City Media - Page 1684 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1684

गुरुर कॉलेज के स्वयं सेवकों ने चलाया जन जागरूकता अभियान

0

शासकीय महाविद्यालय गुरुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवम् ब्लू ब्रिगेड के वालिंटियर ने प्राचार्य डॉ. जे. एल.बघेल के मार्गदर्शन में एवम् रासेयो प्रभारी प्रो. के. एल. रावटे के निर्देशानुसार गोद ग्राम कन्हारपुरी में रैली का आयोजन कर ग्राम में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया । ग्राम के गलियों, चौक – चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में सफाई अभियान चलाकर गांव के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया । कोरोना संक्रमण के संबंध में ग्रामीणों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने, साबुन से हाथ धोने तथा सर्दी,खांसी,बुखार आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने की बात बताए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार की जानकारी, गुड टच, बैड टच, जल का महत्व और संरक्षण के उपाय आदि की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। ग्राम के सरपंच श्रीमती भागा बाई साहू, उप सरपंच श्री प्रकाश देवांगन, तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री रामदयाल साहू, पंचगण श्री माखन देवांगन, पवन साहू,श्रीमती बिंदु यादव, कौशिल्या गोयल, लीना साहू, कविता साहू ,भूपेश सेन, प्रहलाद कोसरिया, हेमंत ठाकुर एवम् ग्रामीणों ने भी स्वयं सेवकों के साथ अभियान में सहयोग प्रदान किया । हेमेंद्र चौधरी के अगुवाई में जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में रासेयो लीडर खेमचंद, आरती, दिग्विजय कुमार, रितिका,अनिल कुमार, टकेश्वर, सौरभ, धनंजय, गरिमा, वीणा, शशिकला, रेवती, निकेश्वरी, ओंकार, डोमेश्वर, लेखा, वेणु,और रासेयो स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा ।

सांता क्लॉज बनकर बच्चों को तोहफे देकर बांटी खुशियाँ

0

खुशियाँ बाटने के लिए कई राह सांता क्लॉज बनकर वीरेंद्र सिंह बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट देते हुए साथ ही प्रचार्य, रामेश्वर राम भुआर्य, समस्त स्टॉफ ने अपना योगदान दिया।

ग्राम परेकोड़ो जिला काँकेर |

नगरनार बचाओं संघर्ष समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संसदीय सचिव व सांसद ने उठाई थी आवाज, संकल्प लाने मंच से नेताओं ने की थी घोषणा

0

जगदलपुर। ऑल इंडिया नगरनार एंप्लाइज यूनियन द्वारा एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन कस्तुरी में किया गया था जिसमें नगरनार विनिवेशीकरण के मामले में चर्चा हुई थी। इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तथा सांसद दीपक बैज ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि विधानसभा में शासकीय संकल्प लाया जाएगा। उसी तारतम्य में बस्तर के ऊर्जावान आदिवासी नेता तथा छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में शासकीय संकल्प लाया है जिसका श्रमिक संगठनों, किसान संगठनों व कांग्रेस पार्टी तथा व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया गया है। कुछ पार्टी द्वारा अनर्गल बयानबाजी कर इसमें राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि की जा रही है जबकि जो नेता बस्तर आए थे ना वहां विधानसभा के सदस्य हैं ना ही किसी अन्य पदों पर हैं क्या वह अशासकीय संकल्प ला सकते थे। यह नियम के अनुसार भी अशासकीय संकल्प नहीं ला सकते थे क्योंकि शासकीय- अशासकीय संकल्प लाने के लिए लगभग 5 विधायकों का हस्ताक्षर जरूरी है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कही।


आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि बस्तर के मुद्दों पर सभी लोगों की एकजुटता के लिए नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया है और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व प्रदेश संगठन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह इस मुद्दे पर किसानों जनता तथा बस्तर के साथ है। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर के अन्य राजनीतिक दलों को भी राजनीति से दूर रहकर इस मुद्दे पर एकजुटता बनाए रखने की अपील की है साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी यह कहा जा रहा है । बस्तर जिला कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष राजीव शर्मा व बलराम मौर्य द्वारा भी समय-समय पर श्रमिक, किसानों व बस्तरहित के लिए आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कथित कुछ पार्टी के लोगों द्वारा जनता के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है।

Breaking दल्लीराजहरा में जंगली हाथियों ने दी दस्तक, राजहरा माइंस सीआईएसएफ मैगज़ीन के पास देखा गया

0

दल्लीराजहरा – राजहरा माइन्स के मैगजीन के पास जंगली हाथी पहुंच गए हैं राजहरा बाबा के पास के कचरा डंप शेड के साथ तोड फोड किये है शहर के इतने पास जंगली हाथी पहुंच गए हैं इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयो द्वारा नहीं दी जा रही है ड्रोन या

अपने संसाधनों से हाथियों की लोकेशन पर नजर रखकर इसकी जानकारी वन विभाग के द्वारा राजहरा वासियों को वाट्सअप के द्वारा देनी चाहिए जिससे यहाँ के नागरिक सतर्क रहें किन्तु अब तक वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

श्री निवास रामानुजन के 133 वीं जयंती के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी में आनलाईन गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन

0

भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के 133 वीं जयंती के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी , विकास खंड गुरूर , जिला बालोद के तत्वावधान मे आनलाईन गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे मा शा कनेरी के अलावा छ.ग. के अन्य जिला कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा , कोंडागांव , कोरबा, कवर्धा, धमतरी के बच्चों ने भाग लिया। और अपने द्वारा बनाये गये गणितीय माॅडल का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे श्री यू एस नागवंशी जी , खंडशिक्षा अधिकारी गुरूर , अध्यक्षता- श्री एन के साहू जी, बी आर सी सी गुरूर, विशेष अतिथि के रूप में श्री के के साहू जी ए बी इ ओ गुरूर, श्रीमती बबीता ध्रुव जी , ए बी ई ओ एवं श्री डोमन भुआर्य जी ए बी ई ओ गुरूर ने कार्यक्रम मे शामिल होकर सफल कार्यक्रम के लिए मा शा कनेरी के समस्त शिक्षको को बधाई दिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते, जहां पुरा स्कूल ,कालेज बंद है, ऐसी स्थिति मे श्री के के साहू जी ,शिक्षक , मा शा कनेरी के संयोजन मे भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन जी के जयंती पर बहुत ही शानदार गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया है, सभी विषयों में गणित सबसे महत्वपूर्ण विषय है, और हम हमारे जीवन मे हर पल गणित का उपयोग करते है।
आनलाइन गणित माॅडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित गुप्ता ,कक्षा 10वी, सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा, द्वितीय स्थान पर कु डिनिशा साहू कक्षा 8वी ,मा शा कनेरी, एवं तृतीय स्थान पर कु धामिनी साहू , कक्षा आठवीं, मा शा कनेरी एवं कु नेहा वर्मा , कक्षा 8वी , मोनार्क स्कूल तिल्दा नेवरा रायपुर प्राप्त किये। सभी विजेता प्रतिभागियो को नगद राशि क्रमशः 500, 400,300 -300, रूपये की राशि मा शा कनेरी के शिक्षको के सौजन्य से प्रदान किया जावेगा, साथ ही ई सर्टीफिकेट भी प्रदान किया जावेगा ।
गणित माॅडल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप मे श्री राजेश महावीर जी, ब्याख्याता, शासकीय उ मा वि लिलेझर वि खं चारामा, ज़िला कांकेर, श्री चन्द्रहास सिन्हा जी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरनपुर वि खं नरहरपुर जिला कांकेर एवं श्री भागवत प्रसाद ठाकुर जी शिक्षक मा शा कनेरी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप मे श्री जी एस गर्ग जी, प्र. अ. मा शा कनेरी, संयोजक श्री कृष्ण कुमार साहू जी शिक्षक मा शा कनेरी, श्री भागवत प्रसाद ठाकुर जी, श्री सी के साहू जी, श्री एन के निषाद जी ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मती इन्द्राणी साहू , शिक्षिका, मा शा कनेरी के द्वारा किया गया ।

मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में जन-जागरूकता रैली

0

गुरुर–मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक – 15/12/2020 दिन सोमवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन, टीकाकरण ,पोलियो के संबंध में जन जागरूकता जानकारी दिया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यशवंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू,श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे,श्री हुमन गंजीर, श्री राकेष कुमार पारकर, नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना वरिष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु.उपासना,अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु.गीतेश्वरी, कु.प्रियंका, कु.सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

अवैध गांजा तस्करी – जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख का गांजा जब्त, नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया

0

जगदलपुर । थाना नगरनार जिला बस्तर वरि.पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक चंद्रशेखर परमा के मार्ग दर्शन पर आज मुखबीर सूचना मिला कि एक वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है । कि सूचना पर गवाह व हमराह स्टाफ के मय एनडीपीएस कीट के तस्दीक हेतू ग्राम माचकोट – तिरिया तिराह रोड की ओर रवाना होकर ग्राम माचकोट – तिरिया तिराह रोड के पास पहुँचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखवीर के बताये अनुसार एक वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 आता हुआ दिखाई दिया जिसे नाकाबंदी कर पकड़े उक्त वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 के चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम ( 01 ) सुशांत कुमार नायक पिता जदूनाथ नायक उम्र 27 साल जाति गोंड निवासी ग्राम पोकन्डा पाईकसाई थाना ठाकुरगढ़ जिला अनगुल ( उड़ीसा ) का निवास करना बताया |

उक्त आरोपी के कब्जे से 500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती पच्चीस लाख रूपये को बरामद कर तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक 10 चक्का क्रंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 किमत 10 लाख रूपये को जप्ती किया गया । तथा उक्त  आरोपी के खिलाफ अपराध कंमाक 219/2020 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर  न्यायालय पेश किया गया है । उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेदले , उनि खोमराज ठाकुर सउनि सुधराम नेताम सउनि अजीत सिंह प्रधान आरक्षक सुनील मनहर पुनित शुक्ला आरक्षक अंनत राम बघेल , सत्यनारायण गोयल सहायक आरक्षक बिरेद्र ठाकुर सैनिक लंबोधर कश्यप का मुख्य भूमिका रही ।

गुमशुदा

0

गुमशुदा
जगदलपुर। कु. राजेश्वरी पिता डी. पी रमन्ना राव ग्राम पंचायत सरगीपल सड़क पारा की निवासी है। जो दिनांक 21 दिसबंर की सुबह 10 : 30 बजे अपने घर से निकली है। कु. राजेश्वरी उम्र लगभग 49 वर्ष, आंखों से कम दिखाई देता और कम सुनती है जो 21 दिसंबर से निकली और कहीं चली गई है। जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट बोधघाट थाना में की गई। जिस किसी को भी दिखने पर इस नम्बर पर सूचित करें। मो. 7999323586

नगरनार स्टील प्लांट डी मर्जर मामले में उद्योग मंत्री पेश करेंगे संकल्प पत्र

0

मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेसी विरोध में
जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण कर रहा है। इन सबके बीच स्टील प्लांट को एनएमडीसी से पृथक कर डी-मर्जर किये जाने की तैयारी केंद्र सरकार द्वारा किये की जारी है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध का स्वर ज्यादा उठ रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा शासकीय संकल्प लाने का जिम्मा उद्योग मंत्री कवासी लखमा को दिया गया है जिसके द्वारा इसी सत्र में शासकीय संकल्प पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन के मुखिया मोहन मरकाम सहित पूरा कांग्रेश पार्टी भी इस मामले में एकजुट खड़ा है और समय-समय पर बस्तर हित के लिए श्रमिक संगठनों के आंदोलन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहा है।

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पद यात्रा करते मुख्यमंत्री निवास जाने तथा 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन मौन रहकर अनशन करने की रणनीति बनाई

0

दल्ली राजहरा – दिनांक 22 दिसम्बर 2020 दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे |

बैठक में उपस्थित संघ के प्रमुख नंद कुमार साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस बीएनपी इंडिया, अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस, एस.पी.एन.जे., सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

*छतीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ बालोद एवम् कांकेर जिला ( संयुक्त)

MOST POPULAR

HOT NEWS