जगदलपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और पार्टी पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव भी आए। इस दौरान मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विजय दयाराम के. ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज ने मर्दापाल में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
- जोश के साथ लोकसभा चुनाव जीतने उतरें : बैज
जगदलपुर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल और भानपुरी में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर सांसद और पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने ब्लॉक स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पीसीसी अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुए कहा कि भले हम विधानसभा चुनाव हार गए हैं, लेकिन आने वाला लोकसभा चुनाव नही हारेंगे और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर प्रदेश के सरकार के तीन महीने और केंद्र की मोदी सरकार की दस साल की नाकामी को लेकर घर घर जाकर जनता को बताएं।

जैसे हर साल 2 करोड़ नौकरी, काला धन वापस लाने, पेट्रोल डीजल की कीमतें घटाने, रसोई गैस 500 रू में देने, महतारी योजना, 2 लाख तक कर्जमाफी ऐसे कई सारे वादे हैं, जो भाजपा सरकार ने जनता से किए थे, मगर सिर्फ जनता को छला है। इन सभी मुद्दों को लेकर चुनाव के रण भूमि में उतरेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव जीतेंगे। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने भी कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर काग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में बताएंगे, साथ ही भाजपा सरकार की नाकामी को भी जनता तक पहुंचाने का काम करेगे जैसे महिला समूह के 2 लाख तक कर्जमाफी, किसानों का बोनस, एनएमडीसी के निजीकरण, महिलाओं के साथ अत्याचार, बढ़ती मंहगाई अन्य कई सारी बाते को लेकर चुनाव में उतरेंगे और बस्तर से फिर कांग्रेस का सांसद दिल्ली भेजेंगे। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम, भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, महेंद्र पांडे, श्याम दीवान, श्याम सुंदर पांडे, जयंती ध्रुव, श्याम कुमारी ध्रुव, भारती पांडे, सालिक बघेल, पीसीसी सदस्य राजेंद्र साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, वरुण सेठिया, रामबृज ठाकुर, रामनाथ नाग, रितेश पटेल, प्रमिला बघेल, जनपद सदस्य, बलिराम सोरी, बबलू बघेल, माेसू बघेल, अनिल बघेल, धर्मा पाढ़ी, बलराम व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लालबाग हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के चार घरों के टुटे ताले
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग हाऊसिंग बोर्ड में चार घरों के ताले टुटा हुआ पाया गया। इन घरों में सामानों की चोरी तो नहीं हुई लेकिन अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, इस घटनाक्रम के बाद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासियों में दहशत व्याप्त है। बस्तर जिले के हाटकचोरा में स्थित लालबाग हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है क्योंकि बेखौफ होकर चोरों ने एक -एक कर चार घरों के सामने के कुंदें को तोड़ा फिर घर में घुसकर सोने -चांदी जेवरातों की तलाशी ली किंतु किसी प्रकार की सामान चोरी की घटनाएं सामने नहीं आई। इस घटनाक्रम के बाद कोतवाली पुलिस की टीम सुबह पहुंच कर मौका मुआयना किया तथा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग किया तो अज्ञात चोर कैमरे में कैद दिखे। पुलिस थाने में इस पर किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई और पुलिस ने ऐसी घटनाक्रम पर रिपोर्ट लिखना भी गवारा नहीं समझा। इस घटनाक्रम पर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासियों में एक -दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।
नगरनार के उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक पर हमला
जगदलपुर बस्तर जिले के नगरनार थाने के उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक पर 12 मार्च 2024 के उपर जानलेवा हमला होने की जानकारी सामने आई है जिससे दोनों पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में नगरनार थाने में सहायक उपनिरीक्षक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एन एच 63 जैपुर मार्ग पर लगभग 8.30 बजे महालक्ष्मी कृषि केन्द्र के सामने मेन रोड मारकेल में यह घटनाक्रम हुआ। उपनिरीक्षक रनेश सेठिया के अनुसार अपने हमराह प्र. आर. 1257 खेदू राम ठाकुर के साथ वाहन मोटर सायकल क्रमांक सीजी07-एलएस- 5542 के साथ जा रहे थे। तभी ओवरटेक करते हुये मोटर सायकल क्रमांक ओडी 24-के-0451 में सवार नितिश, अजय ऊर्फ अज्जू तथा अनिल तीनों पहुंचे और पुलिस अधिकारी व उसके साथी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट किए। इस मारपीट में दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस मामले में नगरनार थाने में 294,332,34,341, 353 व506 के तहत् अपराध कायम किया गया है।
926 लाख के सड़क निर्माण कार्य का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन
- नर्सरी से रेलवे क्रासिंग तक और करकापाल से बोधघाट चौक तक बनेगी सड़क
जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज शहर के बहुप्रतीक्षित 4:50 किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया । भूमिपूजन के कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पार्षद पचराज सिंह,सुशीला बघेल ,आलोक अवस्थी ,सूर्या पानी, एवं विद्यासरण तिवारी ,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,मनोहर दत्त तिवारी ,आरेन्द् आर्य ,अनिल लुक्कड़ उपस्थित थे । शहर के बहुप्रतिक्षित मांगों में से एक इस सड़क के लिए लोगों ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव से बनाने की मांग रखी थी जिस पर विधायक ने इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री जी एवं पीडब्लूडी मंत्री जी को इस सड़क के लिए राशि देने की मांग रखी जिस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते सड़क के लिए राशि स्वीकृत किया । यह सड़क ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रॉसिंग जंक्शन तक 2.05 किलोमीटर सड़क ,करकापाल जंक्शन से बोधघाट थाना तक 2 किलोमीटर सड़क कुल 4.5 किलोमीटर सड़क लागत लगभग 926 लाख रुपए से निर्माण कार्य किया जाएगा । यह सड़क की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से करते आ रहे है । आज सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया गया सड़क निर्माण कार्य का जल्द निर्माण शुरू होगा । विधायक द्वारा जनता की मांग अनुरूप कार्य किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक किरण देव को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

और इस सड़क की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों मैं हर्ष व्याप्त है । ज्ञात हो इस सड़क के लिए क्षेत्र की जनता वर्षों से मांग करती आ रही थी लेकिन उनकी मांग बरसों से पूरी नहीं हो पा रही थी क्षेत्र की जनता ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग जगदलपुर विधायक से किया था जिस पर विधायक ने पहल करते हुए जनता के बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाया । इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा क्षेत्र वासियों की बरसों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है 926 लाख की लागत से यह सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा यह सड़क निर्माण अपने तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा । देव ने कहा जनता के मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हम सभी का दायित्व है जिस पर हम लगातार जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है । हमारी डबल इंजन की सरकार विकास करने के लिए वचनबद्ध है हर क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं । देव ने बताया कि ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रासिंग तक एवं करकापाल जंक्शन से बोधधाट चौक तक के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है । हमने बनाया है हम ही सवारेगें के चरितार्थ पर चौमुखी विकास कार्य किए जाएंगे । इस दौरान श्रीधर ओझा ,राम मूर्ति पांडे ,गोविंद ईनानी, विक्रम यादव ,शंकर राव ,संतोष बाजपेयी,आशुतोष पाल ,साधुराम ,श्रीमती गीता ,पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ राजीव बत्रा ,व काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे ।
कांग्रेस देगी हर महिला को साल में एक लाख रुपए : दीपक बैज
- युवाओं के बाद महिलाओं और किसानों के लिए कांग्रेस की पांच- पांच गारंटी
- कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, महिला, किसान होंगे आत्मनिर्भर :बैज
जगदलपुर कांग्रेस ने युवाओं के बाद महिलाओं, किसानों की समृद्धि के लिए पांच- पांच गारंटियां दी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा करती है कि कांग्रेस की केंद्र सरकार महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी। इसके तहत हर महिला को साल में एक लाख रू. अर्थात प्रति माह 8333 रू. दिए जाएंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महीने में मात्र 1 हजार रू. साल में 12000 रू. देगी। कांग्रेस की सरकार इसका 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी। कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मिड डे मील कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुनी की जाएगी। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के साथ किसानों की सुख समृद्धि के लिए भी 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डॉ. एमएस स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी। किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी। फ़सलों का नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा। कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात -निर्यात नीति लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगी। किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।
यह समृद्धि और सम्मान की गारंटी है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मानकर उनके खाते में साल के 1 लाख रू डालने का संकल्प लिया है। महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक- एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही लगता है और मज़बूत परिवार ही मज़बूत समाज का आधार है। महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नज़र झुकाने की ज़रूरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी। महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है। यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव की महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी। कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है।
नांदगांव के जनता ल संतोष पाण्डेय से पूरा संतोष हे कका भोरहा में झन रहिबे
- भूपेश बघेल के पोस्ट पर संतोष पाण्डेय का तंज
- एक्स पर पाण्डेय ने बघेल को दिया करारा जवाब
-अर्जुन झा-
जगदलपुर जैसे – जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल संसदीय सीट राजनांदगांव का दंगल दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शब्द बाण चल रहे हैं और लोग चटखारे ले लेकर इस जुबानी जंग की किस्सागोई कर रहे हैं। गुरुवार को भूपेश बघेल ने संतोष पाण्डेय के नाम के भावार्थ के साथ एक्स पर एक कमेंट डाला। इसका जवाब देने में संतोष पाण्डेय ने जरा भी देर नहीं की। उन्होंने लिखा -‘फल तो जनता ह चखा दिस कका आप मन ला।’ इसके साथ ही संतोष पाण्डेय ने इस संवाददाता से चर्चा में भूपेश बघेल पर शुद्ध छत्तीसगढ़ी में तंज कसते हुए कहा – नांदगांव के जनता ला संतोष पाण्डेय से पूरा संतोष हे कका, भोरहा में झन रहिबे। इसका अर्थ यह है कि राजनांदगांव की जनता को संतोष पाण्डेय के कामकाज से पूरा संतोष है कका, मुगालते में न रहें।
राजनांदगांव साहित्य रसिकों और कला प्रेमियों की धरती है। इसे छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी भी कहा जाता है। यहां के लोग कड़वी बातों का जवाब भी बड़े ही मीठे अंदाज में देते हैं। इसकी बानगी इन दिनों भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहे सोशल मीडिया वार में भी देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव की घड़ी आ गई है। ऐसे में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से चुटीली और मन को गुदगुदाने वाली बातें सामने न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। कुछ दिनों पहले भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कार्टून पोस्ट किया था। इसकी बड़ी चर्चा रही और अभी तक इसे लेकर बहस मुबाहिस हो रही है। इस बीच राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें भूपेश बघेल ने लिखा है – ‘कहावत है कि संतोष का फल मीठा होता है, लेकिन राजनांदगांव की जनता कह रही है कि संतोष का कुछ फल ही नहीं मिला। संतोष के खिलाफ भारी असंतोष है यहां तो…।’ भूपेश बघेल के इस पोस्ट का जवाब देने में संतोष पाण्डेय ने पल भर की देरी नहीं की। उन्होंने तुरंत एक्स पर भूपेश बघेल को जवाब देते हुए लिखा – फल तो जनता ह चखा दिस कका आप मन ला। मोदीजी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे जनता जानती है। आपके शासन में केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा गया, विकास कार्यों में रूकावट पैदा की गई, हिंसा अपराध को बढ़ावा दिया गया। ये है आपकी उपलब्धि। इसके अलावा इस संवाददाता से चर्चा के दौरान सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कुछ चुटीली बातें भी छत्तीसगढ़ी में कही। संतोष पाण्डेय ने कहा – ‘नांदगांव के जनता ला संतोष पाण्डेय से पूरा संतोष हे कका, तैं भोरहा में झन रहिबे।’ इसका अर्थ है – राजनांदगांव की अवाम अपने सांसद संतोष पाण्डेय के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है कका, आप मुगालता पाले बैठे मत रहिए। पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव के मतदाता बहुत ही जागरूक है और पूरा मूल्यांकन करने के बाद ही किसी को अपना जनप्रतिनिधि चुनती है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को बलि का बकरा बनाते हुए राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था और उनका जो हश्र हुआ सबके सामने है। अब कांग्रेस ने भूपेश बघेल को यहां ला दिया है, उनका भी वैसा ही हश्र होने वाला है। कका को अपनी जमानत बचाने की चिंता करनी चाहिए। पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी, जेपी नड्डा जी, अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर तो जीत हासिल करेगी ही, पूरे देश में 400 प्लस सीटों का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
युवक को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार
- ग्राम जुंगेरा के युवक को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार
- आरोपियों से मोटर सायकल व चाकू को किया गया जप्त
- गंदी गंदी गाली देने की बातो को लेकर हुआ था विवाद
जुंगेरा मामले महेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.03.2024 को अपने दोस्त डुनेष साहू एवं हेमचंद यादव के साथ मोबाइल देखते हुए जुंगेरा गौठान पुलिया के पास बैठे थे, कि रात्रि करीबन 10ः00 बजे रानीतराई की ओर से एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार होकर इन लोगो को देखकर मां बहन की गाली गलौच देते आगे बढ़ गये, कुछ समय बाद तीनो व्यक्ति वापस जुंगेरा से रानीतराई की ओर आये, तभी हेमचंद तथा डुनेष तीनो को पूछे कि किसको गाली गलौच करते गये हों, इतनी बात सुनकर मोटर सायकल को आरोपी छोटू गिरी रोक दिया और तीनो मिलकर फिर से गाली देने लगे, प्रार्थी के साथी हेमंचद यादव के कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगा, डुनेष बीच बचाव करने गये इतने में आरोपी किषोर नेताम ने अपने पास रखे लोहे की चाकू को निकाला और तुम्हारा हत्या करूंगा बोलकर चाकू को डुनेष के पेट में जोरदार मारा चाकू के प्रहार से डुनेष के पेट में चोट आकर अतडी बाहर आ गया, चोट को देखकर प्रार्थी एवं हेमचंद यादव लोगो की मदद से डुनेष को मोटर सायकल में बैठा कर जिला अस्पताल बालोद लाये, जहां पर प्रारंभिक ईलाज के बाद चोट ज्यादा होने से आगे की ईलाज के लिए रिफर कर दिये है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 173/24 धारा 294,307,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देषन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अषोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज के चंद घंटो में धेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय को पेष किया गया है।
फर्जी सप्लायर वेल्डिंग फर्म खोलकर रातों रात करोड़पति बन गए पंच सरपंच.
- छोटे किसानों के बैंक खातों में करोड़ों का लेनदेन
- विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि की बंदरबांट
-अमरेश झा-
कोंडागांव बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की कुछ ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच आश्चर्यजनक ढंग से रातों रात करोड़पति बन गए। सत्ता – संरक्षण में इन पंच सरपंचों ने गांवों में विकास कार्य कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त राशि की लूट मचा डाली है। कागजी फर्म बनाकर और कागजों पर दुकान खोलकर इन पंच परमेश्वरों ने फर्जी सामग्री सप्लायर बन पंचायत राज अधिनियम की भी धज्जियां उड़ाई हैं।
मामला कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र का है। इस क्षेत्र की पंचायत के पंच, उप सरपंच सरपंच और सत्ता के इर्द गिर्द मंडराने वाले अवसरवादियों ने सरकार द्वारा विकास कार्य कराने के लिए स्वीकृत राशि की जमकर बंदरबांट करने के लिए कागजी फर्म खोलकर सप्लायर और वेल्डर बन गए तथा पंचायत राज अधिनियम का खुलेआम उल्लघंन कर पंचायत पदाधिकारी के अपने पद प्रभाव का मनमाना दुरूपयोग करते करोड़ों करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया।
सैंय्या भये कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए कुछ चुनिंदा छोटे किसानों व ग्रामीणों के बचत खातों तथा चालू खातों में आश्चर्यजनक ढंग से करोड़ों रूपयों का लेनदेन बैंकिंग नियम कानून को दरकिनार रखकर किया गया। आयकर विभाग, जीएसटी विभाग एवं अन्य जांच एजेंसियां अगर 2013 के बाद केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सप्लायर एवं वेल्डर बनकर बैंक के खातों में हुए लेनदेन की जांच करती हैं, तो विकास कार्यों के नाम से स्वीकृत धनराशि के घोटाले और कर अपवंचन का बहुत बड़ा मामला उजागर हो सकता है।खाते में करोड़ों का लेनदेन
इस कड़ी में बडेराजपुर तहसील के एक सीमांत कृषक द्वारा विश्रामपुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खोले गए बचत खाता से 2 सितम्बर 2020 को दो लाख रुपए, 4 सितंबर को एक लाख रूपए और 4 नवंबर को 8 लाख 44हजार 248 रूपए 26 बार जमा हुए। वहीं 4 नवंबर को ही 6 लाख 45 हजार 844 रूपए दो बार तथा 4 लाख 22 हजार 122 रू चार बार जमा हुए। इसके बाद 7 नवंबर को आठ लाख रूपए चार बार एवं छह लाख रू एक बार जमा हुए। 12 नवंबर 2020 को 53 बार 1 लाख 42 हजार 537 रूपए तथा 12 नवंबर को ही 71 हजार 267 रू चार बार और 1 लाख 9039 रूपए दो बार जमा हो गए। 12 नवंबर को ही 63 बार में 18 लाख 52 हजार 625 रू. जमा हुए। इसी खाते से 4 नवंबर एवं 20 नवंबर 2020 को और विभिन्न तारीखों में हैरतअंगेज ढंग से लेनदेन हुआ है। इस खाता स्टेटमेंट को देखकर सवाल उठता है कि एक सीमांत किसान के सेविंग्स एकाउंट में लाखों करोड़ों रूपए आए कहां से और गए कहां?विश्रामपुरी ब्रांच में भी खेल
इसी तरह से विश्रामपुरी भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एक कागजी सप्लायर के खाते से भी आश्चर्यजनक ढंग से लाखों करोड़ों का लेन देन होने की पुख्ता जानकारी मिली है। इस खाते से भी हैरतअंगेज लेन देन हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर 2020 को 1 लाख 36 हजार 500 रूपए जमा हुए और समय समय पर इस खाते में लेनदेन होता रहा। इस खाते में 14 जून, 15जून 2021 व 26 अक्टूबर 2021 और 2 अप्रेल 2022 को आश्चर्यजनक ढंग से लाखों रु. आ गए। इसी तरह बड़े राजपुर ब्लाक के कई सरपंच उप सरपंच नेता कम समय में बहुत ज्यादा धन कमा लेने के अपने मंसूबे को पूरा करने के लिए जुगाड़ लगाकर सप्लायर वेंडर बन गए, कागज में ही फर्म व दुकान खोल ली और बहुत कम दिनों में ही लाखों करोड़ों का लेनदेन कर विकास कार्यों हेतु स्वीकृत राशि के बंदरबांट कर ली गई। बड़े राजपुर ब्लाक की ही तरह केशकाल एवं फरसगांव ब्लाक में भी सत्ता संरक्षण में कागज पर ही फर्म खोलकर विकास कार्यों हेतु स्वीकृत सरकारी धन में से लाखों करोड़ों की बंदरबांट और फर्जीवाड़ा करने वालों के बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच करने पर चौंकाने वाला मामला उजागर हो सकता है। इन फर्जी फर्मों के फर्जीवाड़े की जांच से टैक्स चोरी के साथ ही सरकारी धनराशि के घोटाले का भी मामला उजागर होगा और सत्ता के दुरपयोग का भी पर्दाफाश हो जाएगा तथा कयी सफेदपोश बेनकाब हो जाएंगे।उच्च स्तरीय जांच हो : ध्रुव
केशकाल के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जांच एजेंसियों के प्रमुखों को पत्र प्रेषित किया है। ध्रुव ने कहा है कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत को रोजगारमूलक और विकासपरक कार्य कराने के लिए केंद्रीय मद से आवंटित राशि तथा राज्य शासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी गई राशि हड़पकर पंचायत प्रतिनिधि करोड़पति बन गए हैं। मामले की सीबीआई, ईडी, सेंट्रल जीएसटी और राज्य सरकार की एजेंसियों से कराए जाने की मांग पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने की है। उन्होंने कहा है कि जांच में कई बड़े चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे।
चिखलाकसा धान मंडी में वितरण किए किसानों को प्रमाण पत्र
चिखलाकसा आदिम जाती सेवा सहकारिता समिति मर्यादित चिखलाकसा में कृषक उन्नति योजना अदान सहायता राशि प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि भिखी मसिया नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्षता किए अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, प्रबंधक भगवान सिंह किसान नेता राजू रावटे, पार्षद कुंती देवांगन इब्राहिम ने कहा गारंटी पे गारंटी मोदी की गारंटी हम बनाए है हम ही सवारेगे जो वादा मोदी जी करते है वो निभाते है माताओं बहनों का आशीर्वाद लगातार मोदी जी को मिला है मिलेगा महतारी वंदन योजना से सभी धर्म वर्ग के लोगो को मिल रहा लाभ खुशाली का माहोल है घरों में उसके बाद मोदी जी की दूसरी गारंटी किसानों की अंतरण की राशि भी किसानों के खाते में गया सभी किसान खुश है हमारे यहां के किसान प्रदीप कुमार को 298959 की राशि खाते में जाने से उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद अर्पित करते हुवे कहा ये मोदी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुवा है हमारा संकल्प है यथावत सदा मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश में रहे ताकि माताओं बहनों किसानों सभी लोगो का उद्धार हो प्रमाण पत्र वितरण में किसान भाई =गंगा राम, भवर सिंह, बाबू लाल, मंग्या मानकर, खेम सिंह भंडारी, राम बाई , कार्तिक राम ,घनरामलखन, खुलेसवार आदि लोग सम्मलित थे।













