नवोदय विद्यालय समिति में 1915 पोस्ट के लिए जिसमे सहायक आयुक्त, महिला स्टाफ नर्स, सहायक अनुभाग अधिकारी, लेखा परीक्षा सहायक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, खानपान सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर, लैब अटेंडेंट, मैस हेल्पर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जॉब्स के लिए 1915 पदों पर भर्ती निकली है |
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 99815 59622 सर्वोदय बुक डिपो, NICETEC DALLIRAJHARA
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
* सुरंग खोदकर चोरी करने वाले पकडाये। * मोबाईल के शॉप में किया चोरी की घटना को अंजाम। * 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं एक बालिग आरोपी गिरफ्तार। * कुल 22 नग मोबाईल व 24 नग ईयर फोन सहित 100 प्रतिशत बरामदगी। * चोरी के अज्ञात आरोपियो की पतासाजी में डाग स्क्वाड की विशेष योगदान रहा।
घटना दिनांक 23.01.2022 के रात्रि करीबन 08.30 बजे अपना दुकान बंदकर घर चला गया था, कि दुसरे दिन दिनांक 24.01.2022 के सुबह 08.30 बजे दुकान का सटर खोलकर दुकान अंदर प्रवेष किया तो देखा कि दुकान का समान बिखरा हुआ था व दुकान के पीछे दीवाल के नीचे तरफ होल कर सुरंग जैसा बना हुआ था, दुकान में रखे मोबाइल व अन्य समान को चेक किया तो एक नग सैमसंग एम ओ 2 मोबाइल कीमती 8000 , 01 नग इंटेल मोबाइल कीमती 7500. 01 नग विवों 10990, 01 नग विवों वाई 12 जी 11909, 02 नग विवों वाई 3 एस मोबाइल जुमला कीमती 18900, 01 नग विवों मोबाइल कीमती 10990. रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 32 जीबी प्रतिनग कीमती 350 रूपये , जुमला कीमती 1750 रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 64 जीबी प्रतिनग कीमती 500 रूपये जुमला कीमती 2500 रूपये ,10 नग मेमोरी कार्ड 8 जीबी, प्रतिनग कीमती 175 रूपये, जुमला कीमती 1750 रूपये, 12 नग स्पीकर प्रतिनग कीमती 350 रूपये, जुमला कीमती 4200 रूपये, 15 नग ब्लूटुथ नेकबेल्ट प्रतिनग कीमती 540 रूपये , जुमला कीमती 8100 रूपये, सम्पूर्ण जुमला कीमती 86750 रूपये को कोई अज्ञात चोर मेरे दुकान के दीवाल को छेद कर सुरंग बनाकर दुकान अंदर प्रवेष कर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 11/2022 धारा 457, 380,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विवेचना के दौरान डॉग स्क्वाड बालोद के द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर डॉग संदेही के घर जा पहुचॉ जिसके अधार पर और मुखबीर की सूचना पर संदेही गिरीष धनकर पिता यषवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) व अन्य 02 अपचारी बालक से पूछताछ करने पर आरोपी गिरीष धनकर व विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा घटना दिनांक 24.01.2022 के रात्रि 02.00 बजे डुडिया बस स्टैण्ड में बने देवांगन मोबाइल दुकान के दीवाल छेद कर सुरंग बनाकर अन्दर प्रवेष कर दुकान में रखे मोबाइल, इयरफोन को चोरी कर एक बंदन कलर के सीमेंट बोरी में भरकर तीनो रात्रि में ही हल्बीन तरिया मैदान से कुछ दुरी पर बने लखनू ठाकुर के ब्यारा के खराब पैरा को उठाकर चोरी किये गये मोबाइल ,ब्लूटुथ इयरफोन, सामान्य इयरफोन व चोरी में इस्तेमाल लोहे के सब्बल को छिपाकर रखे थे। आरोपी गिरीष धनकर के द्वारा बरामद कराने पर 22 नग मोबाइल, ब्लूटुथ इयरफोन, इयरफोन कुल 24 नग जुमला कीमती 1,03000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हो रहे चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक अनुविभाग गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया।
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 02 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, प्रभारी सायबर सेल रोहित मालेकर, सउनि डोमन सिंह साहू, प्र.आर. विकास सिंह, प्र.आर. भुवनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता आर. महावीर बलदेव महावीर, धर्मेद्र चंद्रवंषी, पुरानिक साहू, कमलेष रावटे, तेजराम साहू का विषेष योगदान रहा।
जप्तीः-
टचस्क्रीन व कीपेड मोबाइल कुल 22 नग, ब्लूटुथ व सामान्य ईयरफोन कुल 24 कीमती 1,03000 रूपये
आरोपी-
गिरीष धनकर पिता यषवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) व 02 अन्य अपचारी बालक
अब सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी सुख दुख के कार्यों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी
2000 लीटर पानी टैंकर पाकर हर्षित हुए सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा के ग्रामीण
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा को 2000 लीटर पानी टैंकर प्रदान की इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा के ग्रामीणों की लंबे समय से पानी टैंकर की मांग थी लंबे क्षेत्र में फैले गुमलवाडा पंचायत में सुख दुख के कार्यों में पानी की समस्या हो जाती थी विगत दिनों जब वो गुमलवाडा पंचायत के दौरे पर थे तो वहां के ग्रामीणों ने उनसे पानी टैंकर प्रदान करने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए आज उन्होंने ग्रामीणों को अपने कार्यालय बुलाकर टैंकर प्रदान की है |
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा की संवेदनशील विधायक महोदय के द्वारा आज उन्हें पानी टैंकर प्रदान की गई है जिससे की अब उनके पंचायत में किसी के भी घर में कोई सुख दुख का कार्य होगा तो उन्हें शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी | सभी ग्रामीण विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार करते हुए कहा की ऐसा विधायक उन्होंने आज तक नहीं देखा है जो एक हफ्ते के अंदर ही हमारी मांग को पूरी कर दे एक हफ्ते पहले ही विधायक जी पुलचा के प्रवास पर आए थे तो हम लोगों ने पानी टैंकर की मांग की थी जिसे आज पूरी कर दी गई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सरपंच गुमलवाडा झितरी बघेल, पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ नेता माहंगू बघेल,पंच धनसाय नाग,रूपधर नाग,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,अभय प्रताप सिंह, युवराज सिंह उपस्थित रहे |
विगत कई वर्षों से आम नागरिकों द्वारा वैवाहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु सर्व समाज मंगल भवन निर्माण का मांग किया जा रहा था माननीय मंत्री अनिला भेड़िया जीके आशीर्वाद से कुछ दिनों में मंगल भवन निर्माण का लाभ नगर वासियों को मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा सड़क क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने हेतु बीटी रोड का कार्य भी कुछ दिनों में प्रारंभ किया जाएगा साथ ही साथ गोधन न्याय योजना के तहत गौठान निर्माण जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कुछ लोहारा विकास विरोधी सिर्फ अपने फायदे को देखने वाले ठेकेदारों द्वारा हर समय पर टेंडर को निरस्त करने हेतु तरह-तरह के हथकंडे एवं ब्लैकमेल किया जाता है पर लोहारा विकास में अग्रणी मंत्री के आशीर्वाद से नगर पंचायत अध्यक्ष के विशेष प्रयास से सभी टेंडर सफलतापूर्वक निपटा कर लोहारा ग्राम को सजाने के लिए कमर कसी हुई है आगे भी ग्राम वासियों को सुविधा हेतु स्टेडियम, विभिन्न सौंदर्यीकरण, बेरोजगारों को रोजगार हेतु व्यवसायिक परिसर निर्माण की सौगात मिलेगी |
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मंत्री जी का नगर वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया….
महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में दिनाँक 30 जनवरी 2022 (रविवार) को समय दोपहर 12:00 बजे बस्तर सम्भागीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, एआईसीसी सचिव व छत्तीसगढ़ सहप्रभारी द्वय डॉ चन्दन यादव जी, सप्तगिरि शंकर उल्का सहित प्रदेश पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने शनिवार को अपने दौरा कार्यक्रम में दौरान विधान सभा क्षेत्र के अंदरूनी क्षेत्र में करोड़ का भूमिपूजन किया।विधायक ने ग्राम पंचायत तोतर और सोनाबाल में 2 करोड़ 36 लाख लागत से स्थापित होने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।
विधायक ने कहा की प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जीवन की मूलभूत आवश्यकता है,इसलिए प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक हर घर घर में नल से पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाओ को सबसे अधिक राहत मिलेगी क्योंकि कई गावों में पीने के पानी को लेकर आज भी काफी परेशानियों है। महिलायो व बेटियो को लंबी दूरी तय कर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। सरकार की इस महती योजना से निश्चित ही लोग लाभांवित होगे। साथ ही तोतर में उचित मूल्य दुकान के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने का घोषणा किए ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,राजू साहू,ईश्वरी पोयम,रामपत कोर्राम, दुकारू कश्यप,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंग बघेल,सुंदर लाल बघेल,सरपंच संतराम नेताम,दुसंत कोर्राम,श्यामलाल कोर्राम, रामनाथ सोरी, डूमर कोर्राम, बाली सोढ़ी, जरहा सोढ़ी, टेडु राम नेताम,लखेश्वर नेताम, ऊजा राम नेताम,संभू सोढ़ी, उमधर कोर्राम, तीजू कोर्राम,रामपत कोर्राम सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के भागीरथी प्रयास से विधानसभा क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों को मिलेगी बहुत जल्द 30 बिस्तर अस्पताल की सुविधा लोकार्पण की तैयारी जोरों पर – लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा
30 बिस्तर अस्पताल निर्माण की तैयारी अंतिम चरणों पर है जिसका की बहुत जल्द लोकार्पण किया जायेगा | नगर एवं क्षेत्रवासियों को मिलेगी 30 बिस्तर अस्पताल का सौगात |
ताराचंद जी लोढा जीवनदीप समिति अध्यक्ष और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा निर्माणाधीन 30 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण कर अंतिम चरण में चल रहे निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कल जीवनदीप समिति के अध्यक्ष ताराचंद जी लोढा और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने खंड चिकित्सा अधिकारी बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका, बीपीएम दिनेश खर्कवाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा स्टाफ वर्मा के साथ 30 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू एवं जीवनदीप समिति अध्यक्ष ताराचंद जी लोढा निर्देश देते हुए कहा संबंधित ठेकेदार से जल्द से जल्द अंतिम चरण में चल रहे कार्य को पूरा करने में तेजी लाए ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगरवासी एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों को जल्द से जल्द 30 बिस्तर अस्पताल की सुविधा स्वास्थ्य हित में उपलब्ध कराई जा सके |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता से हर्षित हुआ ठाकुर परिवार
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के अघहनपुर धरमपुरा निवासी 36 वर्षीय युवक किशन सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर जो की शत् प्रतिशत दिव्यांग हैं उन्हें ट्राय साइकिल प्रदान की |
विदित हो की दोनों पैरों से शत् प्रतिशत दिव्यांग युवक किशन सिंह ठाकुर जो की अपनी दिव्यांगता की वजह से अपने दैनिक जीवन जीने एवं कोई भी काम नहीं कर रहा था उसने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज एवं कल्याण विभाग से तत्काल ट्राय साइकिल मंगवाकर प्रदान किया |
इस अवसर पर किशन सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी अघहनपुर धरमपुरा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्राय साइकिल मिलने पर अब उनके जीवन में अब एक नयी रौशनी दिखाई दे रही है अब वे अपने दैनिक जीवन में वो सभी कार्य कर सकते हैं जो सामान्य व्यक्ति कर सकता है उन्होंने कहा की अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी और वे अपना जीवन यापन करने के लिए कोई भी कार्य आसानी से कर सकते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अपने विधानसभा क्षेत्र में निवासरत हर दिव्यांग व्यक्ति को उचित साधन मुहैया करवा रहे हैं इसी कड़ी में आज दिव्यांग युवक किशन सिंह ठाकुर ने अपनी परेशानी बताई जिस पर उन्हें तत्काल ट्राय साइकिल प्रदान की गई है जिससे की अब उनके जीवन में आसानी होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया छात्र नेता फैजल नवी एवं माज लिल्हा उपस्थित रहे |
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा बस्तर की बंद पड़ी रेलसेवा की बहाली और सेवा में विस्तार के लिए किया गया सत्याग्रह रंग लाया है। सांसद दीपक बैज के दबाव में आखिरकार रेलवे को न केवल बंद ट्रेन शुरू करने का निर्णय लेना पड़ा, बल्कि हफ्ते में एक दिन चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ सप्ताह में चार दिन चलेगी। समलेश्वरी एक्सप्रेस के पहिये कोरोना काल की वजह से मार्च 2020 में थम गए तो अब तक थमे रहे जबकि इसे बहाल करने का आदेश रेलवे ने पिछले साल 21 सितंबर को जारी कर दिया था लेकिन बस्तर की रेल सेवा शुरू नहीं की जा रही थी जिसके विरोध में सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर रेलवे स्टेशन के सामने सत्याग्रह किया। उनके सत्याग्रह को पूरे बस्तर का व्यापक समर्थन मिला। सांसद के सत्याग्रह पर रेलवे के अफसरों ने रेलसेवा बहाली का आश्वासन दिया था। तब भी सांसद दीपक बैज ने स्पष्ट कर दिया था कि जल्द ही बस्तर की जनता को रेलसेवा नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। अब सांसद के प्रयासों से बस्तर की जनता की बड़ी मांग पूरी हो गई है। गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर की रेलसेवा, वायुसेवा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे हैं और इसके लिए संसद में भी बस्तर की आवाज़ उठाते रहते हैं। वे रायपुर- जगदलपुर के बीच रेलसेवा जल्द शुरू किए जाने निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। विदित है कि सांसद दीपक बैज ने प्रयास से बस्तर में वायुसेवा का लाभ मिला है। वे यात्री सुविधाओं के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी धरने पर बैठकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को फौरन संज्ञान लेने तत्पर कर चुके हैं। बस्तर की रेलसेवा ठप होने के कारण बस्तर का पर्यटन उद्योग और होटल कारोबार सहित अन्य व्यापार पर भी गहरा असर पड़ा है। अब सांसद के प्रयासों का सुफल सामने आया है। 15 फरवरी से बड़े हुए फेरों के साथ नए रैक वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस की बहाली पर बस्तर की जनता खुश है। बस्तर को उम्मीद है कि सांसद दीपक बैज की सक्रियता से रायपुर- जगदलपुर के बीच रेलसेवा का कार्य भी जल्द पूरा होगा।
खेल से ही लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम,सद्भावना का होता है संचार – सांसद बैज
मुख्य अतिथि साँसद बैज का खिलाड़ियों व ग्रामीणों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
आज बस्तर साँसद दीपक बैज स्टार क्रिकेट क्लब सिंगनपुर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में शामिल हुवे..मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे साँसद बैज का खिलाड़ियों व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ततपश्चात साँसद बैज ने खिलाड़ियों से परिचित प्राप्त कर खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुवे समापन मैच का शुभारंभ किया।
स्टार क्रिकेट क्लब सिंगनपुर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच चिंगपाल व उसरिबेड़ा के मध्य खेला गया, जिसमे चिंगपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे जीत हासिल कर विजेता टीम व उसरिबेड़ा उपविजेता टीम बनी..जिसके बाद साँसद बैज ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरुष्कृत किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य सिंगनपुर धनीराम बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,साँसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया,सरपंच सिंगनपुर बनवाली,जनपद सदस्य देउरगांव शंकर बघेल,सरपंच देउरगांव मनधर बघेल,पूर्व सरपंच घाट घनोरा कार्तिक बघेल,पूर्व सरपंच सिंगनपुर पाकलु मोर्य,रघु बघेल,शिवचरन कश्यप,चमन्द कश्यप,आनंद,अंतु,मन्नू खिलाड़ी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।