City Media - Page 1615 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1615

ग्रामीणों के निस्तारी हेतु तालाब पर रसूखदार द्वारा कब्ज़ा जमाया जा रहा

0

जगदलपुर ।बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत कविआसना में ग्रामीणों के निस्तारी हेतु तालाब का निर्माण किया गया था जिसे ग्राम के रसूखदार द्वारा कब्जा कर लिया गया है और ग्रामीणों को इस तालाब में नहाने व मछली पालन ना करने दबाव बनाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत कविआसना के ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब वर्षों पुराना है। इस तालाब में गांव के सभी ग्रामीण नहाते हैं और सभी के सहयोग से इस में मछली पालन का कार्य किया जाता है। ग्रामीणों ने साथ यह भी बताया कि सन 2017 से गांव का एक रसूखदार इसे अपना तालाब बताकर मछली पकड़ने का काम कर रहा है । ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों को अपनी ओर कर लिया है और मछली पालन का आवेदन तैयार कर ग्रामीणों के हस्ताक्षर उनके जानकारी के बगैर ले लिया गया है ।

ग्रामीणों ने बताया कि इसका खसरा क्रमांक 392, 393 है ।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और तहसीलदार को आदेशित किया कि इस पर तुरंत कार्रवाई करें। तहसीलदार द्वारा मौका मुआयना किया गया व ग्रामीणों से पूछताछ की गयी ।ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे से मार्ग है जिससे कृषक अपने बैलगाड़ी, हल लेकर अपने खेतों में वर्षों से जा रहे हैं । तहसीलदार ने जांच कर उक्त भूमि को शासकीय भूमि बताया और तालाब के तट पर पौधे लगाने की अनुमति भी दी थी। उक्त रसूख द्वार द्वारा पौधा लगाने का विरोध किया गया और लगाए गए पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया।

महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0

महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों से सोने का मंगल सूत्र कीमती 35,000 रू एंव नगद 300 रू जप्त।

ग्रामीणों व पुलिस के मुस्तैदी से महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर जेवरो को ले जाने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

दिनांक 19.03.2021 को प्रार्थिया निर्मला बाई बेलचंदन पति हरिराम बेलचंदन उम्र 56 वर्ष साकिन खुर्सीपार(गोड़ेला) थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की आज दिनंाक 19.03.2021 के 11/00 बजे करीबन एक महिला जिसका नाम नही जानती सोना डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी कर सोने के मंगलसूत्र व नगद 300 रू को प्रार्थिया के पास से लेकर भाग रही थी जिसे प्रार्थिया के बताने पर ग्रामिणों व पुलिस के बल के सहयोग से पकड़े है पुछताछ पर उक्त महिला अपना नाम ललीता

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार की रहनी वाली बतायी है। जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम के आधार पर धोखाधड़ी कर प्राप्त किये सोने का मंगलसूत्र को आरोपिया ललीता बाई द्वारा पेष करने पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। जप्त मंगलसूत्र का प्रार्थिया से शिनाख्ती की कार्यवाही की गई है, जो अपना मंगलसूत्र होना पहचान की है। पंचनामा तैयार किया गया है। आरोपिया ललीता बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार के द्वारा धारा 420 का अपराध घटित करना पाये जाने तथा आरोपिया द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनंाक 19.03.2021 के 14/50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह, आरक्षक 631, मआर. 989 लिलेष्वरी देवांगन, 211 महेष्वरी  का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजयुमो ने चलाया युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान,अभियान में मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन

0

भाजयुमो का आक्रमक मोड प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू

जगदलपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ पीएससी में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रमक मोड में आ गया हैं एवम पीएसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय गोलबाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया, हस्ताक्षर अभियान से प्राप्त हस्ताक्षर व ज्ञापन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल को सौपेंगे।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार को पीएससी में पारदर्शिता लानी चाहिए नही तो पीएससी में ताला लगा देना चाहिए।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के सामने पीएससी के एक्सपर्ट संशोधन कर रहे हैं गलत को सही बता रहे हैं वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहते सूर्य पूर्व की जगह पश्चिम से निकल जाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल आंसर और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी एवम उन्होंने कहा कि पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उनपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए पर दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सरकार भी मौन बैठी हैं। पीएससी में ऐसी गड़बड़ियां आम हो चली हैं और यह कोई पहला मामला नहीं हैं इससे पूर्व युवा मोर्चा ने तातापानी जैसे विषयों को उठाया था परंतु पीएससी की हठधर्मिता और पारदर्शिता का आभाव छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छिनने वाला और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव कहा कि हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा करा देने वाले विशेषज्ञ का नाम सार्वजनिक किया जाये और उसके ऊपर कठोर कार्यवाही हो,आयोग पर लगाए गए आरोपों की न्यायिक जांच करायी जाये। रिपोर्ट के लिये समय सीमा निर्धारित हो।,आयोग में 2014 के बाद चली आ रही परिपाटी को फिर से लागू किया जाये।जिसमें प्रत्येक संविधान दिवस के दिन आयोग का विज्ञापन जारी हो जाये। अगले प्रीलिम्स से पहले हर हाल में पिछले वर्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाये,संविधान दिवस के दिन ही अगले वर्ष के आयोग का पूरा कैलेण्डर जारी कर दिए जाये, उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कापी प्रदान किया जाना अनिवार्य किया जाये, सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी अनिवार्य किया जाये, प्रत्येक जिले में एक, अर्थात न्यूनतम 28 परीक्षा केन्द्र की तत्काल घोषणा की जाये,हर परीक्षा में माइनस मार्किंग है या नहीं? इसे स्पष्ट रूप से प्रश्न पत्र के निर्देशों में भी लिखा जाये।ताकि युवा भ्रम के शिकार न हों, एस. आई. परीक्षा, ए.सी.एफ-रेंजर भर्ती परीक्षा, व्यापम ,विधानसभा जैसी सभी भर्ती परीक्षाओं के लम्बित विज्ञापनों को तत्काल पूरा किया जाये, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप बड़ी संख्या में शासकीय नौकरी के अवसर पैदा करे और समय सीमा के भीतर सभी नियुक्तियां पूरी करे,हस्ताक्षर अभियान के बाद युवा मोर्चा सरकार व पीएससी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा, महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, जिला मंत्री नरसिंह राव,मनोहर दत्त तिवारी,आयेंद्र सिंग आर्य,वेदांत दीक्षित,राकेश तिवारी,संतोष त्रिपाठी,शशिनाथ पाठक,रूपेश जैन,श्रीपाल जैन,गणेश काले,प्रकाश झा,पंकज आचार्य,जयराम दास, लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,विनीत शुक्ला,आंनद झा,अभिषेक तिवारी,प्रितेशराव,अमर झा,रिंकू शर्मा,शेखर शर्मा,वैभव पांडे,विकास पात्रों,अनुनरेंद्र शुक्ला,शिरीष मिश्रा,विकास चांडक,आलेख राज तिवारी, प्रतिक राव,विनय राजू,अनिमेष चौहान,मयंक नत्थानी,देवेश चांडक,शुभेन्द्र भदौरिया,रमेश नायडू,रोहन घोष,आदित्य शर्मा,अभिजीत तिवारी अंशुल मिश्रा,प्रशांत पानीग्राही,विपिन यादव,ऋषभ ठाकुर,सूरज मिश्रा,हिमांशु पांडे,रजत शुक्ला उपस्थित थे।

दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर के हाथा ग्राउंड में रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर विधायक वि0प्रा0अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी रहे

0

जगदलपुर(सिटीमीडिया)

यह टूर्नामेंट का जिसका आयोजन समाज कल्याण विभाग जिला प्रशासन द्वारा रखा गया था

दृष्टि बाधित दिव्यांगजनो के द्वारा हाथा ग्राउंड में फाइनल मैच खेला गया जिसमें बस्तर और राजनांदगांव के मध्य खेला गया जिसमें बस्तर ने पहले बल्लेबाजी करते 12 ओवर में 124 रन बनाये थे जिसका पीछा करने उतरी राजनांदगांव की टीम ने 86 रन पर ऑलआउट हो गई और दिव्यांगजनो की टूर्नामेंट मैच में लगातार 3 वर्षो से बस्तर की टीम यह किताब हाशिल कर रही है श्री बघेल की पहल से शासन प्रशासन को इन बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे जिसके आज फलस्वरूप देखने को मिला कर्मचारियों ने विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित किया

विधायक ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनके फाइनल मैच खेलने पर बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों से मिलकर रूबरू हुए श्री बघेल ने खेल प्रतिभावना को समझते हुए सम्मान के साथ उन सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और जो परेशानी हो रही है उनको जाना और खिलाड़ियों से मिलकर बहुत ही उतसाहित दिखे एवं बस्तर के खिलाड़ियों ने श्री बघेल का स्वागत वंदन करते हुए उनको मैच देखने के लिए प्रेरित किया श्री बघेल उनकी खेल को देखकर श्री बघेल जी ने प्रथम पुरस्कार के तौर पर दस हजार रुपये प्रदान किये और विजेता टीम उप विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया मैन ऑफ सीरीज मैन ऑफ द मैच के लिए भी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर समान किया

जिसमें मौजूद रहे नगर निगम सभापति कविता साहू, अपर कलेक्टर एक्का सर ,दिनेश यदु,उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, अनिल पांडे,महेश ठाकुर,राजेश कुमार,राय पार्षद,एवं अन्य साथी पार्षदगण व कर्मचारी उपस्थित रहे

पद्मश्री स्व. श्री पुनाराम निषाद की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल डे एंड नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

0

पद्मश्री स्व. श्री पुनाराम निषाद की स्मृति में सामाजिक संस्था “निषाद बंधु” द्वारा निषाद समाज छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टेनिस बॉल डे एंड नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का कार्यक्रम 20 व 21 मार्च 2021 को रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम  में आयोजित है । जिसमे छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 15 जिलों रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बेमेतरा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, कवर्धा, कांकेर इत्यादि के निषाद समाज के नवयुवक क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभागी होंगे । उक्त

क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन 20 मार्च को प्रातः 10 बजे रायपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता मे राज्य की 15 जिलों की निषाद समाज की टीमें भाग लेंगी जिसमें 5-5 टीमों के तीन पूल में सभी मैच खेले जाएंगे। लीग का प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा । सेमि फाइनल और फाइनल मैच 10-10 ओवर का होगा. प्रत्येक जिले की टीम को क्रिकेट लीग के दो-दो मैच खेलने का मौका मिलेगा । लीग के सर्वश्रेष्ठ चार टीम के बीच सेमी फ़ाइनल खेला जाएगा और उसमें जीतने वाली दो टीमों के बीच 21 मार्च को फ़ाइनल खेला जाएगा। इस आयोजन का प्रवेश निशुल्क है एवं खिलाड़ियों की रहने और भोजन व्यवस्था भी निषाद बंधु द्वारा की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

यह आयोजन निषाद बन्धु के द्वारा, समाज के युवाओ को एकमंच-एकरूप-अखंड-समाज के लिए अवसर-जिम्मेदारी प्रदान-ग्रहण करने के उद्देश्य से प्रयास किया जा रहा है। सामाजिक संस्था “निषाद बंधु” के अध्यक्ष श्री आदित्य भक्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के युवाओं के बीच इस प्रतियोगिता के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। थोड़े ही समय के प्रयास में “निषाद बंधु” ने छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों के प्रतिभागियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए तत्पर किया है । निषाद बंधु टीम का यह प्रयास  वाकई सराहनीय है। इस आयोजन की जानकारी समाज की वैबसाइट www.nishadbandhu.com पर भी उपलब्ध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के अलग-अलग स्थानो में शराब पीकर हंगामा करने वाले व्यक्तियों पर व सट्टा खिलाने वाले युवक पर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक व जुआ एक्ट की गई कार्यवाही

0

09 शराबियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्यवाही ।

शहर के लालबाग ,दलपत सागर पनारा पारा में सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे ।

एक सटोरिया सट्टा पट्टी व नगदी रकम 2500 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व नियंत्रण तथा नशाखोरी पर रोकथाम हेतु आज दिनांक 18.03.2021 को शहर के अलग-अलग स्थान-दलपत सागर,लालबाग व शहीद पार्क पास में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा नशाखोरी कर आपस में लड़ाई झगड़ा कर शहर में शांति व्यवस्था को बाधित करते पाये जाने पर थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में अनावेदकगण 1. अरूण सोनी पिता रामनाथ सोनी नि0 हिकमीपारा 2. लखन सिह ठाकुर पिता मोहन सिह ठाकुर नि0 पनारापारा 3. रितेष बघेल पिता धनबल बघेल नि0 पथरागुडा 4. आषीष चंदेल पिता दिलेष्वा चंदेल नि0 ईतवारी बाजार 5. राकेष मंडावी पिता विभास मंडावी नि0 हिकमीपारा 6. धनोसिह ठाकुर पिता रैतुराम ठाकुर नि0 कोलचुर 7. प्रकाष शर्मा पिता जीतु शर्मा निवासी मोतीतालाब पारा 8. महेन्द्र कुमार कष्यप पिता आयतुराम कष्यप नि.धरमपुरा कुषाभाउ ठाकरे वार्ड 9.धनेष्वर सेठिया पिता मनीराम सेठिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 तहत् इश्तगाशा तैयार किया गया । अनावेदकों को मान0 एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
षहर के कुम्हारपारा क्षेत्र में सट्टा खिलाने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई जिसमें ईष्वर दास पिता भगवान दास उम्र 24 साल निवासी कुम्हार पारा जगदलपुर को सट्टा पट्टी व 2500 नगदी रकम के साथ पकड़ा गया जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्रमांक 93/2021 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तारी की गई।

पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष पहुंचे माईजी के दरबार, की पूजा अर्चना

0

बस्तर प्रवास के दौरान शैलेष नीतिन त्रिवेदी का जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा में कांग्रेसियों ने किया जोशिला स्वागत

कार्यकर्ताओं से किए सौजन्य मुलाकात

अधिकारियों की ली क्लास

जगदलपुर(चैनल इंडिया)। छग पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नीतिन त्रिवेदी एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रात जगदलपुर पहुंचे जिनका कांग्रेसियों ने जोशिला स्वागत किया। आज सुबह दंतेवाड़ा पहुंच जो माई देतेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रदेश को खुशहाली को प्रार्थना की। यहां भी उनका कार्यकताओं ने स्वागत किया। देवी दर्शन के बाद सीधे वह सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंचे और पाठ्य पुस्तक निगम के डीपो का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए।

पाठय पस्तक निगम के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर जगदलपुर सर्किट हाउस में कल रात स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, पार्षद बलराम यादव, प्रकाश अग्रवाल, प्रशांत जैन, राजू बघेल, सरला तिवारी, अर्पणा वाजपेयी, रामशंकर राव, अमर सिंह, शहनवाज खान ने स्वागत किया।

देवी-दर्शन करने पहुंचे दंतेवाड़ा पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री त्रिवेदी आज सुबह प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच माई दंतेश्वरी को पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

प्राधिकरण अध्यक्ष से सौजन्य भेंट

पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की और कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्री बघेल के यहां अतिरिक्त शुक्ला एवं दिनेश यदु ने भी श्री त्रिवेदी से मुलाकात की।

डीपो का आकस्मिक निरीक्षण पाठ्य पुस्तक निगम को व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने राउतपारा स्थित पाठ्य पुस्तक निगम के डीपो का आकस्मिक निरीक्षण किया और विभाग के कर्मचारी अधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिये।

मर्दापाल उप तहसील का हुआ शुभारंभ

0

आज कोण्डागांव जिले के उप तहसील कार्यालय मर्दापाल का शुभारंभ फीता काटकर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जी के मुख्यआतिथ्य मे संपन्न हुआ।

चंदन कश्यप ने कहा कि मर्दापाल मे उप तहसील के बनने से निश्चित ही इस क्षेत्र का विकास होगा और यहां के लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

साथ ही इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने आई टी आई मे जाकर अध्ययनरत छात्र – छात्राओं से मुलाक़ात कर उनकी समस्या सुनी इस दौरान नारायणपुर विधायक और कलेक्टर कोण्डागांव ने 10 कम्प्यूटर और छात्र – छात्राओं के रहने के लिए स्थानीय छात्रावासों मे व्यवस्था करने के घोषणा की

इस दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सुखराम पोयाम(अध्यक्ष-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल),देवेन्द्र कोर्राम, रेवती मानिकपुरी,अनुक मंडावी, सालिक नेताम,वरुण सेठिया, यश्वर्य प्रसाद नाग,रामनाथ कोर्राम, मनी कोर्राम, मोती भोयर,गवर ठाकुर, रामपत कोर्राम, रसूल कश्यप, रति नाग,गींजरु कोर्राम, रुपसिंह मण्डावी, मयाराम नाग,श्यामलाल बघेल, आंनद यादव,लोकमन सिंह ठाकुर, नोहर भण्डारी, जगदेव बघेल, सुना सोढ़ी, दया कश्यप, पुरनसिंह मांझी,मोती कश्यप, देवनाथ यादव,रामबाई समपती साहू,सुलोचना मानिकपुरी, रमेश मण्डावी, सिताराम दिवान,अमर कोर्राम, रमेश यादव, जगरनाथ, रूपेन्द्र राना, विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल, धर्मा पाढ़ी प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यातायात विभाग द्वारा आज विशेष अभियान चलाकर शुल्क वसूली के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई

0

जगदलपुर। यातायात विभाग द्वारा आज विशेष अभियान चलाकर 32 प्रकरण में 13200 रुपये समन शुल्क वसूला साथ ही समझाइश दी गई कि वाहन चलाते समय  यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक झा , एवं अति पुलिस अधीक्षक ओपी  शर्मा के मार्गदर्शन में उप पुलिस  अधीक्षक व यातायात स्टाफ द्वारा 18 मार्च से विशेष अभियान के तहत जगदलपुर शहर अन्तर्गत तेज गति से वाहन चालन , बिना सीट बेल्ट , बिना हेलमेट , गलत दिशा , सिग्नल जम्प , एव शहर के ब्यस्तम मार्ग पर नियमों के विरूद्ध नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर आवागमन बाधित करने वाले व बिना लायसेंस के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सक्ती से कार्यवाही कर कुल 32 प्रकरण पर 13200 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया । जिसमें से शासकीय एवं निजी वाहनों पर ओव्हर स्पीड , पर कुल -12 प्रकरण लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया , अभियान के तहत कार्यवाही जारी है एवं चालानी कार्यवाही के साथ – साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं समझाईस भी दिया जा रहा है । पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 18 मार्च से यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है । साथ ही यातायात पुलिस बस्तर के द्वारा जिले के सभी आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का सदैव पालन कर वाहन चलाये एवं दुपहिया वाहन चालन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन चालन पर सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से धारण कर वाहन चलाये । इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग प्रशासन व नगर निगम के तत्वधान में शहर में स्थित लावारिश , कबाड़ एवं अधिक दिनों मुख्य मार्गों पर खड़ी गाडियों जिससे सड़क दुर्घटनाएं की सम्भावनाएं बनी रहती है उनको पुलिस विभाग प्रशासन एवं निगम की संयुक्त टीम द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही किया गया । साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर में लावारिश व मुख्य मार्गों में अधिक दिनों तक खड़ी वाहनों पर कठोर कार्यवाही किया जावेगा ।

रसूखदार ठेकेदार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने बिखरे भवन निर्माण सामग्री दे रहे घटनाओं को निमंत्रण

0

निगम प्रशासन की चुप्पी, मिलीभगत के संदेहों को दे रहे जन्म

असमंजस भरा रहा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का बयान

जगदलपुर। शहर के एक रसूखदार ठेकेदार द्वारा चौधरी ट्रेडर्स के माध्यम से शासकीय भूमि पर कई प्रकार के भवन निर्माण सामग्री एकत्र कर विगत कई वर्षों से समस्त नियमों को ताक में रख धड़ल्ले से बेचा जा रहा है.

विदित हो कि विगत कुछ वर्षों से लेकर अब तक इस मार्ग पर कई प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोगों को मौत एवं कई घायल हो चुके हैं.

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय संबंधित विभाग एवं नगर निगम; कई प्रकार से प्रयास कर रहा है किंतु, अव्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने के लिए उक्त ठेकेदार द्वारा नियम कानुन की परवाह न करते हुए बिना निगम को यथोचित अनुमति के इस प्रकार का सप्लाई व्यवसाय किया जा रहा है. ताज्जुब की बात तो यह है कि इतने वर्षों में संबंधित विभाग के किसी भी अधिकारी की नजर इस ओर नहीं जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है और यहां यह कहना लाजमी हो जाता है कि कहीं न कहीं ठेकेदार की रसूख इतनी है कि अप्रत्यक्ष तौर पर समस्त नियमों को तोड़ने की अनुमति इसे दे दी गयो हो. इस मामले में नगर निगम की चुप्पी निश्चित ही मिलीभगत के संदेहों को जन्म दे रही है

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके बत्रा का जवाब असमंजस भरा रहा उन्होंने पहले तो कह दिया कि उस भवन निर्माण सामग्री को हटाने की जवाबदेही उनकी है, फिर पूरा ठीकरा निगम पर फोड़ दिया.वहीं, निगम आयुक्त प्रेम पटेल ने कहा कि ऐसा करना गैरकानुनी है ठेकेदार को नोटिस भेजकर चालानी कार्यवाई की जाएगी

MOST POPULAR

HOT NEWS