City Media - Page 1724 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1724

नारायणपुर को मिली अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस, विधायक श्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

0

सैय्यद वली आजाद, नारायणपुर, 26 सितम्बर 2020

राज्य शासन द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के इस संक्रमण के दौर में नारायणपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करते हुए जिले वासियों को अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने आज जिला अस्पताल परिसर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस एम्बुलेंस के मिल जाने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। क्रिटिकल मरीज के लिए यह एम्बुलेंस अत्याधिक सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्यामवती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लौहनगरी दल्लीराजहरा की पहचान देश विदेश में बनाने जुटे नगर के प्रतिभाशाली छात्र

0

दल्लीराजहरा – लौहनगरी दल्लीराजहरा की पहचान देश विदेश में बनाने जुटे नगर के प्रतिभाशाली छात्र सिनेमाटोग्राफी की पढ़ाई एशियन अकेडमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन से पूरी कर चुके आदित्य रामटेके अपनी क्षमता को दिखाने हेतु अपने सुंदर गृह नगर दल्लीराजहरा पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के प्रयास में जुटे हुए है | दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है | सात पहाड़ियों से घिरा हुआ दल्ली राजहरा शहर जिसके नाम पर सप्त्गिरी उद्यान एवं आसपास के पर्यटन स्थल लोगों को

मंत्रमुग्ध कर देते है | यहाँ के पर्यटन स्थल एवं मंदिर के विषय की जानकारी एवं मजदूरों के मसीहा माने जाने वाले शहीद शंकर गुहा नियोगी जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लौहनगरी दल्ली राजहरा के गरीब मजदूरों के हक़ के लिए ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लड़ाई लड़ी थी एवं उनके शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए शहीद अस्पताल एवं शहीद स्कूल जैसे संस्थानों की स्थापना की जो कि अपने आप में अलौकिक है | खनिज नगरी से निकलने वाला कच्चा लोहा यहाँ की फौलादी सोच को दिखाता है | जिसे जन जन तक पहुँचाने के लिए शहर के युवा आदित्य रामटेके जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले है | उन्होंने ये कहा कि अभी इस महामारी के कारण अपनी फ़िल्म पर तेजी से काम नही कर पा रहे है , इसलिए वह अपनी फिल्म आने वाले साल के जनवरी महीने पर ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीस करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उन्होंने अपने सिनेमा के शिक्षक – संतोष स्वर्णाकर , एस. आर मुकेश , बिरजू रजक , और प्रितेश पांडेय सर का तहे दिल से धन्यवाद दिया है क्योंकि उन्होंने ही उन्हें फिल्मों के बारे में सिखाया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Big Breaking लॉकडाउन के चौंथे दिन दल्लीराजहरा में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के चौंथे दिन दल्लीराजहरा में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 22 चिखलाकसा से 11, डौंडी से 03 एवं खडगाँव से 01 मरीज मरीज मिला है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 10 से 01, वार्ड क्र 15 से  01, वार्ड क्र 16 से  01, वार्ड क्र 20 से 02, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 05, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 26 से 04, न्यू मार्किट से 01, पंडरदल्ली से 01, चिखलाकसा से 11, डौंडी से 03 एवं खडगाँव से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 37  संक्रमितों की पुष्टि हुई है |  

आज मिले संक्रमितों में से 16 को होम आइसोलेशन एवं 13 को दल्ली covid सेंटर एवं एवं 01  को रायपुर भेजा गया है एवं 07 शासकीय अस्पताल चिखलकसा से एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking जलआवर्धन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार की मनमानी एवं प्रशासन की उदासीनता उजागर

0

दल्लीराजहरा – जलआवर्धन योजना के अंतर्गत दल्लीराजहरा के सभी वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है किन्तु ठेकेदार की मनमानी एवं प्रशासन की उदासीनता व नगर पालिका परिसर दल्लीराजहरा द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण दल्लीराजहरा के प्रमुख मार्ग से लेकर गली मोहल्लें का सीसी रोड भी क्षत विक्षत हो चूका है किन्तु न ही प्रशासन की ओर से न ही नगर पालिका की ओर से ठेकेदार के द्वारा की जा रही अनियमितता को रोकने का प्रयास किया जा रहा है संकरी गलियों में बीचोबीच पाइपलाइन बिछाने के लिए सीसी रोड को उखाड़ दिया गया है वहीँ मुख्य मार्ग में बर्षों बाद हुए डामरीकरण को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है | नगर पालिका द्वारा नल कनेक्शन हेतु बिछाए गए पाइप लाइन को भी कई जगहों से तोड़ दिया गया है | कई जगहों पर केबल काट दिए गए है | अपने पाइप को बिछाने के बाद समतली करण के नाम पर खोदे गए गड्डों के मलबों और बोल्डरों को भर दिया जा रहा है | जिस वजह से लगभग सभी वार्डों में लोगों का चलना दुर्भर हो गया है कई बुजुर्ग बैलेंस न संभल पाने के कारण गाड़ियों से गिर रहे है किन्तु प्रशासन की आँखों में जूं तक नहीं रेंग रही है |

नेतराम रत्नेश (मुख्यनगरपालिका अधिकारी दल्लीराजहरा) से अनुमति के सम्बन्ध में चर्चा करने पर बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में शासकीय कार्य PHE विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है मेरे आने से पूर्व यह कार्य प्रारंभ था अनुमति के सम्बन्ध में मुझे जानकारी नहीं है |

आर के धनन्जय (एग्जीक्यूटिव इंजिनियर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मरम्मत का कार्य के लिए अलग से टेंडर बुलाया जायेगा सीसीरोड के मलबे को पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में नहीं डाला जाना चाहिए लोगों को परेशानी न हो ऐसा करने के लिए ठेकेदार को कहेंगे |

संतोष देवांगन (उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद् दल्लीराजहरा) ने बताया कि पीआईसी में कार्य को अति आवश्यक होने के कारण चालू करने का प्रस्ताव दिया गया है किन्तु कोई अव्यवस्था फ़ैल रही है तो संज्ञान में लिया जायेगा |

अब्दुल इब्राहीम नगर पंचायत उपाध्यक्ष चिखलाकसा द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत चिखलाकसा में PHE द्वारा ऐसा ही बताया गया था किन्तु आज दो साल हो गए आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हुआ |

वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर द्वारा आये दिन हो रही दुर्घटनाओं इस समस्या से तंग आकर वार्ड के जागरूक लोगों के सहयोग से श्रमदान कर सड़क के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है | आज रोड मरम्मत कार्य मे श्रमदान करने वालों में नवलकिशोर सिंह, निलेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह ,राहुल सिंह, सुनील पारकर, हरिराम, विजय सिंह थे।वार्ड पार्षद महोदया जी ने भी  वहाँ उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is cc-head-473x1024.jpg

नेतराम रत्नेश (मुख्यनगरपालिका अधिकारी दल्लीराजहरा) से अनुमति के सम्बन्ध में चर्चा करने पर बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में शासकीय कार्य PHE विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है मेरे आने से पूर्व यह कार्य प्रारंभ था अनुमति के सम्बन्ध में मुझे जानकारी नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is cc-pp-768x1024.jpg

आर के धनन्जय (एग्जीक्यूटिव इंजिनियर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मरम्मत का कार्य के लिए अलग से टेंडर बुलाया जायेगा सीसीरोड के मलबे को पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में नहीं डाला जाना चाहिए लोगों को परेशानी न हो ऐसा करने के लिए ठेकेदार को कहेंगे |

संतोष देवांगन (उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद् दल्लीराजहरा) ने बताया कि पीआईसी में कार्य को अति आवश्यक होने के कारण चालू करने का प्रस्ताव दिया गया है किन्तु कोई अव्यवस्था फ़ैल रही है तो संज्ञान में लिया जायेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is cc1-473x1024.jpg

अब्दुल इब्राहीम नगर पंचायत उपाध्यक्ष चिखलाकसा द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत चिखलाकसा में PHE द्वारा ऐसा ही बताया गया था किन्तु आज दो साल हो गए आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हुआ |

वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर द्वारा आये दिन हो रही दुर्घटनाओं इस समस्या से तंग आकर वार्ड के जागरूक लोगों के सहयोग से श्रमदान कर सड़क के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है | आज रोड मरम्मत कार्य मे श्रमदान करने वालों में नवलकिशोर सिंह, निलेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह ,राहुल सिंह, सुनील पारकर, हरिराम, विजय सिंह थे।वार्ड पार्षद महोदया जी ने भी  वहाँ उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय दिया।

छत्तीसगढ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान में समस्त NHM के 13000 संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर आठवे दिन भी डटे हुये है।

0

***इधर एक डाक्टर की मौत

मालूम हो कि डाॅ दिपेन्द्र सिंह सिकरवार सेक्टर चिकित्सा अधिकारी पीएचसी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पोडी बचरा खडगवां जिला कोरिया छ.ग. विगत 17 वर्षो से सेवा प्रदान किया। जिनका आकस्मिक निधन 24 सितम्बर 2020 को अपोला हाॅस्पीटल बिलासपुर में हुआ। उनकी मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण व मोमबत्ती जलाकर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इस तरह उनके द्वारा इस विभाग को 17 वर्षो की सेवाएं प्रदाय की गयी, अब उनके परिवार को किसी प्रकार की कोई सहायता राशि न ही कोई शासन के द्वारा बीमा राशि है और न ही कोई आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

जिला अध्यक्ष ने सरकार के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि एनएचएम कर्मी का वर्षो से बिमा, अर्थिक मदद्, नियमितिकरण हेतु आज तक लडाई लड रहे है पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ठोस निर्णय नही लिया गया है। इस प्रकार के दमनकारी नीति एवं हडताल अवधी के दौरान बर्खास्तगी की कार्यवाही का घोर निंदा किया गया जाता हैं। विगत 7 माह से कोरोना वारियर्स के रूप में अपने जान की परवाह किए बिना, अपने परिवार को छोड़कर एवं अपने परिवार की तरह छत्तीसगढ़ की जनता के सेवा करने वाले कर्मचारियों के प्रति शासन की ऐसी कार्यवाही अशोभनीय है।

स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुदृढ़िकरण लाने के बजाय सरकार मौन है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि इस सरकार के दमनात्क रवैये और असंवेदनशीलता के खिलाफ आवाज उठाए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 5 घण्टे में निर्णय लिया जाना चाहिए था लेकिन आज 8 वे दिनो तक सरकार की चुप्पी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। ये कैसी सरकार है जिसे छत्तीसगढ़ की आम जनता के स्वास्थ्य की कोई फिकर ही नहीं है। हम सरकार से बस यही अपील करते है कि हमे जल्द से जल्द नियमितिकरण की सौगात दे और हम पूरे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी निष्ठा से पुनः जनता की सेवा में प्रस्तुत हो सके। मांग पूरी न होने तक हमारी हडताल जारी रहेगी।

Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना का रौद्र रूप, कोरोना से लगातार चौंथी मौत

0

दल्लीराजहरा में भी अब कोरोना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है संक्रमण के साथ ही साथ कोरोना से मौतों का सिलसिला भी बढ़ता ही जा रहा है | प्रतिदिन 15-20 कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे है | अभी जिले में पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद लोग बेपरवाह होते दिख रहे है | बेवजह बाहर घूमना या मास्क का प्रयोग न करना कितना भयावह हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है |

हाल ही में कल वार्ड क्र 07 में रहने वाले 55 वर्षीय जो कि बीएसपी कर्मचारी थे उनकी मौत कोरोना से हो गई है उनको दो दिन पहले ही बालोद के Covid अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उनकी मौत की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इसके अलावा वार्ड क्र 18 से 2 लोग एवं वार्ड क्र 26 से 1 व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है | इस प्रकार दल्लीराजहरा से अब तक 04 लोगों की मृत्यु हो चुकी है |

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा कृषि विधेयक बिल वापस लेने हेतु प्रधानमंत्री से आग्रह

0

गुरुर – छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा गुरुर द्वारा कृषि विधेयक बिल से किसानों को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कर कृषि विधेयक संशोधन बिल 2020 को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए क्योंकि इस बिल से किसानों की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा ।

किसानों की प्रमुख समस्या

1. एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने के लिए परिवहन की समस्या।

2. देश में लाखों किसान ऐसे जो अपने ऊपर स्थानी मंडी तक नहीं पहुंचा पाते भी अपने अन्य राज्य कैसे ले जाएंगे ?

3.इस बिल से किसानों को आय में कमी होगी किसान अपनी उपज को स्थानीय स्तर पर कम दामों में बेचने को मजबूर होगा।

उक्त समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री महोदय से आग्रह किये है कि कृषि विधेयक बिल वापस लिया जाए।

Big Breaking बालोद जिले में पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी रात और दिन प्रशासन की आँख के नीचे चल रहा है रेत खनन का अवैध कारोबार, देखे विडियो

0

बालोद – बालोद जिले में जहाँ एक तरफ पुर्ण लॉक डाउन है वही दूसरी तरफ मर्रामखेड़ा गोंड़पाल व हर्राठेमा में रसूखदार नेताओं के संरक्षण में व प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम रात दिन चल रहा है रेत खनन का अवैध कारोबार इन रसूखदारों के आगे प्रशासन बेबस दिखाई दे रहा है। खनन माफिया पर्यावरण व राजस्व के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खनन करने वालों को रसूखदारों व सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है। यही नहीं अवैध खनन की ट्रक पकड़ते ही रसूखदार अधिकारियों से भिड़ जाते हैं और उन्हें ट्रांसफर आदि की धमकी भी देते हैं। बालोद जिले के खनन निरीक्षक, एसडीएम और पुलिस केवल छोटे

मेटाडोर व ट्रेक्टर में रेत का कारोबार करने वाले को पकड़कर अपना कोटा पूरा करते है जिसके कारण लॉक डाउन के समय में गरीब छोटे रेत परिवहन करने वाले 20-40 हजार रुपये देकर अपनी जब्त गाड़ियाँ छुड़वाते में मजबूर है वहीँ बड़े रेत माफिया अपना कारोबार बेधड़क कर रहे है प्रशासन की हिम्मत भी नहीं होती कि इन अवैध रेत का कारोबार करने वालों पर कार्यवाही कर सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

सम्पूर्ण बालोद जिले में रेत की मारामारी होने के कारण विकास कार्य रुका हुआ है एवं लोग अपना निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए महंगे दामों में रेत खरीदने को मजबूर है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेत खदानों की लीज न दिए जाने के कारण रेत व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यवसायी अपनी जीविका चलने के लिए चोरी छिपे रेत का कारोबार कर रहे है किन्तु खनिज अधिकारीयों के द्वारा इन पर भारी भरकम चालान एवं कार्यवाही से परेशान है एवं उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ चुकी है वहीँ दूसरी ओर खनन माफियाओं को संरक्षण देने वाले ये अधिकारी उपरी दबाव एवं रसूख के बल पर अवैध रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं को संरक्षण देने में जुटे हुए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पूर्व में भी सिटी मीडिया द्वारा छोटे रेत कारोबारी के आपसी विवाद के वायरल विडियो में प्रशासनिक लेनदेन की खुली चर्चा सार्वजनिक की थी वहीँ दूसरी ओर बालोद जिले में रेत खनन माफियाओं के आपसी तकरार का मामला भी बालोद में देखा जा चूका है जिसमे जिले के बड़े नेताओं के बीच आपसी तकरार सार्वजनिक जो हो चुकी है किन्तु कुछ दिनों बाद पुनः इस प्रकार से रेत का अवैध परिवहन प्रशासन की निरंकुशता को प्रदर्शित करता है |

अब देखना है कि रेत का अवैध खनन का विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन कितना जागरूक होकर इन पर अवैध कारोबारियों को रोक पाता है |

MOST POPULAR

HOT NEWS