तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे। इस बाबत का पत्र श्रम मंत्री,ईडी, सांसद-विधायक , राजनीतिक दलों ,एसपी व नगरनार थाने को भी दिया गया है जिसमें बकाया राशि का उल्लेख है। पत्रानुसार बकायदा पेंटी कांट्रेक्टरों का विवरण भी दिया गया है अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन व ईडी एनएमडीसी अब क्या कार्यवाही करते हैं वह विषय गर्भ में हैं।
जोगी कांग्रेस की महिला नेत्री ने एक परिवार को कर रही ब्लैकमेलिंग, पुत्री की सगाई के बाद वर पक्ष पर डाल रही दवाब
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की प्रदेश स्तरीय नेत्री एक परिवार को ब्लैकमेलिंग किये जाने का मामला सामने आया है और इस महिला द्वारा एक पत्रकार के शह पर पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है जिसकी जांच महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बोधघाट क्षेत्र की महिला नेत्री की बेटी का गायत्री नगर के एक युवक के साथ सगाई हुई थी किंतु सगाई के दूसरे दिन से ही महिला नेत्री द्वारा अनावश्यक रूप से वर पक्ष को परेशान किया जा रहा है और अब मामला बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के पास पहुंच गया है जिन्होंने महिला प्रकोष्ठ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अपने अपने बयान दर्ज करवा लिया है और प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने का इंतजार है।
उक्त महिला नेत्री द्वारा कथित तौर पर ब्लैक मेलिंग किये जाने की जानकारी सामने आई है और पीड़ित वर पक्ष उनसे भयाक्रांत हैं।
दोनों पक्षों को एसपी ने किया तलब
यह हाईप्रोफाइल मामले होने से बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सोमवार को दोनों पक्षों को तलब किया है और इस मामले का पटाक्षेप अतिशिघ्र होने की संभावना है जिससे पूरे मामले में दुध का दुध और पानी का पानी होने की संभावना हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितान पुलिस पेट्रोल पंप का किया लोकार्पण, नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को मिलेगा नियमित रोजगार
नारायणपुर, सैय्यद वली आज़ाद – 9 जनवरी 2020
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नारायणपुर जिले के नये बस स्टैंड स्थित मितान पुलिस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को जहां नियमित रोजगार मिलेगा। वहीं उन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने बेहतर जीवनयापन में सहायक होगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आईजी श्री पी. सुन्दरराजन ने बताया कि इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में सभी महिला कर्मचारी कार्यरत रहंेगी। ये सभी कर्मचारी जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार से संबंधित हैं। इन बेसहारा महिलाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध होने से उनके परिवार के लोगों का बेहतर भरण-पोषण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी और इससे होने वाली आय से पुलिस सहायता कोष में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां कार्यरत कोड़कानार निवासी सुश्री मंगलो गोटा और डूंगा निवासी सुश्री सविता पोड़ियाम से बड़े ही मजाकिया लहजे से चर्चा कर वाहनांे में पेट्रोल डालने की विधि से अवगत हुए और बडे़ ही आत्मीयता से पेट्रोल बिल बुक की पहली पर्ची अपने हाथों से वाहन चालक को सौंपा।

इस अवसर पर मितान पुलिस पेट्रोल पंप की पहली उपभोक्ता बनी नयापारा निवासी सुश्री कविता नाग ने बताया कि अपने वाहन में सौ रूपये का पेट्रोल डलवाया। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने वाहन में पेट्रोल डालता देख अभिभूत हो उठी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल पंप में कार्यरत समस्त स्टॉफ के साथ एक ग्रुप फोटो भी खींचवायी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को हिन्दूस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बृजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात कर किताबंे भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, राज्य के आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक श्री अनुप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग श्री जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय विद्यालय का किया अवलोकन, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
सैयद वली आज़ाद
सीटी मीडिया – नारायणपुर – 9 जनवरी 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर के गरांजी स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बस्तर सांसद और मंत्रीगणों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं को केन्द्रीय विद्यालय में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यालय की विजिटर्स बुक में उनको प्रोत्साहित करने वाली पक्तियां भी लिखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, राज्य के वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, सहित डीआईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी.सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के केरलापाल पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
सैयद वली आज़ाद – नारायणपुर 9 जनवरी 2021
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रूद्र्रगुरू के अलावा सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक श्री चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मंाझी विशेष रूप से उपस्थित थी।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग श्री जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी श्री आनंद छाबड़ा कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग जिला पंचायत सीईओ राहुल देव सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।
करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रति क्विंटल 3 किलो किसानों से मारा जा रहा कांटा, बारदाना के अभाव में बड़ांजी में बंद रहा धान खरीदी, टोकन कटाने कोरोना संक्रमण के गाईड लाईन का पालन नहीं
जगदलपुर – नवीन गुप्ता
जिला मुख्यालय से लगा करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रति क्विंटल लगभग 3 किलो से अधिक नाप-तौल में किसानों से कांटा मारा जा रहा है। प्रबंधक ने कहा कि अधिकारी के आदेशानुसार प्रति बोरे में 41 किलो से अधिक धान की तौल कराई जा रही है। गुरूवार को लोहंडीगुड़ा के बडं़ाजी में बारदाना के अभाव में बंद रहा धान खरीदी। कई केन्द्रों में टोकने कटाने को लेकर नहीं हो रही सामाजिक दूरी का पालन।
बस्तर जिले के कई खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था बनी हुई है जिसका शिकार अन्नदाताओं को होना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा करंजी धान खरीदी केन्द्रों में देखा जा सकता है। प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की मनमानी के आगे किसान भी मौनधारण कर रखे है।

40 के बजाए 41 किलो से अधिक की भर्ती: करंजी धान खरीदी केन्द्र में शासन के आदेशानुसार माप-तौल नहीं किया जाता यहां प्रबंधक एवं प्रभारी की मनमानी चलती है। जिला सहकारी बैंक के जिम्मेदार अफसरों ने बताया कि प्रतिबोरा 40 किलो भर्ती का वजन करना है। करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रत्येक बोरो में 41 किलो से अधिक भर्ती कर धान खरीदी की जा रही है यानि किसानों को प्रति बोरा एक किलो से अधिक डंडी मारी जा रही है। प्रति क्विंटल का अनुपात देखा जाये तो 3 किलो से अधिक धान किसानों से डंडी मारकर लिया जा रहा है जिससे किसानों को 75 रूपए प्रति क्विंटल सीधे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार 813 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है जिसमें से 7 जनवरी तक 361 किसानों ने 17 हजार 121 क्विंटल धान की बिक्री कर चुके है जिसमें 305 किसानों का 12 हजार 5 सौ क्विंटल धान लिकिंग के माध्यम से खरीदा जा चुका है।
अधिकारी के कहने पर किया खरीदी: करंजी लेम्पस प्रबंधक ने बताया कि अधिकारी के आदेशानुसार प्रत्येक बोरे में 41 किलो से अधिक की भर्ती धान खरीदी की है। जैसा अधिकारी का आदेश प्राप्त होता है वैसा ही करना पड़ता है।

प्रबंधक एव प्रभारी पर होगी कार्रवाई: जिला सहकारी बैंक के अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 40 किलो भर्ती के साथ खरीदी की जानी है। माप-तौल कर अधिक किया गया है तो प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बड़ांजी में बंद रही खरीदी: बड़ांजी धान खरीदी केद्र में बारदाना नहीं होने के कारण 7 जनवरी को खरीदी बंद रही। दोपहर बाद 5 सौ बारदाना की व्यवस्था के बाद अगले दिन 8 जनवरी को 4 किसानों का टोकन काटकर 202 क्विंटल धान खरीदी की गई।


