City Media - Page 1565 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1565

चीतल खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बस्तर थाना क्षेत्र का मामला

0

बस्तर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर से एक जंगली जानवर का खाल बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 की टीम से सूचना मिलने के बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश पर पुलिस ने राजेन्द्र नगर बस्तर निवासी लक्ष्मीनारायण जायसवाल (35) के घर में छापेमार कार्रवाई करते हुए चीतल का पुराना खाल बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 429 भादवि धारा 09, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध पंजीबद्व करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले !

0

दल्लीराजहरा – कोरोना की रफ़्तार अब शहर छोड़ गाँव की ओर बढ़ा, दल्लीराजहरा में कोरोना की रफ़्तार में कमी आई लेकिन दल्ली से लगे गावों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राज्य सरकार टीकाकरण के लिए राजनीति पैतरेबाजी ना करके एवं राज्य के सभी युवाओं को सामान्य अवसर प्रदान करे।

0

केंद्र का निर्णय किसी वर्ग विशेष का नहीं है। अपितु भारतवर्ष के संपूर्ण उन युवाओं के लिए है! जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है ।

भारतवर्ष में कोविड-19 के बढ़ते हुए !संक्रमण ने जनता सहित सरकारों की चिंता बढ़ा दी है!इसके रोकथाम के लिए वैक्सीन को ही सही कारगार उपाय माना जा रहा है !केंद्र की सरकार ने देश में अधिकांश लोगों को टीका लगे उसके लिए 1 मई 2021 से 18 वर्ष आयु के ऊपर सभी लोगों को टीका लगाए जाने का निर्णय लिया एवं राज्यों को आदेशित भी किया! जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार है किसी ना किसी बहाने इस योजना के क्रियान्वयन में देरी करते जा रहे हैं! छत्तीसगढ़ प्रांत में कोरोना महामारी का स्वरूप इतना विकराल हो चुका है!अस्पतालों की हालत बहुत खराब है!मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है!ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा है!तथा दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है! जिसके कारण मौत के आंकड़े दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं !पूर्व में यहां के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वैक्सीन की गुणवत्ता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया गया था!तथा आरंभ में आपूर्ति हुए वैक्सीन के डोज बिना उपयोग किए ही खराब हो गए थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभी जब 18 वर्ष के ऊपर लोगों को टीका लगाया जाना है! जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा सभी लोगों को सामान्य मानकर निर्देशित किया गया है!किंतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वैक्सीनेशन टीकाकरण में भी वर्गीकरण के आधार पर टीका लगाने का निर्णय ले रही है कांग्रेस पार्टी हमेशा जाती-पाती की राजनीति करती है जिसका उदाहरण यहां की सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड वालों को सबसे पहले वैक्सीन लगेगी ऐसा निर्णय लेकर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है! 18 वर्ष के ऊपर चाहे किसी भी वर्ग का ही व्यक्ति क्यों ना हो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर टीका लगवाने का केंद्र का निर्णय किसी वर्ग विशेष का नहीं है! अपितु भारतवर्ष के संपूर्ण उन युवाओं के लिए है! जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है !ऐसे में यहाँ की सरकार को चाहिए कि टीकाकरण के लिए राजनीति पैतरेबाजी ना करके एवं राज्य के सभी युवाओं को सामान्य अवसर प्राप्त हो रजिस्ट्रेशन के आधार पर तत्काल पहले आओ पहले पाओ के अनुरूप टीकाकरण शीघ्र प्रारंभ कराएं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अपनी बारी आने पर अवश्य लगवाए कोरोना वैक्सीन- आदित्य

0

दल्ली राजहरा । युवा कांग्रेस जिला बालोद के आदित्य रामटेके ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर पूरे प्रदेश मे लगभग आ चुकी है। जिससे  कोरोना के बढ़ती महामारी को देखते हुये स्वास्थ विभाग भी चिंतित नजर आ रहा है। लेकिन इस महामारी की चैन को तोड़ने के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी लगातार बैठक ली है। वही मुख्यमंत्री जी ने जिलों  की जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर को दे रखी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ताकि अपने जिले की स्थिति को देखते हुये वहा अपना निर्णय ले सकते है। कई जिलों मे कलेक्टरों के द्वारा पहले 144 धारा लगाया गया फिर दुकान बंद करने और खोलने के समय मे परिवर्तन किया गया फिर भी कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम लिया तब कलेक्टर ने बढते सक्रमंण को देखते हुए सभी जिलों  के कलेक्टरों ने लॉक डाउन की घोषणा कर चुके है। छत्तीसगढ के बालोद जिला मे लॉक डाउन जारी है। और सभी जिले मे वैक्सीनेशन लगाने का काम जारी है। मेरा सभी जनता से अनुरोध है कि अपनी बारी आने पर अवश्य वैक्सीन लगवाये और अपने आस पास के लोगो को भी जागरुक करे और वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क पहने, निरंनतर हाथ साफ करे, दो गज की दुरी बनाकर रहे ताकि हम सभी मिलकर कोरोना संक्रमण की चैन तोडने मे सफल हो जाये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विपदा की घड़ी में नदारद बालोद विधायक – नरेश साहू

0

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के मंत्री नरेश साहू ने आरोप लगाया कि बालोद के स्थानीय विधायक क्षेत्र की जनता को असहाय छोड़कर अपने स्वयं की चिंता करते हुए क्षेत्र से नदारद हैं ।उनके विधायक बनने के साथ ही क्षेत्र का विकास थम सा गया है विधायक निधि व डी एम एफ के माध्यम से उन्हीं कार्यों में रुचि दिखाते हैं जिनमें उन्हें मनमाना कमीशन मिल सके । आज जब क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है ,राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल है सुविधाओं का अभाव है तब भी विधायक का विधायक निधि के माध्यम से या उनके स्वयं के प्रयास से कोई भी उल्लेखनीय योगदान नहीं। क्षेत्र की जनता ने क्या उन्हें सिर्फ अपने व्यक्तिगत सुविधा अर्जित करने के लिए विधायक के रूप में चुना है?

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“एक दूल्हा ऐसा भी” नवदम्पति ने माना छत्तीसगढ़ सरकार का आभार

0

युवाओं ने माना छत्तीसगढ़ सरकार का आभार

नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के साथ साथ सभी युवाओं ने 18 वर्ष के युवाओं को मुफ्त में मिलने वाले वैक्सीन टीका को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का आभार माना |

नारायणपुर युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लालूराम कोर्राम द्वारा अपने शादी के पार्टी के मंच से अपनी नई दुल्हन के साथ मिलकर लोगो के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए माना छत्तीसगढ़ सरकार का आभार, 18 वर्ष के युवाओं को मिला मुफ्त टीका का उपहार |

#आभारछत्तीसगढ़सरकार

युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के इस जिम्मेदारी कदम को देखते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष , राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव छग प्रभारी ,छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने भी इनकी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर नवदम्पति को शादी व नए जज्बे को बधाइयां दी।

करोना ला हराबो., अउ छत्तीसगढ़ ला जीताबो.।

जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर

बस्तर सांसद के प्रयासों से सुधरी धरमपुरा कोविड अस्पताल की व्यवस्था…अब उत्साह के साथ इलाज करा रहे मरीज…

0

जगदलपुर… कोविड-19 के इस भीषण दौर में जहां लगातार लोगों में इस महामारी से संक्रमण का डर है और संक्रमित मरीज अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंतित नजर आ रहे हैं ऐसे दौर में भी संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित एक अस्पताल ऐसा है जहां की व्यवस्थाएं लोगों को जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं…

दरअसल यह सब संभव हुआ है बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से…लगभग 15 दिनों पूर्व तक इस अस्पताल की व्यवस्था ऐसी नहीं थी अस्पताल में भर्ती मरीजों को अच्छा भोजन नहीं मिल पा रहा था खाने में कीड़ों के निकलने की बात मरीजों द्वारा कही जा रही थी और उत्तम पेयजल व्यवस्था ना होने की वजह से भी भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था विशेषकर कोरोना मरीजों के लिए अति आवश्यक गर्म पानी ना होने की स्थिति में मरीज खासे परेशान नजर आ रहे थे लेकिन यह सब अब बीते दौर की बात हो चुकी है संकट की इस घड़ी में मरीजों ने जब बस्तर सांसद दीपक बैज से अपनी पीड़ा बताई सांसद महोदय ने तत्काल मरीजों की सुध लेते हुए प्रभारी अधिकारी को अच्छी व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाने निर्देशित किया जिसका परिणाम यह हुआ कि जिस अस्पताल में मरीज जाने से कतराते थे आज उस अस्पताल में मरीज उत्साह के साथ इलाज करवा रहे हैं साथ ही सांसद महोदय स्वयं लगातार अस्पताल पहुंचकर मरीजों के डाटा रजिस्टर से उनका नंबर प्राप्त कर उनका हाल-चाल भी जान रहे हैं |

ज्ञातव्य हो कि इस अस्पताल में अधिकतर मजदूर वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब तबके के लोग अपना इलाज करवा रहे हैं भर्ती मरीजों ने बताया कि उनके मन में यह भाव लगातार आता रहता था कि अमीर व्यक्ति तो होम क्वॉरेंटाइन होकर या महंगी अस्पतालों में इलाज करा कर सारी सुख सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं लेकिन उनके तकलीफों का निराकरण करने वाला कोई नहीं है अब स्थिति यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीज अपने साथी मरीजों के साथ इस संकट घड़ी में नाच गाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं तथा सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने के बात भी कह रहे हैं उत्साह के इस माहौल का सारा श्रेय मरीज सांसद महोदय और उनकी टीम को दे रहे हैं सांसद महोदय की टीम से अनुराग महतो, सौरभ तिवारी, मनोज यादव और सुशील मौर्य जैसे ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं का योगदान भी अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में रहा है… वर्तमान में भर्ती मरीज उत्तम भोजन व्यवस्था और अच्छे पेयजल की उपलब्धता के चलते जल्द स्वस्थ भी हो रहे हैं और सकारात्मक माहौल के चलते मरीजों का मनोबल भी लगातार बढ़ रहा है…

मरीजों ने अच्छी व्यवस्था के लिए बस्तर सांसद और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है

बालोद जिला युवा कांग्रेस ने मुफ्त वैक्सीन हेतु जताया सरकार का आभार – प्रशांत बोकड़े (अध्यक्ष बालोद जिला युवा कांग्रेस)

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के आदेशानुसार प्रदेश भर में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा युवावर्ग को मुफ्त वैक्सीन हेतु “आभार छत्तीसगढ़ सरकार” के रूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा जी को आभार छत्तीसगढ़ सरकार के तहत घर से ही सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है ।

इसी के तहत बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में अपने अपने निवास स्थल से छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद अदा किया गया जिसमे समस्त विधानसभा , ब्लॉक एवम ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा बीएसपी माइंस के अधिकारियों पर डेम गहरीकरण में ठेकेदार से मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप – श्याम जायसवाल

0

दल्लीराजहरा :- युवा नेता श्याम जायसवाल ने बी एस पी माइंस दल्लीराजहरा के अधिकारियों पर बी.एस.पी डेम गहरीकरण में ठेकेदार से मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। श्याम जायसवाल में कहा कि राजहरा में स्थित बी.एस.पी डेम प्रबंधन की लापरवाही से लगभग 80 प्रतिशत तक पट चुका है। कई जनप्रतिनिधियों द्वारा सालों तक मांग करने पर डेम का जीणोद्धार बीएसपी द्वारा करने 66 लाख का टेंडर जारी किया गया जिसके बाद कार्य शुरू हो चुका है। परंतु दुर्भाग्य यह है कि यहाँ भी बीएसपी अधिकारी अपना कमीशन खोरी से बाज नही आ रहे डेम को मात्र 4 से 5 फिट गहरीकरण किया जा रहा जबकि कम से कम 20 फिट गहरीकरण करना था। तब कहि बरसात का पानी इसमे रुकेगा। पिछले हफ्ते 2 दिन बारिश हुई थी उससे जहाँ डेम में गहरी करण कर रहे थे वह 3-4 फिट में ही पानी भर गया था। जिससे गहराई किसी को दिख नही रही इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार व अधिकारियों द्वारा पूरे एरिया में 3-4 फिट गहरी करण कर लोगो के आँखों मे धूल झोंकने का प्रयास कर रहे 2 महीने बाद बरसात आ जायेगा तब ये अधिकारी वापस रिपोर्ट बना देंगे कि पहाड़ो से मलबा व फाइनस डेम में आने से डेम वापस पट गया है।

श्याम जायसवाल ने आगे कहा की डेम से निकलने वाले फाइनस को ये अधिकारी व ठेकेदार के सांठगांठ से प्राइवेट लोगो को बेचा जा रहा जबकि इसमे 70 से 80 प्रतिशत आयरन होने का अनुमान कभी बीएसपी ने येही फाइनस से पायलेट प्लांट में लड्डू बनाने की योजना तैयार की गई थी। जो अब ठंडे बस्ते में है। यहाँ के अधिकारियो द्वारा करोड़ो के फाइनस को अपने निजी लाभ के चलते औने-पौने दाम में बेचा जा रहा जबकि इस फाइनस को झरन दल्ली माइंस में डंप करने का उल्लेख टेंडर में किया गया है। आधा मलबा वही डेम के किनारे में डंप किया जा रहा जो बरसात में वापस उसी डेम में समा जायेगा इस प्रकार भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। श्याम जायसवाल ने इसकी शिकायत इस्पात मंत्रालय से की है। व इसकी जांच होते निष्पक्ष जाँच की मांग की है। साथ ही सरकारी पैसों का बंदरबांट करने वालो अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की भी मांग की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायको एवँ जिला प्रशासन की टीम पहुँची साँसद कोविड जन सहायता केंद्र

0

कल डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में बैठक के पश्चात सीधे विधायकगण व जिला प्रशासन की टीम पहुँची साँसद कोविड जन सहायता केंद्र और वहाँ के वालंटियर से चर्चा की |

इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजांम व प्रशासनिक अमला कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा,सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत चन्द्रवाल,मेडिकल कालेज डीन डॉक्टर यूएस पैकरा,अधीक्षक डॉ केएल आजाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS