City Media - Page 1138 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1138

देश को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार की वजह से बढ़ी कीमतें

0

वैट की वजह से ऐसा है तो रसोई गैस की कीमतें क्यों बढ़ रही

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की मुख्यमंत्री बघेल ने की आलोचना

रायपुर पेट्रोल-डीजल के वैट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार की वजह से कीमतें बढ़ी हैं। अगर वैट की वजह से ऐसा है तो रसोई गैस की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? उस पर तो कोई वैट नहीं लगता।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की बैठक ले रहे थे। अचानक ही वे पेट्रोल-डीजल की बात करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा, सेंट्रल गवर्नमेंट एक्साइज ड्यूटी लगाती है, लेकिन अब इन्होंने सेस लगा दिया, इसका पूरा पैसा सेंट्रल गवर्नमेंट को मिलता है, राज्य सरकारों को नहीं। राज्य सरकारों का हक मारा गया।

सेस कम नहीं करते, राज्यों को दे रहे नसीहत

मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ को 30 हजार करोड़ की राशि देनी है। जहां तक वैट की बात है तो छत्तीसगढ़ में 24 प्रतिशत वैट लगाया जा रहा है। बाकी राज्यों में 29 से 31 प्रतिशत तक वैट लगाया जा रहा है। उसमें भाजपा शासित राज्य भी हैं। वे पहले भाजपा शासित राज्यों मे वैट कम करें। खुद सेस कम नहीं करते और राज्यों को नसीहत दे रहे हैं।

सभी वस्तुओं के दाम बढ़े

मुख्यमंत्री ने कहा, यह पर उपदेश कुशल बहुतेरे वाली स्थिति है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज केंद्र सरकार बढ़ा रही है। रसोई गैस में तो वैट नहीं लगता, फिर उसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। खाने के तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं। सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री देश के लोगों को बहकाने और झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं।

71 वें कांग्रेस विधायक ने ली शपथ, भूपेश बोले – 2023 में यही लक्ष्य होगा

0

विधान सभा परिसर के समिति कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष ने यशोदा वर्मा को दिलाई शपथ

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा की नवनिर्वाचित सदस्य यशोदा वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की खास बात ये रही कि यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना शपथ ग्रहण पूरा किया। यशोदा वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी परिधान पहनकर प्रदेश की परंपरा का निर्वहन किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने के बाद यशोदा वर्मा ने कहा, मैं छत्तीसगढ़ की बेटी हूं, इसलिए इसी भाषा में शपथ ले रही हूं। उनको मिलाकर अब कांग्रेस के पास कुल विधायकों की संख्या 71 हो गई है।

विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में किसी राजनीतिक दल के पास 71 विधायक रहे हों। मुख्यमंत्री ने इस पर भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी पार्टी के विधायकों की संख्या 71 तक पहुंची है। फिर चाहे वो दलबदलू ही क्यों ना रहे हों, साथ ही बघेल ने कहा, 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का 71 विधायकों का ही लक्ष्य होगा।

मुख्यमंत्री ने दी खैरागढ़ के मतदाताओं को बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा के शपथ ग्रहण के बाद कहा, साल 2018 में विधायकों की संख्या 68 थी। उपचुनाव होने के बाद ये संख्या बढ़ती गई। खैरागढ़ का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है। यशोदा वर्मा 20000 वोट से चुनाव जीती हैं, यह एक रिकॉर्ड है। उन्होंने खैरागढ़ के मतदाताओं को बधाई दी।

ये हुए शामिल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शिक्षा जिंदगी की तैयारी नहीं शिक्षा खुद जिंदगी है और शिक्षा सभ्यता की जननी है- लखेश्वर बघेल

0

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत आज बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शासकीय हाई स्कूल रेटावंड 20 शासकीय हाई स्कूल ईच्छापुर 24 शासकीय हाई स्कूल बागमोहलई 18 में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया |

बस्तर विधायक जी ने छात्रों को अवगत कराया कि पूर्वत की सरकार इस योजना को बदलकर संचालित की थी लेकिन यह हमारी कांग्रेस की सरकार आने के बाद भेदभाव ना करते हुए इस योजना को पुनः आप लोगों की बातों को रखते हुए मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना रखा गया आप लोग को ज्ञात हो की इस योजना के माध्यम से कोई बच्चे को आने जाने में दिक्क़त ना हो इसलिए इस योजना को लाया गया है विधायक जी ने शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देश दिया है की हमनें शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काफ़ी प्रयास किया है और आप लोगों की मांग अनुसार बाउंड्रीवाल, रोड, सड़क, सभी मांगो को पूरा किया लेकिन यंहा की स्कूल देखते हुए अभी बहुत सी कमी पायी गई है और देख भी रहे है स्कूल संस्था को अच्छे से रखने के लिए बाग,बगीचे,पेड़ पौधे लगाकर स्वछता, एवं पर्यावरण को महत्व दें |

ग्राम इच्छापुर में स्थानीयों महिलाओं द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराया जिसको विधायक जी ने संज्ञान में लेते हुए तीन दिन के अंदर बोर खनन करवाने की बात रखी है |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम इच्छापुर में 42 हितग्राहियों को आज पट्टा वितरण किया गया |

मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,जिला पंचायत उपध्यक्ष मनीराम कश्यप, भागरथी ध्रुव लखेश्वर मंडावी महादेव बघेल पूरन सिंह ठाकुर मनोज ठाकुर, धनेश्वर नेताम अस्ति मंडावी, चंद्र वती बघेल नीलम बघेल प्रीति देवा नेताम हरि मंडावी दुष्यंत वर्मा, राजेश कुमार एवं समस्त परिवार उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान योजना के नाम पर जमकर हुआ भ्रष्टाचार

0

सरपंच-सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर की बंदरबांट

मवेशियों का पता ना गोबर खरीदने वाली समीति का

जगदलपुर – बस्तर जिले के बस्तर जनपद पंचायत का मुंड़ागांव जोकि नारायणपु विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान योजना में जमकर भ्रष्टाचार सरपंच व सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर किया है।इसका प्रमाण गोठान की वजह तश्वीर है जोकि समाचार पत्र में परीलक्षित हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवारा पशुओं से फसल बनाने तथा किसानों को संबल करने के लिए पूरे प्रदेश में गोठान योजना लागू किया है और इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मुंडागांव में भी लाखों रुपए खर्च कर गोठान योजना लागू किया गया किंतु सरपंच सचिव ने इसका दोहन करते हुए सिर्फ निर्माण कार्य किया और जमकर मोटी रकम बटोरी किंतु इस योजना का लाभ ना कृषकों को मिला नहीं आवारा पशुओं को गोठान में रखा गया जिसके कारण इस स्थान का सदुपयोग नहीं हुआ। मुंडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बना। सरपंच सचिवों के साथ जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि व अधिकारी हो या जिला स्तर के अधिकारी सभी माला माल हुए और जमकर चांदी काटी गई।

बस्तर जिले में बस्तर विकासखंड के मुंड़ागांव राज्य सरकार की किरकिरी कराई जा रही है जिसकी वजह से सरकार की छिछालेदर हो रही।

साँसद,विधायक ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाले मटकोट सड़क निर्माण का भूमिपूजन..

0

▪️65 वर्षो से लंबित ग्रामीणों की मांग कॉंग्रेस सरकार में हुई पूरी-साँसद बैज

आज बस्तर साँसद दीपक बैज,चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने करोड़ों की लागत से बनने वाले मटकोट सड़क निर्माण कार्य हेतु लंबाई 4.30 किलोमीटर लागत 454.59 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया..

इस भूमिपूजन के अवसर पर चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा..हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप हर गांव-गली को सड़क से जोड़ना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है..साथ ही प्रत्येक घर में पानी,बिजली व सड़क की व्यवस्था करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है..

साँसद बैज ने अपने व्यक्तव्य में कहा..65 वर्षो से लंबित सड़क मार्ग की मांग आज पूरी हुई..आज हमारी सरकार के आने के बाद विकास कार्य तेजी से हो रहा है..साँसद बैज ने आगे कहा.. मैंने कहा था अगर मटकोट में सड़क नहीं बना सके तो यहां कभी नहीं आएंगे..मगर आज आपकी मांग पूरी हुई..बीजेपी की सरकार 15 वर्षों तक रही मगर मटकोट का सड़क नही बना पाई..परन्तु हमारी कॉंग्रेस सरकार आने के बाद जनता की मांग शीघ्र पूरी हुई..

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजाम,जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,रुकमणी कर्मा,प्रेम प्रकाश दास, मुन्ना,डोमा, कृष्ण,अभिषेक डेविड, होंडा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे…

मई दिवस के उपलक्ष में लौह नगरी किरंदुल में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

आयोजक: “संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल”

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना के सबसे बड़े मजदूर संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एस.के.एम.एस) द्वारा प्रतिवर्ष मई दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। परंतु विगत दो वर्षों में कोविड-19 मारी के कारण इस तरह के आयोजन नहीं हो पाए थे। दो वर्षों के पश्चात इस वर्ष सभी मजदूर साथियों को मई दिवस का त्यौहार मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मजदूर संघ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। इसी तारतम्य नगर के फुटबॉल ग्राउंड में संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य की 16 टीमों हिस्सा ले रही है। जिसमें कांकेर, गरियाबंद, खेल परिसर जावंगा, खैरागढ़, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, लौंडीगुड़ा, पालनार, चोलनार, मदारी, गुमियापाल, कुटरेम, हिरोली, समलवार आदि टीमें हिस्सा ले रही है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के अधिशासी निदेशक और गोविंदराजन उपस्थित रहे। एवं अन्य अतिथियों में सहायक प्रबंधक कार्मिक जी वेल्वसंथन, सहायक प्रबंधक अभिजीत घोष, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि मंडल उपस्थित थे। सर्वप्रथम आयोजक समिति द्वारा पुष्प गुच्छ देख कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी व अन्य साथियों द्वारा मुख्य अतिथियों को मैदान में ले जाया गया। जहां मुख्य अतिथि आर गोविंदराजन ने श्रीफल फोड़कर एवं रिबन काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आज का उद्घाटन मैच जवांगा विरुद्ध गरियाबंद के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में जावंगा की टीम ने 2 अंकों से जीत दर्ज की। साथ दूसरा मैच समलवार विरुद्ध गुमियापाल के मध्य खेला गया जिसमें समलवार की टीम ने 2 रनों से जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता लिग कम नॉकआउट के आधार पर खेला जाएगा विजेता टीम को 41000 नगद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथी उपविजेता टीम को 31000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आज के उद्घाटन कार्यक्रम में मजदूर संघ के संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, सुरेश, राजेश सोनी, वेंकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, सतीश नखाते आदि साथियों का का विशेष योगदान रहा।

क्या फिर से होगा कांग्रेस से नया चेहरा

0

अब जबकि आने वाले वर्ष छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं ,अभी से जनमानस में भावी प्रत्याशियों को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं ।जिस तरह की खबरें गुंडरदेही क्षेत्र में चल रही उससे लगता है कि फिर से इस बार गुंडरदेही विधानसभा में कांग्रेस का कोई नया चेहरा प्रत्याशी होगा। विगत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाकर जीत हासिल किया था। गुंडरदेही क्षेत्र में दुर्ग भिलाई निवासी किसी पैराशूट प्रत्याशी की चर्चा जोरों पर है। वर्तमान विधायक के प्रदर्शन की बात की जाए तो कांग्रेस के ही जमीनी कार्यकर्ता सीधे आरोप लगाकर पार्टी छोड़ रहे हैं,वही कुछ कार्यकर्ता कुंवर सिंह निषाद के कार्यकाल को ऐतिहासिक मान रहे हैं। समाचार पत्रों में लगातार कांग्रेस के विधायकों की रिपोर्ट कार्ड की चर्चा हो रही है जिसमें 32 विधायकों का प्रदर्शन

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कम बताया जा रहा है ,कहीं उस सूची में गुंडरदेही विधानसभा का नाम तो नहीं? गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू का कहना है कि संसदीय सचिव व हमारे क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद क्षेत्र की जनता के साथ सतत संपर्क में हैं ,क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। गुंडरदेही विधानसभा की जनता पूर्ण संतुष्ट है और रही बात गुंडरदेही विधानसभा के प्रत्याशी की तो इसका फैसला हमेशा हाईकमान ही करता है और हाईकमान ही करेगा। वहीं इस मामले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गुंडरदेही के महामंत्री सतीश महोबिया का कहना है पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के वर्तमान आर्थिक स्थिति व घोषणा पत्र पर हुआ था जिसमें सहानुभूति वोट कांग्रेस को मिला था। अब जबकि परिस्थिति बदल चुकी है कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदल कर पुनः लाभ ले सकती हैं। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम तो चाहेंगे कि कुँवर सिंह निषाद को पुनः टिकट मिले, ताकि चुनाव उनके प्रदर्शन पर हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सयुंक्त खदान मजदूर संघ (एटक)दल्ली राजहरा द्वारा मई दिवस को जोश खरोश से बनाने का निर्णय लिया गया

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों एवं ऑफिस बियरर्स की मई दिवस के आयोजन के संबंध में मीटिंग हुई, जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मई दिवस 1 मई को जोश-खरोश के साथ मनाने के लिए चर्चा की गई। मीटिंग में जानकारी दी गई कि मई दिवस की शुरुआत सन 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी। मजदूर रोजाना लगातार 15-15 घंटे काम करने व अपने शोषण होने के खिलाफ अमेरिका के सड़कों पर आ गए थे। उस समय मजदूर अपने काम करने के लिए प्रतिदिन 8 घंटे की समय सीमा की मांग करते हुए आंदोलन पर चले गए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलिया चलाई थी। ऐसे में इसके कारण कई मजदूर अपनी जान गवां बैठे। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिर सन 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक हुई। इसमें एक प्रस्ताव जारी हुआ और 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया गया। साथ ही मजदूरों के काम करने की अवधि 8 घंटे तय की गई। भारत में मई दिवस सबसे पहले चेन्नई में मनाया गया। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। साथ ही इस मौके पर पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर लहराया गया। इसी दिन दुनियाभर के मजदूरों के काम करने के लिए 8 घंटे तय किए गए। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) द्वारा भी इस दिन सम्मेलन का आयोजन होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मीटिंग में मई दिवस के आयोजन के लिए यह तय हुआ कि सोसाइटी ऑफिस से संध्या 5:00 बजे बाइक रैली निकाली जावेगी। बाइक रैली द्वारा नगर में भ्रमण किया जाएगा। उसके पश्चात सोसाइटी ऑफिस के ग्राउंड में आम सभा होगी। आम सभा के अंत में सभी साथियों के भोजन व्यवस्था हेतु आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में नियमित कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक उपस्थित थे। बैठक में समस्त कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण मई दिवस नहीं मनाया जा सका क्योंकि शासन के कोविड गाइडलाइन के अनुसार रैली तथा आम सभा प्रतिबंधित थे। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मई दिवस को धूमधाम से मनाएंगे क्योंकि मई दिवस मजदूरों के हक को पाने एवं संघर्ष को याद करने का दिन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

महंगाई म दो हजार करोड़ छूट संग हाफ बिजली बिल, योजना ले मिलिस राहत, जीतिस भूपेश सरकार सबके दिल…

0

🟣 सरकारी आँकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 2 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता बढ़े हैं जबकि प्रदेश के 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल में 2145 करोड़ रुपए की बड़ी छूट मिली – राजीव शर्मा

🟣 भूपेश सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीता है जनता मुखर होकर इस योजना की प्रशंसा कर रही हैं प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है.
“जेन कहेन तेन करेन”….

🟣 वहीं राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के अलावा एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है लगभग 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा.

🟣 भूपेश सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीत ली है जनता दिल खोलकर इस योजना की प्रशंसा कर रही हैं प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है.
••••जनता की आवाज़ पूरे प्रदेश में गूंज रही “भूपेश है तो भरोसा है”…..
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कमरतोड़ मंहगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बेहताशा महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है. महंगाई पर नियंत्रण नहीं होने से आज आम जनता त्रस्त और परेशान है. खान-पान से लेकर घर-मकान, राशन-पानी-बिजली सब क्षेत्रों में महंगाई तेजी बढ़ रही है. ऊपर से पेट्रोल और डीज़ल के रोज़ बढ़ते दामों ने महंगाई का पारा और भी बढ़ा दिया है. केंद्र सरकार की ओर से महंगाई पर लगाम न लगा पाने का ख़ामियाजा आज गरीब-मध्यम वर्गीय परिवार को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना से छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ी राहत मिली है आगे उन्होंने बताया कि बेहताशा और नियंत्रण से बाहर इस महंगाई के दौर में हजारों करोड़ रुपये की बिजली माफ़ी से आम आदमी को एक बड़ी राहत मिलना लाज़िमी है. छत्तीसगढ़ के हर गांव, हर शहर में लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है. पहले 1 माह का जो बिजली बिल 1000 से 1200 रुपए तक आता था, वह बिल अब उतनी ही बिजली की खपत के लिए 500 से 600 रुपए तक आ रहा है. इससे लोगों के बिजली पर होने वाले खर्च में कमी आई और वे बचत राशि का उपयोग अपनी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।


शर्मा ने बताया कि भूपेश सरकार में इस योजना का नाम हाफ बिजली बिल. हाफ बिजली बिल की योजना का सीधा फायदा राज्य के लाखों परिवारों का हुआ और अब हो रहा है. राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत अब 40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 2 हजार करोड़ से अधिक छूट दी गई है. बिजली बिल हाफ करने का वादा कांग्रेस ने चुनावपूर्ण जनता से किया था. चुनाव में जीत के बाद सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मार्च 2019 को ही इस वादे को पूरा कर दिया. पूरे प्रदेश भर में मार्च 2019 से हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी गई. योजना के तहत उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खफत में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के अलावा एकल बत्ती कनेक्शन योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर माह 30 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है. लगभग 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है. सरकारी आँकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 2 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता बढ़े हैं. जबकि प्रदेश के 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल में 2145 करोड़ रुपए की बड़ी छूट मिली है. श्री शर्मा ने कहा कि संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री की मान.श्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच ने राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना ने महंगाई के दौर में बड़ी राहत देकर जनता का दिल जीत ली है. जनता दिल खोलकर इस योजना की प्रशंसा करते हैं. प्रदेश में इस योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है और मिल रहा है. शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए घरों में मीटर रीडिंग कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने में उपयोग में लाई जा रही स्पॉट बिलिंग मशीन के सॉफ्टवेयर को हाफ बिजली बिल योजना के अनुसार अपडेट किया गया है. मशीन 400 यूनिट तक बिजली की हर खपत के लिए स्वचालित रूप से 50 प्रतिशत छूट के साथ बिजली बिल जनरेट करती है यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गौरव की बात है।

प्रभारी मंत्री लखमा ने किया ईटपाल गोठान का निरीक्षण,आजीविकामूलक गतिविधियों में संलग्न महिलाओं को किया प्रोत्साहित!

0

बीजापुर – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ईटपाल गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौठान संचालन समिति के सदस्य तथा वहां रोजगारमूलक गतिविधियों में संलग्न महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित थीं।


इस अवसर पर मंत्री लखमा ने गौठान में अंडा उत्पादन, खाद निर्माण, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछलीपालन, कोसा धागाकरण, ईंट निर्माण, मसाला इकाई, मशरुम उत्पादन, सब्जी उत्पादन सहित अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों का अवलोकन किया और महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस दौरान सदस्यों को रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़ने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीणों को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों को आजीविकामूलक गतिविधियों के केन्द्र के रुप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील बीजापुर जिले की महिलाओं में भी अब आत्मविश्वास छलक रहा है, जो छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक समृद्धि की राह में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS