City Media - Page 1226 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1226

भूपेश बोले- घर-घर जाकर सदस्य बनाएं, विधानसभा ही नहीं लोकसभा चुनाव भी जीतना है, केंद्र पर बरसे मुख्यमंत्री, मोदी सरकार का लगातार गिर रहा ग्राफ

0

रायपुर। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, लक्ष्य 10 लाख है। पिछले समय 6 लाख थे, उसको प्राप्त करना है। कांग्रेस का सदस्य बनना सम्मान का विषय है। हमें घर बैठ कर नहीं कांग्रेसियों के घर जाकर सदस्य बनाना है। हमें विधानसभा ही नहीं लोकसभा का भी चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा, लगातार मोदी का ग्राफ गिर रहा है। चाहे नोटबंदी की बात हो, जीएसटी की बात हो, काले कानून की बात हो, रसोई गैस की बात हो, डीजल-पेट्रोल के दाम हो यह सब जनता देख रही है।

राजीवभवन में कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में उन्होंने कहा, सम्मान देने से हमारा कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। सदस्यता हर ब्लॉक, जोन, सेक्टर में होना चाहिए। सदस्यता अभियान जनसंपर्क का एक अच्छा अवसर है। हर जिले को दूसरे से बेहतर करने की कोशिश करना है। आपके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों की फेहरिस्त है। उसको लेकर लोगों के पास जाना है। विपक्ष में रहते हमने तत्कालीन सरकार के खिलाफ खूब आंदोलन किया। सबने खूब कर्मठता दिखाई। अब अपने सफल कार्यक्रमों को लोगों को बताना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, अभी क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा है, लेकिन चुनाव के डर से दाम नहीं बढ़ा रहे है। यूक्रेन में हमारे बच्चे फंसे है। उनको समय पर लाने की पहल मोदी सरकार ने नहीं किया। यह केंद्र की नाकामी है। हमें केंद्र की नाकामी लगातार लोगों को बताना है। भाजपा के झूठ के खिलाफ भी लोगों को बताना है।

संगठन के दम पर फिर सरकार बनाएंगे-मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान का विस्तृत प्रतिवेदन देते हुये बताया कि हम निर्धारित तिथि तक 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। उन्होंने विभिन्न जिलों की सदस्यता की स्थिति की भी जानकारी दिया। उन्होंने डिजिटल सदस्यता के संदर्भ में बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग के निर्देशानुसार संगठन चुनाव 2022-27 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। हम मजबूत संगठन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।

छत्तीसगढ़ में अब 80 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस – हुसैन

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूरे देश में चर्चा है। ऐसा नेता हो तो हमारे महाराष्ट्र में भी सरकार आ जायेगी। छत्तीसगढ़ में जो घोषणा में कहा, कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद उन घोषणाओं को पूरा भी किया। सरकार ऐसे ही काम करेगी तो आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में 80 सीटें आयेगी। कांग्रेस ने आश्वासन दिया था किसानों को राहत देगें, गरीबों को राहत देंगे, आपने दिया।

मजबूत संगठन से कांग्रेस सरकार फिर लाएंगे

दलवई ने कहा, हम संगठन चुनाव के लिये हर जिलें में जायेंगे। पार्टी की सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान देना है। 10 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। हर बूथ पर हर प्रकोष्ठ के लोग होना चाहिए। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो। कांग्रेस की सदस्यता अभियान के ढांचे में फर्जीवाड़े का कोई स्थान नहीं है। हमें मोदी आरएसएस के द्वेश, साम्प्रदायिकता हिंसा वाली प्रवृत्ति से देश को बचाना है। मजबूत संगठन बना कर हमें राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस लाना है तथा लाेकसभा में 11 सांसद चुनकर संसद में भेजना है। यह देश के लिये जरूरी है।

छत्तीसगढ़ का परफार्मेंस बेहत्तर हो – यादव

छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा, हमें सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के साथ यह भी देखना है कि जो सदस्य बने वे कांग्रेस की विचारधारा रीति-नीति में विश्वास रखते हो। डॉ. चंदन यादव ने कहा, छत्तीसगढ़ हर मामले में बेहतर कर रहा सदस्यता अभियान में भी राज्य का परफार्मेंस देश के अन्य राज्यों से बेहतर होना चाहिये। सदस्यता अभियान ऐसा संगठनात्मक कार्यक्रम है जो हमारी जड़ों को मजबूत करेगा। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारी उपस्थित थे।

सुब्रतो क्या बचा पाएंगे अपनी कुर्सी, दोपहर में करेंगे सदस्य फैसला

0

जनपद पंचायत कार्यालय में भारी गहमागहमी के आसार

जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा कि कुर्सी बचती है या जाती है? उनके भाग्य का फैसला उनके वह साथी करेंगे जो कांग्रेस से बगावत कर उनको सदस्य बनाए थे। ज्ञात हो कि उपाध्यक्षों के खिलाफ आज 28 फरवरी को वोटिंग किया जाएगा।

जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एक ही खेमें के थे भले ही दल क्यों अलग-अलग ना हो। सुब्रतो विश्वास को जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम ने समर्थन देकर उपाध्यक्ष बनाया था किंतु उपाध्यक्ष बनने के बाद विश्वास अपने दल भाजपा की राह पर चलने लगे तो पोयाम को ही कटघरे में खड़ा करने लगे जिसकी परीणिती यह हुई कि अध्यक्ष सहित 14 जनपद सदस्य कुर्सी से हटाने की सोची है। जनपद पंचायत जगदलपुर में आज फिर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी जब तक उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास की सांसें लटकी हुई है ‌।

गेम प्लान बिगाड़ने पति का सारा

कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित सदस्यों ने पिछली बार क्रास वोटिंग किया था जिसके कारण सुब्रतो विश्वास जीत गए थे। इस बार फिर सुब्रतो पतियों पर डोरे डाल कर पत्नियों को अपने पक्ष में गोलबंदी करने की फिराक में हैं।

कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर

कांग्रेसी एक खेमें में आ गए हैं और जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास को पदच्युत करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने इसकी तारीख मुकर्रर कर दिया है और आज 28फरवरी को मतदान होगा। इस मामले में राजनीतिक पारा चरम पर है कि कैसे यह गोलबंदी कायम हो।

स्वामी सत्यरूपानंद महाराज का निधन, भूपेश और रमन की श्रद्धांजलि विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रमुख थे

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद महाराज का रविवार को स्वर्गवास हो गया है। सालों तक रामकृष्ण मिशन के सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाले स्वामी सत्यरूपानंद महाराज विवेकानंद आश्रम प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर वे आश्रम के बच्चों को स्वामी विवेकानंद के दृष्टांत से अवगत कराते रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद महाराज के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है।

बडे भाई की तरह स्नेह दिया – रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वामी सत्यरूपानंद महाराज के निधन पर कहा, रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद के निधन का समाचार बेहद दुखद व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह दिया। मेरे लिये वो संतोष भैया थे। हर सुख-दुख में उनका आशीष मुझे मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्य स्वरूपानंद महाराज के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

ग्राम मोखा में त्रि-द्विवसीय संगीत मय मानस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया

0

गुरुर :- ग्राम मोखा में त्रि-द्विवसीय संगीत मय मानस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया जिसका मुख्य अतिथि साम. कौशल साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरूर ,अध्यक्षता ईशा प्रकाश साहू जी , विजय गंजीर जनपद सदस्य, हेमराज कलिहारी ग्रामीण अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सरपंच, ग्राम के समस्त पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सम्पादित किया गया उक्त जानकारी राम कृपा प्रचार समिति उपाध्यक्ष रामस्वरूप सिन्हा के द्वारा दिया गया है ।

किरंदुल परियोजना अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

0

इंटक के 30 सूत्रीय मांग पत्र की प्रमुख मांग आज पूरी हुई, परियोजना द्वारा अन्य मांगों पर भी त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं :- ए.के. सिंह

किरंदुल – नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुमित देव के5 फरवरी को किरंदुल आगमन पर मेटल माइंन वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में परियोजना के कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हितों के लिए 30 बिंदुओं का मांग पत्र श्रम संघ द्वारा सीएमडी को सौंपा गया था। जिसमें से नवजात शिशु गहन चिकित्सा की अत्यावश्यक सेवा का शुभारंभ परियोजना चिकित्सालय किरंदुल में 27 फरवरी को किया गया। इसके अतिरिक्त नगर में सर्व सुविधा युक्त रेस्टोरेंट्स एवं स्थानीय सड़कों की मरम्मत आदि मांगों को त्वरित रूप से स्वीकृति प्रदान करते हुए। अतिशीघ्र पूर्ण करने पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा सीएमडी सुमित देव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।ल यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप सचिव ए.के. सिंह ने एनएमडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा सदैव ही अपनी मांगों को मुखर होकर रखा जाएगा। तथा इनकी इन प्रमुख मांगों की तरह ही अन्य मांगों पर भी त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा हमारी श्रम संघ रखती है।

रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि नहीं थम रहा अवैध खनन

0

अंतागढ़, शिवसेना नेता रामनारायण उसेंडी, राजकुमार कुमरा, राजेंद्र यादव, रमेश गोटा एवं अन्य शिवसेना नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन रोकने, रेत माफिया की कमर तोड़ने की बात करते हैं ।दूसरी ओर प्रदेश में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उसके द्वारा खुलेआम सत्ता के संरक्षण में अवैध रेत के कार्य को रोकने हेतु ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान के साथ चाकूबाजी की जा रही है। पत्रकारों पर हमले किए जा रहे हैं। समाजसेवियों से मारपीट की जा रही है। नेताओं को धमकियां दी जा रही है। सत्ता के संरक्षण में रेत माफिया नदियों से प्रतिबंध के बाद भी बड़ी बड़ी मशीन के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है ।जिसमें उस क्षेत्र के पुलिस, प्रशासन स्थानीय विधायक का रेत माफिया के कार्यों से कमीशन बंधा होता है। जिसके कारण रेत माफिया को ना पुलिस कुछ बोलती है, ना ही प्रशासन और ना ही क्षेत्रीय विधायक। आखिर अवैध रेत उत्खनन। रेत माफिया द्वारा नदियों में लगी भी बड़ी-बड़ी मशीनों की शिकायत करने जनता जाए तो किसके पास जाए।

दूसरी ओर रेत माफिया चोरी की रेत को रेत उपभोक्ता को सोना के दाम पर बेचकर रेत उपभोक्ताओं का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में रेत उपभोक्ताओं का शोषण रोकने एवं अवैध रेत उत्खनन, नदियों में बिना अनुमति के लगी बड़ी-बड़ी मशीनों को हटाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन किया जा रहा है। किंतु रेत माफिया के हाथों अपने जमीर बेच चुके अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है ।उल्टे शिवसेना कार्यकर्ताओं को धमकी दिया जा रहा है। शिव सैनिकों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है। शिवसेना इसका विरोध करती है एवं सरकार से मांग करती है कि क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध खनन रोका जाए। बिना अनुमति के नदियों में लगे बड़े-बड़े मशीनों को हटाया जाए। एवं रेत उपभोक्ताओं को उचित दर पर रेत उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा शिवसेना आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन प्रारंभ करेगी।

मधोता शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर

0

बस्तर न्यूज़ –बस्तर विकास खंड के मधोता शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि वार्षिक महोत्सव की घड़ी आ चुकी है। जोरो से महोत्सव की तैयारी की जा रही है। जो मधोता में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी में शिव मंदिर के पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारी सप्ताह भर से की जा रही है। बाहरी जो श्रद्धालु आएंगे उनके लिए प्रसाद व्यवस्था विश्राम करने की व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना ना पड़े दिव्यांग जनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है इसकी तैयारी की जा रही है ।

बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल वरिष्ठ कार्यकर्ता के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम समारोह में शामिल नव युगल को आशीर्वाद दिया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत टलनार में अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता शेरसिंह सेठिया जी के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम समारोह में शामिल होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया समस्त परिवार के लिए यह शुभ बेला मंगलकारी हो |

जिसमें मौजूद रहे बालक राम जोशी, सरपंच आयतु राम, जानकी राम भारती, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से सौजन्य भेंट कर दंतेवाड़ा आने दिया न्यौता

0

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर सौजन्य भेंट किया एवं दंतेवाड़ा आने के लिए न्यौता दिया |

समाज प्रमुखों ने बस्तर विधायक जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे समाज के लोगों के लिए यह एक अच्छी भवन का निर्माण हुआ है हम पूरे समाज के तरफ से आपको धन्यवाद ज्ञापित करते है आने वाले पीढ़ियों के लिए यह बहुत ही अच्छी रूपरेखा होगी |

जिसमें मौजूद रहे सतनामी समाज जिलाध्यक्ष एम आर आदिले, कुर्रे साहब,डी आर, राय एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे |

आरटीओ कार्यालय में हुज्जतबाजी के आरोप से फरार चल रहे भाजपा नेता गिरफ्तार

0

नगर मंडल सहित चार गिरफतार, दर्जनों कार्यकर्ता फरार

जगदलपुर। पिछले एक साल पूर्व आरटीओ कार्यालय में हुज्जतबाजी के महिनों बाद बस्तर पुलिस ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की। इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी पर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लग रहा है। इस मामले में बस्तर की कोतवाली पुलिस ने नगर मंडल अध्यक्ष सहित चार नेताओं को गिरफ्तार किया है वहीं घटना में शामिल एक दर्जन नेताओं के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सूरेश गुप्ता, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास सहित अन्य लोगों के खिलाफ तत्कालीन आरटीओ कौशल की नाम पट्टिका पर कालिख पोत दी और गाली-गलौज सहित अन्य फरार चल रहे थे। इन सबके बीच रविवार सुबह पुलिस नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता,रवि कश्यप,रघु सेठिया,मनोहर दत्त तिवारी सहित चार भाजपाई गिरफ्तार हो गये। भाजपा के इन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में शामिल सुब्रतो विश्वास, संग्राम सिंह राणा,राजेश शर्मा वगैरह वगैरह दर्जनों नेतागण फरार हो गए हैं या तगड़ी नाकेबंदी नहीं किया गया।

इतने माह क्यों पुलिस देते रही अभ्यदान

कोतवाली पुलिस में जब एफआईआर दर्ज कराई है तो पुलिस क्यों अभयदान देते रही वह भी चर्चा का विषय है क्योंकि गरीबों के घर शिकायत के बाद ही वह धमक जाती है और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार करने से भी नहीं चूकते हैं जिसके कारण कई पुलिस भी संदेह के दायरे में हैं। महिनों खुल्ला छुट रहने के कारण कई लोगों के हौसले बुलंद हैं।

एट्रोसिटी के तहत मामला, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने प्रकरण दर्ज होने के बाद स्थानीय न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक जमानत याचिका दायर किया किन्तु उनकी जमानत याचिका खारिज हो गया जिसके बाद भी पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन करते रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS