दल्ली राजहरा नगर टाउनशिप में स्तिथ मलयाली समाज भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिक अध्यक्ष एवं मलयाली समाजम अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा किया गया। एल्डरमैन राजू वर्गीस एवं अध्यक्ष निधि से 60 वर्ष पुराने इस भवन का नवनिर्माण एवं कमरा निर्माण का कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष शिबू नायर ने बताया कि भवन पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुका है सामाजिक कार्यक्रम में दिक्कत ना हो इसलिए समाज के लोगो की मांग को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण किया जा रहा है। राजू वर्गीस ने कहा कि बहुत वर्षो से मलयाली समाजम द्वारा बहुत से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है परंतु
भवन के स्तिथि के कारण परेशानी का समान करना पड़ रहा था पर अब समाज के लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। समाज के लोगो ने इस स्वीकृति के लिए अध्यक्ष शिबू नायर एवं एल्डरमैन राजू वर्गीस का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के सचिव एम एस श्रीजीत, कोषाध्यक्ष जोस कोशी, सदस्य वीपी अनिल, संतोष कोशी, सुनील नायर, सुदीश नायर, के जे जैसन उपस्थित थे।
दिनांक 18.05.2021 को राजहरा माइन्स हास्पीटल के पुराने मेल वार्ड को 10 बिस्तर वाले कोविड वार्ड में परिवर्तित कर आई.ओ.सी. के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) तपन सूत्रधार व्दारा विधिवत् उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि आई.ओ.सी. के कर्मचारियों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों ने मांग की थी कि बी.एस.पी. अस्पताल के एक हिस्से को कोविड वार्ड के रूप में तैयार किया जायें, जिससे लौह अयस्क समूह के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण पाये जाने पर उपचार राजहरा माइन्स हास्पीटल में ही उपलब्ध हो सकें। इसे प्रबंधन व्दारा स्वीकार करते हुए राजहरा माइन्स हास्पीटल में स्थित पुराने मेल वार्ड को जीर्णोद्धार कर एवं कोविड-19 के मरीजों के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरणों से सुसजिज्त कर आज मुख्य महाप्रबंधक व्दारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) व्दारा कहा गया कि आगे आने वाले समय में आवश्यकतानुसार 10 बेड से बढ़ाकर 25 बेड तक किया जा सकता हैं, जिसके लिए इस वार्ड में सम्पूर्ण संशाधन उपलब्ध हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रबंधन अपने कर्मचारियों के स्वास्थय के प्रति हमेशा तत्पर एवं जागरूक रहा हैं एवं इसी तरह कर्मचारियों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहेगा।
उक्त वार्ड में मरीजों के मनोरंजन के लिए 40 इंच का एल.ई.डी. टी.वी. लगाया गया है, ताकि मरीजों का ध्यान बंटा रहे एवं अवसाद में न जायें, पीने के पानी के लिए 2 वाटर प्यूरीफायर लगाया गया है, इस वार्ड मे 3 नग ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेसन मशीन उपलब्ध हैं। इन मशीनों की खूबी यह हैं कि इसमें रिफिलिंग की आवश्यकता नहीं होती हैं। यह मशीन वातावरण से ऑक्सीजन लेकर मरीज को देता हैं। इस वार्ड के लिए आवश्यक कर्मचारियों एवं उपकरणों की व्यवस्था कर ली गई हैं।
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के दूसरे लहर में लाल मैदान में बेड खाली नहीं होने पर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के संकमित होने पर मजबूरन होम आइसोलेशन या सेक्टर 9 हास्पीटल भेजना पड़ रहा था। इस वार्ड के लोकार्पण से अब यह स्थिति नहीं झेलनी पड़ेगी।
प्रबंधन व्दारा अपने कर्मचारियों के कोविड-19 कोरोना वायरस मरीजों के लिए बी.एस.पी. के दल्ली यंत्रीकृत खदान रोड में स्थित दल्ली मानवीकृत खदान के पुराने प्रशासनिक कार्यालय को (जिसे लाल मैदान) भी कहा जाता है, को 90 बेड का आइसोलेशन सेन्टर बनाकर प्रशासन को दिया गया, कुछ ही दिन पूर्व बी.एस.पी. के एकलव्य स्कूल को 100 ऑक्सीजन युक्त बेड के रूप में विकसित किया गया, और अब अपने ही हास्पीटल में 10 बेड का सर्वसुविधायुक्त कोविड वार्ड तैयार कर कर्मचारियों के लिए लोकार्पण किया गया। इस प्रकार बी.एस.पी. प्रबंधन अपने कर्मचारियों के हितों के लिए तथा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर लौह अयस्क खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) तपन सूत्रधार, प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक श्री जी.सी. वर्मा, महाप्रबंधक एन.के.मंडल, व्ही.के.श्रीवास्तव, राजहरा माइन्स अस्पताल के इंचार्ज डॉ. मनोज डहरवाल, उप महाप्रबंधक सत्येन्द्र कुमार, प्रताप शेखर नायक, सहायक महाप्रबंधक मुरलीधर झा, रामदेव राम भगत, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं यूनियन प्रतिनिधियों में एस.के.एम.एस.के अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, गौतम बेहरा, कमलाकर सिंह, अरिन्दम चौधरी, ए.एन.मिश्रा, कमलाकर सिंह, सीटू के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय, सचिव सिमैया, इंटक से तिलक मानकर एवं अभय सिंह उपस्थित थे।
जगदलपुर. बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनाँक 21 मई 2021 दिन शुक्रवार को आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाना है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव जी की शहादत को याद करते हुए 21 मई 2021 को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के श्रद्धाजंली कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने सुनिश्चित किये गए हैं।
21 मई 2021 :- मास्क व साबुन वितरण
22 मई 2021 :- आवश्यक दवाईयों का किट वितरण
23 मई 2021 :- जरूरतमन्दों को भोजन वितरण
24 मई 2021 :- मेरा बूथ कोरोना मुक्त के तहत टीकाकरण पंजीयन कार्यक्रम. किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शर्मा ने उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों को तिथिवार आयोजित किये जाने की बात कहते कांग्रेस के समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ व विभगों से आह्वान किया है कि कोरोना के रोकथाम एवं पीड़ितों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत कई दिनों से आपके द्वारा चलाये जा रहे सहयोग कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और निःशक्तजनों, गरीबों, मजदूरों और बेसहाराओं का सहारा बने। शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई 2020 को शुभारंभ किया गया है जिसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रखने के आधार पर धान/ मक्का एवं गन्ना फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान की राशि की प्रथम किस्त उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी । शर्मा ने फिर एक दोहराया है कि भूपेश है तो भरोसा है, कांग्रेस ने जो कहा सो किया।
जगदलपुर… सामान्य तौर पर देखा जाए तो लोगों की नजर में पुलिस का काम सिर्फ अपराधों को रोकना है और सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस अपना काम बखूबी से करती भी है |
स्थानीय परिस्थितियों पर गौर फरमाएं तो जगदलपुर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की शांति व्यवस्था को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस पर है ऐसे में अगर पुलिस अपराधों को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती के इतर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाए तो बड़ी बात है |
ऐसे ही मानवता से ओतप्रोत भाव के साथ इन दिनों कोतवाली पुलिस काम कर रही है जिसकी लगातार लोग सराहना भी कर रहे हैं इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर के तीन वार्ड श्यामाप्रसाद मुखर्जी,अब्बदुल कलाम व चन्द्रशेखर आजाद के(अटल आवास )से असहाय,गरीब और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर राशन सामग्री वितरित करते हुए राहत पहुंचाने की कोशिश की गई… वर्तमान में जब कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से गरीब तबके लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं ऐसी परिस्थिति में कोतवाली पुलिस का यह प्रयास निश्चित तौर पर सराहनीय है |
आज एकाएक अपने बीच अपनत्व के भाव के साथ पुलिस की मानवीय संवेदना को देखकर भी काफी खुश नजर आए |
साथ ही साथ थाना प्रभारी ने वृद्ध जनो को किसी भी समस्या से अवगत कराने को कहा.एव वार्ड वासियों को मास्क,लगाकर औरं दो ग़ज दुरी बनाकर घर पर ही सुरक्षित रहने की अपील की.वारडवासी कोतवाली टी आई एमन साहू और उनकी टीम को धन्यवाद भी कहा…
दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 07 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 04 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.05.2021 को छोटेडोंगर की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में सोनधर वट्टी पिता रसिया वट्टी उम्र 47 वर्ष जाति गोड़ निवासी मंदोड़ा को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतोड़ पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं की मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम आज बुधवार को सुबह 11 बजे जारी किया गया। परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया। इस परीक्षा परिणाम में श्रीगुरुनानक पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत दसवीं की छात्रा कुमारी वंदना लाल ने 88.3 प्रतिशत लाकर स्कूल सहित शहर व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। मालूम हो कि वंदना लाल जगदलपुर राजीव गांधी वार्ड निवासी वीरेंद्र व आराधना की सुपुत्री है। वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ व जगदलपुर वासियों ने की है।
दिनांक 18.05.2021 को थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झारउमरगांव टियुसगुड़ा पारा में किसी व्यक्ति ने मुन्ना कष्यप को हत्या करने की नियत से उसके गले में टंगिया से वार किया है की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक अमित सिदार, होरीलाल नाविक, पीयुष बघेल व आरक्षक बबलु ठाकुर, वेदप्रकाश देशमुख व इंद्रजीत पोर्ते के टीम गठित किया गया उक्त टीम के द्वारा आहत मुन्ना कष्यप जो घर पर ही गंभीर हालत में पड़ा था जिसे उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा घटना के बारे में मुखबीर से पता चला कि लछिन्दर कष्यप उर्फ मुन्ना गांव के ही डमरू भारती की पत्नि के साथ बातचीत करता है |
जिस कारण डमरू भारती ने मुन्ना उर्फ लछिन्दर के गले में टंगिया से वार कर भाग गया है जिस पर उक्त टीम के द्वारा आरोपी के घर में दबिष देकर आरोपी डमरू भारती को पकड़ कर पूछताछ करने पर डमरू भारती ने बताया कि मेरी पत्नि से फोन में बात करता था जिसके कारण मैं गुस्से में आकर दिनांक 17.05.2021 के रात्रि 11.30 बजे से 12.00 बजे के दरम्यानी रात में जब सुमन भारती और लछिन्दर कष्यप छत के उपर सो रहे थे उसी समय मैं अपने साथ लेकर गये टंगिया से हत्या करने की नियत से मुन्ना के गले में मारकर वहां से भाग गया था और घटना में प्रयुक्त टंगिया को घर में ही छुपा कर रखा हूं बताने पर आरोपी के निषांदेही पर टंगिया को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 307 भादवि का कारित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-137/2021 धारा 307 भादवि0 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।
नाम आरोपी – डमरू भारती पिता सोनाधर भारती उम्र 40 साल निवासी झारउमरगांव टियुसगुड़ा पारा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सत्ता पाने की अंधी लालसा में कांग्रेस पार्टी टूलकिट के जरिये भारत को बदनाम करने की घृणित साजिश रच रही है।कांग्रेस ने गुप्त दस्तावेज अपने कार्यकर्ताओं व समर्थक बुद्धिजीवियों को भेज कर हिन्दुस्तान को समूची दुनिया में बदनाम करने व देश की छवि को खराब करने का षड़यंत्र किया है।यह अत्यंत गंभीर विषय है कि भयावह संकट काल में जब भारत व सभी देशवासी कोविड से लड़ रहे हैं,वहीं कांग्रेस पार्टी भारत के विरूद्ध लड़ रही है।हालिया समय में सोशल मीडिया में भारत के खिलाफ जितना दुष्प्रचार कांग्रेस द्वारा किया गया है,वह इसी गुप्त दस्तावेज टूलकिट का हिस्सा थे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने अपने जारी बयान में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमेशा देखा गया है कि सत्ता से विमुख रहने पर कांग्रेस हमेशा ऐसी हरकतें करती है,जिसे सीधे देश विरोधी कहा जा सकता है।चाहे वह गलवान एवं डोकलाम मामले में चीन का समर्थन स्टैंड लेने की बात हो या फिर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिये मदद मांगने का वाक्या हो,कांग्रेस निरंतर देश विरोधी हरकतें करती पायी गयी है।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की इस देश विरोधी साजिश की जितनी निंदा की जाय,वह कम है। राजनीतिक विरोध का यह निम्न स्तर है।कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता,समर्थकों को टूलकिट भेज कर केन्द्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिये जो विषय दिये हैं,उसके अनुसार कोरोना के नये म्यूटेंट को मोदी या भारतीय वायरस नाम देना,कोरोनों से मृतकों के शवों की फोटो विदेशी मीडिया में भेजना,कुंभ को कोरोना का सुपर स्प्रेडर बताना,नये संसद भवन सेंट्रल विस्टा को मोदी महल करार देना।संपूर्ण मीडिया में प्रसारित टूलकिट के सामने आने के बाद कांग्रेस बौखलाहट में अब भाजपा नेताओं के विरूद्ध शिकायते दर्ज करा रही है।
भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि छग में आरंभ में जीवन रक्षक वैक्सीन का विरोध किया गया गया,राज्य सरकार के नेता मंत्रीगण बात बेबात पर केन्द्र को पत्र ही लिखते रहे।भाजपा व उसका प्रत्येक कार्यकर्ता देश को बदनाम करने,उसकी छवि धूमिल करने की हर घृणित साजिश का मुकाबला करने करने कटिबद्ध है।
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, बी.एल. संतोष और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड का उपयोगकर,सोशल मीडिया में कांग्रेस संगठन को दुष्प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है और देश में अलगाववाद की राजनीति को प्रश्रय दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण काल के दौर में भारतीय जनता पार्टी अपनी असफलता और तथ्यों को छुपाने के लिए इस प्रकार के घृणित कार्य कर मनगढ़ंत आरोप सोशल मीडिया पर शेयर करने का प्रयास कर रही है।जिसका कांग्रेस संगठन पुरजोर विरोध करता है और इसी संदर्भ में आज सिटी कोतवाली जगदलपुर में संसदीय सचिव और विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू और प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।