City Media - Page 1531 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1531

अवैध शराब परिवहन को लेकर पुलिस ने की रेड की कार्यवाही, 01 आरोपी गिरफ्तार

0

आरोपी के कब्जे से 8.88 बल्क लीटर अवैध शराब की गई जप्त।

ग्राम रेंगाकठेरा  के पास अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर गुण्डरदेही पुलिस की रेड कार्यवाही।

दिनांक 19.05.21 को  मुखबीर से सूचना मिला कि चंदनबिरही रोड तरफ से रेंगाकठेरा निवासी ओमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष का अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है,,प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये ,आरक्षक प्रवीण सोनी ,व सैनिक श्यामलाल महिपाल के द्वारा  FCI गोदाम रेंगाकठेरा के पास जाकर घेराबंदी किया गया, आरोपी के मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक CG 07 AD 5183  को रोककर तलाशी लिया तो मोटर सायकल की पेट्रोल टंकी ऊपर रखा एक सफेद पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 16 पौवा ,08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर , कीमती 3200 रूपये रखा मिला आरोपी के पास शराब परिवहन करने का लायसेंस नही होने से  आरोपी को धारा 34(2) में आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया । एक व्यक्ति विधि से संघर्षरत् बालक  होने के कारण जे जे एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।

नाम आरोपी- कोमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना गुण्डरदेही  जिला बालोद छ0ग0 जप्ती- 16 पौवा 08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये एक मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 ए डी 5183 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला 23200 रूपये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सड़क किनारे ठेला-खोमचा के व्यवसाय की अनुमति देने पर गंभीरता से विचार करे प्रशासन – भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ

0

जगदलपुर। भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र पाणिग्राही एवं सोशल मीडिया प्रभारी शशिभूषण रथ ने प्रशासन से कहा कि सभी व्यवसाइयों के संगठन व्यवसाय के लिए अपनी बात रख रहे हैं, जिसकी बात प्रशासन सुन भी रहा है,और अनुमति देने पर विचार भी कर रहा है लेकिन सड़क किनारे ठेला-खोमचा के व्यवसाय करने वाले छोटे गरीब व्यवसायी जो लॉकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, उन्हे अपना व्यवसाय करने की अनुमति देने के आग्रह के साथ भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ ने कहा कि सभी व्यवसाइयों का व्यवसाय चौपट हो चुका है लेकिन इसमें सबसे अधिक परेशानी में ठेला-खोमचा में इटली डोसा, गुपचुप, चाय, पान आदि का व्यवसाय  कर जीवन यापन करने वाले छोटे गरीब व्यवसायी की हालत सबसे ज़्यादा खराब है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है। जिन्हें लॉकडाउन में अब रियायत की सबसे अधिक आवश्यकता है। लंबे समय से बंद के चलते छोटे गरीब व्यवसायियों की जमा पूंजी भी समाप्त हो चुकी है, जीवन व्यापन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन छोटे व्यवसायियों को व्यवसाय की अनुमति नहीं मिली तो इनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन इन व्यवसाइयों के लिये सहानुभूति पूर्वक विचार करें। यदि प्रशासन इन्हें व्यवसाय करने के लिए अनुमति प्रदान नहीं करता है तो इनके जीवन निर्वहन के लिए बंद अवधि से हुए नुकसान को ध्यान रखते हुए मुआवजे की व्यवस्था दे। अन्यथा भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ ठेला-खोमचे वाले छोटे गरीब व्यवसायियों की आवाज शासन-प्रशासन तक पंहुचाने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भूखे जानवरो की सेवा में जुटा नव युवा मंच, वानरों सहित गौ माता को खिलाया फल…

0

जगदलपुर।कोरोना संकटकाल में लगातार नव युवा मंच द्वारा गरीब लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है,शहर के अनेको वार्ड में इस ग्रुप के द्वारा हरी सब्जियां तो वही बच्चों को बिस्किट चिप्स भी बाँटा जा रहा है।

इसी क्रम में आज इस ग्रुप द्वारा शहर के तीरथगढ़ क्षेत्र पहुँचकर भूखे बंदरो एवं अन्य पशुओं को फल खिलाया गया है, आपको बता दे कि लगातार इस युवा मंच द्वारा ऐसे सेवा हेतु कार्य किये जा रहे है। कोरोना काल मे इस गरीब परिवारों सहित भूखे जानवरों को भी पेट भरने का कार्य इस ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।

शहर के नयापारा से फल से भरे वाहन को भाजपा जगदलपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, बृजेश भदौरिया के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

कमल पटवा ने बताया कि लगातार हम सेवा भाव की भावना से कार्य कर रहे है। आगे भी हम सेवा हेतु कार्य मे जूट रहेंगे।
वही आनंद झा कहते है कि हमने सेवा भाव की भावना से कई भूखे परिवारों को एक छोटी सी प्रयास के माध्यम से सहयोग किया है साथ ही इस लॉक डाउन में ऐसे बेजुबान जानवरो की सेवा करना भी हमारा धर्म है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राकेश तिवारी द्वारा क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया गया है कि ऐसे बेजुबान जानवरो की सेवा हेतु वह आगे आये और अपने आस पास नजर आने वाले जानवरो को भोजन जरूर खिलाए।

इस दौरान राकेश तिवारी, कमल पटवा, अखिलेश शुक्ला, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान, बंटू पांडे,नीरज पटवा, बाबूलाल,सन्नी श्रीवास, हरि श्रीवास, गोविंद साहू मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्त्ताओ ने अपने अपने घरो के सामने दिया धरना

0

नारायणपुर – भाजपा महिला मोर्चा जिला नारायणपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाह्न पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की माँग को लेकर अपने अपने घरो के सामने धरना दिया,अपने घर के सामने धरने पे बैठी महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग ने कहा की विगत दिनो महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी सुधाकर बोदले के द्वारा विभाग मे हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया है इसी मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर नारायणपुर महिला मोर्चा की बहने भी अपने अपने घरो के सामने कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुये धरने पे बैठी इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता मंडल,अनिता कुरेटी,प्रमिला प्रधान,केसर निषाद,भगवती हलधर,फुलमत कौर,शांती ठाकुर,पुष्पा साहू,पुष्पलता मांझी,नीलू नाग सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने भी अपने घरो के सामने धरना दिया।

नारायणपुर पुलिस को 01 ईनामी नक्सली सहित 02 नक्सली सदस्यों को, गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 19.05.2021 को थाना कुरूषनार से जिला बल एवं आईटीबीपी की पुलिस पार्टी आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर कोसा सेंटर से गुमियाबेड़ा लगी हुई थी। आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम जिवलापदर, झारावाही की ओर से मोटर सायकल में आ रहे व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की गयी, चेकिंग में वाहन मोटर सायकल के टुलबाक्स से 02 नग डेटोनेटर एवं डिक्की से 08 नग बैटरी सेल व 40 मीटर बिजली वायर मिला, जिसे थाना ले जाकर बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम रामलाल नेताम पिता सुकमन नेताम उम्र 48 वर्ष जाति गोण्ड निवासी ईरपानार पारा झारावाही थाना कुरूषनार (झारावाही मिलिशिया सदस्य) बताया तथा दिनांक 10.04.2021 को कोषा सेन्टर टेकरी के पास आईईडी लगाने की घटना एवं नक्सलियों के साथ कई स्थानों पर आईईडी लगाने, नक्सली पर्चा फेकने तथा नक्सलियों का सहायता करने का कार्य करना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 20.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2021 को कोहकामेटा जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में हुंगा उर्फ उंगा उर्फ उमा राम पोटाई पिता स्व.मुराराम पोटाई उम्र 29 वर्ष जाति माड़िया निवासी इरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) को नारायणपुर में तलब कर बुलाया गया। जिसके नारायणपुर आने के बाद पूछताछ करने पर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30.10.2020 को कोहकामेटा से इरकभट्टी मार्ग में पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था,जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 20.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हुंगा पोटाई के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया था।

कोरोना संकट की घड़ी में तेंदूपत्ता संग्रहण बना वन वासियों का सहारा, जिले में 5 करोड़ 64 लाख से ज्यादा की हुई खरीदी

0

नारायणपुर में तेजी से हो रहा तेंदूपत्ता का संग्रहण, अब तक 14108 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित

4000 रुपया प्रति मानक बोरा ने आसान की जनजाति अंचल के आदिवासियो की जिन्दगी

खरीद केन्द्रों पर नियमों की मर्यादाएं बनी कोरोना से सुरक्षा का कवच

सुरक्षा मानकों का पूरा-पूरा पालन बना ढाल

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। तेंदूपत्ता, जिसेे हरा सोना के नाम से भी पुकारा जाता है। प्रतिवर्ष इसका इंतजार आदिवासी अंचल के ग्रामीणों को रहता है, क्योंकि तेंदूपत्ते से अच्छी आमदनी होती है, जिससे परिवार की जरूरी आवश्यकता की पूर्ति करने में काफी मदद मिल जाती है। इस कोरोना संकट के समय यह और भी मददगार साबित हो रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ समेत नारायणपुर जिले में भी तेंदूपत्ता संग्रहण यहाँ के वनवासियों के लिए एक आय का मुख्य जरिया होता है। प्रदेश के जनजाति बाहुल जिलों में आदिवासियों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि करते हुए 2500 रूपये से बढ़ाकर 4000 रूपये प्रति मानक बोरा किया गया है। प्रति मानक बोरा 1500 रूपये अधिक मिलने से इन आदिवासी अंचल के वनवासियों की जिन्दगी आसान हो गयी है। वाजिब दाब मिलने से तेन्दूपत्ता संग्राहक अब खुश है। तेन्दूपत्ता की खरीद कोरोना संक्रमण के समय में एक मुश्किल भरा कदम जरूर था, लेकिन कोरोना का कवच बने नियमों की अक्षरशः पालन ने इसे और भी अधिक आसान कर दिया है।

चिंता की लकीरें मिटा दी सरकार ने

वर्तमान में नारायणपुर जिले में तेन्दूपत्ता खरीदी के तहत आदिवासियों द्वारा जंगलों में जाकर तेन्दूपत्ता इकट्ठा कर लिया गया था, लेकिन कोरोना का संक्रमण काल इन संग्राहकों के माथे पर चिन्ता की लकीरें खींचता नजर आ रहा था। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा संग्रहको को चिन्ता से मुक्त करने के लिए निर्धारित पारिश्रमिक दर पर तेन्दूपत्ता खरीद के लिए खरीद केन्द्रों की स्थापना की गई। इन खरीद केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण बेहद चिन्तनीय विषय था, लेकिन प्रशासनिक सूझ-बूझ के साथ राज्य सरकार की एडवाइजरी ने इस मुश्किल को आसान किया। वन विभाग से जुडे अधिकारी-कर्मचारियों की सार्थक पहल के चलते खरीद केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों को प्रमुखता से लागू कर पालन करवाई गई। वनमंडलाधिकारी श्री एनआर खंुटे ने बताया कि जिले में तेन्दूपत्ता खरीदी के लिए वर्तमान में 162 संग्रहण केन्द्रों की स्थापना की गई है। नारायणपुर जिले को इस वर्ष 23100 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य मिला है। जिसके एवज में लगभग 14108 मानक बोरा की खरीदी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में 5 करोड़ 64 लाख रूपये की तेन्दूपत्ता खरीदी की जा चुकी है, जिसके भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।

वनांचल क्षेत्र के आदिवासियों को तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक का किया जा रहा नगद भुगतान

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमण के वर्तमान फैलाव के कारण संग्राहकों को बैंक आने जाने में संक्रमण के खतरे को देखते हुए तथा जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं संसाधनों के अभाव के कारण जिले के तेन्दू पत्ता संग्रहकों को पारिश्रमिक का नकद भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। जिले में निर्देशानुसार नकद भुगतान किया जा रहा है।

सुरक्षा मानकों का पूरा-पूरा पालन बना ढाल

जिले के इन तेंदुप्पत्ता संग्रहण केन्द्रों पर कोरोना कवच के रूप में सोशल डिस्टेन्स, समय-समय पर साबुन से हाथों की धुलाई, मुंह पर मास्क की अनिवार्यता तथा ख़रीदी केंद्रों एवं वनवासियों द्वारा लाए जाने वाले यातायात के साधनों को नियत समय में सैनेटाइज करने के नियमों की पालन से कोरोना के संक्रमण के समय में भी आदिवासियों को तेन्दूपत्ता खरीद की सफलता की कहानी बयां कर रहा है।

संग्राहको ने प्रशासन के साथ मिलाया कदम

जिले में संग्राहको द्वारा तेन्दूपत्ता की खरीदी के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं एडवाइजरी का पालन कर संग्राहको ने प्रशासन के साथ कदम मिलाया, इसी का परिणाम है कि कोरोना रोकथाम की एडवाइजरी का खरीदी केन्द्रों पर पालन सुनिश्चित हो पाई है। संग्राहको को प्रशासनिक मार्गदर्शन के तौर पर जिलाधिकारियों द्वारा इन खरीद केन्द्रों का समय-समय पर किया गया औचक निरीक्षण भी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में कारगर साबित हुआ।

वैक्सीनेशन, आक्सीजन सहित जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने टुलकीट का साहरा ले रहे भाजपाई

0

जगदलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ ईकाई के आईटी सेल प्रदेश महासचिव व जिला सहप्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने स्वयं भाजपाईयों पर टुलकीट के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव पानीग्राही ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में पूरा भारत देश भी है जिसके कारण लाखों लोग पीड़ित हैं और हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जनता के वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार राज्यों की मदद नहीं कर रहे हैं। कोरोना के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार चहुंओर घिरी है। मोदी स्वयं जिस संसदीय क्षेत्र वाराणासी(प्रयागराज) से सांसद निर्वाचित हुए हैं ,उसी क्षेत्र में मौत का तांडव चल रहा है। प्रधानमंत्री की चहुंओर निंदा हो रही है जिसके बचाव में पूरे भाजपाई उतर आए हैं और हद तो तब हो गई है कि कांग्रेस पार्टी का जाली लेटर पैड बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा स्वयं जाली लेटर पैड बनाकर टुलकीट का प्रपोगंड़ा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुहिम कोई भुखा ना सोहे तोकापाल ब्लाक के ग्राम कुरेंगा में जरूरत मंदो को दिया राशन व ग्रामीणों ने बताया पानी की समस्या–भरत कश्यप ।

0

जगदलपुर:- बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के पदाधिकारियों ने तोकापाल ब्लाक के ग्राम कुरेंगा में पहुंच जरूरत मंदो को सुखा राशन चावल,दाल,सब्जी, वितरण किया गया। ग्राम पंचायत के ग्रामीण महिलाओं व पुरुषो ने अपनी समस्या भी बताये कि हमारे ग्राम पंचायत में पानी की सुविधा नहीं है, हम खेत के बीच कुआं का पानी पीने में मजबूर हैं बरसात के दिनों में पानी गिरने पर कुआं का पानी गंदा होता है, फिर भी पीने में मजबूर व खेत के बीच बरसात के मौसम में कुंआ का रास्ता बंद होता है। ग्रामीणों ने कहां हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर भी दिया गया था व ग्राम पंचायत में जनसंपर्क के दौरान भी जनप्रतिनिधियों को बताया गया था लेकिन इसका आज तक कोई हल नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप को बताया तो तोकापाल ब्लाक के जनपद पंचायत CEO प्रणम दीवान एवं ग्राम पंचायत के सरपंच से बात की दोनों ने ही जल्द ही हेंड पम्प खोदवाने की आश्वासन दिया, अगर इसके बाद भी कोई हल नहीं निकलता हैं तो ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव किया जायेगा। इस दौरान तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष मोहन मौर्य, उमेंद्र निषाद, सोनदेव निषाद, सम्पत मौर्य, डमरू निषाद, जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी सेठिया, महेंद्र मौर्य आदि ग्रामीण उपस्थित थे |

कलेक्टर के आश्वासन के बाद व्यापारियों का प्रदर्शन स्थगित

0

जगदलपुर-लॉक डाउन के विरोध में मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति द्वारा प्रदर्शन को बस्तर कलेक्टर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है ज्ञात हो कि व्यापारियों ने पूर्व में जिला प्रशासन व विधायक रेखचन्द जैन से मिलकर यह आग्रह किया था कि उन्हें सीमित समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति मिले पर उनकी मांग पूरी न होने पर मुख्य मार्ग कल्याण समिति के सदस्यों ने लॉक डाउन के विरोध में अपने अपने दुकान के सामने सांकेतिक प्रदर्शन का फैसला लिया था।विरोध को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने एक बार फिर से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा जिसके बाद समिति ने प्रदर्शन को स्थगित करने का फैसला लिया है।

मुख्य मार्ग व्यापारी कल्याण समिति एक अध्यक्ष दिनेश दिनेश सराफ ने बताया कि व्यापारी वर्ग इस कोरोना महामारी कि लड़ाई में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाते आया है पर वर्तमान परिस्थिती में व्यापारियों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द व्यापारियों को कुछ समय के लिए व्यापार करनी की अनुमति देकर राहत प्रदान करना चाहिए उन्होंने ने बताया कि समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर महोदय को आज फिर से अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है जिसके चलते समिति ने आज के प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कॉन्ग्रेस की मानता रद्द हो

0

भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित कांग्रेसी टूलकिट को लेकर कांग्रेस को आड़े- हाथों लिया और मांग की है विवादित टूल किट की जांच की जाए , अगर दोष साबित हो तो कांग्रेस की मान्यता रद्द कर दी जाय। कथित कांग्रेसी टूलकीट को लेकर है दुष्यंत सोनवानी ने बताया की सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने और दुनिया में भारत की छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र हैं। देश के मान-सम्मान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

केंद्र में अगर कांग्रेस को सत्ता चाहिए तो जनमुद्दों पर कार्य करें ,केंद्र सरकार को निशान बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने का षड्यंत्र ना करें। मंडल अध्यक्ष ने मांग कि अंतरराष्ट्रीय साजिश का पता लगाने के लिए जांच NIA करे, अगर दोष साबित हो तो कांग्रेस की मान्यता रद्द हो।कांग्रेस ने इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए हैं,जिसे दुष्यंत सोनवानी ने बदले की करवाई व शर्मनाक बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS