City Media - Page 1650 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1650

भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ओपन एयर थियेटर में रखा गया था

0

कल दिनांक 31-01-2021 को भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ओपन एयर थियेटर में रखा गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश असंगठित क्षेत्र के सहप्रभारी श्री योगेश दत्त मिश्रा जी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलेन्द यादव जी उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने भारत मां, विश्वकर्मा जी,दंतोपंत ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्जवलित कर किया गया , तत्पश्चात संगठन गीत स्थानीय शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने लिया उसके बाद स्वागत भाषण खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री श्री एम पी सिंग ने दिया, उसके बाद क्रमशः सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित किया सर्वप्रथम सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलेन्द यादव जी ने संबोधित किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व आपके श्रमिक हित में किए गए हर संघर्ष में आपके साथ है और प्रदेश का पुरा सहयोग आपको हमेशा मिलता रहेगा।

ईनके बाद सभा को प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के असंगठित क्षेत्र के सहप्रभारी श्री योगेश दत्त मिश्रा जी ने संबोधित किया और कहा कि राजहरा खदान की यह यूनियन लगातार सक्रियता से श्रमिक हित में कार्य कर रही है ईस यूनियन को उनके द्वारा खड़ा किया गया था और आज ईस तरह सफलतापूर्वक श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करते देखना बहुत ही सुखद अनुभव देता है,अगली कड़ी में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रथम राजहरा आगमन उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है, और उन्होंने कहा कि राजहरा तो संघर्ष की नगरी है, और जिस तरह स्थानीय इकाई द्वारा जिला भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर कर्मचारियों के लिए संघर्ष करती है वो प्रशंसनीय है। अंत में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राधेश्याम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जायसवाल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ वेज रिवीजन के लिए प्रयासरत हैं और ईसी संबंध में 06 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है जिसमें उसकी रुपरेखा तैयार की जावेगी और फिर केन्द्रीय मंत्रिमंडल पर दबाव डाला जायेगा आगे महामंत्री जी ने कहा कि श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए प्रस्तावित श्रम कानून में संशोधनों की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जावेगा एवं ओवर बर्डन रिमिवेल के कार्य में (सी, एल सी ए बी) एवं हाई पावर कमेटी के अनुशंसाओं का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा,और अंत में उन्होंने कहा कि दल्ली यांत्रिक‌त खदान में दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले ठेका श्रमिक स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो यह सुनिश्चित किया जावेगा।

उद्बोधन के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने राजहरा नगर के गोरव जिन्होंने ने खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रौशन किया और देश का नाम रौशन किया ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री बालमुकुंद सिंह जी ,नेशनल एथेलेटिक्स कोच जिन्होंने बहुत सी राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिया श्री सुदर्शन सिंह जी और राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी श्री कृष्णमुर्ति जी को शाल श्रीफल और स्मृती चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,और राजहरा बैडमिंटन कोच अमित बादल तिवारी जी को भी शाल श्रीफल और स्मृती

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में नगर का नाम रौशन करने वाले होनहार छात्रों का भी सम्मान किया जीन बच्चों ने नीट की परीक्षा पास कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है और नगर का नाम रौशन किया अपने स्कूल का अपने माता-पिता का नाम रौशन किया ऐसे बच्चे जिसमें सर्वप्रथम शिवांगी प्रिया, साक्षी कंवर,कुबेर पांडेय, लतिका सोनी, शैलेश जैन,प्रिती ठाकुर,चंचल माथवानी, प्रियंका नायक,आशी जैन, कंवलजीत सिंग,चित्रांश ध्रुव, वैशाली देवांगन, रितेश भुआर्य ईन सभी होनहार छात्रों का भारतीय मजदूर संघ ने स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया और ईनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ईस एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और मिलन समारोह में मुख्य रूप से राजहरा खदान समूह के नियमित कर्मचारि और ठेका श्रमिक, महामाया माइंस के नियमित एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी स्वायत्तशासी संघ के सदस्य गण , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के सदस्य गण शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने किया और आभार प्रदर्शन राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने किया।

Big Breaking दशगात्र में शामिल होने उड़ीसा गए कलचा के ग्रामीण का वाहन पलटा। नव की मौके पर मौत दर्जनों घायल गांव में मातम छाया

0

जगदलपुर। स्वरुपराज दास

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र ओडिशा के ग्राम मुरतावंड में रविवार को बस्तर जिले के ग्राम कलचा के निवासी पिकअप में सवार होकर क्रियाकर्म के कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त आमगांव के पास वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई और पलट गई, जिसमें सवार 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए ।

बीती रात ग्राम कलचा के कुछ ग्रामीण दशगात्र में शामिल होने ओड़िशा के ग्राम मुरतावंड गए हुए थे जहां से वे सारे लोग पिकअप पर सवार हो कर वापस अपने गृह ग्राम की ओर निकले तभी रास्ते मे आमगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई । वहीं अन्य 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें से अधिकतर महिलाएं हैं। घटना की

खबर लगते ही देर रात बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने घटनास्थल के लिए तहसीलदार और एसडीएम को रवाना कर दिया था। सोमवार सुबह स्थानीय विधायक रेख चंद जैन बस्तर के कलचा गांव पहुंचे जहां वह मृतक परिवार के दुख में शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।
घटना के बाद पूरा गांव गमगीन है। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्रमीण शोक में शामिल होने पहुंचे।

ओडिशा के कोटपाड़ थाना प्रभारी उलाश मांझी ने बताया कि बस्तर के ग्राम कलचा से कुछ लोग ओडिसा के ग्राम मुरतावंड क्रियाकर्म गए हुए थे जहां से वह वापस लौट रहे थे तभी वाहन क्रमांक सीजी 17 केयू 4623 पिकअप पेड़ में जा टकराई और गाड़ी पलट गई जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएहै। पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर घायलों को जगदलपुर अस्पताल रवाना किया वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कोटपाड़ अस्पताल में कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।

लापरवाहीपूर्वक चला रहे ट्रक के चपेट में हुए घायल बिटाल के बाइक सवार युवक

0

दल्लीराजहरा/ बिटाल – लापरवाहीपूर्वक चला रहे ट्रक के चपेट में हुए घायल बिटाल के बाइक सवार दो युवक | प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि ग्राम बिटाल निवासी हुमन लाल साहू अपने भाई दिलेश कुमार के साथ घर का किराना सामान लेने अपने मोटरसाइकिल से दल्लीराजहरा आया था और वापसी में  रात्रि 9 बजे के आसपास अटल चौक के पास एक 14 चक्का ट्रक CG04 CA 7525 तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारा जिससे पीछे बैठा मोटर साइकिल चालक का भाई दिलेश कुमार के बांये पैर की ऊँगली कट गई और ट्रक ड्राईवर मौके पर से ट्रक लेकर फरार हो गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के पूर्व मंत्री की बहू और की पोती की जूते के लेस से गला घोटकर की गई हत्या, दो लोग गिरफ्तार

0

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. डी पी घृतलहरे की बहू और की पोती की हत्या हो गई। शनिवार की देर रात दोनों लाशें पूर्व मंत्री के खम्हारडीह के सतनाम चौक में उनके आवास में मिलीं। खमहारडीह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

महिला का नाम नेहा और उसकी 9 साल की बेटी का नाम अनन्या था। मृतिका के परिवारवालों ने जब नेहा को फ़ोन करने की कोशिश की लेकिन जब नहीं लगा तो मृतिका की बहन को घर जाकर पता करने के लिए कहा गया और जब उसकी बहन मृतिका के घर पहुंची दरवाजा बाहर से बंद था लेकिन उसकी बहन की स्कूटी और  की बहन मेघा जब घर जूते बाहर ही पड़े थे तो मेघा को संदेह हुआ और अपने भाई आकाश को फ़ोन किया तो आकाश ने पुलिस को सूचित किया और मेघा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कुण्डी तोड़ दिए और जैसे ही घर के अन्दर दाखिल हुए चारों तरफ अँधेरा था | मेघा जब मृतिका के कमरे की ओर गई तो वहां मृतिका का नंदोई डॉ आनंद राय और उसका दोस्त दीपक छुपे मिले तब तक पुलिस भी पहुँच चुकी थी | बेड का कबर्ड हटाने पर अंदर नेहा और उसकी बेटी अनन्या की लाश मिली। दोनों के गले में स्पोर्ट्स शू के नीले रंग के लेस बंधे मिले और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने डॉ आनंद और दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

देर रात शवों की जांच करने आई फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने बताया कि हत्या जूते के लेस से की गई है। दोनों एक ही जूते की लेस हैं। जिससे बच्ची और महिला का गला घोंटा गया है। महिला के बाएं हाथ पर कुछ निशान मिले हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

नेहा के रिश्तेदार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी देकर पुलिस ने पति तरुण को बुलवाया। आते ही उसने हत्या से किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया। उसने बताया कि वो पिछले तीन दिनों से 80 किलोमीटर दूर चक्रवाय गांव में था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

एडिशनल एसपी ने बताया कि अब तक घटना के कारण साफ नहीं हो सके हैं। संदेहियों से पूछताछ की जा रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्रांडेड कम्पनी का मार्का लगाकर नकली तेल बेचने वालों का पर्दाफाश, दल्लीराजहरा का युवक भी शामिल

0

रायपुर –ब्रांडेड कम्पनी का मार्का लगाकर नकली तेल बेचने वालों का पर्दाफाश करने में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है | लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा खमतराई के 03 फैक्ट्री एवं 04 ऑटोपार्ट्स में छापा मारने पर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के टैग मिले है और वहीँ 10 ड्रम आयल और मशीने जब्ती के साथ लगभग डेढ़ लाख के सामान जो कि नकली आयल को पैक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, जब्त किया गया है | फैक्ट्री को सील करने के साथ ही उनके मालिकों नवीन होतवानी, राकेश पिन्ज्वानी और प्रियांशु जैन को गिरफ्तार किया गया है  और वहीँ ऑटो पार्ट्स की दुकानों को भी सील कर राजेश राजपूत, संतोष देवांगन, ताहिल कुरैशी एवं असरफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा बैंक कर्मचारी द्वारा दबाव बनाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा – पुराना बाजार वार्ड क्र 18 नन्द कुमार ठाकुर (नन्दू) बैंक कर्मचारी द्वारा दबाव बनाने से क्षुब्ध होकर युवक ने की आत्महत्या कर ली है | मृतक पेशे से ड्राईवर का कार्य  करता था | आर्थिक तंगी के कारण कुछ समय पूर्व बैंक से कर्ज लिया था | सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक के घर पर बैंक कर्मचारी पहुँचकर कर्ज वसूली के लिए दबाव बनाया गया और कहा गया पेमेंट कर दो या फिर जाकर कहीं मर जाओं जिसके बाद

युवक पैसे की तलाश में घर से निकला एवं जब पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाया तो तनाव में आकर युवक ने डड़सेना पुलिया में जाकर जीवन की हलीला समाप्त कर ली | मृतक के परिवार में पत्नी दो बच्चे 13 वर्ष और डेढ़ वर्ष का छोटा सा परिवार था | पूर्व पत्नी का इलाज न करवा पाने के कारण पहली पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था एवं बच्चों की देखभाल हेतु दूसरा विवाह किया था | मृतक तीन भाई व दो बहने थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में शांति के लिए 5 किलोमीटर ” बस्तर शांति दौड़ ” का आयोजन किया गया

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में शांति के लिए 5 किलोमीटर ” बस्तर शांति दौड़ ” का आयोजन 31 जनवरी को सुरक्षा बलो के शहीदो की स्मृति और समाज में शांति एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया । विश्व के सबसे विशाल केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ” केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ” द्वारा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल नक्सल उन्मूलन अभियानों द्वारा नक्सलियों से लोहा लिया जा रहा है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु भी निरतर प्रयास केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है । इसी क्रम में जिला बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं अंदरूनी ग्रामों से आए हुए ग्रामीणों को नक्सल विचारधारा से दूर रहने एवं मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

इस सामाजिक जागरूकता अभियान में कोविड -19 से बचाव हेतु इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने हेतु जागरूक किया गया एवं मेडिकल चेकअप कैम्प की भी व्यवस्था की गई । यह शाति दौड़ एक गैर – प्रतिस्पर्धा आयोजन था, जिसमें सीआरपीएफ , कोबरा , छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी रैक और उनके परिवार नागरिक प्रशासन , वन विभाग , एनएमडीसी, एसबीआई और स्थानीय बस्तर के ग्रामीण शामिल हुए । जगदलपुर में ” बस्तर शांति दौड ‘ का आयोजन एपी सिंह , पुलिस उप – महानिरीक्षक , रेज जगदलपुर द्वारा प्रकाश डी . पुलिस महानिरीक्षक , छत्तीसगढ़ सेक्टर , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के मार्गदर्शन में एनएमडीसी नगरनार एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के सहयोग से किया गया । इस शांति दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशांत दास , एक्जिक्युटिव डायरेक्टर एनएमडीसी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।

इस शांति दौड़ में विशिष्ठ अतिथि बिनय कुमार सिंह, एसबी आई क्षेत्राधिकारी भी शामिल हुए । इनके अतिरिक्त जिला बस्तर के अन्य शासकीय संस्थाओं से आये अतिथियों ने भी इस शांति दौड में भाग लिया एवं समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये , जिनमें सुन्दर राज पी . पुलिस महानिरीक्षक बस्तर , मोहम्मद शाहिद , सी.सी.एफ. , इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल , सीईओ जिला पचायत बस्तर , डॉक्टर आरके चतुर्वेदी, सीएमएचओ जिला बस्तर एवं शासकीय व्यक्तियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए 300 धावकों ने भाग लिया । दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों को ” सर्टिफिकेट ‘ तथा स्वल्पाहार का वितरण किया गया । छत्तीसगढ़ सेक्टर , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बस्तर में शांति एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

छेरछेरा की धूम में बघेल ने भाजपा के अरमानों पर पानी फेरा…

0

अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ की माटी में राजनीति की ऊंची नीची राहों पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं की सौंधी खुशबू बिखेरने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छैरछेरा की धूम में प्रतिपक्ष भाजपा के सियासी अरमानों पर पानी फेर दिया। देश की भाजपा सरकार दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों के आंदोलन को लेकर बीते दो माह से परेशान है और इधर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए धान खरीदी के मुद्दे पर ताकत झोंक रही है। भाजपा यहां भूपेश बघेल सरकार पर धान खरीदी में अनियमितता का आरोप लगा रही है। उसका आरोप है कि कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी है। वह किसान की पूरी धान न खरीदने के लिए तरह तरह की बहानेबाजी कर रही है। भाजपा किसानों की बाकी रकम के भुगतान पर भी सरकार को घेर रही है तो धान की सुरक्षा पर भी सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले साल धान सड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इस बार भी खुले मे धान भीगने की आशंका जता रही है। ऐसे समय में भाजपा को सांस्कृतिक तरीक़े से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छेरछेरा त्यौहार पर किसानों के उत्साह में प्रत्यक्ष भागीदारी करके यह जाहिर कर दिया कि भाजपा किसानों को नाहक ही बरगलाने की कोशिश कर रही है। किसान ख़ुश हैं। उन्हें कांग्रेस के राज में उनकी समस्याओं का समाधान मिल रहा है और उनकी खुशहाली के रास्ते खुले हैं। छत्तीसगढ़ का किसान तो भाजपा के राज में पंद्रह साल तक परेशान रहा और अब उसके केंद्रीय राज में देश का किसान हालाकान है, तभी तो दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन हो रहा है। भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के महापर्व पर एक किसान के रूप में भी जनता के बीच भागीदारी निभाते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत को पुष्ट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा का दान मांगा। इस मौके पर जनता से उनका सीधा और आत्मीय संवाद स्थापित हुआ।


दान में मिले अन्न को मुख्यमंत्री सुपोषण और प्राप्त धन राशि को अस्पताल में खर्च करने दे दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर सूपा, टोकरी और बोरियों से भर-भरकर किया अन्न दान किया गया। ‘‘छेरछेरा, छेर बरकदिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा-पुन्नी के अवसर पर विपक्षी राजनीति का जवाब लोक परम्परा नीति से दे दिया। छेरछेरा मांगकर हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर अन्न दान किया। कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किया। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए खुले मन से अन्न दान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार के मौके पर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का दल घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं। उत्साह और खुशीपूर्वक पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी का त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सार्वजनिक हित में भी खर्च किया जाता है। लोगों के घरों में कटाई-मिंजाई के बाद अन्न का भंडार भरा रहता है, लोगों द्वारा भी इस त्यौहार के अवसर पर खुले मन से अन्न व पैसे दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी समझते हैं कि अन्न पर पशु-पक्षी, गरीब-अमीर सहित सबका अधिकार है। अतः किसान खुले मन से दान करते हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों की फसल अच्छी हुई है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके हैं। धान खरीदी में कुछ दिन शेष है, इन कुछ दिनों में किसानों से और भी धान खरीदा जाएगा, जिससे प्रदेश में धान खरीदी के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बनेगा। इस तरह उन्होंने राजनीति का रुख लोक संस्कृति की ओर मोड़ दिया।

सीटू के नेतृत्व में किसान ,मजदूर रैली रायपुर रवाना ।

0

केन्द्र सरकार द्वारा, पारित श्रम कानूनों मे मजदूर विरोधी संसोधनो, तीन कृषि कानूनों ,तथा अंधाधुंध निजीकरण के खिलाफ सीटू के केन्द्रीय आहवान पर प्रदेश की राजधानी रायपुर मे 31 जनवरी को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।इस धरना प्रदर्शन मे पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या मजदूर, किसान शिरकत करेंगे । धरना प्रदर्शन के व्यापक प्रचार, प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के चार स्थानों से 30 जनवरी को ही जत्थे रायपुर के लिए रवाना हो गये है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी के अंतर्गत दल्लीराजहरा से भी स्थानीय सीटू कार्यकर्ताओं का एक जत्था आज रवाना हुआ ।इस जत्थे में एक प्रचार वाहन के साथ सैकड़ो लोग मोटरसाइकिल मे रवाना हुए हैं।यह जत्था बालोद, गुरूर, पुरूर, धमतरी, मे सरकार के जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कल रायपुर पहुँचेगा । इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश का मजदूर वर्ग, जहाँ एक ओर श्रम कानूनों मे संसोधनो का विरोध करेगा वहीं दूसरी ओर तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर आन्दोलनरत किसानो के समर्थन मे अपनी आवाज बुलंद करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इसी के साथ बिजली संसोधन बिल 2020 का विरोध ,व अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाने की,भी मांग की जायेगी । राजहरा से रवाना जत्थे का नेतृत्व कर रहे, सीटू नेतागण प्रकाश क्षत्रिय, पुरषोत्तम सिमैया,चार्ली वर्गिस, सुजीत मुखर्जी व विनोद मिश्रा ने कहा कि देश की आमजनता , किसान व मजदूर वर्ग के प्रति केंद्र सरकार के शोषणकारी व दमनकारी रवैये से देश के लोकतंत्र को बचाने की चुनौती हमारे सामने आ खडी हुई है। देश की आमजनता ,मजदूर, व किसान वर्ग पूरी एकजुटता के साथ इस चुनौती का मुकाबला करेगा और हम अपने लोकतंत्र को बचाने में जरूर कामयाब होंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, समर्थन में आप एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आए

0

आज दिनांक 30 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। आज के कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष राकेश मंडावी ,संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी , प्रभारी कृष्णा निषाद , सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी धरना प्रदर्शन में उपस्थित हुए ,संघ के प्रमुख राकेश मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता की गाढ़ी कमाई को निवेश करने भाजपा सरकार ने चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में आमंत्रित किया तथा कई कंपनियों के उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लोग अपनी उपस्थिति देकर यहाँ के जनता को अपने विश्वास में लिया ।

उन्होंने कहा कि कई प्रशानिक अधिकारियों के द्वारा कंपनियों को छान बीन के नाम से एक दो दिन के लिए बंद किया जाता था उसके बाद कंपनी की कार्यप्रणाली को विधिसंगत बताकर वापस खोल दिया जाता था जिसका इश्तेहार समाचार पत्रों में भी दिया गया। छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रमांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, अब भूपेश सरकार भी आम जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही है ।

संघ के संरक्षक घना राम साहू ने कहा कि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे , लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नही किया गया । हम किसी भी प्रकार से भुपेश बघेल सरकार का विरोध नहीं कर रहे हैं , कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादा को याद दिलाने हेतु एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टी केवल हमारा इस्तेमाल करने में ही लगा है । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संघ के प्रभारी कृष्णा निषाद ने बताया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनर तले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी । उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसे ही उदासीन रवैया रहा तो आने वाले समय में सभी जिलों से पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक एवं अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी । आज के धरना प्रदर्शन में अलग अलग चिटफण्ड कम्पनी के सैकड़ों निवेशक उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इसके बाद अभिकर्ता एवं निवेशकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

चिटफण्ड पीड़ित अभिकर्ता एवं निवेशकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी ने कहा कि भुपेश सरकार छत्तीसगढ़ के जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है , सत्ता के लालच में छत्तीसगढ़ के जनता को लोक लुभावनी वादा किया और सत्ता मिल जाने के बाद अपना रंग दिखा दिया । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हित के लड़ाई लड़ा है और आने वाले समय में भी पार्टी का सहयोग छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ के साथ रहेगा ।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कांकेर के जिलाध्यक्ष ति. घनश्याम जुर्री ने कहा कि चुनावी सभा एवं जन घोषणा पत्र में साफ साफ उल्लेख किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो छः महीने के भीतर सभी निवेशकों का पैसा वापस मिलना चालू हो जाएगा , लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया । इससे स्पष्ट होता है कि ये सरकार केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से ही लोगों के सामने राजनीतिक दिखावा किया था । अगर भुपेश सरकार अपना वादा पूरा नहीं किया तो आगामी समय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

MOST POPULAR

HOT NEWS