City Media - Page 877 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 877

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में केंद्र शासन द्वारा प्रदान 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि जांच कर रही कमेटी को 3 दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद् में पिछले दो वित्तीय वर्ष में 14 वें एवम 15 वे वित्त निधि में प्राप्त आबंटन राशि में अनिमिता की शिकायत के बाद खर्च किए गए राशि की जांच हेतु पांच अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई थी उक्त अधिकारियों को जांच कर 7 दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया गया था किंतु लंबे समय बीत जाने के बाद भी उक्त अधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी डौंडी द्वारा जांच कमिटी को आदेशित कर उक्त संबंध में तत्काल जांच कर प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित 3 दिवस की भीतर प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया गया ।
यहां पर यह जानना अति आवश्यक है कि नगर पालिका परिषद में केंद्र शासन द्वारा 14 एवं 15 वे वित्त हेतु लाखों रुपए की राशि का आवंटन नगर पालिका परिषद दल्ली राजहर को प्रदान किया गया था किंतु लगातार नगर पालिका परिषद में उक्त राशियों के बंदरबांट एवं वित्तीय अनियमितता को देखते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा उक्त संबंध में लगातार शिकायत की जा रही थी इसके पश्चात अनु विभागीय दंडाधिकारी द्वारा एक जांच कमेटी बनाई जिसमें विनय देवांगन नायब तहसीलदार डौंडी जेपी चंद्राकर अनुभाग अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संतोष पासी उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नितिन ठाकुर अनुभाग अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डौंडी टीआर पिस्दा कोषालय अधिकारी दल्ली राजहरा को सम्मिलित किया गया था

एवं जिनके द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था लंबे समय तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत ना होने पर शिकायतकर्ता संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा अर्धनग्न अवस्था अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी जिसके परिणाम स्वरूप अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा पुनः आदेश जारी कर जांच कमेटी को 3 दिनों के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का स्मरण पत्र जारी किया गया है अब देखना है कि जांच की रिपोर्ट में क्या सामने आता है नगर पालिका में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता को लेकर नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मुखर रहे हैं उनके द्वारा स्पष्ट आरोप लगाया गया है कि कार्यों अधिकारियों की संरक्षण में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उक्त राशियों का बंदरबांट कर रहे हैं उनके आरोप की सत्यता जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात ही हो सकेगी ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छात्रावास सद्भावना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद एवं संसदीय सचिव

0

बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पीएमटी छात्रावास , सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास तथा नेहरू छात्रावास के सद्भावना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं छात्रावासी छात्र छात्राओं को छात्रावास दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की इस छात्रावास से मेरा पुराना संबंध है मैं आज जिस मुकाम पर हूं उसमें इस छात्रावास का भी महत्वपूर्ण योगदान है छात्र जीवन में मैंने इसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई की है

उन्होंने कहा की छात्रावासी जीवन हमें स्वावलंबी बनाने में सहायक होता है अपने घर परिवार से दूर छात्रावास एक घर की तरह हो जाता है । विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने उद्बोधन में कहा की अपने कालेज के दिनों से इस छात्रावास से मेरा संबंध रहा है जब मैं धरमपुरा कालेज का निर्वाचित अध्यक्ष था तब से इस छात्रावास का सहयोग एवं प्यार मुझे हमेशा मिलता रहा है उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की ” सूरज की तरह चमकना है तो सूरज की तरह जलना होगा ” उन्होंने सोहनलाल द्विवेदी जी की प्रशिद्ध कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती का वाचन किया तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वी विजय लक्ष्मी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,एम आई सी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी ,राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, छात्रावासी छात्र संगठन के अध्यक्ष चईत राम ,सोनू कश्यप,गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय,विजय सिंह, कुलदीप सिंह, अनुराग महतो समेत छात्रावासी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान : लखमा

0
  • मेरे परिवार की तरह है जगदलपुर का अधिवक्ता संघ : रेखचंद जैन
  • जिला अधिवक्ता संघ के जनसुविधा केंद्र का किया गया शिलान्यास

जगदलपुर प्रदेश के आबकारी, उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा तथा जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 20 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले जिला अधिवक्ता संघ के जन सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उनके हितों की रक्षा करने का दायित्व हमारी सरकार का है। जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं, पर आज भी यदि हमें कोई काम पड़ता है, तो हम भी अधिवक्ताओं के पास ही जाते हैं। आजादी के आंदोलन से लेकर आजादी के बाद समाज निर्माण में अधिवक्ता समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुविधा केंद्र के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखमा ने समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। मैं खुद एलएलबी, हूं परंतु राजनीति में आने के कारण प्रैक्टिस नहीं कर सका। मेरे परिवार के अनेक सदस्य जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य हैं। उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जैन ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मांग की गई थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ की तारीफ करते हुए कहा कि संघ द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में जिस सक्रियता से कार्य किया जाता है, वह काबिले तारीफ है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेशचंद्र जोशी ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला अधिवक्ता संघ मंत्री कवासी लखमा तथा विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभारी है, जिनके सहयोग से जिला अधिवक्ता संघ को जन सुविधा केंद्र की सौगात मिली है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से फर्नीचर के लिए भी आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया। इस पर लखमा एवं जैन ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संघ के कार्यकारिणी सदस्य अवधेश झा ने किया। इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य राजेश राय, विक्रमसिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, सूर्या पाणी, मानिक राम, दयाराम कश्यप, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, अम्मा जी राव, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जानकीराम सेठिया, वरिष्ठ नेता ओंकार जायसवाल, श्यामू कश्यप, एम वेंकट राव, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बिसाई, उपाध्यक्ष सायमा अशरफ, विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महासचिव ऋषि तिवारी, हेलिना मोजेस, सचिव पीलूराम बघेल, जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेशचंद्र जोशी, उपाध्यक्ष बसंत जोशी, प्रीति वानखेड़े, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, पूर्व अध्यक्ष अरुण ठाकुर, आशुतोष द्विवेदी, संजय विश्वकर्मा, आनंद मोहन मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता वीडी मिश्रा, सतीश जैन, शासकीय अधिवक्ता सुजाता जसवाल, रेखा यादव, अतुल दास , अखिलेश्वर दास, राजेंद्र सिंह झज्ज समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा स्टेट अवार्ड ईआरओ में हुए चयन

0

भानपुरी :- कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,छत्तीसगढ़ शास्त्री चौक पुराना मंत्रालय परिसर रायपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कार अन्तर्गत ई आर ओ पुरस्कार हेतु बस्तर संभाग से अनुविभागीय अधिकारी बस्तर अनुभाग ओमप्रकाश वर्मा का चयन किया गया है बस्तर अनुभाग के लोगो की ओर से शुभकामनायें दी है।

188 बटालियन सीआरपीएफ पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन

0

जगदलपुर – सीआरपीएफ एफ/188 बटालियन पुसपाल घाट, बस्तर (छ0ग0) द्वारा दिनॉक 28/01/2023 को अपने परिचालनिक क्षेत्र अंतगर्त बस्तर के सुदूर वर्ती एवं नक्सल ग्रस्त क्षेत्र, पुसपाल, पालम, महिमा, ककनार, रतेंगा, व तिरथा में सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन . भावेश चौधरी कमाण्डेन्ट 188 बटालियन के निर्देशन में श्री. बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ट–एफ/188 बटालियन एवं अन्य अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानो, ग्रामीणो, अध्यापको तथा स्कूली बच्चो की उपस्थिति में किया गया ।सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा अपने परिचालनिक क्षेत्र में स्थित युवा मितान समिति, प्राथमिक, मिडिल हाई स्कूल के छात्र – छात्राओ व बालक आश्रम के विद्धार्थियो के बीच कैरम बोर्ड, स्कीपिंग रोप फुटबाल, वालीवाल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट किट का वितरण किया गया । खेल कूद की सामग्री प्राप्त कर बच्चो के अंदर खुशी का संचार देखते ही बन रहा था,सीआरपीएफ द्वारा विद्धार्थियो कोइस अवसर पर . बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ट 188 बटालियन ने जीवन में खेल का महत्व समझाया | उन्होने बताया कि बच्चो के सम्पूर्ण विकास में खेलो का महत्वपूर्ण स्थान है खेल से बच्चो के शारीरिक विकास, शारीरिक क्षमता के साथ साथ मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है । साथ ही खेल के माध्यम से बच्चो मे छुपी प्रतिभा भी सामने आती है बच्चो की छुपी प्रतिभा को निखार कर देश दुनिया में नाम रोशन किया जा सकता है । साथ ही उन्होने विद्धार्थियो/बच्चो को अपना भविष्य सवारने हेतु कुछ टिप्स दिये ।उन्होने बताया कि सिविक एक्सन कार्यक्रम से ग्रामीणा व सुरक्षावलो के बीच बेहतर व मधुर संबंधो को बढ़ावा मिल रहा है। देश के विकास व इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ग्रामीणो व सुरक्षावलो के बीच मधुर संबंध होना आवश्यक है ।इस अवसर ग्रामीणों एवं अध्यापको ने सीआरपीएफ के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होने बताया कि सीआरपीएफ द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे स्थानीय नागरिक को लाभ मिल रहा है तथा स्थानीय नागरिक खुश है। साथ ही सरपंच,अध्यापको,ग्रामीणों एवं बच्चो ने सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया ।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज ग्राम पंचायत भिरेण्डा से विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ किया गया

0

बस्तर विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में भारी संख्या में उमड़ रही हैं भीड़। महात्मा गाँधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा संपन्न कराने हेतु कामना की। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम भिरेण्डा को दिया महत्वपूर्ण सौगात दोनों पारा के लिए प्रमुख सड़कों के लिए 100 मीटर की सीसी रोड एवं 180 मीटर की सीसी रोड की घोषणा की हैं ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त कर शुभकामनायें दी ।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से विधानसभा के अंतिम छोर की गाओं में पहुंचकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की मुलभुत सुविधाओं से लोगों को विशेष रुप से अवगत कराया बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के कार्यशैली से खुश होकर आज़ ग्राम भिरेण्डा में भाजपा के सतरह वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के कार्यशैली प्रभावित होकर विधायक के समक्ष कांग्रेस पार्टी की रीती नीति विचार की दामन थाम लिया बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के माध्यम से आज़ 20 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से मिलकर उनकी जनसमस्याओं से अवगत होकर तत्काल निराकरण करते हुए लोगों को राहत दें रहे हैं । जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, गणेश बघेल, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,कपूर बेसरा, मानसिंह क़वासी,दुर्जन कश्यप, मिठू राम, दिनेश सिंह, बद्रीनाथ जोशी, सोनाधर, बैशाखु, पूरन भारती, प्रतिमा भारती, मंगल कश्यप, मनुराम,रुपनाथ लखेश्वर,बुदरू बघेल,पूरन कश्यप, विजय चंद्राकर, राजेश कुमार, बासुदेव, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाने निकल पड़े सांसद बैज

0
  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने श्रीनगर रवाना हुए बस्तर सांसद
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूत बनकर यात्रा में शामिल होंगे दीपक बैज

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज कांग्रेस संगठन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए जाने वाले हर टास्क को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। वे स्वतः भी पार्टी संगठन की हर गतिविधि में भागीदारी देने तत्पर रहते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विभिन्न चरणों में बैज भाग ले चुके हैं। अब वे भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी हिस्सा बनने के लिए श्रीनगर रवाना हो चुके हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज शनिवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से श्रीनगर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए श्रीनगर निकल पड़े। ज्ञात हो की भारत जोड़ो पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। इससे पूर्व सांसद श्री बैज राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत में कन्याकुमारी व चंडीगढ़ में शामिल हो चुके हैं। अब वे यात्रा के अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने निकल पड़े हैं। उनके साथ लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप भी श्रीनगर रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज पार्टी संगठन से जुड़े हर कार्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हैं। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में बैज ने पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भी इस उप चुनाव में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। यही नहीं बैज प्रदेश की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी सतत काम करते रहते हैं। बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा प्रस्तावित हो और सांसद बैज हाथ पे हाथ धरे घर पर बैठे रहें, ऐसा कतई मुमकिन नहीं है। बैज मुख्यमंत्री के हर बस्तर दौरे को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाते हैं। बीते 25 जनवरी को हुए मुख्यमंत्री के जगदलपुर और बकावंड ब्लॉक के ग्राम गिरोला में हुए प्रवास को भी ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में सांसद बैज ने जो सक्रियता दिखाई थी, वह किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्र सम्मेलन को यादगार बना दिया। इसमें लगभग दो हजार विद्यार्थी जुटे थे। मुख्यमंत्री बघेल भी विद्यार्थियों के उत्साह को देख आल्हादित हो उठे थे। छात्र सम्मेलन की तैयारी में सांसद बैज पखवाड़े भर पहले से ही जुट गए थे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया था। बैज ने स्वयं छात्रावास में रहकर पढ़ाई की है। उस दौर में वे छात्रसंघ थे और तब बीस साल पहले भी उन्होंने ऐसा ही छात्र सम्मेलन आयोजित कराया था। दो दशक बाद श्री बैज के नेतृत्व में पुनः हुआ छात्र सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा।

संसद में भी गूंजती है बैज की दहाड़

लोकसभा में भी बस्तर के यंग टाइगर सांसद दीपक बैज की दहाड़ अक्सर सुनाई देती है। सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में कटौती के विरोध में और महारा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज दमदारी के साथ आवाज उठा चुके हैं। जगदलपुर ऐरोड्रम से फ्लाईट की संख्या बढ़ाने के लिए बैज का संघर्ष सदैव याद रहेगा। जगदलपुर – रायपुर नेशनल हाईवे के जगदलपुर से धमतरी तक के हिस्से को फोरलेन में तब्दील कराने के साथ ही कोंडागांव नारायणपुर सड़क तथा कुछ अन्य अंदरूनी सड़कों के उन्नयन की स्वीकृति सांसद श्री बैज की कोशिशों के दम पर ही मिली है। नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का सांसद बैज संसद में यह कहते हुए पुरजोर कर चुके हैं कि इस तरह के उपक्रमों के निजीकरण से आरक्षण की व्यवस्था बेमानी है। निजी क्षेत्र में अजा अजजा वर्ग के बेरोजगारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। बैज ने सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण से प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने पर आमादा है।

ऐतिहासिक दलपत सागर के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण

0

नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर श्रीमती सफीरा साहू व आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व आज महापौर व आयुक्त ने दलपत सागर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की साफ-सफाई ,विद्युत व्यवस्था के साथ विशेष साज-सज्जा करने के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है । साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर दलपत सागर में स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने के लिए विशेष वोट नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाया जाता है जिसके लिए भी महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है । महापौर ने बताया दलपत सागर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था रहती है ,जिसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को सभी तैयारियां महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व करने का निर्देश दिया गया । इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह ,व सुरेश सिंह तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर व शहीद वीर गुंडाधुर प्रतिमा पर माल्यार्पण

0

शहीद वीर गुंडाधुर और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी का मूर्ति अनावरण बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। ग्राम प्रमुखों एवं स्कूली बच्चों द्वारा पाहुरबेल मेन चौक में भव्य स्वागत किया गया । भूमकाल विद्रोह के जननायक बस्तर माटीपुत्र वीर शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर उनके प्रतिमा की अनावरण किया । बस्तर विधायक ने कहा की गुंडाधुर का जन्म नेतनार, बस्तर (छत्तीसगढ़) के एक छोटे गाँव में हुआ था गाँव में पले-बढ़े गुंडाधुर ने अंग्रेजों को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने कुछ समय के लिए गुफाओं में छिपना पड़ा।

अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाला यह क्रांतिकारी आज भी बस्तर के लोगों के बीच जीवित है । देश के लिए अपनाा सब-कुछ न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने आजादी के समर में अपना एक अलग योगदान दिया है, जिन्हें इतिहास कभी भुला नहीं सकता. ऐसे ही एक वीर क्रातिकारी का नाम है शहीद गुंडाधुर ।संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की जीवनी की एक महत्वपूर्ण बातें बताई बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने डॉ. भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा एवं “आधुनिक मनु” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का भारतीय जनमानस के जीवन पर गहरा प्रभाव है भारत जैसे विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण करने एवं देश में दलित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यो के कारण बाबा साहेब अम्बेडकर का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है वास्तव में भारतीय समाज में दलित वर्ग के उत्थान के लिए जनजागृति लाने में आधुनिक समय में जितना अधिक कार्य डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा किया गया है इसका उदाहरण अन्यत्र देखने को नहीं मिलता।

डॉ. मंडावी पर पद के दुरूपयोग समेत लगे कई गंभीर आरोप

0
  • दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ के पद पर किया गया है डॉ. पीएल मंडावी का नियम विरुद्ध संलग्नीकरण
  • आयुर्वेदिक चिकित्सक पत्नी को पद न रहते हुए भी दे दी नियुक्ति

जगदलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल मंडावी पर पद का दुरूपयोग करने, अपनी पत्नी व बहन को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने, जीवन दीप समिति के फंड का बेजा इस्तेमाल करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। डॉ. मंडावी के संलग्नीकरण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।डॉ. मंडावी का संलग्नीकरण नियम विरुद्ध किया गया है। डॉ. मंडावी बीस साल से दरभा में संलग्न हैं। उनकी मूल पदस्थापना कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े राजपुर में है। बताया गया है कि डॉ. मंडावी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से सांठगांठ कर अपना संलग्नीकरण बीएमओ के पद पर दरभा में करवा लिया है। राज्य शासन ने 26 मार्च 1914 को आदेश जारी कर कलेक्टर या शासन की अनुमति के बिना किसी भी तरह के संलग्नीकरण को अवैधानिक करार दिया है। शासन ने कहा है कि सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना संलग्नीकृत डॉक्टर और संलग्नीकरण करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डॉ. मंडावी के नियम विरुद्ध संलग्नीकरण के खिलाफ संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर से दो बार की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डॉ. मंडावी पर एक गंभीर आरोप यह भी है कि उन्होंने अपनी आयुर्वेदिक चिकित्सक पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौतनार में डॉक्टरों के दो स्वीकृत पदों पर पहले से डॉक्टर नियुक्त रहने के बावजूद नियुक्ति दिला दी है। वहीं अपनी बहन को उप स्वास्थ्य केंद्र मंगनार में एएनएम के पद पर संविदा नियुक्ति दिलाई है। जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र डिलमिली और छिंदबहार में एएनएम के पद रिक्त थे।

शासकीय धन – साधन का जमकर दुरूपयोग

डॉ. पीएल मंडावी पर शासकीय राशि और संसाधनों का जमकर दुरूपयोग करने का भी आरोप है। बताया गया है कि जीवनदीप समितियों की सामान्य सभा व कार्यकारिणी की बैठक के बगैर निर्माण कार्यों, दवाई एवं उपकरणों की खरीदी के नाम पर लाखों रु. आहरित किए गए हैं। स्मार्ट कार्ड योजना के तहत शासकीय राशि का भुगतान स्टॉफ नर्स को न कर अपने करीबी एएनएम को करने के आरोप से भी डॉ. मंडावी घिरे हुए हैं। दरभा में शासकीय क्वार्टर रहते हुए भी डॉ. मंडावी दरभा मुख्यालय में निवास न कर शासकीय वाहन का दुरूपयोग करते हुए जगदलपुर से आना जाना करते हैं। वे नियमित रूप से दरभा के स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं रहते। डॉ. मंडावी हमेशा देर से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं और जल्दी लौट जाते हैं। इन तमाम अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर द्वारा डॉ. मंडावी को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उनका ढर्रा नहीं बदला है।

MOST POPULAR

HOT NEWS