तीन काले कृषि कानूनों एवं श्रमिक विरोधी श्रमिक कानूनों के विरुद्ध आयोजित भारत बंद का विभिन्न संगठनों के आह्वान पर नगरनार में आयोजित सभा में समर्थन देने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य पहुंचे |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र सरकार जिस तरह से तीन काले कृषि कानूनों को लागू किया है वह हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के विरोध है इसका हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं आज पूरे देश के कृषक इन कानूनों के विरोध में पिछले 10 माह से सड़क पर है पर केंद्र सरकार अपने अहंकार में उनसे बात नहीं कर रही है और ना ही उनकी वाजिब मांगों को मान रही है इसके अलावा केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर के श्रमिकों के भविष्य को गर्त में धकेल रही है नगरनार स्टील प्लांट जो अभी तक बना ही नहीं है और जिसके चिमनी से अभी धुआं तक नहीं निकला है उसे विनिवेशीकरण के नाम पर अपने उधोगपति मित्रों को बेचने पर उतारू है कांग्रेस संगठन केंद्र सरकार के इस प्रयास का हर स्तर पर विरोध करने के लिए कृत संकल्पित है तथा कांग्रेस संगठन कृषकों मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी |
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य शहर जिला महामंत्री अनवर खान हेमु उपाध्याय प्रभु लाल बघेल जितेंद्र नाथ,कमल साय बघेल गुरुबंधु दिगम्बर सेठिया विस्वास जोयल राजू पटेल सदा जोगेंद्र जोशी लक्ष्मन् सेठिया मदन सुपन्त जिरमियो बलराम मौर्य जिला अध्यक्ष लेखन बघेल जलन्धर नाग विजय बिसाई वीरेन्द्र साहनी धनुरजय दास सियाराम नाग, विजय सिंग रविशंकर दास लक्ष्मण सेठिया नितीश शर्मा यश गौरव तेजेंदर विनीत कुणालसहित श्रमिक संगठनों एवं कृषक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
महादेव भवन में विश्व हिंदू परिषद की हुई बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन विभिन्न विषयों पर चर्चा
डौण्डी लोहारा प्रखंड अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी बने तो कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली को मिला नया दायित्त्व तो रवि पांडे कार्यकारी अध्यक्ष वही सत्या साहू,राज सोनी ,महेंद्र सोनवानी को भी मिला दायित्त्व
बालोद :-बालोद नगर के महादेव भवन में आज विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यों से विचारधारा से नवीन पदाधिकारियों को अवगत कराया गया साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में डौण्डी लोहारा के बलराम गुप्ता को बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद का नवीन दायित्त्व देकर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही डौण्डी लोहारा प्रखंड के लिए दुष्यन्त गिरी गोस्वामी को अध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। इस दौरान विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष सरल मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल राष्ट्र हुआ करता था पर कुछ लोगों ने भारत को धर्म के आधार पर बांट दिया और भारत जैसे संपन्न राष्ट्र के 15 टुकड़े हो गए और सभी अन्य राष्ट्र बने पर भारत को पूर्ण हिंदू राष्ट्र का दर्जा नहीं मिल पाया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राधेश्याम जलक्षत्री ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि हमे अपने दायित्वों को समझना है कुछ ताकतें यहां हावी होकर देश को तोड़ना चाह रही है साथ ही हम कुछ कर पाए ना कर पाए हमे अपने हिंदुत्व और अपने राष्ट्र की रक्षा करना है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रचारक राधेश्याम जलक्षत्री,सरल मोदी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष विहिप, निर्मल साहू, तुलाराम जी संभागीय संगठन मंत्री किसान संघ रूपेंद्र सिन्हा जी, नंद कुमार साहू जी प्रदेश सह मंत्री विहिप, प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे ।
विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रविप्रकाश पांडे बालोद, उपाध्यक्ष राज सोनी बालोद,बंशीलाल रावटे कुसुमकसा, जिला मंत्री संजय बैस कुसुमकसा, सह मंत्री महेंद्र सोनवानी बालोद ,विशाल साहू गुंडरदेही, दिनेश अग्रवाल डौण्डी, संयोजक- सतीश विश्वकर्मा बालोद , सह संयोजक उमेश सेन ,नीलाम्बर साहू, जिला सयोजिक मातृ शक्ति श्रीमती सत्या साहू दल्ली राजहरा ,जिला सत्संग प्रमुख मनोहर साहू डौण्डी लोहारा ,धर्म प्रसार प्रमुख धर्मेंद्र निषाद डौण्डी लोहारा,धर्माचार्य प्रमुख नरोत्तम साहू,पुरोहित विनोद गिरी गोस्वामी,सेवा प्रमुख राधेश्याम सिन्हा,सामाजिक समरसता प्रमुख देवप्रसाद कुलदीप,गौ सेवा प्रमुख अजय यादव ,मठ मन्दिर प्रमुख दिनेश्वर मिश्रा संबलपुर,विशेष संपर्क प्रमुख धीरज उपाध्याय बालोद के साथ आयाम बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख शुभम साहू,अखाड़ा प्रमुख सन्नी ढीमर,विद्यार्थी प्रमुख शुभम दुबे को नवीन दायित्व दिया गया है।
डौण्डी लोहारा विश्व हिंदू परिषद (प्रखंड) की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी संबलपुर ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली डौण्डी लोहारा, उपाध्यक्ष कोमल दुग्गा करतुटोला,खूबलाल चंद्राकर बनगांव,ठाकुर राम सार्वा परसूली, श्रीमति नलीनी टेकाम जुंगेरा, प्रखंड मंत्री हेमंत देशमुख पार्री ,सह मंत्री कौशल शर्मा संबलपुर, लेखराम प्रीतम कापसी,संजीव वैष्णव डौण्डी लोहारा ,मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, सह सयोजिका मीना तामूरिया ,सत्संग प्रमुख करण देशमुख कोरगुड़ा व धर्म प्रसार प्रमुख देवव्रत देवांगन,अशोक निर्मलकर धर्माचार्य प्रमुख, संतोष तिवारी संजारी पुरोहित,सेवा प्रमुख टेकराम पटेल सम्बलपुर, सामाजिक समरसता प्रमुख कमल नारायण साहू कोसमी,गौ सेवा प्रमुख उत्तम यादव बर्रापारा संजारी,मठ मन्दिर प्रमुख अभिषेक वर्मा जाटादाहा ,सहित जीवराखन कौमार्य, कौशलेष देवांगन,कुलेश्वर निषाद को नवीन दायित्व दिया गया है।
इस बैैैठक में बालोद जिला के सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, श्रीमती पदमा देवांगन,पुष्पलता बघेल,दानवीर साहू, योगेंद्र गांधी,टिकेश्वर सिन्हा, लीलेश्वर ठाकुर अर्जुन्दा, जितेन्द्र साहड़ा गुरुर ,लूलार देशमुख,नेम पटेल,दिलीप कुमार बांडे,ओमप्रकाश साहू, खोमन देवांगन,चिमन देशमुख सहित अन्य विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के साथी मौजूद रहे।
एकात्म मानववाद एवम अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे सद्भावना के साथ गुंडरदेही मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया।
साथ ही गुंडरदेही मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों के बुथो में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई तथा पं दीनदयाल जी को याद करते हुए सेवा और समर्पण के कार्य संपन्न किए ।
जिसके अंतर्गत बूथों में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया । ,जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
गुंडरदेही मुख्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण गुलाल अगरबत्ती जलाकर जन्म जयंती मनाया गया तत्पश्चात पं दीनदयाल उपाध्याय जी पर गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा मंडल गुंडरदेही में जयंती मनाने हेतु गुंडरदेही भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू मोहन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष , कोमल सोनकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , केशव साहू सुरेश सोनी थान मल जैन थानसिंह मण्डावी महामंत्री मण्डल , हरीश निषाद उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गुंडरदेही संतोष नेताम पार्षद , के के साहू , बुधारू राम साहू ,रोहित यादव , सोहन सिन्हा , सौरभ चोपड़ा , मयंक अग्रवाल दुष्यंत सिन्हा दयाराम सिन्हा , कमल देव साहू , प्रकाश साँवरे , देवा सोनकर धर्मेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने राजस्थान प्रवास के दौरान रविवार को अजमेर शरीफ के दरगाह में चादर चढ़ाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना की। उनका दरगाह पहुंचने पर मुस्लिम कमेटी के लोगों ने स्वागत कर दरगाह के विषय में विस्तृत जानकारी दी। लखमा ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कोंटा में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग निवास करते हैं। उनके माध्यम से मैं हमेशा यहां चढ़ाने के लिए चादर भेजता रहा हूं। उर्स के मौके पर यहां आने वाले लोग मुझे भी प्रसाद आदि लाकर देते हैं। मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ से पहुंचे लोगों ने भी अजमेर शरीफ दरगाह में मत्था टेक कर सबकी खुशहाली के लिए दुआ की।
सामाजिक भवन की मांग पूरी होने सूंड़ी समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सामाजिक भवन एवं जमीन आबंटन की स्वीकृती प्रदान करने एवं भूमि चिन्हित कर आबंटन एवं भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी का आभार व्यक्त किया है
विदित हो की विगत दिनों प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्यसाअक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिले थे जिसमें सूंड़ी समाज के पदाधिकारियों ने समाजिक भवन के लिए भूमिका आबंटन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई थी जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया
सूंडी समाज को सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन हेतु निर्देश एवं भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने पर सूंडी समाज के अध्यक्ष सेरसिंह सेठिया के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने विधायक कार्यालय पहुंच कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सेरशिंह सेठिया, खगपति सेठिया,कमल सेठिया, विनोद सेठिया, महेंद्र सेठिया,कमल सेठिया,महेश सेठिया,जितेंद्र सेठिया,लक्ष्मण सेठिया सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक फरमान जारी किया गया था, जिसके अनुसार किसी भी जिले के थाने से सम्बंधित इलाकों में अगर अवैध शराब की बिक्री होती है और उस पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाई नहीं की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जावेगी. इसी आदेश में यह भी स्पष्ट था कि अगर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोई भी जन-संगठन अथवा उस क्षेत्र के महिला संगठन द्वारा सीधे शासन को सुचना देती है, तो उस पर तत्काल कार्यवाई करते हुए उस जिले के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी कार्यवाई की जा सकती है. महानिरीक्षक के इस फरमान के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाई करनी शुरू कर दी गयी. बस्तर जिले जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आदिवासियों के बीच अवैध शराब बिक्री पर पुलिस द्वारा कार्यवाई करने हेतु आबकारी विभाग से भी मदद की अपेक्षा की गयी थी लेकिन, समूचे जिले में पुलिस को तब आश्चर्य हुआ जब मालूम पड़ा कि आबकारी विभाग के ही कुछ कर्मचारी अवैध शराब बिक्री कराने हेतु स्थानीय कोचियों को उनकी सुविधा के अनुसार उन्हें पुलिस की आंख से बचाकर शराब उपलब्ध कराने में लगे हैं.
यहाँ विदित हो कि आबकारी विभाग के ऐसे कर्मचारियों के कृत्य पर जब इसी विभाग के उच्चाधिकारियों से भी चर्चा कि गयी तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले में अपने विभाग के किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता से साफ़ इंकार कर दिया. लेकिन, शहर के जन-मानस में हो रही चर्चा के अनुसार, आबकारी विभाग के ही एक सिपाही द्वारा दर्जनों कोचियों को अवैध रूप से उनके ठिकानों तक शराब सुलभ कराया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से जन-मानस की आकाँक्षाओं के अनुसार, अवैध रूप से ऐसे शराब विक्रेता एवं उन्हें शराब उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी के खिलाफ लगातार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा है. ऐसे समाचारों के प्रकाशन से बौखला कर आबकारी विभाग के उक्त सिपाही द्वारा अपने कुछ चहेते कोचियों के माध्यम से समाचार प्रकाशन करने वाले पत्रकार के धरमपुरा स्थित निवास पर मध्य रात्रि हमला कराया गया. करीब तीन की संख्या में आये कुछ स्थानीय शराबियों ने समाचार प्रकाशन को लेकर उनके घर के सामने काफी गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी.
हमलावर, समाचार प्रकाशन को लेकर इतने उत्तेजित थे कि उन लोगों ने लात, डंडे और पत्थरों से मकान के मुख्य द्वार पर हमला किया. हालाँकि, स्थानीय एडिटर उस वक़्त घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन उसी मकान पर निवासरत उनके मित्र ने इस सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने संपादक मित्र को दी. समाचार प्रकाशन से उपजे विवाद और सरेआम रात्रि-पहर घर पर हमले से क्षुब्ध उक्त पत्रकार द्वारा इस सारे मामले की जानकारी बस्तर जिला पत्रकार संघ के सभी साथियों को दी. जानकारी मिलते ही एक आपात बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में ली गयी जिसमें ऐसे हमलावर लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई करने हेतु निर्णय लिया गया. पत्रकार संघ के ही कुछ साथियों ने रात्रि-पहर हमला करने वाले दो लोग जिसकी पहचान रात्रि-पहर घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति द्वारा की गयी थी, उससे चर्चा करने की कोशिश की गयी. लेकिन, उक्त पहचान किये गए हमलावरों द्वारा इस मामले में कोई भी जानकारी देने में आनाकानी करने के बाद निर्णय लिया गया कि इस मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट स्थानीय थाने में की जाए. इसी निर्णय के आधार पर 26 सितम्बर 2021 को पत्रकार द्वारा दो हमलावर आरोपियों के खिलाफ थाना बोधघाट में शिकायत कर सारे मामले की जांच की मांग की गयी है.
यहाँ गौरतलब हो कि, जिला पत्रकार संघ के सभी साथियों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ऐसे हमलावर जो कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए. हालाँकि, इस मामले में जिला कलेक्टर रजत बंसल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त आबकारी सिपाही जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है उनके उच्चाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक से तत्काल चर्चा करने की बात कही है.
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कुथरेल के तालाब में आज एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम पूजा साहू पति कवि शंकर साहू उम्र 24 वर्ष है। मृतिका की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी उनकी 1 वर्ष की बेटी भी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला ने बीएड की पढ़ाई की थी एवं उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। मायके पक्ष वालों भेल कुमार चंद्राकर व साथ में आये परिजनों ने मृतिका के पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगा कार्यवाही की मांग की है अन्यथा समस्त ग्रामवासी के साथ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है |
घटना की जानकारी मिलते ही रनचिराई पुलिस, गुंडरदेही पुलिस और अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची ।
घटना संदिग्ध होने के कारण बालोद एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते, बालोद जिले में बड़े से बड़े क्राइम सूलझाने वाले अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू एवं साइबर निरीक्षक रोहित कुमार मालेकर , गुंडरदेही थाना प्रभारी भानु प्रताप साव रनचिरई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर इस घटना की जांच कर रहे हैं।
नगरपालिका दल्लीराजहरा क्षेत्रांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। अब तक 788 लोगो का सर्वेक्षण हो चुका है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है।नगरपालिका शहर के नागरिकों से अपील करता है कि इस कार्य में सर्वेक्षण दल के कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करे, ताकि सर्वेक्षण कार्य करने में कर्मचारियों को आसानी हो एवं समयसीमा में कार्य को सम्पूर्ण किया जा सके । 6 अगस्त को शासन स्तर से सर्वेक्षण के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण अधिकारियों कर्मचारियों को दिया गया था। इसके बाद से राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिये ड्यूटी लगाई है जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम कर रहे है। वार्ड प्रभारियों को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। ओबीसी वर्ग का तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सर्वेक्षण के लिये शामिल किया गया है। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके कार्यालय में भी प्रविष्टि करवाई जा सकती है! हितग्राही स्वयं की CGQDC एप्लीकेशन के माध्यम से आधार नंबर एवं राशनकार्ड नंबर दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन प्रविष्टी के लिये यह दस्तावेज है आवश्यक, स्वयं भी कर सकते हैं प्रविष्टि नगरपालिका सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी होना आवश्यक है, कृषि भूमि अगर है तो 5 एकड़ से कम होना चाहिए। आवेदक यदि स्वयं ऑनलाइन करना चाहे तो मुखिया का आधार नंबर दर्ज कर सकते है। आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर राशनकार्ड नंबर से ऑनलाइन एंट्री कर सकते है। राशनकार्ड नहीं होने की स्थिति में वह मोबाइल नंबर जो राशनकार्ड से लिंक हो ऑनलाइन कर अपना आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त यह तीनो नहीं होने पर नया पंजीयन कर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।
दिनांक 25.09.2021 को विभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा प्रेमलता चंदेल की अध्यक्षता में बी०एस०पी0 गेस्ट हाउस मे यातायात व्यवस्था से सम्बंधित मीटिंग संपन्न हुई जिसके निराकरण हेतु अहम् निर्णय लिए गए, बैठक मे निम्न एजेण्डा पर चर्चा की गई
मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच रोड किनारे खड़े वाहनों की पार्किंग कार्यवाही :-
मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच रोड पर खड़े वाहन मुख्य मार्ग को छोड़कर पार्किंग किया जाये इस बीच शहर के मध्य में भारी वाहनें भी खडी रहते है जिसके संबंध में निर्णय लिया गया है कि प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मानपुर चौंक से झरन मंदिर के बीच भारी वाहन नो-एंट्री के समय को छोड़कर गुजर सकते हैं। किन्तु शहर मे रूकना/पार्किंग करना मना है। (पुलिस विभाग/परिवहन संघ)
फौव्वारा चौंक से शहीद वीरनारायण चौंक रोड तक बाहर निकले दुकानों, कार्यवाही :-
दुकान संचालक दुकान से डेढ़ फीट बाहर तक दुकान का सामान लगा सकते हैं, मुख्य मार्ग व नाली को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाये। नगर पालिका के द्वारा सड़क किनारे पेवर ब्लाक लगाने की योजना है जिसे यथाशीघ्र पारंग किया जाये। (नगर पालिका राजहरा )
गुप्ता चौंक के आसपास सब्जी/ फल/ठेला दुकानों, कार्यवाही :-
गुप्ता चौंक के आसपास सब्जी/ फल/ठेला दुकान लगाया जाता है जिसरो यातायात प्रभावित होता है। तत्संबंध में निर्णय लिया गया कि इन्हें दुसरे स्थान पर स्थापित करने हेतु नगर पालिका राजहरा द्वारा पृथक से योजना बनाई जाये। तत्कालिक कदम के रूप में सब्जी, फल, ठेला दुकान मुख्य मार्ग एवं नाली को छोड़कर अपना दुकान लगायें। जिससे यातायात सुचारू रूप से चले। (नगर पालिका राजहरा/पुलिस विभाग)
आम रोड पर बोर खनन, कार्यवाही :-
आम रोड पर बोर खनन नहीं किया जाये ऐसा करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। (नगर पालिका राजहरा)
माल वाहनों के लोडिंग/अनलोडिंग का समय, कार्यवाही :-
माल वाहक वाहनों द्वारा लोडिंग/अनलोडिंग दुकान से सफेद पट्टी के मध्य किया जाये किसी भी परिस्थिति में मुख्य मार्ग बाधित न हों। (व्यापारी संघ/पुलिस विभाग)
भारी वाहनों का सेक्टर एरिया में प्रवेश व रात्रि मे रूकना कार्यवाही :-
सेक्टर एरिया में भारी वाहनों के प्रवेश व रात्रि मे रूकने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। (बी.एस.पी. राजहरा)
मुख्य बाजार में गोटर सायकल पार्किंग की व्यवस्था, कार्यवाही :-
नगर पालिका परिषद पार्किंग हेतु स्थल चयन कर आवश्यक कार्यवाही करें। मोटर साकयल पार्किंग गाली से दुकान के मध्य किया जाये। (व्यापारी संघ/पुलिस विभाग)
नो-एंट्री का समय, कार्यवाही :-
भारी गाल वाहक वाहनों हेतु नो एंट्री का समय प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक शाम 05.00 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक होगी। बाद झर मंदिर एवं मानपुर चौंक पर खड़ी ट्रकों को बारी-बारी से छोड़ा जाये। (परिवहन संघ/पुलिस विभाग)
रोड किनारे पुराने व कंडग वाहनों का खड़े रहना, कार्यवाही :-
रोड किनारे पुराने व कंडम वाहनों को नगर पालिका के द्वारा बी.एस.पी. प्रबंधन व पुलिस के सहयोग से हटाया जाये। (नगर पालिका/बी.एस.पी. राजहरा/पुलिस विभाग)
रोड किनारे वाहन मरम्मत की दुकान, कार्यवाही :-
रोड किनारे संचालित गैरेज के संचालक वाहनों की मरम्मत, दुकान के अंदर करें व विशेष परिस्थिति में दुकान से बाहर मरम्मत किया जा सकता है किन्तु मरम्मत कार्य सफेद पट्टी के अंदर हो। किसी भी परिस्थिति में यातायात बाधित न हो। (व्यापारी संध/परिवहन संध/पुलिस विभाग)
गुप्ता चौंक मे बिजली खम्भा हटाने की योजना कार्यवाही :-
बिजली विभाग (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) से बात कर बिजली खम्भों को सड़क से किनारे करने की आवश्यक कार्यवाही की जाये। शहर में कई स्थानों पर मुख्य मार्ग में खम्भे लगे हुए हैं जिन्हे हटाने हेतु बिजली विभाग (सी.एस.पी.डी.सी.एल.) से बात कर आवश्यक कार्यवाही किया जाये। (बिजली विभाग/गर पालिका/बी.एस.पी. राजहरा)
ज्ञानु पेट्रोल पंप से माइंस आफिस जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-
ज्ञान पेट्रोल पंप से माइंस आफिस जाने वाले मार्ग पर बी.एस.पी. के द्वारा गति अवरोध बनाया जाये।
(बी.एस.पी./ नगर पालिका/पुलिस विभाग)
फौव्हारा चौंक से रेल्वे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-
फौव्हारा चौंक से रेल्वे स्टेशन जाने वाले मार्ग रेल्वे के आधिपत्य में है रेल्वे प्रबंधन द्वारा उक्त मार्ग में गति अवरोध बनाया जाना उचित होगा। नगर पालिका तत्संबंध मे पहल करें। (रेल विभाग/नगर पालिका/पुलिस विभाग)
शहीद वीर नारायण चौक से शहीद अस्पताल जाने वाले मार्ग पर गति अवरोध, कार्यवाही :-
शहीद वीर नारायण चौक रो शहीद अस्पताल जाने वाले मार्ग पर संबंधित विभाग द्वारा गति अवरोध बनाया जाये।
(पी.डब्ल्यू.डी./नगर पालिका/पुलिस विभाग)
बी.एस.पी. प्रबंधन/परिवहन संघ को हिदायत दिया गया कि वाहनों का परमिट, फिटनेस/अन्य दस्तावेज अद्यतन रखें। परिवहन संघ से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक समझाईश देवें।
बैठक में मनोज तिर्की नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, शीबू नायर मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष राजहरा, नारायण साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजहरा, भिखी मसिया नगर पालिका अध्यक्ष चिखलाकसा, गोपालचंद वर्मा एम.एन.सी अधिकारी बी.एस.पी. (जी.एम), तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी राजहरा, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
केंद्र की परिवर्तित योजना पढ़ना लिखना अभियान कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरो की शिक्षा का आकलन हेतु एक महापरीक्षा का आयोजन 30 सितंबर दिन गुरुवार को सभी ग्राम पंचायत के शासकीय शालाओं में रखा गया है । परीक्षा केंद्र का प्रभारी वहां के प्रधान पाठक को बनाया गया है। नवसाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 5:00 बजे तक रखा गया है । इसमें वे सुविधानुसार भाग ले सकते हैं । शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभारी प्रधान पाठक सोहन लाल जैन, वार्ड प्रभारी सहायक शिक्षक भीखम सिंह यादव, शिक्षिका श्रीमती सुमित ठाकुर, शिक्षक श्री ओम प्रकाश सोयाम, सहायक शिक्षक श्री टुमन लाल सिन्हा और स्वयंसेवी शिक्षिकाएं टोमेश्वर साहू, जागेश्वरी राणा, उर्वशी, नमेश्वरी यामले द्वारा सभी वार्डों में घर-घर जाकर नवसाक्षर शिक्षार्थियों को 30 सितंबर को होने वाले महापरीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जागरूकता अभियान चला गया। जिसमें उन्हें जागरूक करते हुए इस महापरीक्षा मे सम्मिलित होने की अपील की गयी ।साथ ही ग्राम कोटवार से ग्राम मे मुनादी कर इस महापरीक्षा को उत्सव की तरह मानते हुए नवसाक्षर शिक्षार्थियों एव उनके परिवार के सदस्यों को उन्हें परीक्षा केन्द्र तक लाने की अपील की गई |
यह योजना जुलाई 2021 से बालोद जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में संचालित की जा रही है ।जिसका उद्देश्य प्रथम चरण मे 250000 असाक्षरो को स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा साक्षर करने के लक्ष्य को प्राप्त करने 120 घंटे की कक्षा का आयोजन कर “आखर झाॅपी” प्रवेशिका के द्वारा अध्यापन कराते हुए स्वयंसेवी शिक्षक नवसाक्षरों को पढ़ना लिखना एवं अंको का ज्ञान करा रहे हैं | जो नवसाक्षर किसी तरह शिक्षा की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए थे । ऐसे नवसाक्षर को इस कार्यक्रम के माध्यम से पढ़ना, लिखना एवं अंक ज्ञान कराते हुए शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया | इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह को साक्षर करना है | इस में परीक्षा केंद्र, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक मूल्यांकन कर्ता आदि का चयन करते हुए इस महापरीक्षा को सफल बनाते हुए नवसाक्षरों का मुल्यांकन करते हुए शिक्षा के मुख्य धारा से उन्हे जोड़ने के इस पुनित कार्य को किया जा रहा है| संकुल केंद्र पथरा टोला के अंतर्गत ग्राम ककरेल रजही पथराटोला ,अरमुरकसा खमारटोला के स्कूल के शिक्षकों से नव साक्षारो को महापरीक्षा अभियान में शामिल होने के लिए शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम ,जय नारायण यादव, सिंधु देशमुख, प्रभा सूरी आदि शिक्षकों ने संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी श्रीमती अनीता गुप्ता एवं संकुल समन्वयक श्री शैलेंद्र रामटेके ने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों की टीम को शुभकामनाएं दी ।