City Media - Page 1530 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1530

दल्लीराजहरा टाउनशिप में स्थित सब्जी बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल अनुविभागीय अधिकारी से मिला

0

आज दिनांक 20 मई को संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का प्रतिनिधि मंडल अनुविभागीय अधिकारी  ऋषिकेश तिवारी जी से मिला प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टाउनशिप के अंदर जलाराम मंदिर तथा उसके आसपास के क्वॉर्टरो में सुबह 5:00 बजे से थोक सब्जी बाजार की गाड़ियां आकर खड़ी होती है और बहुत सारे लोग इकट्ठे हो जाते हैं जिसमें बाहर आसपास के गांव के लोग गाड़ियों के ड्राइवर ठेला वाले सब्जी के चिल्लर व्यापारी आदि लोग इकट्ठे होते हैं जिनमें से अधिकांश लोग मास्क का उपयोग नहीं करते हैं और ना ही शासन के सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन होता है सवेरे से टाउनशिप के अंदर सब्जी भाजी की गाड़ियों के आने तथा बाहरी लोगो आने से तथा लोगों के द्वारा एक साथ इकट्ठा होने के कारण उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में करोना संक्रमण को लेकर भय का वातावरण बन गया है |

एक तरफ तो शासन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को कम करने के लिए जी तोड़ कोशिश की जा रही है उसके बावजूद टाउनशिप के इस वार्ड में बाहरी लोगों द्वारा लापरवाही की जा रही है जिससे लोग कोविड-19 का शिकार हो सकते हैं इन सभी गतिविधियों के कारण संभावित कोविड-19 की वजह से यहां के लोग अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया यह सब्जी बाजार जल्द से जल्द अन्यत्र स्थानांतरित करने की कृपा करें प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर संगठन सचिव तोरण लाल साहू  कोषाध्यक्ष आर पी बरेट कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू धनराज साहू शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना,अपने घरों के सामने बैठीं कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की अनियमितताओं की न्यायिक जाँच की माँग

0

जगदलपुर।भाजपा महिला मोर्चा ने प्रांतीय आह्वान पर आज अपने अपने घरों के सामने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना दिया।भाजपा महिला मोर्चा ने विभागीय भ्रष्टाचार को उजागर करने अनशन पर बैठे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले की गिरफ्तारी का विरोध किया है और इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इसके पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राम कुमारी यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सौंपा गया था। प्रांतीय आह्वान पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा आज अपने अपने घरों के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता के विरोध में महासमुंद महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले धरने पर बैठे थे।इन दो मामलों में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। हमारी मांग है कि विगत 2 वर्षों में प्रदेश के सभी जिलों में हुई खरीदी व आबंटन की न्यायिक जांच की जाए। जिस अधिकारी ने भ्रष्टाचार को उजागर किया है, उसे ही कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार प्रताड़ित कर रही है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता नाग ने कहा कि सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाय एवं साथ ही संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला मोर्चा के धरना प्रदर्शन में आज प्रमुख रूप से दीप्ति पांडे,रोशन सिसोदिया,किरण सेन,भारती श्रीवास्तव,माहेश्वरी ठाकुर,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी,रंजीता जोशी,मीना विश्वकर्मा,पवन गुप्ता,ममता सिंह राणा,बबली पाठक,संगीता मंडल सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थी।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने प्रांजल झा

0

कांकेर – भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की अनुशंसा से भा ज पा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी ने प्रांजल झा को जिला मिडिया प्रभारी नियुक्ति किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद कोविड जन सहायता केंद्र बना लोगो का मददगार

0

देश-प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना महामारी के कारण पूरे देश मे आपातकाल जैसे हालात बने हुए है,जिससे बस्तर भी अछूता नही रहा है। बस्तर में बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए लोगों को बेड, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस,दवाई ,ईलाज और अन्य चिकित्सीय सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीपक बैज जी, सांसद बस्तर ने अपना निजी मोबाइल नं. 94060-77448 एवं 8817277727 को सार्वजनिक करते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सांसद कोविड जन सहायता केंद्र की दिनांक 27/04/2021 को शुरू किये। जो आज भी लगातार 24 वे दिन भी कोरोना के संकट काल मे लगभग सैकड़ों लोगों की मदद कर रहे है….सांसद कोविड जन सहायता केंद्र में बीजापुर, सुकमा,दंतेवाड़ा ,बस्तर कोंडागांव, के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ से मदद हेतु फोन आने लगे है। और उक्त केंद्र पूरे प्रदेश में मदद करने में सफल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज जी इस कार्य से कोरोना से जंग लड़ने वालो का मनोबल बढ़ा है,और लोगों को समय पर सहायता भी पहुंच पाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद का लोगो ने किया धन्यवाद, कोरोना संकट और Lock down में लोगो को राहत पहुँचाने के लिए धन्यवाद दिए ।

दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती के साथ अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती के साथ प्यार के नाम पर अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना वार्ड क्र 26 दल्लीराजहरा का है जिसमे नाबालिग युवती और आरोपी भूपेंद्र साहू पिता स्व. गुलाब साहू उम्र 23 वर्ष दोनों एक ही मोहल्ले में रहते है | जैसा कि पीड़िता ने बताया आरोपी भूपेंद्र साहू युवती से प्यार करता हूँ कहकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया वह भी लगातार एक वर्ष तक और यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है और युवती द्वारा विरोध करने के बावजूद आरोपी युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देता था और कहता था कि वह उसी के साथ शादी करेगा | इस प्रकार आरोपी युवक द्वारा अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध को अंजाम दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शारीरिक सम्बन्ध की बात युवती ने अपने परिजनों को बताई फिर परिजनों द्वारा राजहरा थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 159/21 के तहत धारा 363, 366, 376(2), 376(3) 506 आईपीसी 4,5 पास्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |      

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एबीवीपी का रक्तदान अभियान निरन्तर जारी है, पहले रक्तदान फिर टीकाकरण करवाएं युवा – अभाविप

0

जगदलपुर – कोरोना की वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अस्पतालों में भर्ती जरूरतमन्द मरीजों के लिए वरदान साबित ही रह है। 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण होने के कारण रक्तदाताओं की कमी हो रही है ऐसे में अभाविप द्वारा चलाये जा रहे विशेष रक्तदान अभियान पहले रक्तदान फिर टीकाकरण से कई लोगों को जीवनदान मिल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई दिनों से आवश्कतानुसार मरीजों की मदद की जा रही है अभाविप के आव्हान पर युवा कार्यकर्ता छात्र अपने स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं जिससे गम्भीर मरीजों को लाभ मिल रहा है । दीवान ने आगे युवा विद्यार्थियों से अपील करते हुये कहा कि वर्तमान में हो रही रक्तसंकट में हम सभी को टीकाकरण से पहले रक्तदान करने की आवश्यकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

गुरुवार को इस अभियान में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 2 यूनिट रक्तदान जरूरतमन्दों के लिये किया जिसमें रक्तदाता ,केदार दीवान,हरेंद्र कश्यप ने महारानी अस्पताल में भर्ती मरीज बीजापुर निवासी अंजू ,सोरगांव निवासी बुदरू कश्यप के लिए अपना रक्तदान कर मानवीय धर्म निभाया मरीज के परिजनों ने कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुये धन्यवाद दिया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की शहर के पुजारियों से मुलाकात-जाना हालचाल

0

जगदलपुर/ लॉकडाउन क़ा असर आम लोगो के साथ शहर के प्राचीन मंदिरो के पुजारियों पर भी हुआ है पिछले माह से मंदिर भी भक्तो श्रध्दालुयो के लिये बंद है जिससे पुजारियों पर भी संकट आन पड़ा हुआ है ऐसे दौर मे आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज टेम्पल कमेटी एवं प्राचीन मंदिरो के समस्त पुजारियों के निवास स्थानो मे जाकर उनके परिजनो के साथ मुलाकात की एवं कोरोना से बचने के लिये वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। कुछ लोगो ने अब तक वैक्सीन नही लगवाई है उन्हे जल्द से जल्दी लगवाने के लिये नेताद्वय ने प्रेरित किया ।

इसके अलवा इस संकट की घड़ी मे पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने की बात कही। जैन के समक्ष कई पुजारियों ने मंदिर के जीर्णोद्धार संबंधी समस्या बताई जिस पर स्तिथि सामान्य होने पर कार्य करने क़ा आश्वसन विधायक ने दिया। नेता द्वय ने समस्त पुजारियों एवं उनके परिजनो के समक्ष सूखा राशन सामग्री क़ा वितरण भी किया। इस दौरान अरुण गुप्ता एवं अनस रजा भी मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 मई को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जाना है

0

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 मई को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जाना है। संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, नागरपालिक निगम महापौर सफिरा साहू ने कहा कि स्व. राजीव जी की शहादत को याद करते हुए 21 मई को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने सुनिश्चित किए गए हैं। इसमें कार्यक्रम 21 मई को मास्क व साबुन वितरण, 22 को आवश्यक दवाइयों का किट, 23 को जरुरतमन्दों को भोजन वितरण और 24 को मेरा बूथ कोरोना मुक्त के तहत टीकाकरण पंजीयन कार्यक्रम होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राजीव शर्मा ने समस्त कार्यक्रमों को तिथिवार आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस के समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ व विभगों से आह्वान किया है कि कोरोना के रोकथाम एवं पीड़ितों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत कई दिनों से आपकी ओर से चलाए जा रहे सहयोग कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और निःशक्तजनों, गरीबों, मजदूरों और बेसहाराओं का सहारा बने। राजीव शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई को शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रखने के आधार पर धान/ मक्का एवं गन्ना फसल के लिए 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान की राशि की प्रथम किस्त उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि में युवा कांग्रेस बांटेगी मास्क, सैनिटाइजर, भाप मशीन

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि में तीनों विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु आमजनों को मास्क , सैनिटाइजर व भाप मशीन बांटेगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शासन के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए कार्यकर्ता हर ब्लॉक में अलग अलग स्थान पर लोगों को इन सामग्रियों का वितरण करेंगे एवम टिका लगाने हेतु जागरूक करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा जनों ने किया ” सेवा ही संगठन ” अभियान कार्यक्रम के तहत कोरोना फ्रंटलाइन वरियर सफाई कर्मियों का सम्मान

0

भाजपा चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक बघेरा नयापारा पंचशील नगर क्षेत्र के फ्रंटलाइन कोरोनावरियर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें स्वल्पाहार भेंट की इस दौरान प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन गोलू भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन उपस्थित रहे इस दौरान सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने सम्मान से अभिभूत होकर भाजपा जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सम्मान की अपेक्षा हम सभी रखते हैं और इस अपेक्षा को आप लोगों ने हमें सम्मानित कर पूर्ण किया |

सर्वविदित है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर सेवा ही संगठन अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में भी दुर्ग जिले में भी विभिन्न प्रकार के सेवा भाव के कार्यक्रम संपादित हुए हैं आज चंडी शीतला मंडल मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर ने कहा कि आज निश्चित तौर पर जब लोग अपने घरों में कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान बचाने की खातिर घर पर बैठे हुए थे तब आप सफाई कर्मचारी नहीं सफाई वीरों ने हमारी जान की रक्षा के लिए अपने और अपने परिवार का भी ख्याल नहीं रखते हुए हमारी रक्षा के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जिससे आज हम सुरक्षित हैं और भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के उद्देश्य से और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सेवा ही संगठन अभियान के तहत आज आप लोगों का सम्मान करती है हम इतने बड़े नहीं कि आप का सम्मान कर सके पर इतना जरूर कर सकते हैं कि आपकी चेहरे में एक छोटी सी मुस्कान आपके सम्मान से ला सकें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कारोना वरियर जिन का सम्मान किया गया सरोजिनी, जय श्री ,सरिता, शांता, रमेश रात्रे ,प्रेमानंद समुंद्रे ,प्रशांत वाल्बे, कुसुम सोनी, लक्ष्मी ठाकुर ,लक्ष्मी देशलहरे, संतोषी, ललिता पटेल, कमल गोंड ,चंद्रकला बंजारे, जानकी कुर्रे ,मीना पार्थी, सविता रोशन, अजय माला ,बूधान ,ज्योति, प्रीति, देवकी चंद्रिका ,संतोषी ,सुधा ,सूरज लगभग 70 कर्मचारियों का सम्मान किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज टावरी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र बंजारे भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल पंडित पार्षद कुमारी बाई साहू मनीष साहू चमेली साहू विजय ताम्रकार योगेंद्र साहू धूपचंद जैन उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS