City Media - Page 428 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 428

1 लाख के ईनामी बासागुड़ा डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

0
  • पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने 4 नक्सलियों को पकड़ा है। थाना बासागुड़ा पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान मल्लेपल्ली बंडागुड़ा के जंगल से इन नक्सलियों को पकड़ा है।

पकड़े गए नक्सलियों से के 1-1 नग धनुष और 2-2 नग तीर बरामद किए गए हैं। पकड़े गये नक्सली 3 जून 24 को पुतकेल कैंप में फायरिंग करने एवं 11 दिसंबर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इनके नाम मिड़ियाम लच्छू डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख रुपए, उईका लक्कू मिलिशिया सदस्य, सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश सदस्य, मिड़ियाम कमला शर्मिला सदस्य हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

कोसारटेड़ा जलाशय बनेगा ईको टूरिज्म हब, बनेगा भव्य रिसोर्ट, मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन

0
  •  सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन को दिया जा रहा है बढ़ावा: केदार कश्यप 

जगदलपुर वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में प्राकृतिक सौंदर्य, वन उत्पाद, वन संसाधन की उपलब्धता बहुत है। सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन के लिए होम स्टे, कैंपिंग और ईको पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोसारटेडा जलाशय परिसर को भी ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकास हेतु आज भूमिपूजन किया गया है।

बस्तर जिले में कोसारटेड़ा जलाशय से सिंचाई सुविधा के साथ-साथ अब ईको टूरिज्म हब के निर्माण से यहां के महिला स्व सहायता समूह और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि बस्तर अपनी अप्रतिम सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध रहा है इस लिये बस्तर में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। संभाग में कई जलप्रपात हैं, जिनको पर्यटन नक्शे में जोड़ने की पहल की जा रही है। मंत्री श्री कश्यप शनिवार को कोसारटेड़ा सिंचाई जलाशय में 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे ईको टूरिज्म रिसोर्ट का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप ने इको रिसोर्ट के मुख्य द्वार निर्माण हेतु 25 लाख, इको रिसोर्ट के चारों ओर टो वॉल के निर्माण हेतु 1 करोड़, एप्रोच रोड दोहरीकरण, प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु 50 लाख, रिसोर्ट के विकास हेतु रिसोर्ट के आसपास उपलब्ध अन्य विभागों के स्वामित्व की शासकीय भूमि को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित करने और हाईमास्ट लाइट हेतु 25 लाख रूपए देने की घोषणा की।

बलि दादा की देन: महेश

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कोसारटेड़ा जलाशय बनवाने के लिए स्व. बलीराम कश्यप ने अथक प्रयास किया। जलाशय से क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी, अब यहां पर्यटन के केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ हो रहा है। बस्तर को पहले अधिकारी कालापानी की सजा के रूप में जानकर आते थे। अब विकास की गति और सरकार की योजनाओं ने पर्यटन के स्थल के रूप में अलग पहचान बना ली है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया।

मिलेगी नई पहचान: कलेक्टर

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोसारटेड़ा जलाशय बस्तर- नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए जाना जाता था अब ईको टूरिज्म पर्यटन के रूप में भी इसे नई पहचान मिलेगी। बस्तर जिले में पहले पर्यटन के रूप में चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा की ख्याति थी। इसमें अब कोसारटेड़ा ईको-टूरिज्म भी अलग पहचान दिलाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेशवरी मंडावी, सरपंच सालेमेटा फरसू बघेल अन्य जनप्रतिनिधि सहित सीसीएफ आरसी दुग्गा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जल संसाधन विभाग के श्री भंडारी, वेद पांडेय सहित ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पौध वितरण किए।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

बस्तर जिले की कोसारटेडा मध्यम बहुउद्देश्यीय सिंचाई जलाशय परियोजना में सिंचाई के साथ ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया रहा है। करीब 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे कोसारटेड़ा जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसोर्ट एवं अन्य पर्यटक सुविधाओं के जरिए बस्तर को नई पहचान मिलेगी। शासन की मंशानुरूप कोसारटेडा जलाशय ईको-टूरिजम हब के संचालन में स्थानीय मातृ शक्ति महिला स्व सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता के साथ ही युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सुविधाओं का होगा विस्तार

कोसारटेडा ईको टूरिस्ट रिसोर्ट में मुख्य तौर पर 06 नेचुरल बम्बू कॉटेज,04 लक्जरी विला टेंट, एक बम्बू से निर्मित रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, एडवेंचर रोप कोर्स, वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाओं सहित पूरे ईको-टूरिज्म हब ईलाके को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन डेवलपमेंट,बम्बू गजेबो, लैंड स्केपिंग,लॉन ग्रास वर्क, सीमेंट आर्ट वर्क, स्टेच्यू इत्यादि कार्यों के साथ ही एप्रोच रोड एवं पार्किंग स्थल भी निर्मित किया जा रहा है।

पांच महिला नक्सली सहित 11 नक्सलियों ने किया समर्पण, 1 लाख की ईनामी महिला भी शामिल

0
  • एक महिला नक्सली पर घोषित है 1 लाख का इनाम

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत पांच महिला नक्सली शामिल हैं।

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान शासन की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का का काम भी कर रहे हैं। शासन की योजनाओं और सुकमा पुलिस की पहल से प्रभावित होकर पांच महिलाओं समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमे एक महिला नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित है। वही सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के कोंटा इलाके में सक्रिय रहे दर्जनभर नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के अंदरुनी इलाको में पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना चलाई जा रही है। जिससे नक्सली प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर रहे हैं। ऐसे ही 11 नक्सलियों ने अलग -अलग थानों में आत्म समर्पण किया। जिसमे महिला सोड़ी भीमे पिता सोडी सोमा गोलापल्ली एलओएस सदस्य ईनामी 1 लाख रूपए उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटागुड़ा, पोड़ियाम हुंगा पिता स्व. एर्रा उम्र लगभग 32 वर्ष ग्राम रासातोंग पंचायत डीएकेएमएस सदस्य जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, महिला मड़कम सुक्की पिता भीमा ग्राम रासातोंग पंचायत केएएमएस सदस्या उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, महिला ओयाम जोगी पति ओयाम हुंगा ग्राम रासातोंग पंचायत केएएमएस सदस्या)उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, दूधी हांदा पिता हड़मा अरलमपल्ली पंचायत स्कूल कमेटी अध्यक्ष उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरलमपल्ली पटेलपारा थाना पोलमपल्ली, महिला पदाम कोसी पिता पदाम केशा पालाचलमा पंचायत मिलिशिया सदस्य उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालाचलम मेट्टागुडा थाना किस्टाराम निवासी हैं। वही सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय कराने की बात अधिकारियों ने कही।

कई घटनाओं में थे शामिल

इन नक्सलियों ने मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स एवं निरीक्षक सुरेश पाल सिंह दूसरी वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नक्सली सोड़ी भीमे पिता सोमा, पदाम कोसी पिता पदाम कोसा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में दूसरी वाहिनी आसूचना शाखा एवं शेष नक्सलियों को समर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा का विशेष योगदान रहा है। ये सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करने, शासन- प्रशासन के विरूद्ध नक्सली पर्चा पंपलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे है।

जगदलपुर में रोटरी क्लब ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

0
  •  हर व्यक्ति अपने घर तिरंगा फहराए ::किरण देव

जगदलपुर हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

रोटरी क्लब द्वारा जगदलपुर के देवांश होटल में हर घर तिरंगा अभियान की शनिवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में शुरुआत की गई। रोटरी स्टोल एवं मोमेंटो देकर विधायक का सम्मान किया गया। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि तिरंगा झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है।एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक तौर पर घर में लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। आने वाले समय में मेडिकल कैंप खोलने की भी बात की। रोटरी क्लब की सराहना करते हुए विधायक ने कहा आप लोगों का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है। रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। कोशिश रहेगी कि हर वार्ड तक रोटरी परिवार पहुंचे एवं घर-घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को देश के लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। तबसे यह अभियान लगातार चलता आ रहा है। अध्यक्ष विवेक सोनी ने इस साल के अपनी कार्य योजना और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विधायक को अवगत कराया और कुछ बड़े प्रोजेक्ट जैसे रोटरी मेडिकल कैंप, रोटरी बिजनेस एक्सपो में उनका एवं छत्तीसगढ़ सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने एवं आभार दिनेश कागोत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सोमानी, हनुमंत राव, पुष्पी अग्रवाल, कमल सेट्टी, हनीफ बर्बाटिया, सौरभ अरोरा, डॉ. मनोज थॉमस, नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया, अयाज चामड़िया, श्रीधर मद्दी, अभिषेक मद्दी, विवेक जैन, डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान, मोहित गोंदी, निखिल दीवान, विवेक जैन, कुलजीत सिंह, सूर्यांश लूंकड़, सप्तगिरि सहित रोटेरियन उपस्थित थे।

पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए-स्वाधीन जैन

0

दल्लीराझरा राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 अगस्त को जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर वार्ड क्रमांक 26 एवं , 27 के लिए आयोजित शिविर वार्ड क्रमांक 27 जैतखाम कला मंच मे आयोजित की गई l प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन ने शिविर में आवेदन देकर मांग किया है कि पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए । नाली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी आसपास के दुकानों में भर जाता है कई बार नाली निर्माण को लेकर निकाय में लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन अब तक यहां नाली का निर्माण नहीं हो सका है। नाली नहीं होने से सड़क पर ऑयल इत्यादि के बहने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ शासन मंत्री अरुण साव द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शिविर लगाया गया है जिसका लाभ पूरे वार्ड वासियों को मिल रहा है और वही गंभीर समस्या का निराकरण तत्काल भी किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में लोगों ने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कियाl इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कुछ आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण करते हुए शिविर में राशन कार्ड, एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया l

जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

जीवन में पढा़ई के साथ खेल भी ज़रूरी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • सरस्वती शिशु मंदिर जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया शुभारंभ

जगदलपुर :- सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति शांति नगर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने उद्घाटन किया ।

 

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति सरस्वती शिशु मंदिर दुर्गा मंदिर के सामने जिला स्तरीय खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है।

शिक्षा समिति के सभी सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएँ ,खेलकूद में बच्चे अपने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना के साथ खेलें । जीवनकाल में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है । खेल के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री किरण देव के द्वारा बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी । इस दौरान विद्या शरण तिवारी ,रामाश्रय सिंह ,शक्ति सिंह चौहान अध्यक्ष मां दुर्गा शिक्षण समिति ,सीताराम शर्मा ,चंद्रशेखर राठी ,गुप्तेश्वर ,एसपी सिंह,घनश्याम शर्मा एवं स्कूल के प्राचार्य ,आचार्यगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

साहू सदन में हुई भाजपा मंडल की बैठक

0

दल्लीराजहरा:-भाजपा मंडल दल्लीराजहरा की बैठक स्थानीय साहू सदन में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार,सुदेश सिंह,राजेश दसोड़े,संतोष देवांगन,सुरेश जायसवाल,महेश पांडे,गोविद वाधवानी, श्रीमती किरण सिन्हा मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई ।

जिसमें 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा या़त्रा पूरे वार्ड में निकालने एवं हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की तैयारी तथा 14 अगस्त को देश के महापुरूषों एवं शहीद सेनानियों के प्रतिमा के आसपास साफ सफाई एवं माल्यार्पण तथा विभाजन की त्रासदी का जन जन तक ले जाने और लोगों को विभाजन मेें हुए लोगों की शहादत और देश को हुए नुकसान एवं जन हानि की जानकारी दी जाएगी तथा वहीं मौन जुलूस निकालकर देश की आजादी में प्राणों को न्योछावर करने वालों को शहीद स्मारक के निकट मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी । बैठक के मुख्य अतिथि माननीय कृष्णकांत पवार द्वारा बताया आजादी पूर्व विभाजन विभीषिका को हमारे देशवासियों ने सहा है जब लगातार ट्रेनों में लोगों के शव को भरकर पाकिस्तान की सीमा से भेज दिया जा रहा था ।

महिलाओं बच्चों को के साथ कत्लेआम किया जा रहा था वह समय हमारे देश के लिए त्रासदी से कम नहीं था उन परिवार के प्रति हमारे सद्भावनाएं आज भी हैं आज बांग्लादेश में भी हमारे हिंदू भाइयों के साथ इसी तरह का अत्याचार हो रहा है। जो की बहुत ही दुखद है।

    हम सभी भारतीयों अपनी आजादी की 76 वीं वर्षगांठ को अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर इस त्यौहार को मनाना। बैठक में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंग, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुजीत झा रामेश्वर साहू ,संजीव सिंह,गायत्री , श्रीमती पूरोबी वर्मा,ललिता विश्वकर्मा,उषा साहू, कुमारी रावटे, श्रीमती रमणी बाघ, श्रीमती नंदा पसीने एम.एस. श्रीजीत, सुरेन्द्र बेहरा,सोनू ठगेल,भूपेंद्र श्रीवास,मुश्ताक अहमद,विजय भान सि, राजेश काम्बले, गिरधर सिन्हा, हुकुम सिंह, धनगुन, अर्जुन विश्वकर्मा, कोमल जामुरिर्या, मनोज दुबे,सुमीत जैन,श्याम जायसवाल, उमेश विश्वकर्मा, मुकेश चिकवा,मेवा लाल पटेल,विरेन्द्र कुमार साहू,मनन गुप्ता,नदीम बडगुजर, निलेश श्रीवास्तव, भोराज साहू, अमन, आरिफ खान, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गाय को सड़क दुर्घटना से बचाने संजय बैस ने शुरू की अनूठी पहल

0
  • 70 गाय को बांधा गया रेडियम बैंड
  • सड़क दुर्घटना में आएगी कमी

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा के मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठी आवारा गायें रात के समय बस, ट्रक चालकों को नहीं दिखती हैं। जिससे अक्सर गाय दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए गायों के गले में रेडियम बैंड लगाने का कार्य जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस के एक दल द्वारा किया गया।सड़क पर गायों की संख्या बढऩे से दुर्घटना के मामले भी ज्यादा हो गए हैं। आवारा गायों के पुनर्वास के सभी प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। सड़क पर मौजूद गायों के साथ अक्सर रात को दुर्घटना हो रही है। ऐसे में गायों की सुरक्षा के लिये जनपद सदस्य संजय बैस के दल का अनूठा प्रयास कर रहा है। संजय बैस ने बताया कि उनके एवम उनके दल के द्वारा रेडियम की पट्टी को 70 गायों के गले में बांधा गया। जिसका असर यह है कि रात के समय गाय के गले में रेडियम पट्टी दूर से ही चमकने लगती है।ट्रक व अन्य बड़े वाहन चला रहे चालक गाय, बछड़े आदि को देखकर सावधान हो जाएंगे। जिससे गायों की दुर्घटना में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मालिकों द्वारा अपने गायों को लोग खुला सड़क पर छोड़ दे रहे हैं। ऐसे में रेडियम बैंड लगने से रात के समय भी गाय की दृश्यता बनी रहेगी। जिससे दुर्घटना के मामले कम हो जाएंगे। इस कार्य में देवराज जैन, विनोद सोनी, मनीष जेठवानी, संतोष जैन, इमरान खान, जगत सिन्हा, गौरी शंकर साहू, नितिन जैन, मोनू गुप्ता, मोती कुचेरियां, गोविंद सिन्हा, पूनम सिन्हा, आशीष जैन, दीपक यादव, रवि यादव, पुष्पजित बैंस आदि कार्य कर रहे है।

बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा कार्य

गायों के गले में रेडियम बैंड लगाना बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा है। छोटे बछड़ों के गले में बैंड बांधना आसान है, लेकिन बड़ी गाय व सांड़ के गले में बैंड बांधना काफी खतरे से भरा कार्य है। कई बार बैंड बांधते समय गाय व बैल घसीटने लगते हैं। हमला करने की भी संभावना रहती है। इसके बाद भी गायों की सुरक्षा के लिए संजय बैस एवम उनके दल के सदस्य अपने कार्य से समय निकालकर लगे हुए थे।

बलिदानी परंपरा पर चलने वाले और प्रकृति के उपासक होते हैं हम आदिवासी : सांसद महेश कश्यप

0
  •  सामाजिक आर्थिक चुनौतियां आज भी हैं हमारे सामने : डॉ. मरकाम
  • बकावंड में धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में 9 अगस्त को अनुसूचित जनजाति परिवार के तत्वाधान में सर्व आदिवासी समुदाय के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशाल रैली निकाली गई।

रैली में आदिवासी समाज के महिला पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे के साथ नाचते गाते झूमते थिरकते प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर सामाजिक संगठनों ने रैली का स्वागत फूल माला और पुष्प वर्षा से किया। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने आगाह किया। वहीं उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप को भी आदिवासी अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रमुखों द्वारा पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया गया। सांसद महेश कश्यप ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम आदिवासी बलिदानी परंपरा पर चलने वाले और प्रकृति के उपासक होते हैं। हमारे पुरखे वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, गैंदसिंह आदि ने अंग्रेजों और मुगलों से लड़ते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई हम पीढ़ी दर पीढ़ी लड़ते आ रहे हैं। प्रकृति हमारे रोम रोम में बसी हुई है, हम प्रकृति के पुजारी हैं। ऐसे बलिदानी और प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदिवासियों के कल्याण में ही देश प्रदेश का कल्याण निहित है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत 1982 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आदिवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और अधिकारों की रक्षा के लिए 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित कर की गई थी। आदिवासी समुदाय सदियों से सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण चुनौतियों का सामना कर रहा है। आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों जल जंगल और जमीन के लिए आज भी संघर्षरत है। इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुख आयतुराम कश्यप, शम्भूनाथ कश्यप, परीश बेसरा, महेंद्र कश्यप, बंशीधर कश्यप, अंनतराम कश्यप, नरसिंह नाईक, गोपाल कश्यप, लीलाधर कश्यप, मधु कश्यप, दिवाकर कश्यप, डॉ. हरीश मरकाम, दुलभ सूर्यवंशी, सोनधर कश्यप, खगेश्वर कश्यप, ओंकार गागड़ा, महेश्वर कश्यप, कमल मौर्य आदि सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अनुसूचित जनजाति परिवार बकावंड में बड़े धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस,बस्तर सांसद महेश कश्यप भी हुये शामिल

0

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में 09 अगस्त को अनुसूचित जनजाति परिवार द्वारा सर्व आदिवासी समुदाय के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया…इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर बड़ी संख्याओं में शामिल रहे। विशाल रैली निकाली गई,, जिसमें आदिवासी समाज के महिलाएं पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे के साथ नाचते गाते झूमते थिरकते प्रमुख मार्गों से निकली।

इस दौरान प्रमुख चौराहों पर सामाजिक संगठनों ने रैली का स्वागत फूलमाला और पुष्प वर्षा से किया इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा अपनी एकता प्रदर्शित करते हुए..सरकार और जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक रहने आगाह और सचेत किया। वंही उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप को भी आदिवासी अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रमुखों द्वारा पगड़ी बांधकर स्वागत किया..श्री कश्यप ने कहा आदिवासी समाज की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी.. विश्व आदिवासी दिवस की शुरुआत 1982 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा आदिवासियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए 9 अगस्त को आदिवासी दिवस घोषित किया था..आदिवासी समुदाय सदियों से सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण चुनौतियों का सामना कर रहा है..आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों जल जंगल और जमीन के लिए आज भी संघर्षरत है। इस अवसर में उपस्थित समाज प्रमुख आयतुराम कश्यप, शम्भूनाथ कश्यप,परीस बेसरा,महेंद्र कश्यप,बंशीधर कश्यप,अंनत राम कश्यप,नरसिंह नाईक, गोपाल कश्यप,लीलाधर कश्यप,मधुकश्यप,दिवाकर कश्यप,डॉ. हरीश मरकाम,दुलभ सूर्यवंशी, सोनधर कश्यप,खगेश्वर कश्यप,ओंकार गागड़ा,महेश्वर कश्यप,कमल मौर्य,आदि बड़ी संख्याओं में अनुसूचित जनजाति परिवार मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS