City Media - Page 876 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 876

एकजुट होता बस्तर एक अद्भुत एक सुखद एहसास है जो हर दिन, हर कदम के साथ महसूस हो रहा है- लखेश्वर बघेल

0

बस्तर नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ हजारों लोग यात्रा में हमारे साथ चलते आए हैं, एक परिवार के जैसे, अपनी ख़ुशियां और ग़म बांटते आए हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ने एक सुनहरा इतिहास रचा है इस लंबी, कठिन लेकिन प्रेम से भरी यात्रा ने साबित कर दिखाया है सच्चे भारतीय प्यार बांटते हैं। उत्तम नाइक के नेतृत्व में आज इसी तारतमय में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं ने कांग्रेस की विचार धारा से प्रसन्न होकर आज़ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लिया और कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी हैं जो हर गरीब लोगों के साथ खड़ी होकर सदैव साथ देने में विश्वास रखता हैं ।कांग्रेस सदस्यता लेने वालों में दुबराज, मंगलराम, मुकेश कुमार, फूलसिंह बघेल, घनश्याम बघेल, लखिधर, बिलाश, एवं अन्य लोगों भी उपस्थित रहे ।

खेल में भारत विश्व का नम्बर वन देश बनेगा :–विक्रम धुर्वे

0
  • मन की बात सुनने विक्रम धुर्वे धोबनी अ पहुंचे

दल्लीराजहरा दिनांक 29/01/2023 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे डौंडी ब्लाक अंतर्गत शक्ति केंद्र पथराटोला के बूथ क्रमांक 156 धोबनी अ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यकर्म को देखने के लिए बूथ प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे पहुंचे।विक्रम धुर्वे ने मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को निरंतर देखने व इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। विक्रम धुर्वे ने कहा की मन की बात सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं है बल्की इसको देखने ओर सुनने से हर वर्ग के लोगो को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सीमेश उर्वशा बूथ सचिव टिकेश्वर, ग्राम के जेष्ठ–श्रेष्ठ बसंत, चतुर, हलधर, आत्मा बैसाखु, विजय, देवलाल, अमित मानसिंह, डोमन, नेतराम, चन्नू, महेंद्र, उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

परीक्षा पें चर्चा मे शामिल होने स्कूल पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुक्रवार को देश के भविष्य स्कूली बच्चों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने में योगदान दिया।प्रदेश भाजपा व जिला संगठन के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश भर में विविध शालाओं में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री के सफलता मंत्र को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के वाक्यों की परीक्षा केवल विद्यार्थी जीवन में नहीं होती, वह आजीवन हर समय चलती रहती है को सफलता का मंत्र बताया। मोदी बच्चों को हर चुनौती का जीवटता के साथ सामना करने के लिए जो गुर सिखा रहे हैं वह समर्थ्यवान बनने का गुरु मंत्र है, जो हर क्षेत्र में लागू होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन की हर परीक्षा में सफल होने का मंत्र दिया है कि कभी दबावो के दबाव में न आए।
प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, किरण सिंह देव हम अकैडमी जगदलपुर, श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने जगदलपुर के विद्यापति एकेडमी स्कूल, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरठपाल, परीक्षा पें चर्चा जिला संयोजक राकेश तिवारी एवं सहसंयोजक किशोर महावर ने जगतु महारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर,धरमू राम मंडावी ने अंग्रेजी मिडिल स्कूल नानगुर,कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बकावंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पें चर्चा का श्रवण करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा मे जीवन की सभी परीक्षाओं के प्रश्नों का समाधान किया है।ऐसे महा मंत्रों को हमें अपने मन मस्तिष्क की गहराई में उतार लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्देश दीवान, संतोष बघेल,अविनाश श्रीवास्तव,जयराम दास, रवि कश्यप, अभिलाष,जितेंद्र सरिता पानीग्राही,अखिलेश शुक्ला,लक्ष्मण झा, रमन चौहान, रोशन झा, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे,सूर्य भूषण सिंह, बी एस राव, सुभ्रा कुंडू, अनिल जैन, हेमंत पानीग्राही, मनीष देवांगन,गुलशन देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित थे

छबिलेश्वर जोशी बने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य

0

जगदलपुर 29 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से स्थानीय नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पद पर नई नियुक्ति कर पार्टी को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। स्थानीय जुझारू नेता छबिलेस्वर जोशी को पुनः पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। जोशी पूर्व में किसान मोर्चा के जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी में अपना दायित्व बखूबी निभाया था। इसके साथ साथ पार्टी ने स्थानीय नेतागण चन्द्रशेखर जोशी, प्रदीप देवांगन एवं जितेंद्र पाणिग्रही को भी किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

सांसद दीपक बैज पहुंचे जम्मू कश्मीर, बने राहुल के हमराह

0
  • कड़ाके की ठंड में भी जारी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में शामिल होने आज जम्मू कश्मीर पहुंच गए। पदयात्रा में शामिल होने के दौरान सांसद बैज केरल के दो बार मुख्यमंत्री ओमान चांडी के पुत्र युवा नेता चांडी ओमान के साथ चर्चा करते नजर आए। ज्ञात हो कि युवा नेता चांडी ओमान भारत जोड़ो पदयात्रा में नंगे पांव चल रहे हैं। उनके नंगे पैर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बैज ने इस संवाददाता को फोन पर जानकारी दी कि अभी जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान माईनस एक डिग्री नीचे तक गिर चुका है। जम्मू कश्मीर के अनेक हिस्सों में बर्फबारी भी हो रही है। हड्डियों में भी कंपन पैदा कर देने वाली ठंड के बावजूद राहुल गांधी तथा अन्य पदयात्रियों का जोश बरकरार है और सभी दोगुने उत्साह के साथ मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान सांसद दीपक बैज के साथ लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव दुर्गेश राय भी राहुल गांधी की पदयात्रा के सहचर बने हुए हैं।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पांच साल बीतने को लेकिन महिला सुरक्षा बद से बदतर होती जा रह है:– ओजस्वी भीमा मंडावी

0
  • प्रदेश में महिला अपराध के मामलें लगातार बढ़ते गए लेकिन सवा चार वर्ष में कानून व्यवस्था बिगड़ती गई:–ओजस्वी भीमा मंडावी
  • बड़े-बड़े वादे केवल कागजी, छत्तीसगढ़ की धरा इन सवा चार वर्ष में केवल अपराध बढ़े है : भाजपा

दंतेवाडा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बिदाई की बेला आ गई है। प्रदेश में अपने कार्यकाल की समाप्ति की ओर हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार, लेकिन प्रदेश में महिला सुरक्षा पिछले सवा चार वर्षों में बद से बदतर हो जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी कोरबा जिले के हलदीबाजार थाना क्षेत्र में मेला देखने गई जा रही नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुए अभी 1 ही दिन हुए थे कि आज पुनः एक बार अपराधियों ने 26 जनवरी को चार युवकों ने मिल एक युवती की अस्मत को तार-तार किया है। जगदलपुर में कुछ दिन पूर्व ही एक नाबालिग के साथ दुराचार की घटना घटित हुई थी। 21 जनवरी राजधानी रायपुर में 4 वर्ष की बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कुकर्म किया। 22 जनवरी को जांजगीर में सातवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुराचार की घटना घटित हुई वहीं 22 जनवरी को ही बिलासपुर में एक विवाहित के साथ दुराचार की घटना हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इन सवा चार साल के कार्यकाल में 6000 से अधिक महिलाओं के साथ दुराचार की घटना हुई है जो कांग्रेस सरकार के लिए रिकाॅर्ड बन गया है। प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने में महारथ पाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को रोकने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में मजाक बन कर रह गया है। अपराधी खुलेआम लोगों की जान ले रहे हैं लेकिन पुलिस उन पर कार्यवाही करने में घबरा रही है। पहले अपराधियों के मन में पुलिस-प्रशासन का खौफ रहता था लेकिन बीते सवा चार वर्ष में केवल अपराधियों के हौसलें बुलंद हुए है और आम जनता की सुरक्षा सरकार के लिए केवल एक औपचारिकता बनी गई है।

आग में जलकर महिला ने की आत्महत्या और दूसरी ओर मृतिका के पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश

0

बालोद जिला क्षेत्र के ग्राम टेकापार महिला ने आग में जलकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा हैं की घटना 28 /01/ 2023 शनिवार दोपहर 2 से 4 बजे की बीच घटना घटी । मृत महिला का नाम गीतेश्वरी साहू उम्र 23 वर्ष पति का नाम चंद्रकांत साहू निवासी टेकापार का हैं ।मृत महिला के परिवार में 4 ही सदस्य रहते थे ।घटना का सूचना ग्राम के सरपंच द्वारा पुलिस को दिया ।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल अनुभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी एवं बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर नायब तहसील दार चांदनी देवांगन थाना स्टॉप नमिता यादव के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए , वहां जाकर पता चला कि महिला ने सभी के काम मे जाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या की होगी ऐसा प्रतीत हो रहा था ,मौके पर वस्तु स्थिति को देखते हुए भिलाई फांसफोरिक एक्सपर्ट डाक्टर मोहन पटेल को बुलवाया गया जिससे घटना का खुलासा हो सके , जांच करने के बाद पंच नामा कर महिला की लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के मरच्यूरी भिजवाया गया जिससे आत्महत्या का मामला स्पस्ट हो सके ।

आपको बता दे कि जहां एक ओर ग्राम में इतनी बड़ी घटना को लेकर काफी भीड़ जमा हो चुकी थी । जैसे ही ग्राम वालो के साथ थाना टीम विवेचना कर ही रही थी तो पत्नी की मृत्यु से क्षुब्ध पति चंद्रकांत साहू ने अचानक घर के अंदर से दरवाजा बंद कर फाँसी लगाने का प्रयास किया जिसमें थाना प्रभारी नवीन बोरकर की टीम ने तत्काल मामले की गम्भीरता को देखते हुए दरवाजे की कुंडी तोड़ कर पति को लगाए फंदे नुमा रस्सी काटकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जिससे उसकी जान बचाई जा सकी, डॉक्टरों ने बताया कि मृतिका के पति की हालत अभी खतरे से बाहर है इलाज जारी है।

थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है आत्महत्या का मामला अज्ञात है। सभी से पूछताछ एवं रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। एवं घटना का खुलासा हो सकेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

परीक्षा पें चर्चा मे शामिल होने स्कूल पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

0

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुक्रवार को देश के भविष्य स्कूली बच्चों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने में योगदान दिया।प्रदेश भाजपा व जिला संगठन के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश भर में विविध शालाओं में बच्चों के बीच प्रधानमंत्री के सफलता मंत्र को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के वाक्यों की परीक्षा केवल विद्यार्थी जीवन में नहीं होती, वह आजीवन हर समय चलती रहती है को सफलता का मंत्र बताया। मोदी बच्चों को हर चुनौती का जीवटता के साथ सामना करने के लिए जो गुर सिखा रहे हैं वह समर्थ्यवान बनने का गुरु मंत्र है, जो हर क्षेत्र में लागू होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन की हर परीक्षा में सफल होने का मंत्र दिया है कि कभी दबावो के दबाव में न आए।


प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी, श्रीनिवास राव मद्दी ने जगदलपुर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने जगदलपुर के विद्यापति एकेडमी स्कूल, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरठपाल, परीक्षा पें चर्चा जिला संयोजक राकेश तिवारी एवं सहसंयोजक किशोर महावर ने जगतु महारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर,धरमू राम मंडावी ने अंग्रेजी मिडिल स्कूल नानगुर,कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बकावंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पें चर्चा का श्रवण करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा मे जीवन की सभी परीक्षाओं के प्रश्नों का समाधान किया है।ऐसे महा मंत्रों को हमें अपने मन मस्तिष्क की गहराई में उतार लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्देश दीवान, संतोष बघेल,जितेंद्र सरिता पानीग्राही,अखिलेश शुक्ला,लक्ष्मण झा, रमन चौहान, रोशन झा, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे,सूर्य भूषण सिंह, बी एस राव, सुभ्रा कुंडू, अनिल जैन, हेमंत पानीग्राही, मनीष देवांगन,गुलशन देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक उपस्थित थे ।

कमजोर बच्चों को पढ़ाई में दक्ष बनाने शिक्षकों को किया ट्रेंड

0
  • जगदलपुर विकासखंड के कुल 847 व्याख्याताओं और शिक्षकों को दिया गया उपचारात्मक प्रशिक्षण

जगदलपुर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के व्याख्याताओं और शिक्षकों को बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने तथा पालकों से सतत संपर्क बनाए रखने के लिए उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो अलग अलग संस्थाओं में आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण में कुल 847 व्यख्याता एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। व्याख्याताओं का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी बोधघाट में और शिक्षक संवर्ग का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अड़ावाल में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशन में आयोजित दोनों प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज व सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने किया। मास्टर ट्रेनर खंड स्त्रोत समन्वयक गरुड़ मिश्रा थे। सभी संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान व्याख्याताओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को कमजोर बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए उन्हें उपचारात्मक शिक्षण देने, लर्निंग आउटकम पर जोर देने, प्री टेस्ट व पोस्ट टेस्ट कराने, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु दक्ष बनाने, समुदाय के साथ तालमेल बनाकर उन्हें शाला की गतिविधियों और व्यवस्था से जोड़ने, बेसलाईन आकलन रिजल्ट तैयार करने, विद्यार्थियों को आगामी समय में होने वाली परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कराने, पालकों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए शालाओं में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने जैसे मुद्दों पर वृहद प्रशिक्षण दिया गया। व्याख्याताओं और शिक्षकों ने प्रशिक्षण को लाभकारी बताया।

कश्मीर की वादियों में जगमगा रहा बस्तर कुल का दीपक

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर कश्मीर की वादियों में बस्तर कुल का दीपक उजाला फैलाने निकला है। यह दीपक बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज संसद में बुलंद करता है। विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करके जनता के लिए सौगात लाता है।कांग्रेस के लिए हर समय, हर जगह मुस्तैदी से तैनात नजर आता है। बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास में सक्रियता दिखाने के फौरन बाद सांसद दीपक बैज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से श्रीनगर “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होने के लिए निकल गए। भारत जोड़ो पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। इससे पहले सांसद दीपक बैज यात्रा की शुरुआत में कन्याकुमारी तथा चंडीगढ़ में शामिल हो चुके हैं। अब वे यात्रा के अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने निकल पड़े हैं। वे निष्ठावान सिपाही की तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के अहम अभियान में हिस्सा लेने कश्मीर गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सांसद बैज को जो भी जिम्मेदारी देते है, उसे पूरा करते हुए वे पार्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा के पथ पर अग्रसर हैं।सांसद दीपक बैज बस्तर की वादियों से निकलकर कश्मीर की वादियों में कांग्रेस के विचारों का झंडा फहराने गए हैं तो यह उनकी फितरत है कि जहां कहीं भी कांग्रेस को सौम्यता के साथ आक्रामक राजनीति के संगम दीपक की जरूरत होती है, वे बिना समय गंवाए मोर्चे पर खड़े दिखाई देते हैं। बात चाहे दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन की हो, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की हो, संसद के भीतर बहस की हो, नागरिक सुविधाओं के लिए, संघर्ष की हो अथवा केंद्र सरकार से बस्तर छत्तीसगढ़ के विकास की मांग हो, हर जगह दीपक की रोशनी दिखाई देती है। दीपक बैज एक व्यस्तता के बाद दूसरे अभियान की व्यस्तता के बीच कोई विश्राम नहीं करते। उन्हें पार्टी काम के बिना आराम नहीं मिलता।हाल की बातों पर निगाह डालें तो अपने संसदीय क्षेत्र में सतत सक्रियता के बीच वे चुनावी मोर्चे पर अपने संसदीय क्षेत्र के बाहर और प्रदेश के बाहर कांग्रेस की ओर से कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। इसके साथ ही लोकसभा में अपने दायित्वों का शानदार निर्वहन के समानांतर लोक जीवन में भागीदारी और पार्टी के अभियान में कदमताल साबित कर रही है कि बस्तर का लाल कश्मीर तक कमाल करने का माद्दा रखता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS