गुरुर – भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष कौशल साहू एवं महामंत्री मेहत्तर नेताम/ भुवन साहू के निर्देशानुसार गुरुर के समस्त कार्यकर्तागण – हमारे देश के ऊर्जावान पार्टी के पुरोधा (अन्त्योदय) समाज के अंतिम कडी के लोगों के प्रति ध्यान देने वाला विश्व में मानवता को एक सूत्र में बाधने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को 25 सितम्बर को अपने अपने घर या बूथ स्तर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मनाना है और अपनी सहभागिता सोशल मीडिया पर अवश्य दर्शायें |
23 सितंबर से 30 सितंबर तक 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी।
बालोद – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा विकास खंड गुरूर में किया गया। जिनका मुख्य उद्देश्य कुपोषण, रक्त अल्पता की बचाव कराना कुपोषण व रक्त अल्पता से बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता।

रक्त अल्पता से बच्चों में थकान, कमजोरी, स्मरण शक्ति की कमी व पढ़ाई में मन न लगना, एवम् बार बार बीमार पड़ना जिनके कारण पेट दर्द व दस्त की शिकायत जिनसे स्कूलों में उपस्थिति कम हो जाती है।

कृमि संक्रमण गम्भीर समस्या है जो हमारे गलत जीवन शैली खान पान व जानकारी की कमी मुख्य है कृमि संक्रमण से कैसे बचे व्यक्तिगत स्वच्छता के अन्तर्गत भोजन के पहले व शौच के बाद साबुन और पानी से हाथो की धुलाई, शौचालय में नंगे पैर जाने से बचें, खुले में शौच न करे, घरों के आसपास नियमित साफ सफाई करे।
खान पान संबंधी आदते पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखें, हैंडल वाले जग का उपयोग,
सड़े गले फल , सब्जी व बासी भोजन न खाए , एवम् फल सब्जी को अच्छी तरह धोकर व पकाकर खाए।

एलबेंडाजोल की गोली मीठी होती है जिनको चबाकर खिलाई जाने से ज्यादा फायदे मंद होती है
यह दवाई समुदाय में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों द्वारा गृह भ्रमण कर खिलाई जा रही है साथ ही साथ कोरोना काल में सामाजिक दूरियां बनाएं रखने मास्क का उपयोग हाथों की नियमित धुलाई, एवम् संक्रमण से कैसे बचा जा सके उक्त विषयों पर भी समुदाय के लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
Breaking Crona Alert – लॉकडाउन के दुसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव
लॉकडाउन के दुसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से 03 मरीज बरसाटोला डौंडी से, चिखलाकसा से 02 मरीज एवं RTPCR से 05 मरीज मिले है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 10 से 01, वार्ड क्र 12 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 25 से 01, वार्ड क्र 26 से 01 एवं 256 चौक से 01 इसके अलावा बरसाटोला से 03, चिखलाकसा से 02, एवं RTPCR से वार्ड क्र 04 से 03 एवं वार्ड क्र 18 से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 18 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

आज मिले संक्रमितों में से 05 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली, 01 मरीज को बालोद एवं 08 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है | RTPCR के बारे में अभी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया
सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 24-Sept-2020
किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार -कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
केंद्र सरकार ने असंवैधानिक तरीके से राज्यसभा में किसान विरोधी बिल पारित करवाया-,दिलीप नाग, आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़
*केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल में किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं-जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ,आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर *
*केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल से उद्योगपतियों को होगा फायदा, किसानों को नहीं- लोकेश बसेरा आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर *
देश में किसानों की आवाज , विपक्ष की आवाज को अनसुनी करके पूंजीपतियों के दवाब में केंद्र सरकार ने लोकसभा और राजयसभा में तीन किसान विरोधी बिल पास किया है । खासकर राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी बिल पास किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के किसानों में गुस्सा है । आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हैं , उनके लिए आज हम पूरे देश में विरोध दिवस मना रहे हैं । किसानों दुवारा कल 25 सितम्बर के भारत बंद के आहवान को आम आदमी पार्टी पूरा समर्थन देती है । मोदी सरकार ने तीन किसान विरोधी बिल पास किये जो इसप्रकार से है:-
- कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल ।
- आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल।
- मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता बिल है ।केंद्र सरकार के द्वारा इन किसान विरोधी बिल के संबंध में जो बातें कही जा रही है वह किसानों को गुमराह करने वाली है। इससे किसानों को सिर्फ नुकसान होगा उनकी उपज पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा । किसान अपने ही खेत पर मजदूर की तरह हो जाएंगे ।सरकार की मंशा किसानों को बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुलाम बनाने का प्रतीत होता है ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने बताया कि तीनों विधेयक और उनका असर निम्नानुसार है, - कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल के तहत किसान अपनी फसल को देश के किसी कोने में बेच सकते हैं, लेकिन आज भारत के अंदर 86% किसान एक ज़िले से दूसरे ज़िले में अपनी फसल नहीं बेच सकते हैं तो कैसे उम्मीद करें – एक राज्य का किसान दूसरे राज्य में अपनी फसल बेच पायेगा , पहले भी किसानों को मंडी के बाहर अपनी फसल बेचने के लिए कभी भी पाबंदी नहीं रही है । केंद्र सरकार के बिल में है- मंडी के अंदर किसानों के फसल की खरीद बिक्री पर व्यापारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से साथ मंडी टैक्स देना पड़ेगा , बाहर फसलों की खरीद- बिक्री पर व्यापारियों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, मंडी के अंदर सरकार को दी जाने वाली टैक्स के कारण व्यापारी मंडी में आना बंद कर देंगे जिससे धीरे-धीरे मंडी बंद हो जाएगी और उनके स्थान पर कंपनी की मंडियां ले लेगी। जहां किसानों को अपने उत्पादन को औने पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। सरकार को किसानों के हित में यदि फैसला लेना ही था तो एमएसपी का कानूनी अधिकार प्रदान करना था ,किंतु ऐसा नहीं किया गया जिस कारण इस विधेयक को किसान अपने को कंपनियों के गुलाम बनाने का विधेयक करार दे रहे हैं । दूसरा केंद्र सरकार सरकार को मंडी और बाहर भी फसलों की खरीद- बिक्री पर समान टैक्स की प्रक्रिया अपनानी चाहिए ।
- आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल इस विधेयक के जरिए पूंजीपतियों को कृषि उत्पादों को भंडारण करने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ेगी । वस्तुओं की कीमत पर सरकार का कंट्रोल नहीं रहेगा । देश में लगभग 80% से 85% छोटे- मोटे किसान है जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम की कृषि भूमि है जिनके पास अपनी फसल का भंडारण करने की कोई व्यवस्था नहीं है ।इतनी कृषि भूमि का उत्पादन लेकर कोई किसान दूसरे राज्यों में फसल बेचने में भी सक्षम नहीं है। कुल मिलाकर अपनी फसल को औने- पौने दामों पर कंपनियों को बेचने पर मजबूर हो जाएंगे जिसे इन कंपनियों के द्वारा जमाखोरी कर अत्यधिक ऊंचे दामों पर बाजार में लाया जाएगा जिससे कंपनी राज स्थापित होने की आशंका बढ़ गई है ।
3 मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण)समझौता इस विधेयक के जरिए किसान के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर कंपनियां जमींदार की तरह किसानों से फसल उत्पादन करवायेगी और मुनाफा कमायेंगी । अधिकांश किसान पढ़े- लिखे नहीं हैं , उनको ये कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट के जाल में फंसाकर लगातार शोषण करेगी । बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम खत्म हो गया है, लेकिन वहां के किसानों के हालात नहीं सुधरे । विदेशों में ये तथाकथित रिफार्म 1960 के दशक में आया, लेकिन अमेरिका, फ्रांस औए यूरोप के देशों में किसानों को सरकार को बड़े स्तर पर सब्सिडी देकर कृषि कार्य को कराना पड़ता है । इस प्रकार वर्तमान तीनों कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं है । यह किसानों को पुनः कंपनियों के गुलाम बनाने जैसा है जिसमें किसान अपने ही खेत पर मजदूर हो जाएंगे । बाजार पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाएगी और कंपनी राज की स्थापना हो जाएगी । यही कारण है कि देश भर के किसान व किसान संगठन इन किसान विरोधी बिलों का विरोध कर रही है । आम आदमी पार्टी किसानों के हित में इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की केंद्र सरकार से अपील करती है और किसानों के लिए हम लड़ेंगे।इस अवसर पर लोकेश बसेरा, दिलिप नाग, मनीष नेताम, मनोज जाडे, मनेश पटेल ,उमेन्द्र
पुरुषोत्तम गोटा ,टिंवकल उयके, योगेश गोटा ,मनीष नेताम ,उमेश पोटाई, प्रकाश पटेल, सुनील हिडको, लछन ,प्रकाश ,प्रेम सिंह रोहित सलाम ,रोहित नाग सुरज दुग्गा, आदि उपस्थित थे।
अमन नाग
मिडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
जिला नारायणपुर
लॉक डाउन के दूसरे दिन ही प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पहुचे अपनी किस्त की राशि वसूलने…….
डौंडी : ( चैनल इंडिया )जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 22 सितंबर से पुरे जिले में लॉकडाउन लगाया है। इस बार ज्यादा सख्ती से लगाए गए लॉकडाउन में जहां बाजार बंद करवाया गया है। वहीं लॉकडाउन में गुरुवार को प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा अपने किस्त की राशि वसूलने के लिए राजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 में पहुंचने का मामला सामने आया है । अब देखना होगा की प्रशासन एैसे नियम के उलंघन करने वालो पर क्या कार्यवाही करता है। आपको बता दे की माइक्रोफाइनेंस कंपनी महिलाओं को समूह के माध्यम से व्यवसाय व अन्य जरूरत मंदो को लोन देती है, जिसकी अदायगी इन्हे किस्तों में देनी होती है। देश में लगे लॉक डाउन के धीरे धीरे अनलॉक होने के बाद लोगो के काम धंधे शुरू होते ही कुछ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोग महिलाओं के बीच किस्त की राशि लेने पहुंचने लगे कुछ महिलाओं ने बताया की उन्हे व्यवसाय में मंदी का हवाला दिया जाता रहा फिर भी किस्तों की राशि लेने में ये लोग डटे रहे। फिर भी महिलाओं द्वारा किस्त की राशि दी जाती रही वहीं इस समय कोरोना महामारी की वजह से माइक्रोफाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाले छोटे-मोटे व्यापारी और परिवार की परेशानी बढ़ गई

है। कोरोना की वजह से स्थिति में सुधार तो नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी कर्ज अदायगी के लिए दबाव बना रही है। अब इस दबाव का प्रत्यक्ष उदहरण देख लीजिए कि गुरुवार को कम्पनी के कर्मचारी लॉकडाउन होने के बावजूद किस्त की राशि लेने पहुंच गए। इस बीच लोगो ने जब लॉकडाउन की स्थिति में आने का कारण पूछा और आदेश दिखाने को कहा गया तो वे कुछ भी दिखाने से बचते हुए कम्पनी के आदेश का हवाला देते रहे अब यहां देखने वाली बात होगी प्रशासन ने कोरोना महामारी पर काबू पाने के उद्देश्य से जो लॉकडाउन किया गया है और इस बीच इतने सख्त लॉकडॉउन में इन्हे राशि किस्त वसूली की कैसे इजाजत मिल गई और प्रशासन इन पर क्या कार्यवाही करती है ये देखने वाली बात होगी।

“क्या कहते है प्रशासन अधिकारी”
इस लाकडाउन में बाहरी व्यक्ति ईपास से आ सकते है, लोकल व्यक्ति है तो दिक्कत नही। माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी इस लाकडाउन में लोन वसूली में आने पर कार्यवाही हेतु निर्देश आदेश में नही लिखा है।
नायाब तहसीलदार नितिन ठाकुर
तहसील कार्यालय डौंडी
अब बालोद के सीएमएचओ ये होंगे, स्वास्थ्य विभाग में बड़ा तबादला
रायपुर – प्रदेश में एक तरफ तो कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बीच लगभग हर जिले में लॉकडाउन तो दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों का हड़ताल इसी बीच प्रशासन द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ. जयप्रकाश मेश्राम को बालोद सीएमएचओ और डॉ. बीएल रात्रे को सिविल सर्जन की जिम्मेदारी दी गई है |
देखे सूची





राफेल विमान उड़ाएगी देश की महिला पायलट, अब आसमान में बेटियां दिखाएंगी अपना दमखम
नई दिल्ली – “नारी शक्ति को सलाम” राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह जिसे देश के सबसे ताकतवर और बाहुबली राफेल विमान उड़ाने का गौरव प्राप्त हुआ है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवांगी सिंह को फाइटर पायलट बनने का जुनून उनके कर्नल रह चुके नाना से मिला था | वर्ष 2015 में इनका सिलेक्शन भारतीय वायुसेना में उनका सेलेक्शन फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ था | शिवांगी सिंह अभी हाल ही में राजस्थान एयरबेस में तैनात हैं और अभी मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ाती हैं | अब LAC पर राफेल विमान उड़ाएंगी | परिजनों के बीच ख़ुशी का माहौल है हर तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है |


Breaking UP के CM योगी का जबरदस्त फैसला – अब महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के फोटो लगेंगे चौराहे पर
लखनऊ – उत्तरप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी का जबरदस्त फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के पोस्टर/फोटो चौक चौराहे पर लगाये जायेंगे और साथ में यह भी कहा है कि कही भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटना हुई तो इसके जिम्मेदार उस क्षेत्र के पुलिस वाले होंगे |


दल्लीराजहरा के युवकों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार
दल्लीराजहरा – रेलवे दफाई शास्त्री नगर वार्ड क्र 21 राजहरा की घटना है जिसमे आरोपी आकाश कुमार सारथी उर्फ करन पिता नोहर लाल उम्र 18 वर्ष 1 माह एवं मंगल उर्फ मंगलू तारम पिता दिनेश तारम उम्र 20 वर्ष द्वारा नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर गलत काम करने की बात कहकर जबरदस्ती पकड़कर खींचा तथा लड़की के कपडे फाड़ने की कोशिश की | उक्त घटना की शिकायत राजहरा पुलिस द्वारा करने पर अपराध क्र 428,/20 धारा 341 354 354 क 1 2 354 ख 34 भादवि पास्को एक्ट के तहत करवाई की गई |



बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन – 23-Sept-2020
बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी – 23-Sept-2020





