City Media - Page 862 of 1873 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 862

शरीर से खेलता रहा, आयोग में मामला आते ही करनी पड़ी शादी

0
  • बच्ची के जनम के बाद भी युवती से विवाह नहीं कर रहा था युवक
  • महिला आयोग ने किया सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर जिलों के 27 प्रकरणों का निराकरण

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य नीता विश्वकर्मा एवं बालो बघेल की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों के 57 प्रकरणों की सुनवाई की गई। अध्यक्ष डॉ. नायक ने अपने कार्यकाल की 162 वीं सुनवाई की। इसमें सूरजपुर से 16, सरगुजा से 26 और बलरामपुर के 15 प्रकरण रखे गए थे। 57 प्रकरणों में 27 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए सुनवाई की तिथि तय की जाएगी। पहले प्रकरण में आनवेदक आवेदिका का शारीरिक शोषण करता रहा। आवेदिका ने एक बच्ची को जन्म दिया, तब भी वह शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था। आवेदिका के महिला आयोग में शिकायत करते ही अनावेदक ने आवेदिका से विवाह कर लिया। एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षो की उपस्थित में आवेदिका ने अनावेदक नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान आवेदिका ने बताया है प्रकरण अन्य अदालत में लंबित है। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम अम्बिकापुर के पास प्रकरण चल रहा है। अनावेदक ने भी इसे स्वीकार किया। न्यायिक प्रकरण जारी है इसलिए उसी प्रकरण की दुबारा सुनवाई नहीं किया जाएगी। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि पहले नोटरी के पास शादी की थी, लेकिन अनवेदक उसे साथ मे नही रख रहा था। आयोग में प्रकरण लगने के बाद आवेदिका और अनावेदक के परिवार वालों ने शादी 25 जनवरी को विधि विधान से करा दी और अब दोनों एक साथ रह रहे हैं। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध करते हुए प्रकरण को जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान सरगुजा की निगरानी में रखा गया। एक अन्य प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ महिला उप निरीक्षक ने जानकारी दी कि आवेदिकाएं देवरानी-जेठानी हैं और आएदिन लड़ाई झगड़ा करती रहती हैं। बार-बार धारा 151 और अन्य धाराओं में कार्यवाही की जाती है दोनो पक्षों पर आएदिन आपराधिक प्रकरण दर्ज होते रहते हैं। यह प्रकरण आयोग में सुने जाने योग्य न होने के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में अनावेदक वर्तमान जेल अधीक्षक के प्रभार में 3 माह से है। उनका वास्तविक पद डिप्टी कलेक्टर का है। उनके द्वारा आवेदिका के बेटे के इलाज से संबंधित समस्त दस्तावेज और जवाब प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकरण को अध्यन पश्चात रायपुर में निराकृत करने का फैसला लिया गया। इसकी सूचना आवेदिका को भेजी जाएगी।सुनवाई के दौरान आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा एवं सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

नाबालिग छात्रा का शव पेड़ में लटकते मिला

0

दल्लीराजहरा:– डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे और आमडूला के बीच जंगल के पेड़ पर नाबालिग स्कूल छात्रा का शव लटका मिला प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा 31 जनवरी से घर से स्कूल जाने निकली थी उसके बाद वापस घर नही लौटी परिजनों द्वारा सभी रिश्तेदार एवम परिचित लोगों के द्वारा पतासाजी करवाने पर भी पता लगने पर 6 फरवरी को उनके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल दोपहर आसपास बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डोंडी थाना को दी।थाना प्रभारी कैलाश मराई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच कराकर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज शव को उनके परिजनों को सौप दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मोर आवास, मोर अधिकार के लिए घेरा विधायक कार्यालय

0
  • भाजपाइयों ने वंचित हितग्राहियों के साथ मिलकर किया आंदोलन

जगदलपुर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बस्तर के गरीबों को आवास के अधिकार से वंचित किए जाने और इस षड्यंत्र में यहां के सांसद दीपक बैज एवं विधायक रेखचंद जैन और महापौर सफीरा साहू के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के लोगों ने विधायक कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपाई और मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड समेत अन्य वार्डों के नागरिकों ने इस आंदोलन में भाग लिया। संजय पाण्डेय ने इस दौरान आरोप लगाया कि गरीबों को आवास से वंचित करने के षड्यंत्र में यहाँ के जनप्रतिनिधि दीपक बैज रेखचंद जैन और सफीरा साहू भी शामिल हैं। आंदोलन में पीड़ित हितग्राही भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसी तारतम्य में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद संजय पांडेय के नेतृत्व में वार्ड से पीड़ित हितग्राही भी रैली की शक्ल में पर भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय को घेरने के आंदोलन में भाग लिया।

विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड में भूपेश सरकार से अपने हक़ को मांगने के लिए जिन 400 लोगों से फार्म भरवाए गए थे उन्होंने भी हिस्सा लिया। मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड के भी दर्जनों हितग्राही भी पहुंचे थे।इस अवसर पर अपने वार्ड से काफ़ी संख्या मे पीड़ितों को लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों का आवास छीनकर महापाप किया है और इस महापाप में इस क्षेत्र के सांसद दीपक बैज विधायक रेखचंद जैन और महापौर सफिरा साहू भी उतनी ही दोषी हैं। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की है, लेकिन केंद्र की आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिलने पाए इसके लिए ये लोग प्रयासरत हैं। यह कृत्य निंदनीय है।इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने आज विधायक कार्यालय का घेराव किया जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित लोगों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।आंदोलन में मुख्य रूप से अंबिका पात्रो, रजनी नाग, प्रिया यादव, शकुंतला कश्यप, भागवती बघेल, उषा मंडल, पद्मा नाग, कला बाई, सुखमती उइके, सुप्रियो मुखर्जी, मुरलीधर झा, रामूराव, किशोर कोर्राम आदि ने भाग लिया।

सेल कर्मियों के लंबित मुद्दे एवं ठेका मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी पर सीटू ने किया धरना प्रदर्शन

0

सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने तथा ठेका श्रमिकों की वेतन बृद्धि की मांग को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज दल्ली राजहरा में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में खदान के नियमित एवं ठेका श्रमिकों ने माइंस कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि NJCS की वर्षों से चली आ रही परिपाटी को तोड़कर बहुमत के आधार पर वेज रिवीजन, डासा एवं बोनस का MOU किया गया ,जिसके कारण कर्मचारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं ठेका श्रमिकों को वेतन बढ़ोतरी के नाम पर फुटी कौड़ी भी अब तक नही दिया है। जबकि पिछले NJCS मीटिंग में प्रबंधन ने तीन माह के अंदर सभी लंबित मुद्दे हल करने का वादा किया था , लेकिन आज आठ माह बीत जाने पर भी प्रबंधन ने मीटिंग तक नहीं बुलाई है। प्रबंधन की इसी वादाखिलाफी और नकारात्मक रवैया के खिलाफ सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों के आक्रोश का नेतृत्व करते हुए आज स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू)के आव्हान पर पूरे सेल में यह चेतावनी धरना प्रदर्शन जारी है। इसी परिपेक्ष में आज दल्ली राजहरा माइंस मे धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन को आगाह किया जा रहा है कि जल्द से जल्द नियमित कर्मचारियों के लंबित मुद्दों एवं ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी के मामले को सुलझा लिया जाए, वरना स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इस दौरान यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेल प्रबंधन का रवैया बेहद भेदभाव पूर्ण है जहां अधिकारियों को लुटाने के लिए प्रबंधन के पास भरपूर खजाना है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को देने के नाम पर सिर्फ घाटा ही घाटा है। प्रबंधन का यह भेदभाव पूर्ण रवैया अब कर्मचारियों को नागवार गुजरने लगा है। इसलिए सेल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। नियमित कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ठेका मजदूरों का उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद उनकी वेतन वृद्धि पर प्रबंधन द्वारा लेटलतीफी करना, यह दर्शाता है कि प्रबंधन को ठेका मजदूरों की तनिक भी चिंता नहीं है। प्रबंधन की इस भेदभावपूर्ण नीति को समझते हुए हाल ही में बोकारो स्टील प्लांट में सीटू के नेतृत्व में 12 फरवरी को ठेका मजदूरों का विशाल कन्वेंशन आयोजित किया गया था,

इस कन्वेंशन में आर पार की लड़ाई की रणनीति तय की गई है जिसके तहत आज संघर्ष के प्रथम चरण की शुरुआत कर दी गई है यदि जल्द ही ठेका मजदूरों के वेतन सहित नियमित कर्मचारियों के लंबित मामलों पर प्रबंधन ने सकारात्मक हल नहीं निकाला तो आगे समूचे सेल में हड़ताल जैसी कार्रवाई से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।प्रदर्शन के पश्चात सेल चेयरमेन के नाम मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें तत्काल मीटिंग बुलाकर तमाम लंबित मुद्दों को हल करने की मांग किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मंत्री की निष्क्रीयता अब जनता के सामने : विक्रम धुर्वे

0
  • बच्चे स्कूल की पढ़ाई छोड़, लड़ रहे सड़क की लड़ाई:– विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कहा कि छ.ग शासन में मंत्री व डौण्डी लोहारा की विधायिका अपने ही विधानसभा क्षेत्र (डौंडीलोहार) में शिक्षा का सुधार नही कर पा रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हर जगह स्वामी आत्मानंद स्कूल की तारीफ करते नही थक रहे है,जो प्रदेश की मंत्री होते अपने ब्लॉक में शिक्षा के स्तर को सुधारने में कामयाब नही हो पायी उनसे विकास के नाम पर एक ईंट भी लगाने की उम्मीद रखना गलत होगा।विक्रम धुर्वे ने कहा कि डौंडीलोहारा में ग्राम खैरकट्टा पुनारकसा,अर्जुनी के छात्र-छात्राओ व ग्रामीणो ने दो शिक्षको की माँग को लेकर स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

एक माह बाद परीक्षा है,और कोर्स पिछड़ा हुआ है।इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को है,इसके बावजूद कोई ध्यान नही दे रहा है,ये सब क्षेत्र की विधायिका के निष्क्रयता के कारण हो रहा है।छ.ग. शासन मे 9 साल से विधायक व सवा 4 साल से अधिक मंत्री पद पर पदस्थ होने के बाद भी डौंडी लौहारा विधानसभा क्षेत्र अब तक विकास के लिए तरस रही हैं।आप 9 साल के कार्यकाल में हमारे विधानसभा को 10 साल और पीछे लेकर चली गयी है।आपके और आपकी सरकार के दावे तो प्रथम दिन से झूठे है।आपकी सरकार ने गरीबो का घर छीना,उनसे पीने का पानी छीना,स्वास्थ्य सुविधा छीनी आने वाले 2023 चुनाव में ये जनता आपका और आपके मुख्यमंत्री जी की कुर्सी छीनकर अपना बदला लेंगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0
  • लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का लिया जायजा
  • दलपत सागर के किनारे सड़क चैड़ीकरण कार्य को मार्च तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को जगदलपुर शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल बाजार शॉपिंग कांप्लेक्स, दलपत सागर के किनारे सड़क चौड़ीकरण, धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेल अधोसंरचनाओं के विकास, धरमपुरा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में विकास कार्य, विश्वविद्यालय के लिए निर्मित छात्रावास, इतवारी बाजार मल्टीलेवल पार्किंग सहित परपा और पंडरीपानी में निर्माणाधीन अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर कुमार ने शॉपिंग कांपलेक्स के प्रथम तल को अप्रैल माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। दलपत सागर के किनारे सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों को बचाते हुए अधिकतम चौड़ीकरण करने तथा मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने इस कार्य को मार्च माह तक समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इतवारी बाजार में स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य में धीमी गति के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी आरएन सिन्हा, राजीव बत्रा, खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, विद्युत यांत्रिकी की अनुविभागीय अधिकारी वीणा वासनिकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक कार्यालय जाने वाले रास्ते को सील किया पुलिस ने

0
  • भाजपा ने दे रखी है एमएलए दफ्तर के घेराव की चेतावनी पुलिस

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला ने जगदलपुर विधायक कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। पुलिस ने भाजपा के घेराव के मद्देनजर विधायक कार्यालय जाने वाले मार्ग को सील कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत प्रदेश भर मे कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के आवसों व दफ्तरों का घेराव करने का कार्यक्रम घोषित किया है। भाजपा के इस कदम को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड मे है। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू सुबह से व्यवस्था देखने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी गेंदले के पहुंचे थे। पुलिस ने रास्ते की बैरिकेटिंग कर दी है। इस कारण पैलेस रोड बंद है।

दल्ली राजहरा के चिखलाकसा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एक अन्य घायल

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा चिखला कसा ब्लूस्टार पेट्रोल पंप के पास पिकअप एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में एक की मौत एवं एक गंभीर रूप से घायल उपचार के लिए नजदीक के ज्योति अस्पताल में ले जाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल कलर की पिकअप क्रमांक सीजी 07 बी आर 8369 झलमाला से गन्ना भरकर दल्ली राजहरा छोड़ने आ रही थी मोटरसाइकिल सवार दल्ली राजहरा से लोहारा की ओर जा रहे थे मोटरसाइकिल का क्रमांक सीजी 08 ए वी 3801 लाल कलर की है घटना लगभग दोपहर 1:30 से 2:00 के बीच की बताई जा रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लोहारा क्षेत्र के नजदीक रायपूरा के बताए जा रहे हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकी है मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना का मुआयना कर रही है।

दुखद घटना : आयरन से भरी ट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत

0

बालोद – गुण्डरदेही थाना क्षेत्र ग्राम खप्पपरवाडा के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार बालोद के रहने वाले सलूजा परिवार के सदस्य रायपुर से बालोद अपने घर आ रहे थे इस बीच रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कच्चे माइंस से आयरन और भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने गुण्डरदेही था के गांव खप्परवाड़ा के पास कार को टक्कर मार दी इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. और कार सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है की मृतक बालोद निवासी सतिंदर पाल सिंह (राजा) सलूजा की पत्नी सिमरन सलूजा और उनके पुत्र राजवीर सलूजा तथा उनके कार चालक जुंगेरा रानीतराई निवासी अशोक तथा राहुल ट्रैवल कंपनी के कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्य से रायपुर गए लेकिन रायपुर में गाड़ी दुर्घटना में खराब हो जाने के कारण अपनी कार शोरूम में छोड़कर रायपुर से राहुल ट्रैवल कंपनी की कार किराए में लेकर वापस आ रहे थे और वापसी में गुंडरदेही के खप्पर वाला के पास में दुर्घटना घटी घटना का कारण अज्ञात है ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दुखद घटना की सूचना बालोद शहर में मिलने से शोक का वातावरण निर्मित हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे यंत्रों को किया आग के हवाले

0

आलदंड के जंगलों में मुठभेड़, 5 नक्सलियों के घायल होने की खबर

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित परतापुर थाना अंतर्गत परतापुर से कोयलीबेड़ा मार्ग पर कटगांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे भारी मशीनी उपकरणों में नक्सलियों ने आगजनी कर दी। शनिवार शाम करीब पांच बजे नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी व एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। कोयलीबेड़ा मार्ग पर गत्ताकाल से मेंडी तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नक्सलियों ने आलदंड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में जवानों के घायल होने का दावा करते हुए पुलिस पर झूठी वाहवाही के लिए नक्सलियों के घायल होने की भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि मुठभेड़ के बाद आलदंड के किसान जगन के यहां खेती कार्य करने गए दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर मारपीट की और यह झूठी खबर फैलाई गई कि दोनों नाबालिगों को नक्सली अपने साथ ले गए थे। नक्सलियों ने दोनों नाबालिगों की निशर्त रिहाई की मांग की है। *बॉक्स**आलदंड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़* नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटेबेटिया के आलदंड के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। गश्त पर निकले जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा ने की है। मुठभेड़ बाद इलाके से दो नाबालिगों को पुलिस ने नक्सलियों के चंगुल से रिहा कराया था।

MOST POPULAR

HOT NEWS