City Media - Page 1725 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1725

Big Breaking बालोद जिले में पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी रात और दिन प्रशासन की आँख के नीचे चल रहा है रेत खनन का अवैध कारोबार, देखे विडियो

0

बालोद – बालोद जिले में जहाँ एक तरफ पुर्ण लॉक डाउन है वही दूसरी तरफ मर्रामखेड़ा गोंड़पाल व हर्राठेमा में रसूखदार नेताओं के संरक्षण में व प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम रात दिन चल रहा है रेत खनन का अवैध कारोबार इन रसूखदारों के आगे प्रशासन बेबस दिखाई दे रहा है। खनन माफिया पर्यावरण व राजस्व के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खनन करने वालों को रसूखदारों व सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है। यही नहीं अवैध खनन की ट्रक पकड़ते ही रसूखदार अधिकारियों से भिड़ जाते हैं और उन्हें ट्रांसफर आदि की धमकी भी देते हैं। बालोद जिले के खनन निरीक्षक, एसडीएम और पुलिस केवल छोटे

मेटाडोर व ट्रेक्टर में रेत का कारोबार करने वाले को पकड़कर अपना कोटा पूरा करते है जिसके कारण लॉक डाउन के समय में गरीब छोटे रेत परिवहन करने वाले 20-40 हजार रुपये देकर अपनी जब्त गाड़ियाँ छुड़वाते में मजबूर है वहीँ बड़े रेत माफिया अपना कारोबार बेधड़क कर रहे है प्रशासन की हिम्मत भी नहीं होती कि इन अवैध रेत का कारोबार करने वालों पर कार्यवाही कर सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

सम्पूर्ण बालोद जिले में रेत की मारामारी होने के कारण विकास कार्य रुका हुआ है एवं लोग अपना निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए महंगे दामों में रेत खरीदने को मजबूर है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेत खदानों की लीज न दिए जाने के कारण रेत व्यवसाय से जुड़े छोटे व्यवसायी अपनी जीविका चलने के लिए चोरी छिपे रेत का कारोबार कर रहे है किन्तु खनिज अधिकारीयों के द्वारा इन पर भारी भरकम चालान एवं कार्यवाही से परेशान है एवं उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ चुकी है वहीँ दूसरी ओर खनन माफियाओं को संरक्षण देने वाले ये अधिकारी उपरी दबाव एवं रसूख के बल पर अवैध रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं को संरक्षण देने में जुटे हुए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पूर्व में भी सिटी मीडिया द्वारा छोटे रेत कारोबारी के आपसी विवाद के वायरल विडियो में प्रशासनिक लेनदेन की खुली चर्चा सार्वजनिक की थी वहीँ दूसरी ओर बालोद जिले में रेत खनन माफियाओं के आपसी तकरार का मामला भी बालोद में देखा जा चूका है जिसमे जिले के बड़े नेताओं के बीच आपसी तकरार सार्वजनिक जो हो चुकी है किन्तु कुछ दिनों बाद पुनः इस प्रकार से रेत का अवैध परिवहन प्रशासन की निरंकुशता को प्रदर्शित करता है |

अब देखना है कि रेत का अवैध खनन का विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन कितना जागरूक होकर इन पर अवैध कारोबारियों को रोक पाता है |

Breaking दल्लीराजहरा के डी बी ग्रुप द्वारा कोरोना मरीज को प्लाज्मा डोनेट किया गया

0

दल्लीराजहरा  – कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. सबसे बड़ी चिंता ये है कि कोरोना की कोई वैक्सीन अब तक नहीं बन पाई है. कुछ मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बेहतर रिजल्ट भी देखने को मिले हैं |

आकाश मिश्रा

डीबी ग्रूप के लिए बहुत हर्ष का विषय है कि उनके सदस्य द्वारा अभी हाल ही में एक कोरोना मरीज को प्लाज्मा डोनेट किया गया | वह मरीज ताराचंद देवांगन जिन्हें प्लाज्मा की आवश्यकता थी दल्लीराजहरा के डीबी ग्रूप के सदस्य आकाश मिश्रा जी के द्वारा वी केयर हॉस्पिटल बालकों में प्लाज्मा डोनेट किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कोरोना से ठीक हुए मरीज के प्लाज्मा और आम इंसान के प्लाज्मा में फर्क ये होता है कि जब मरीज कोरोना से ठीक हो जाता है उसमें एंटीबॉडी बनते हैं. यही एंटीबॉडी दूसरे कोरोना संक्रमित के काम आते हैं, जो वायरस को नष्ट करते हैं. जब कोरोना संक्रमित रहे शख्स से ब्लड लिया जाता है तो मशीन से फिल्टर कर ब्लड से प्लाज्मा, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को अलग कर लिया जाता है. रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स उसी व्यक्ति के शरीर में वापस डाल दिया जाता है, जिसने प्लाज्मा दान किया और प्लाज्मा स्टोर कर लिया जाता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खदान मजदुर संघ राजहरा द्वारा SKMS के कार्यकारी अध्यक्ष पर श्रमिकों के शोषण करने का आरोप, जाने क्या है मामला

0

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर भिलाई के राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए M/s राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति मर्यादित के संचालक एवं खदान में कार्यरत एटक से संबद्ध श्रमिक संघ SKMS के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव पर श्रमिकों के शोषण करने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने कहा कि संघ को कुछ कर्मियों की लिखित शिकायत मिली है कि ठेकेदार अनिल यादव द्वारा उन्हें अर्ध कुशल श्रेणी के जगह अकुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जा रहा है।शिकायत मिलने पर संघ ने इस संबंध में जांच शुरू की तो ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं जिससे लगता है कि शोषण के इस खेल में ठेकेदार के साथ उक्त कार्य के देखरेख में लगे कुछ अधिकारीगण भी शामिल है।

घटना की पूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त कार्य का पहला ठेका 3 माह का हुआ था जिसमें संघ के 9 कर्मी कार्य में लगे थे और उन्हें ठेका शर्तों के मुताबिक अर्ध कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया गया था जिसे कोई भी जांच कर सकता है।इसके बाद उक्त कार्य का निविदा 1 साल के लिए हुआ जिसे एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा संचालित सहकारी समिति द्वारा लिया गया।उस समय भी अनिल यादव द्वारा सभी कर्मियों को बुलाकर कहा गया कि क्योंकि उन्होंने कार्य विभागीय रेट से कम में लिया है अतः वह चाहता है कि कर्मी उन्हें सहयोग करें और 1 साल के लिए अकुशल श्रेणी का पैसा लेवे और

अगर अगला निविदा भी उन्हें मिलता है तो वह कर्मियों को पूरा वेतन देवेंगे।कर्मियों ने उनकी बात मानते हुए पूरे ठेके में अकुशल का वेतन लिया जबकि अनिल यादव द्वारा इस कार्य के मस्टररोल में उन्हें अर्ध कुशल कामगार दर्शाया गया। इसके बाद पुनः यही ठेका 2 वर्षों के लिए निकला जिसे पुनः प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके और खुद ही 3 पार्टी लाकर अच्छे दाम में अनिल यादव द्वारा लिया गया और प्रबंधन द्वारा इस सहकारी समिति को राजहरा प्लांट में अवार्ड लेकर क्रमांक- CCNW/PO-4270009384 /PR.No. 1130016028/610, Dated-29/02/2020 के माध्यम से उक्त सपोर्ट सर्विसेज का काम दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विस्तृत जांच करने पर संघ के समक्ष जो जानकारियां आई है वह एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे गोरखधंधे को उजागर करती है और यह साबित करती है कि एसकेएमएस के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।पिछले ठेके में एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा खुलेआम ठेका श्रमिकों का शोषण किया गया लेकिन इस श्रम संगठन के किसी भी पदाधिकारी के मुंह से कोई आवाज नहीं निकली जबकि इनके पूर्णकालिक अध्यक्ष,कार्यकारी अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में कई बार इस संगठन ने सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के समक्ष ठेका कर्मियों का शोषण बंद करने का ढकोसला किया। वर्तमान ठेके में भी एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने आप को कानूनी तौर पर बचाने के लिए मस्टर रोल में कर्मियों के हाजिरी संख्या के साथ छेड़छाड़ की और पूरे माह कार्य करने वाले कर्मियों को कम दिन की हाजिरी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इस संबंध में जब संघ ने महाप्रबंधक राजहरा यंत्री कृत खदान से चर्चा करते हुए ठेका कर्मियों के हाजिरी व्यवस्था के बाबत जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि इस ठेके में कार्यरत ठेका कर्मियों की हाजिरी प्रमाणित करने का कार्य साइट इंचार्ज एवं उप प्रबंधक राजहरा प्लांट एस.आर .बास्की द्वारा किया जाता है जिसके आधार पर ठेकेदार मस्टररोल बनता है और उनके समक्ष कार्रवाई हेतु रखता है। क्योंकि मस्टररोल में कर्मियों को अर्ध कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान करना दर्शाया जाता है अतः कर कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं उन्हें इस संबंध में हो रहे त्रुटि की जानकारी नहीं हो पाई है।इस बीच इस ठेके में कार्यरत ठेका कर्मियों ने यह भी जानकारी दी कि जब ठेकेदार को पता चला कि कर्मियों ने लिखित रूप से कम वेतन भुगतान होने की शिकायत की है तब ठेकेदार एवं एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव ने कर्मियों को बुलाकर धमकाया कि अगर कर्मियों ने मामले को आगे बढ़ाया तो कर्मियों का ट्रांसफर अन्यत्र कर दिया जावेगा या नौकरी से निकाल दिया जावेगा।

इस पूरे प्रकरण में यह साफ हो जाता है कि अपने आप को ठेका कर्मियों के मसीहा कहने वाले एसकेएमएस संगठन के नाक के नीचे उन्हीं के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा खुलेआम कर्मियों का शोषण और गुंडागर्दी की जा रही है जिसका भा.म.सं कड़े शब्दों में निंदा करता है और पूछता है कि आखिर क्यों एसकेएमएस के पदाधिकारी गण चुप हैं? और आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि ठेके के देखरेख करने वाले बीएसपी अधिकारी एस.आर. बास्की भी खुलकर ठेकेदार का साथ दे रहे हैं और ठेका कर्मियों के हाजिरी में कटौती करते हुए ठेकेदार को फायदा पहुंचा रहे हैं? क्या ठेकेदार को होने वाले फायदे में उप प्रबंधक प्लांट एस.आर. बास्की का भी कोई हिस्सा है? संघ के इस आरोप की पुष्टि इस बात से भी होती है कि जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि इस ठेके में कार्य करने वाले कर्मियों को इस ठेके में कार्य न करते हुए दूसरे ठेके में कार्य कराया जा रहा है जिससे कर्मियों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर भी राजहरा खदान समूह प्रबंधन के दृष्टिकोण पर भी कई सवाल उठते हैं और संघ इन सब मामलों पर कानूनी सलाह ले रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर ठेकेदार और संबंधित बीएसपी अधिकारी पर श्रमिकों का शोषण करने और हाजिरी में छेड़छाड़ करने के लिए आईपीसी के तहत एफआईआर दायर की जा सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

0

बालोद प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर लॉकडाउन व करोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घरों में रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई व उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया उन्हों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चिंतन और विचार आज चौराहे में खड़े विश्व को नया रास्ता प्रदान कर रही है पाश्चात्य देश पूंजीवाद समाजवाद साम्यवाद की चपेट में आ चुके थे सुखी मानव का नारा देकर राजतंत्र का पतन कर पूंजीवाद समाजवाद और साम्यवाद पर आधारित प्रजातांत्रिक शासन तो यूरोप के देशों से आए पर मानव सुखी नहीं हुआ इन विचारों ने मानव विरुद्ध प्रकृति मानव विरुद्ध समाज की युद्ध की प्रकृति की व्यवस्था समाज को दी परिणाम स्वरूप अधिकाधिक उपभोग और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

अधिकाधिक उत्पादन की प्रतिस्पर्धा से इस प्रकृति राक्षसी उपभोग प्रारंभ हुआ ऐसे समय में एक महापुरुष ने इस मानव विरुद्ध प्रकृति व समाज की अवधारणा के खिलाफ खड़े हुए आज भारत देश आजादी के बाद भी पाश्चात्य के विचारों की गुलामी को तात्कालिक सरकार स्वीकार कर चुकी थी तब आपने एकात्मता का सूत्र दिया युग ऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आपने एकात्म मानववाद का नया रास्ता विश्व को देखकर मानव को सुखी होने का रास्ता बताया साथ ही मानव विरुद्ध समाज- प्रकृति को दो नहीं एक बताकर एकात्मता का रास्ता दिखाया मानव समाज प्राकृतिक दृष्टि पूरा ब्रह्मांड की एकात्मता का सिद्धांत देकर प्रकृति के राक्षसी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उपभोग को रोकने का सूत्र आवश्यकतानुसार उपभोग आवश्यकता अनुसार उत्पादन दिया जिसके लिए मानव समाज कृतज्ञ रहेगा सदैव आपका अनुसरण कर सुखी मानव के निर्माण का सूत्र एकात्म मानववाद को अपनाकर सुखी महामानव का निर्माण कर के संपूर्ण ब्रह्मांड को एकात्मता के सूत्र में पिरोते रहेंगे पंडित जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को अनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए मानववाद की विचारधारा कि वे समावेशी विचारधारा के समर्थक हुए वे मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे वे एक साहित्यकार भी थे हिंदी अंग्रेजी में उन्होंने अनेक लेख लिखे पंडित जी कुशल संगठन करता राष्ट्रवादी चिंतक थे भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में रहकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया

Breaking दल्लीराजहरा लौह अयस्क खदान समूह ने लगातार सातवीं बार जीता राजभाषा वैजयंती पुरस्कार

0

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क खदान समूह ने लगातार सातवीं बार जीता राजभाषा वैजयंती पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र की राजभाषा विभाग द्वारा संयत्र में बेहतर हिन्दी में कार्यकाज करने हेतु सबसे प्रतिष्ठित “मुख्य कार्यपालक राजभाषा वैजयंती पुस्कार” दिया जाता है | 22 सितम्बर को आयोजित वार्षिक समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनिबर्ण दास गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भिलाई के कर कमलों द्वारा राजभाषा विभाग, राजहरा को प्रदान किया गया | लौह अयस्क समूह, राजहरा लगातार सातवीं बार इस पुरुस्कार को प्राप्त करने में सफल रहा है | साथ ही साथ संयंत्र में हिंदी प्रयोग वृद्धि में उल्लेखनीय एवं नेतृत्वकारी भूमिका के लिए संयंत्र प्रबंधन ने ‘सर्वश्रेष्ठ हिंदी समन्वय अधिकारी – 2020 सम्मान’ से पहली बार खदान क्षेत्र के श्री शमशाद रजा हिन्दी समन्वय अधिकारी राजहरा को सम्मानित किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मुख्य महाप्रबंधक, लौह अयस्क समूह श्री तपन सूत्रधार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजभाषा विभाग के कोविड महामारी के इस परिस्थिति में भी पखवाड़े की विभिन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सामाजिक दूरी का पालन कर तथा ऑनलाइन पद्धति द्वारा किये जाने की सहारना की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राजभाषा माह के पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्री अमित सिन्हा, श्री ईश्वर लाल डडसेना तथा श्री राम कपरे, काव्य लेखन में श्री अमित दुबे, श्री आनंद कुमार तथा श्री घनश्याम पार्कर, तथा क्विज़ प्रतियोगिता में विनीत सिन्हा, श्याम गंगाधर तथा नागेश जैन विजयी हुए |

चिखलाकसा के भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

0

चिखलाकसा – आज दिनांक 25.09.2020 को चिखलाकसा के भाजपा कार्यलय में सांसद प्रतिनिधि विक्रम धूर्वे ने उनके विचारों में प्रकाश डाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये|देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ही कीया| दीनदयाल जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्क्रष्ठ संगठनकर्ता के साथ_साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धुमकेतू के रूप में सदैव चमकते रहेगें| उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एसे महान चिंतक व तपस्वी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि
वंदन करते हुए, अध्यछ भीखी मसिया , उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे,भाजयुमो उपाध्यक्ष बृजमनी यादव, पार्षद तिहरुराम आर्य, ताराचंद पाथोडे, कुंती देवांगन, पूर्व पार्षद तुलसी सिन्हा, भरतभाई पटेल नीतू कुरेटि सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता सामिल हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking Corona Alert – लॉकडाउन के तीसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के तीसरे दिन दल्लीराजहरा में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव जिसमे चिखलाकसा से 01 मरीज मरीज मिला है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 16 से 02, वार्ड क्र 18 से  01, वार्ड क्र 19 से  01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 23 से 01 एवं  चिखलाकसा से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों में से 05 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली एवं 07 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

Breaking सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले गायक एस पी बालासुब्रमण्यम का कोरोना से निधन

0

चेन्नई – दक्षिण भारतीय और हिंदी फ़िल्मों के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का  कोरोना से निधन हो गया है. 05 अगस्त से अस्पताल में चल रहा था इलाज | प्रतिदिन उनकी तबियत ख़राब हो रही थी | 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.

‘मैंने प्यार किया’ के गाने हों या ‘साजन’ या फिर ‘हम आपके हैं कौन’- इन सब फ़िल्मों में सलमान ख़ान को एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज़ दी थी.

जब सलमान ख़ान नए-नए फ़िल्मों में आए थे तो कई सालों तक एसपी बालासुब्रण्यम को सलमान ख़ान की आवाज़ समझा जाता था.

नए भारत के लिए सुंदर और शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितंबर

0

नए भारत के लिए सुंदर और शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितंबर 2020 इस वर्ष 30 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शहादत के इस वर्ष पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 26/09/2020 से 28/09/2020 तक प्रत्येक दिन को शहिद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी के विचार संघर्ष और निर्माण के रचनात्मक कार्यो में समर्पित करते हुए शहीद दिवस के रूप में मना रही है। दिनांक 26/09/2020 को केंद्र सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए कारपोरेट परस्त जनविरोधी किसान विरोधी कृषि कानून व मजदूर विरोधी श्रम सहिंता निजीकरण व काले कानून UAPA के तहत देश भर के प्रखर बुद्धि जीवी पत्रकारों सामाजिक राजनीतिक मानवाधिकार कार्यक्रताओं कवियों की गिरफ्तारीयो के खिलाफ शाम 7 बजे मशाल रैली द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। दिनांक 27/09/2020 को मजदूर किसानों के लिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

नियोगी जी के द्वारा बनाये गए एकता के प्रतीक लाल हरा झंडा के संम्मान में शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक से फ्लैग मार्च पद संचालन कर नगर भ्रमण कार्यक्रम को दोपहर 3 बजे से रखा गया है। दिनांक 28/09/2020 को शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक में झंडा रोहण व श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तथा प्रत्येक ग्राम इकाई/ वार्ड इकाई/ ब्लॉक इकाई ( डोंडी लोहारा, अंतागढ़, राजनांदगांव, कांकेर) में लाल हरा झंडा का रोहण कार्यक्रम सुबह 7 बजे से किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सगठन की क्रांतिकारी विचारों व सिद्धांतो के ऊपर लागू सभा का आयोजन किया जाना है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम वर्तमान कोरोना महामारी (कोविड19) को गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए जन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहादत दिवस कार्यक्रम को पूरे सुरक्षा नियमो (मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस) को अपनाते हुए शहादत दिवस को सफल कार्यक्रम का रूप दिया जाएगा। जिसमे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस तीन दिवसीय शहादत के कार्यक्रम को सफल बनावे।

Breaking दल्लीराजहरा न्यू बस स्टैंड में खड़ी बसों में सामानों की चोरी

0

दल्लीराजहरा – जिले में लॉकडाउन के कारण चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है यातायात के सभी साधन बंद है इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 24-Sept-2020 को बस स्टैंड में खड़ी बसों में चोरी की गई | आज सुबह उक्त घटना की जानकारी हुई तत्पश्चात इस सम्बन्ध में राजहरा पुलिस को सुचना दी गई | बस ऑपरेटर के अनुसार चोरी हुए सामानों की जानकारी इस प्रकार है –

  1. ताज ट्रेवल्स – डीजल 30 लीटर, बैटरी – 1 नग कीमत 5000/- रुपये जुमला 7400/-
  2. पायल ट्रेवल्स – डीजल 40 लीटर, बैटरी – 1 नग व्हील पाना, जैक 7200/- रुपये जुमला
  3. दादा ट्रेवल्स – डीजल 60 लीटर, बैटरी – 1 नग व्हील पाना, जैक, साउंड सिस्टम  जुमला 13000/- रुपये   
  4. आनंद ट्रेवल – डीजल 40 लीटर, बैटरी – 1 नग, व्हील पाना, रॉड, जैक, साउंड सिस्टम  जुमला 12000/- रुपये
  5. मनीष ट्रेवल्स – डीजल 120 लीटर, बैटरी – 1 नग, स्टेपनी, व्हील पाना, जैक, जुमला 48000/- रुपये    
  6. भाटिया ट्रेवल्स – डीजल 60 लीटर, बैटरी – 1 नग, व्हील पाना, जैक, जुमला 8000/- रुपये
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

दल्लीराजहरा पुलिस थाने में चोरी हुए सामानों की सूची के साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित में शिकायत की गई और करवाई हेतु प्रेषित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS