City Media - Page 1718 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1718

दशहरा पर्व पर पुतला दहन के संबंध में निर्देश जारी

0

बालोद . कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने जिले में दशहरा पर्व पर पुतला दहन के संबध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जारी निर्देश मे कहा है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। अतः दशहरा पर्व पर पुतला दहन के संबध में निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते हैं :- पुतलों की ऊंचाई दस फिट से अधिक न हो। पुतला दहन किसी बस्ती रहवासी इलाके में न किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

पुतला दहन खुले स्थान पर किया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में समिति के मुख्य पदाधिकारी सहित किसी भी हाल में पचास व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति शामिल नही होंगे। आयोजन के दौरान केवल पूजा करने वाले व्यक्ति शामिल होंगे। अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। कार्यक्रम का यथासंभव ऑनलाईन माध्यमों आदि से प्रसारण किया जाए। पुतला दहन के दौरान आयोजन का वीडियोग्राफी कराया जाए तथा आयोजक एक रजिस्टर संधारित करेंगे एवं पुतला दहन कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाईल नम्बर दर्ज किया जाएगा एवं आयोजन करने वाले व्यक्ति अथवा समिति चार सी.सी.टी.वी लगाएगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। प्रत्येक समिति/आयोजक समय पूर्व सोशल मीडिया में यह जानकारीं देंगे कि कोविड-19 कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम सीमित रूप से किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पुतला दहन में कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण, पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजन में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

रावण दहन स्थल से एक सौ मीटर के दायरे में आवश्यकतानुसार अनिवार्यतः बेरिकेटिंग कराया जाए। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे, धुमाल, बैंड पार्टी बजाने की अनुमति नहीं होगी। रावण पुतला दहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झंाकी की अनुमति नहीं होगी। अनुमति उपरांत समिति द्वारा सेनेटाईजर, थर्मल स्क्रिनिंग, ऑक्सीमीटर, हैण्डवॉश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाए जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

या विशेष लक्षण पाए जाने पर कार्यक्रम में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति/आयोजकों की होगी। कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्यतः किया जाना होगा। आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाए। किसी प्रकार का यातायात बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जाए। आयोजन के दौरान एन.जी.टी. व शासन के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार, माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा, नियमों के उल्लंघन करने पर समिति/आयोजक जिम्मेदार होंगे। यदि कोई व्यक्ति जो पुतला दहन स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो इलाज का संपूर्ण खर्च पुतला दहन आयोजकों/समिति द्वारा किया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में पुतला दहन की अनुमति नहीं होगी। यदि पुतला दहन कार्यक्रम के अनुमति के पश्चात उपरोक्त क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल कार्यक्रम निरस्त माना जाएगा एवं कंटेनमेंट जोन के समस्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। एक आयोजन स्थल से दूसरे आयोजन स्थल की दूरी पॉच सौ मीटर से कम न हो। आयोजन स्थल के लिए पहले आओ पहले पाओ नीति के तहत पहले प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी (एसओपी) का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। उपरोक्त दिए गए किसी शर्तों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार के अव्यवस्था होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त शर्तों के अधीन दस दिवस के पूर्व नगर पालिका परिषद एवं स्थानीय निकाय में निर्धारित शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही पुतला दहन की अनुमति होगी। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जाएगी।  

Big Breaking आज दल्लीराजहरा में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मिले

0

आज दल्लीराजहरा में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03  से 02, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 05  से 01 , वार्ड क्र 10  से 01 , वार्ड क्र 21  से 01 , वार्ड क्र 24  से  01,  वार्ड क्र 25  से  02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 13 से 01 , डौंडी से 01, घोटिया से 01, खडगाँव से 01 एवं मानपुर चौक से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 14  लोग पॉजिटिव मिले है जिसमे 12 एंटीजन से और 02 RTPCR से मिले है |

आज जो 14 संक्रमितों की पुष्टि हुई है उनमे से होम आइसोलेशन में 10, आइसोलेशन सेंटर दल्ली में 03 एवं 01 के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्ली-डौंडी एरोड्रम के पास कार और मोपेड की जबरदस्त टक्कर से मोपेड में सवार दो लोगों की मौके पर मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी एरोड्रम के पास कार और मोपेड की जबरदस्त टक्कर से मोपेड में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है इस दर्दनाक हादसे के बाद कार चालक अपनी कार को वहीँ छोड़कर भाग गया है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है और दोनों शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है | कार दल्ली से डौंडी की ओर जा रही थी एवं मोपेड पर सवार डौंडी से दल्ली की ओर आ रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि कार को कोई महिला चला रही थी एवं भागने की कोशिश की किंतु गाड़ी लॉक हो जाने के कारण कार छोड़कर भाग गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

कार दिल्ली की पासिंग है जिसका नंबर DL 4c 3911 एवं मोपेड का नंबर सीजी 24 जे 6548 मोपेड सवार युवक कुसुम के आसपास के बताए जा रहे हैं और दोनों युवक 25 – 30 साल के आसपास के बताए जा रहे हैं | घटनास्थल दल्ली से डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास
समय लगभग 3:30 बजे की घटना हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

देश को आजादी दिलाने वाले बापू महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

0

अर्जुन्दा – सत्य एवं अहिंसा के पुजारी, देश को आजादी दिलाने वाले बापू महात्मा गांधी जी की जयंती एवं  लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती  पर बाजार चौक नगर पंचायत अर्जुन्दा में माननीय  संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही  कुंवर सिंह निषाद जी ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

उक्त कार्यक्रम में  चंद्रहास देवांगन जी  अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा , सुषमा चंद्राकर जी उपाध्यक्ष , अशोक देवांगन जी सभापति , मोहित मेश्राम जी पार्षद , सुरेश गांधीजी एल्डरमैन , रामाधार गजेंद्र जी एल्डरमैन एवं समस्त पार्षद गण एवं काग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गुंडरदेही में किसान विरोधी काले कानून लागू करने के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

गुंडरदेही – छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा तीन कृषि विधेयक संसद में पारित कर किसान विरोधी काले कानून लागू करने के खिलाफ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा धमतरी चौक गुंडरदेही ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के द्वारा बस स्टेंड अर्जुन्दा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा बस स्टैंड देवरी में आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार को

जमकर कोसा एवं हाथरस कांड की कड़ी निंदा की,तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गुंडरदेही एवं नायब तहसीलदार  देवरी को ज्ञापन सौंपा गया!साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया!

धरना प्रदर्शन में छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय  कुंवर सिंह निषाद जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  मती चंद्रप्रभा सुधाकर जी ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष  सेवाराम पिपरिया जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी अध्यक्ष  जीवन कश्यप जी, वरिष्ठ नेता  प्रकाश नाहटा,जिला कांग्रेस बालोद से नियुक्त प्रभारी  आलोक चंद्राकर जी , कृष्णा दुबे जी,  पुरुषोत्तम पटेल जी, जनपद अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

सुचित्रा साहू,उपाध्यक्ष  अजय जैन,  चंद्रहास देवांगन जी  अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, संजय साहू जी , कोदूराम दिल्लीवार जी , रामस्वरूप साहू,नुरुल्ला खान, अशोक देवांगन, सुरेश गांधी, हरि साहू  कमलेश चंद्राकर, संजू चौधरी ,केजू राम , संतु पटेल, भोजराज साहू,सलीम खान,के के राजू चंद्राकर,फैजबख़्स,जनपद सदस्य दीपक साहू बोदल,तारिणी चंद्राकर,सेक्टर प्रभारी तरुण साहू,अनिल कटहरे, दिनेश साहू,रामसेवक निषाद,बलराम अंगारे,डॉ मानसिंह सार्वा,तरुण पारकर,बलदुराम साहू,संतोष निषाद,युगांत चंद्राकर,सागर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

साहू(आई टी सेल जिलाध्यक्ष)सुनील चंद्राकर, अनुभव शर्मा, वागीश बंजारे ,चित्रांश बंजारे, पूनम साहू,सरपंच रामेश्वर चंद्राकर,एल्डरमैन बलराम गुप्ता,लक्ष्मी सोनकर,रिजवान तिगाला,अभिषेक यादव,दिनेश चंद्राकर,पवन सिन्हा,मोंटू चंद्राकर,विजय चंद्राकर,निजानन्द चंद्राकर, डोमार साहू,गिरवर ठाकुर,राम ठाकुर सहित भारी संख्या में तीनों ब्लॉक के कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही!

Breaking दल्लीराजहरा मुक्तिधाम में कोरोना पॉजिटिव के दाह संस्कार के विरोध बावजूद लापरवाही बरती जा रही, प्रशासन मौन

0

दल्लीराजहरा – अभी हाल ही में सिटी मीडिया द्वारा एक समाचार दिया गया था जिसमे दल्लीराजहरा मुक्तिधाम में कोरोना पॉजिटिव के दाह संस्कार का चिखलाकसा के वार्ड क्र 03 के निवासियों द्वारा विरोध प्रकट किया जा रहा है | मुक्ति धाम के आसपास के क्षेत्र में वार्ड क्र 03 चिखलाकसा के निवासी रहते है | कोरोना पॉजिटिव शव के दाह संस्कार से क्षेत्र में संक्रमण

This image has an empty alt attribute; its file name is image-30.png

फैलने का खतरा दिख रहा है | वहीँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है शव जलाने के पश्चात् कोरोना सुरक्षा कीट को शरीर से निकालकर मुक्तिधाम के बाहर फेंक दिया जा रहा है | जिससे कि संक्रमण फैलने का डर बना हुआ रहता है आसपास के बच्चे एवं जानवर उन कीट के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है | जिसका कि चिखलाकसा वार्ड पार्षद एवं मोहल्लेवासियों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत अनुविभागीय दंडाधिकारी से शिकायत की गई है |

कल एक व्यक्ति जो कि चिखलाकसा का निवासी था जिसकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई थी और जिसके दाह संस्कार रात्रि में किया गया था और उसके क्रिया कर्म में 50 से अधिक लोग जुटे और प्रशासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी |

अंतिम संस्कार क्रिया कर्म के पश्चात् फिर से लापरवाही बरती गई हाथ में पहनने वाले दस्ताने रहवासी क्षेत्र में फेंका हुआ पाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इस प्रकार नियमों की अनदेखी करना और कोरोना कीट को इधर उधर फेंकना संक्रमण अर्थात मौत को आमंत्रण देना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खदान के एक कर्मचारी की कोरोना से हुई मौत पर आज हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू ने पुनः किया हंगामा किया

0

दल्लीराजहरा – खदान के एक कर्मचारी की कोरोना से हुई मौत पर आज हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू ने पुनः किया हंगामा किया । उल्लेखनीय है कि राजहरा माइंस में कार्यरत श्री सेवक राम मंडावी की कोरोना से मृत्यु हो जाने पर , सीटू यूनियन ने कल तत्काल ही डायरेक्टर इंचार्ज के नाम पर एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा था। जिसमें मृतक कर्मचारी के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति के साथ क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की गई थी। इसी मुद्दे पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-30.png

आज पुनः सीटू ने माइंस ऑफिस के समान सामने विशाल प्रदर्शन किया जिसमें प्रबंधन के रवैया के खिलाफ उपस्थित कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक खदान में यूनियन पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान हुई चर्चा में यूनियन ने स्पष्ट शब्दों में कहा की हमने इससे पहले ही दो बार 5 सितंबर और 12 सितंबर को प्रबंधन को पत्र देकर यह मांग की थी की यदि कोरोना वायरस से किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति और 50 लाख रुपए का बीमा किया जाए । लेकिन हमारी मांगों पर प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया और इस अनिर्णय की स्थिति में ही खदान कर्मचारी की मृत्यु हो गई है। इसलिए पूर्ण रूप से प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह मृतक कर्मचारी के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति का प्रावधान जल्द से जल्द करे। इसके साथ ही यूनियन ने कहा कि खदानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों को लागू नहीं किया जा रहा है, ना तो प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग हो पा रही है और ना ही सैनिटाइजिंग प्रभावी रूप से किया जा रहा है । थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि नहीं हो रही है। जिससे तमाम कर्मचारी आशंकित व आक्रोशित है। इसलिए खदानों में जल्द से जल्द रोस्टर ड्यूटी सिस्टम लागू किया जाए। यूनियन ने मुख्य महाप्रबंधक से स्पष्ट रूप से कहा की मृतक कर्मचारी के परिवार को राहत देने के मामले में उठाई गई मांगों को यदि जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह बात हड़ताल तक जा सकती है । जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। चर्चा में यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा कि यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन पर स्थानीय

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रबंधन की सिफारिश के साथ इसे उच्च स्तर पर विचार के लिए भेजा जा रहा है तथा इस पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है ।चर्चा के बीच मे ही उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर यूनियन की मांगों से अवगत कराया ।आगे उन्होंने कहा कि खदानों में संक्रमण को रोकने के उपायों को लागू करने हेतु जल्द ही यूनियनों और प्रबंधन की बैठक बुलाकर तमाम उपायों सहित रोस्टर ड्यूटी पर निर्णय ले लिया जाएगा । चर्चा के दौरान प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री तपन.सूत्रधर, महाप्रबंधक श्री आर. सी. बेहरा, श्रम कल्याण अधिकारी, एम डी चन्द्राकर, तथा यूनियन की ओर से, अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, सचिव पुरषोत्तम सिमैया, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य आर के कुर्रे मौजूद रहे । ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सीटू राजहरा ।

आईपीएल मैच में लाखों का सट्टा खिलाते खाईवाल गिरफ्तार, मुम्बई पंजाब मैच में लगा था लाखों का दांव

0

रायपुर – जब से आईपीएल 2020 शुरू हुआ है सट्टे का कारोबार भी फलना फूलना प्रारंभ हो गया है | लॉक डाउन में भी मोबाइल के माध्यम से सट्टे का कारोबार चल रहा था पर लॉक डाउन खुलने के साथ ही बाहर में भी संचालित हो रहे है | आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टा खेलने की सूचनाएं लगातार मिल रही है और खासकर बड़े मैचों में तो लाख लाख रुपये तक के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-30.png

दांव लगते है | सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया गया है तथा इसके लिए मुखबिर को लगाया गया और उसी के बताये स्थान तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर जाकर रेड की कार्यवाही कर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुम्बई इंडियन्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते संभव जैन, सौरभ तेहलरमानी एवं आशीष पटेल को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 40,500/- रूपये, 03 नग मोबाईल फोन तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इसी प्रकार राजेंद्र नगर में भी मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लाख 43 हजार रुपए की नकदी जब्त की है. इसके साथ ही 10 लाख की सट्टा-पट्टी भी बरामद की गई है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर नगर स्थित हैप्पी होम्स कॉलोनी में सट्टा खिलाया जा रहा है. मौके पर एक खाईवाल विशाल दौलतानी को गिरफ्तार किया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 352/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर माहिती द्वारा राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक एवं एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष पर ठेका श्रमिकों की हाजिरी में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया

0

दल्लीराजहरा – भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार माहिती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि m/s राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति मर्यादित के संचालक एवं खदान में कार्यरत एटक से संबंध श्रमिक संघ एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनील यादव द्वारा संचालित cs प्लांट राजहरा के ठेके में श्रमिकों की हाजिरी में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। श्रमिकों द्वारा संघ से हाजिरी में गड़बड़ी की शिकायत करने पर संघ ने इसकी शिकायत इस ठेके के ऑपरेटिंग अथॉरिटी से की और जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ऑपरेटिंग अथॉरिटी ने श्रमिकों की हाजिरी का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-30.png

कार्य जो पहले ठेकेदार के द्वारा किया जाता था उसे इस माह से बंद कर सभी श्रमिकों का कार्ड टाइम ऑफिस में डालना शुरू कर दिया है।प्रबंधन के इस पहल का भारतीय मजदूर संघ स्वागत करता है साथ ही उम्मीद करता है कि इसी तरह खदान के सभी ठेकों में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। भारतीय मजदूर संघ सहकारी समिति के अध्यक्ष अनिल यादव व एटक एस के एम एस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों की हाजिरी में छेड़छाड़ करने एवं श्रमिकों से 26 दिन कार्य कराने के बाद उन्हें मात्र 20 दिन का वेतन देने की कड़ी निंदा करता है।साथ ही इस बात की भी कड़े शब्दों में निंदा करता है कि ठेकेदार अनिल यादव व एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा वैसे तो श्रमिक हित की बड़ी-बड़ी बातें की जाती है श्रमिक हित में इनकी यूनियन द्वारा माइन्स ऑफिस गेट में धरना प्रदर्शन कर खदान में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम वेतन (केंद्र सरकार द्वारा तय) दिलाने की बात की जाती है मगर खुद एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा इस तरह से गरीब श्रमिकों का शोषण करना बहुत ही शर्मनाक है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

भारतीय मजदूर संघ को ऐसी आशंका है कि अगर अनिल यादव सोसायटी अध्यक्ष के एक ठेके में इस तरह का भ्रष्टाचार है तो इसके द्वारा राजहरा खदान में संचालित सभी ठेकों की जांच की जानी चाहिए साथ ही इस सोसाइटी के द्वारा विगत 5 वर्षों में जितने भी ठेके संचालित किए गए होंगे सभी की जांच की मांग भी संघ करेगा और भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन से उम्मीद करेगा कि अगर जांच में सोसायटी के ठेकों मैं भ्रष्टाचार में पाया जाता है तू जिस तरह खदान में कार्य करने वाले बाकी ठेकेदारों को उनके गलती के अनुरूप प्रबंधन द्वारा दंडित किया जाता है उसी तर्ज पर अनिल यादव के सोसाइटी पर गड़बड़ी (भ्रष्टाचार) साबित होने पर दंडित किया जाए। किशोर कुमार माईती, अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई, भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना विस्फोट – एक ही परिवार से मिले 08 कोरोना पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना विस्फोट, वार्ड क्र 04 कुम्हार पसरा में एक ही परिवार से मिले 08 कोरोना पॉजिटिव, सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है | सभी संक्रमित RTPCR की जांच में पाए गए है | इससे पहले आज ही दल्लीराजहरा के विभिन्न वार्डों से 16 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है | आज जो संक्रमित मिले है वह इन 16 के अलावा है | दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है |             

This image has an empty alt attribute; its file name is image-30.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS