City Media - Page 864 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 864

हड़ताल तोड़ने साम-दाम-दंड़-भेद की अपना सकती है शासन – प्रशासन

0
  • कई दिनों से आंगनबाड़ी छोड़ सड़क पर बैठे आंदोलनकारी

जगदलपुर/बकावंड। कई मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं पर दमन करने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर प्रशासन भी साम_दाम_दंड़_भेद की नीति अपना कर आंदोलन का मर्दन की जा सकती है। प्रशासनिक स्तर पर यह जानकारी सामने आई है कि महिला व बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों द्वारा केंद्रों पर दवाब बनाया जा रहा है।कुछ केंद्रों के खुले होने की बातें भी सामने आई है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं संघ से जुड़े पदाधिकारी इसका खंडन करते हैं। दूसरी तरफ बकावंड ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा ब्लाक अध्यक्ष गीता ठाकुर के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी है। अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सचिव सेवती सेठिया, फुलमनी,रीता पांडे,गुलिया, बसंती व गुनेंद्री सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आंदोलन को सफल बनाने में जुटे हैं।

सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष शामिल हुए वार्षिकोत्सव में

0
  • बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए संकल्पित है भूपेश बघेल सरकार : दीपक बैज

जगदलपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तोकापाल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य शामिल हुए।सांसद दीपक बैज ने वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार बस्तर के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि बस्तर का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हमारी सरकार हर स्तर पर बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से शिक्षा का व्यवस्था का संचालन कर रही है।आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय पूरे छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव गौरव का क्षण होता है। सालभर की गतिविधियों जैसे शिक्षा, खेल, संस्कृति व प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने का ही जरिया यह वार्षिक उत्सव है। जो विद्यार्थी पूर्ण लगन व मेहनत से पढ़ाई करता है, निश्चित रूप से सफलता उसकी कदम चूमती है। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, बीईओ, बीआरसी, तोकापाल स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, जयमन मौर्य, बुधराम पटेल, जनपद सदस्य सुभाष, फाटक राम, संतोष कश्यप, पटेल अंकल, अभिषेक डेविड, कृष्णा सहित स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

भानपुरी रेंज के 2 डिप्टी रेंजर को भेजा नोटिस,मांगा जवाब

0

जगदलपुर जिला वनोपज सहकारी युनियन मर्यादित बस्तर वन मंडल के भानपुरी वन परिक्षेत्र के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव के द्वारा पोषक अधिकारी की संलिप्तता में साल बीज खरीदी अनियमितता मामले में दो पोषक अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बनियागांव के प्रबंधक पर अनियमितता मामले में पूर्व में बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। अब दो संलिप्त डिप्टी रेंजर पर भी निलंबन की तलवार लटक रही है। प्रबंधक पर एक पक्षिय कार्रवाई होने से हाईकोर्ट की दौड़ भी लगा चुके है। मामले पर पर्दा डालने कोल्ड स्टोरेज संचालक पर साल बीज उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि उक्त समिति द्वारा वर्ष 2022 में साल बीज का भंडारण ही नहीं कराया गया है। साल बीज उपलब्ध नहीं कराने पर स्टोरेज संचालक को ढाल बनाते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दिए जाने की खबर है।ज्ञातव्य हो कि भानपुरी रेंज के प्राथमिक वनोप सहकारी समिति बनियागांव के द्वारा साल बीज खरीदी मामले में जब अनियमितता करने का जीन बाहर आया तो लाखों की रिकवरी मामले में प्रबंधक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई कर प्रभारी डिप्टी रेंजर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।साल बीज खरीदी फर्जीवाड़ा की जानकारी: साल बीज खरीदी मामले में उच्च अधिकारियों को भी गुमराह कर फर्जी जानकारी दिए जाने की खबर है। वर्ष 2022 में साल बीज उक्त समिति के द्वारा खरीदी तक नहीं किया गया है और कोल्ड स्टोरेज में भंडारण करने की फर्जी जानकारी दी गई है जबकि उक्त साल बीज वर्ष 2021 में क्रय कर भंडारण करने के उपरांत व्यापारी को बिक्री किया जा चुका है अब विभाग उक्त साल बीज को 2022 में क्रय कर भंडारित करने का हवाला देते हुए कोल्ड स्टोरेज संचालक पर साल बीज उपल?ध कराने का फरमान जारी कर ब्लैक लिस्टेड करने तक का फरमान जारी किए जाने की खबर है। पोषक अधिकारी को नोटिस:कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बनियागांव समिति में वनोपज क्रय संबंधी मामले की निगरानी करने वाले दोपोषक अधिकारी जारी कर जवाब मांगा गया है। साल बीज खरीदी में अनियमितता मामले में प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी बराबर के जिम्मेदार है। डिप्टी रेंजर पर लटकी तलवार: प्रबंधक की बर्खास्तगी के बाद दोनों पोषक अधिकारी पर तलवार लटक रही है। संबंधित क्षेत्र के डिप्टी रेंजर को पोषक अधिकारी की ज्मिेदारी सौंपी जाती है। पोषक अधिकारी एवं प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से ही राशि का आहरण किया जाता है। नियमानुसार प्रबंधक के साथसाथ पोषक अधिकारी में अनियमितता मामले में बराबर का जिम्मेदार है।पोषक अधिकारी को नोटिस: वन मंडल बस्तर के जिला वनोपज सहकारी युनियनके प्रभारी डिप्टी एमडी ने बताया कि प्रबंध सांचालक के आदेशानुसार दो पोषक अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनग जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। दोषियो पर होगी कार्रवाई शर्मा: इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन न करने वाले एवं शासन की छवि को धूमिल करने वालो को बक्शा नहीं जायेगा। शर्मा बताया कि वन विभाग में भारी अनियमितता बरते जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जायेगा।

संसदीय सचिव जैन के प्रयासों से सवर रही है दरभा की तश्वीर

0
  • विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने दरभा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन
  • करीब दो करोड़ की लागत से होगा छात्रावास भवन का निर्माण

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के प्रयासों से वन अंचल के ग्राम दरभा की तस्वीर बदल रही है। बस्ती में तमाम जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी क्रम में श्री जैन ने वहां 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का भूमिपूजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि वनांचल में बसा दरभा पिछले 15 सालों में विकास की मुख्यधारा से कट गया था। आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुनः विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहा है। इस क्षेत्र की बालिकाओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा दरभा क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त हो इसलिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की गई है। दरभा ब्लाक मुख्यालय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वनांचल क्षेत्र है तथा अधिकांश आबादी वनोपज पर आश्रित है। हमारी सरकार वनोपज का समुचित मूल्य दिलाने तथा वनोपज का मूल्य संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है तथा इस ओर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही ना की जाए तथा गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जाए। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के साथ जनपद उपाध्यक्ष अनंत राम कश्यप, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, विधायक प्रतिनिधि चित्रकोट बलिराम कश्यप, रिका कर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, लेम्पस अध्यक्ष जयदेव नाग, सुखमन कश्यप, मानसिंह ठाकुर, मनीष बघेल, सहदेव कश्यप, सुमन यादव, रामधर नाग, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, माहरू राम नाग, चंदन कश्यप, लाला कर्मा, सोनमति नाग, फुलमती नाग, बबीता नाग, कमलेश नाग, दिलीप नाग, सीताराम नाग, सुशीला यादव, बसंती यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

भानपुरी एफ 188 बटालियन सीआरपीएफ पुसपाल घाट,बस्तर द्वारा दिनॉक-11/02/2023 से 13/02/2023 तक अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र में भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन केरिपुबल के निर्देशन में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच काटाबॉस सीएएफ एवं सीआरपीएफ पुसपाल घाट, के बीच खेला गया जिसमें काटाबॉस सीएएफ की टीम बिजेता रही । प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को भवेश चौधरी कमाण्डेंट – 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा ट्राफी व 10,000 रु नकद व उपविजेता टीम को ट्राफी व 5,000 रु तथा मैन ऑफ दी सीरीज 1,000 रु वेस्ट बालर व वेस्ट वेट्स मैन को 500 रू पारीतोसिक देकर सम्मानित किया किया गया ।प्रतियोगिता के समापन के बाद भावेश चौधरी कमाण्डेंट-188 बटालियन, ने भाषण के दौरान उपस्थित बन्नाराम (सहा०कमा० ) एफ / 188 बटालियन, राकेश सिंह राठौर (टीआई) घोटिया एफ / 188 बटा० के अधिनस्स्थ अधिकारी गण, जवानो के साथ-साथ परोदा, पुसपाल, रतेंगा व ककनार के सरपंच, अन्य गणमान्य लोग एवं सैकड़ो ग्रामीण एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी। और क्रिकेट किट इत्यादि खेल की सामग्री देने का भी आश्वासन दिया । प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर भावेश चौधरी कमाण्डेंट–188 बटालियन, द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे एवं अन्य कलाकारो को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जिससे नवयुवक व ग्रामीण अत्यन्त प्रसन्न थे । ग्रामीणो द्वारा सी.आर.पी.एफ के इस कार्य की सराहना की है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणो और सुरक्षा बलो के बीच मधुर संबंधो को बढ़ावा मिल रहा है।

60 लापरवाह वाहन चालकों पर 18,000 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

0

दिनांक 13.02.2023 बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना राजहरा क्षेत्र में चलाया गया विषेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी व थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में थाना राजहरा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, तेज गति से वाहन चलना, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है।

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 13.02.2022 को थाना राजहरा एवं यातायात बालोद द्वारा संयुक्त रूप से थाना राजहरा क्षेत्र में मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 60 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 18,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईश के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा एवं आम जनता राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भारतीय जनता पार्टी दल्ली मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक अटल योग सदन में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा की कार्यसमिति की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई तत्पश्चात प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित करणीयबिंदुओं पर चर्चा की गई प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का वाचन सहित 15 फरवरी से 18 फरवरी तक शक्ति केंद्र स्तर की बैठक शहर बालोद के सभी 37 बूथों पर बुथ कमेटी की बैठक आयोजित करने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की समीक्षा तथा विधानसभा स्तरीय घेराव आंदोलन बुथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत 24 बिंदुओं पर कार्य संपादित करने दल्ली राजहरा के विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर जन आंदोलन तैयार करने शहर के जन समस्याओं को उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सक्रियता से कार्य करने एवं मंडल में निवासरत सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11:00 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनकर बुथ कमेटी की बैठक आयोजित करने निर्देशित किया गया ।

कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी मधुसूदन यादव एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने किया आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल ने किया बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तैल चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कि गई इसके पश्चात प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल द्वारा प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्ताव का वाचन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर समर्पण दिवस पर सभी ने समर्पण किया जिला प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में कार्य करने की नसीहत दी गई मंचासीन जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह धर्मेंद्र घडियोग, गोविंद वाधवानी थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुबह की शुरुवात श्री राम के नाम से होनी चाहिए :–मनीष झा

0
  • ग्राम घोटिया में आयोजित सस्वर मानस महोत्सव के समापन में पहुंचे विक्रम धुर्वे
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन से हमारे संस्कृति को बड़ावा मिलता है:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा सर्व समाज समन्वय समिति बाजार चौक घोटीया जिला– बालोद के तत्वधान में त्रिदिवसीय सस्वर मानस महोत्सव व संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस सस्वर मानस महोत्सव समापन के मुख्य अतिथि भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने इतने अच्छे आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्य को ससम्मान श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया ओर जीवन में मानव कल्याण के लिए सदेव अग्रसर रहने की बात कही।इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में आए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने राम के प्रेरणात्रोत जीवन पर प्रकाश डाला।इस अयोजन के समापन में समिति के अध्यक्ष भोज कुमार साहू ,उपाध्यक्ष ललित पटेल,लाभा राम साहू, नानक दास,चिन्ताराम,रमेश यादव, हेमंत,चेतन, गोकरण, आरके प्रजापति,नरोत्तम,तिलोचन,लोचन,भोला राम,रमेश देवांगन,दिनेश सोनी,भेवन लाल साहू,नारायण साहू, नरेनसाहू, मितेंदवैष्णव ,चिंता राम यादव,नरोत्तम साहू,केवल, तुलेश्वर, धर्मेश,दिनेश सोरी, मेहरू राम,कुलवंत, रमन साहू,तेज प्रकाश, नूतन दास साहू, पवन साहू आशीष गुप्ता और सभी जेष्ठ श्रेष्ठ ग्राम वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रभारी मंत्री,सांसद व विधायक ने किया क्रांतिकारी वीर गुण्डाधुर मूर्ति का अनावरण

0

धुरवा समाज भवन की रखी आधारशिला.

कल प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज ने सुकमा में क्रांतिकारी वीर गुण्डाधुर मूर्ति अनावरण कर धुरवा समाज भवन निर्माण की आधारशिला रखी.।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा, आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुुंडाधुर का बलिदान हमेशा इतिहास में अमर रहेगा। 1910 को बस्तर के आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था और इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से अमर शहीद गुुंडाधुर के नेतृत्व में भूमकाल विद्रोह में हज़ारों आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया था।साथ ही धुरवा समाज भंवन के शिलान्यास पश्चात प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से समाज के आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी यह भवन बहुत सहायक होगा।

साँसद बैज ने कहा, गुंडाधुर हमारे बस्तर का गौरव व बस्तर की जान है, इतिहास के पन्नो में बस्तर के लिए गुंडाधुर का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है, क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर की वीरता की गाथा ऐतिहासिक,वीर सपूत आदिवासी बेटा बस्तर की जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से उन्होंने लोहा लिया,अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान को युगों युगों तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, साँसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा हरीश कवासी,जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा,पप्पूराम नाग अध्यक्ष धुरवा समाज बस्तर संभाग,रामदेव नाग जिलाध्यक्ष धुरवा समाज सुकमा, पोज्जाराम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,आयशा हुसैन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा,शिल्पा मंडावी पार्षद,महादेव नाग,सुंदर सोढ़ी,देवली नाग,धुरवा राम नाग,वीर सिंह बघेल,जयपाल चौहान,करटम मुया,रामदेव नाग सहित अन्य मौजूद रहे।

आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज का मासिक बैठक मान राम नारायण

0

आज दिनांक 12/02/2023 को आदिवासी ध्रुव गोड़ं समाज का मासिक बैठक मान राम नारायण ध्रुव निवासी तेतर खुटी जगदलपुर के घर पर हुआ। इस कार्यक्रम मे बुढादेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले धतीसगढ के प्रथम शहीद वीर नारायण के जीवनकाल एवं सौर्य, गाथा, संघर्ष आधारित फिल्म के बारे चर्चा किया गया।तथा अन्य समस्याओ पर समाज के द्वारा विचार किया गया । इस कार्यक्रम मे मान विष्णु देव पडोती धमधागढ, मती सत्य भाना ध्रुव रायपुर ,लिलेशवर सिंह ध्रुव, रामायण ध्रुव, करन ध्रुव भगत कोराम, अशोक ध्रुव, ओम प्रकाश नेताम, मधुसूदन ध्रुव, संतोष ध्रुव, योगेश ध्रुव, हेमन्त ध्रुव, विक्रम ध्रुव जितेन्द्र ध्रुव, केशव ध्रुव, मोहित ध्रुव, महेश ध्रुव, दयावती ध्रुव, गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, सूरूज ध्रुव। राजेशवरी ध्रुव,लक्ष्मी ध्रुव, निर्मला ध्रुव, आदि शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS