City Media - Page 1717 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1717

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने डीएफओ की पाटेश्वर धाम पर कार्यवाही को वर्तमान में धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाला बताया

0

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के वन्य क्षेत्रस्थान में स्थित जामडी पाटेश्वर संस्थान के द्वारा किये गए वन भूमि पर मन्दिर निर्माण स्थल व अन्य विकास कार्यो को हटाने व इसके लिए जामडी पाटेश्वर धाम के संचालक संत रामबालकदास को नोटिस देने की कार्यवाही ने हाल ही में बालोद जिला में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जिले की डीएफओ सतोविसा समाजदर की एक विभागीय कार्यवाही ने जिले के राजनीतिक नेताओ सहित आमजन के बीच माहौल को गर्मा दिया है। बालोद डीएफओ ने प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यो के हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले लोगो का ध्यान अपनी कार्यवाही से खींचा है। व यह कार्यवाही अब खबरो में धीरे धीरे स्थान बनाने लगा है। वही इससे जुड़े आलानेताओ की भी प्रतिक्रिया आ रहा है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने

डीएफओ की इस कार्यवाही को वर्तमान में धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाला बताया व कहा कि वर्षो से बने हुए मन्दिर व संतो के रहवास स्थल पर लाखों लोगों की आस्था है। व देवी देवताओं की प्रतिमा विराजमान है। आज संस्थान को अवैध बताकर नोटिश जारी किया जाना सही नही है। जबकि प्रदेश शासन के कई प्रमुख विभाग के द्वारा वहां पर्यटन को बढ़ावा देने व धार्मिक आस्था के केंद्र बने जामडी पाटेश्वर को विकसित करने लाखो रुपये के कार्य भी संपादित किये है। फिर आज नोटिश देना उसको अवैध बताना बेहद निंदनीय है। इस सम्बंध में दिशा की बैठक में जिला कलेक्टर व डीएफओ से बात कर इसका हल निकाला जाएगा और बात नही बनी तो प्रदेश के बड़े विभागीय अधिकारियों से बात किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई पूर्व मंत्री व कई आला नेताओ की आस्था का केंद्र है। यह जामडी पाटेश्वर धाम इसमें लाखो की संख्या में धर्मप्रेमी भक्त इस संस्थान से जुड़े हुए है। यहां प्रतिवर्ष बड़े बड़े धार्मिक आयोजन भी सम्पन्न होते है। जिसमे देश के कई बड़े साधु संत व धर्माचार्य ,शंकराचार्य का आगमन होते रहता है। आरएसएस के मुख्य सरसंघ चालक मोहन भागवत का भी आगमन इस संस्थान में हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

भारत वर्ष के अदुतीय पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण भी विगत कई वर्षों से यहां जारी है। जिसका निचला तल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वही दूसरे ऊपरी तल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे भी हजारों लोगों का आर्थदान लगा हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

वर्षो से बने मन्दिर व आज की स्थिति में बड़े पैमाने पर संस्थान के द्वारा संचालित सीता रसोई,विद्यालय,गौपालन केंद्र इस वन्य क्षेत्र में स्थित परिसर में बने हुए व लगातार वहां धार्मिक आयोजन किये जाते है।मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, उड़ीसा,उत्तरप्रदेश जैसे राज्यो में भी इस संस्थान से जुड़े सदस्य शामिल है। जो समय समय पर यहां आते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

वन संरक्षित क्षेत्र में बने सभी निर्माण को वन विभाग ने अवैध बताते हुए 4 हेक्टेयर भूमि को खाली करने धारा 80 (क) के तहत नोटिश जारी किया है। इस सम्बंध में जानकारी अनुसार सितम्बर में संस्थान को पहला नोटिस जारी किया गया था वही अभी 7 नवम्बर को दूसरा नोटिस दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बहरहाल बालोद डीएफओ सतोवीसा समाजदार की एक विभागीय कार्यवाही से आने वाले समय मे यह जामडी पाटेश्वर संस्थान का मामला आगे भी नई दिशा तय करेगा जिसमे लोगो की निगाह बनी रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा में पिछले तीन दिन और आज कितने कोरोना संक्रमित मिले ! जाने

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज और पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमितों की क्या स्थिति रही –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

14-November-2020

जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 07  से 02, वार्ड क्र 08  से 03, वार्ड क्र 12 से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 26  से 01 और अन्य वार्ड से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

इस प्रकार एंटीजन से 01, ट्रू नॉट से 01  और RTPCR से 09  की रिपोर्ट के आधार पर 14 नवम्बर को  कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

15-November-2020

वार्ड क्र 08  से 02 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार RTPCR से 02  की रिपोर्ट के आधार पर 15 नवम्बर को  कुल 02 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

16-November-2020

वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 03  से 03, वार्ड क्र 18  से 01, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 और डॉ गुहा अस्पताल से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

इस प्रकार एंटीजन से 05 और RTPCR से 03  की रिपोर्ट के आधार पर 16  नवम्बर को  कुल 08  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

Today 17-November-2020

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

वार्ड क्र 02  से 03 की पुष्टि हुई है | इस प्रकार एंटीजन से 03  की रिपोर्ट के आधार पर आज 17  नवम्बर को  कुल 03  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

छठ पूजा पर जिला कलेक्टर द्वारा जारी दिशानिर्देश

0

जगदलपुर – नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा छठ पूजा के आयोजन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किये है –

नवगठित पांच लैम्पस धरतीपुत्रों को संसदीय सचिव ने किया लोकार्पित, सहाकारिता के मुल्य उद्देश्य को पूरा कर रही कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार, लैम्पसों के पुर्नगठन से किसानों की पैठ बढ़ेगी

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सहकारिता को मजबूत करने के लिए व किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने लैंम्पसों का पुर्नगठन किया जा रहा है । इसी कड़ी में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर दरभा जनपद के चिंगपाल, जगदलपुर के जमावाड़ा, पुसपाल, बाबू सेमरा व पल्ली लैम्पस किसानों को लोकार्पित किया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार द्वारा सहकारिता को और अधिक मजबूत करने बड़े- बड़े लैम्पसों को पुर्नगठित कर छोटे-छोटे लैम्पस बनाए जा रहे हैं जिससे किसान संगठित हो और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। सहकारिता के मूल उद्देश्य को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने यह सौगात दी।

किसानों के प्रति भाजपानीत मोदी सरकार की नियत में खोट

*संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने लैम्पस अधिकारियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देकर चिंगपाल, जमावाड़ा, पुसपाल, बाबू सेमरा व पल्ली की जनता के साथ किसानों को बड़ी सौगात दी। नवगठित लैम्पस के उद्घाटन समारोह में तत्कालीन भाजपा

सरकार व वर्तमान भाजपानीत मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कृषि कानून 2020 के माध्यम से किसानों के हक का हनन किया जा रहा है जिसके कारण किसान आहत हैं और इसके कारण किसान दु: खी भी है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छलावा किया जबकि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी घोषणानुसार कृषि ॠण माफ कर दिया वहीं 2500 रुपए में धान खरीदी कर रही है जिसमें भी भाजपानीत मोदी सरकार द्वारा अंडगेबाजी कर रहें हैं जिसके बावजूद संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ के अनुरूप किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही। किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। लैम्पसों के लोकार्पण अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपनी बातों को रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जमकर तारीफ की और इस दौरान भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह रहे मौजूद

इस दौरान संयुक्त संचालक बृंझ , जिला सहकारी बैंक के अधिकारी अवधेश जोशी, सहकारिता निरीक्षक रविभूषण राव, एआईसीसी सदस्य शामू कश्यप, महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, वरिष्ठ कांग्रेसी महादेव नाग,जनपद सदस्य तुलाराम नाग, धनसिंह बघेल, संतोषी सेठिया, इंदिरा राव सरपंच गण महेश्वरी, मनधर, सरिता ब्लाक लैखन बघेल, पदम नाग, पूरन भारद्वाज, अध्यक्ष नीलू राम बघेल,जोन अध्यक्ष सुनील दास, कमल सेठिया, खगपति सेठिया,मनोहर सेठिया, हेमधर सेठिया, रामेश्वर बिसाई, कमलसाय, राजेंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मीनाथ भारद्वाज, अप्पा राव, वेंकट राव, मानसिंह ठाकुर ,सोनू राम, बोनोराम, चंद्रभान सिंह, सूर्यनारायण राव, राजेश ,गोंचुराम , माहरु राम, विष्णु पानीग्राही, भोजराज नाग ,किशोर जोशी, सीयाराम नाग, राजू राव सहित अन्य उपस्थित थे।

माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ

0

गुरूर –माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में इस कोरोना महामारी के बीच सभी कक्षाओं का ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम ने बताया कि ऑनलाईन कक्षाएं कोविड़-19 के चलते संक्रमण से बचाव हेतु शासन के निर्देशानुसार छात्रहित में कक्षाएं चालू की जा रही है। मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु स्नातक स्तर पर बी.ए. एवं बी.एससी. के कक्षाओं के छात्र-छात्राओं हेतु ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय के समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। समय सारणी महाविद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा एवं छात्र-छात्राओं के वाट्सप ग्रुप में भी समय सारणी प्रदान कर दी गयी है। जिसका अवलोकन कर छात्र-छात्राएं ऑनलाईन क्लास का लाभ ले सकते है। साथ ही साथ बी.ए. एवं बी.एससी. के नियमित छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2020-21 की ऑनलाईन की हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा ली जा रही है। जो छात्र-छात्राएं अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन नही कर पाये है वे जल्द से जल्द ऑनलाईन कर अनिवार्य दस्तावेजो के साथ हार्डकॉपी महाविद्यालय के कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम द्वारा दी गई।

Breaking दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर दो बाइक में जबरदस्त भिडंत | दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर

0

दल्लीराजहरा-डौंडी मार्ग पर दो बाइक की आपस में टकराने से घायल हो गए और सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से बेहोश होकर पड़े रहे जहाँ पर स्थानीय लोगों के द्वारा संजीवनी 108 को कॉल कर शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स द्वारा प्राथमिक उपचार के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

उपरांत स्थिति असामान्य देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां भी सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से घायलों को किसी बड़े अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी ब्लाक के ग्राम छिंदगांव मुन्नालाल पिता घासु राम धुर्वे उम्र 45 वर्ष अपनी पल्सर बाइक सीजी 08 जेड 2470 में दल्लीराजहरा से अपने गाँव लौट रहा था और दूसरी ओर ग्राम सहगांव निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र पिता यशवंत देवांगन डौंडी से अपने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

गाँव लौट रहा था तभी मुख्य मार्ग में दोनों बाइक की आपस में टकरा गई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पल्सर बाइक का सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों बाइक चालक के सिर पर चोट लगने की वजह से बेहोश होकर वहीँ गिर पड़े और उन्हें 108 के द्वारा अस्पताल ले जाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

वृक्षारोपण कर मनाया प्रताप सिंह ने जन्मदिन ,पर्यावरण बचाने का दिया संदेश।।

0

बालोद–राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के स्वयंसेवक प्रताप सिंह साहू ने बहुत ही साधारण रूप से जन्मदिन मनाते हुए जन-जन को पर्यावरण जागरण का संदेश दिया ,उन्होंने कहा मानव जीवन में वृक्षारोपण का बड़ा महत्व है ,आज के समय में जल स्तर लगातार घटते जा रहा है जिसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है , इसलिए पर्यावरण एवं घटते जलस्तर को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस प्राणी जगत में वृक्ष का बड़ा महत्व है ,हमें वृक्षों की रक्षा एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करना चाहिए ।वृक्षारोपण कर वह अपने जन्म दिवस मनाया एवं शुभ संदेश देने वाले समस्त जनों का आभार व्यक्त किया ।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आज से बस्तर क्षेत्र के दौरे पर

0

बस्तर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा

भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत मंगलवार से बस्तर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को जगदलपुर पहुंचकर दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक करेंगे, वही स्थानीय स्तर के कई मुद्दों पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। 18 नवंबर को प्रदेश अध्यक्षा दंतेवाड़ा में महिला मोर्चा की जिला इकाई से बैठक कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उसके बाद 19 नवंबर को बीजापुर और 20 नवंबर को सुकमा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत लगातार प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा कर रही हैं। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे के बाद अब उनका बस्तर क्षेत्र का प्रवास हो रहा है। बस्तर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर भविष्य की नीतियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं प्रदेश के अलग-अलग संभागों का दौरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा भी करेंगी। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विभा अवस्थी ने दी है। मीडिया प्रभारी विभा अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर संभाग के दौरे पर जा रही प्रदेश अध्यक्षा अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी वही उनके साथ पर्याप्त समय बिताएंगे, जिससे वहां की स्थिति परिस्थिति की जानकारी उन्हें बेहतर ढंग से मिल सके, साथ ही भविष्य में क्या कुछ किया जा सकता है इसकी चर्चा भी करेंगे ।

वाहनों की आपसी टक्कर में कांग्रेसी नेता की वाहन में लगी खरोच, देखें विडियो

0

जगदलपुर । दीपावली के पूर्व शहर में फूल बेचने आए एक छात्र पर जानलेवा हमला होने की बात सामने आई है । बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायत महोली के आश्रित ग्राम रामपाल का आदिवासी युवक जो वर्तमान में मूली हाई स्कूल के कक्षा 12वीं का छात्र है। दिपावली के अवसर पर अपने घर में लगाए गेंदे के फूल को बेचने शहर जगदलपुर पहुंचा था अपनी दुकान लगाकर वह कुछ जलपान करने विधायक निवास के समीप एक दुकान पर पहुंचा वहां और अव्यवस्थित रूप से खड़ी कई गाड़ी के कारण अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के चक्कर में वह कुछ वाहनों से टकरा गया, जिसके फलस्वरूप उक्त वाहन समीप ही एक कार से टकरा गई

कई वाहनों के एक साथ गिरने के कारण उक्त कार जो एक स्थानीय कांग्रेसी नेता की बताई जा रही है उस पर कुछ खरोच लग गई ।इस मामले के कारण उपजे विवाद में उक्त कांग्रेसी नेता जिसे अमरीश राजपूत बताया जा रहा है उसके द्वारा आदिवासी छात्र बाल कुमार कश्यप के साथ मारपीट की गई है ।छोटे से मामले को लेकर उपजा विवाद के इस मामले में हुई मारपीट से उक्त छात्र बालकुमार के पैर की हड्डी टूट गई और हाथ पैर भी में भी चोटें आई है आदिवासी युवक बालकुमार के साथ आए अन्य युवकों द्वारा उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाकर मरहम पट्टी

कराई गई लेकिन डॉक्टरी जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर होना बताया गया ।

उक्त युवक के साथियों ने मामले की गंभीरता को देख देखकर शहर के ही उसके फूफा को सूचना दी और सारे मामले की जानकारी दी ।छोटी सी घटना के कारण अपने रिश्तेदार को स्थानीय नेता द्वारा इतनी बुरी तरह से मारे जाने से क्षुब्ध उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने समाज के लोगों को दी तत्काल समाज के लोगों के साथ मिलकर आदिवासी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई वहां उपस्थित एसडीओपी परपा द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच का आश्वासन दिया गया |

लेकिन इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित आदिवासी युवक के साथियों का कहना है कि हमने पहले कोतवाली थाना आकर अपना पक्ष रखा और मामले की रिपोर्ट लिखानी चाही किंतु पीछे-पीछे दूसरे पक्ष के लोग हुजूम बना कर मामले को रफा-दफा कराने हेतु लग गए लेकिन इसी बीच स्थानीय आदिवासी नेताओं के हस्तक्षेप करने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजपूत के खिलाफ धारा 323, 294, 306 तहत मामला दर्ज कर आदिवासी जनजाति अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई, वहीं इस सारे घटनाक्रम के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले अमरीश राजपूत द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित किया जाता रहा है कि इस सारे मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है उसे जबरन इस घटना से जोड़ा जा रहा है।

इस घटना के कारण अगर कुछ भी प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है तो जिला पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली के नगर निरीक्षक ही इसके जिम्मेदार होंगे ।घटना के बाद से लगातार त्योहारी मौसम रहा जिस कारण पुलिस के अधिकारी अपने अन्य सुरक्षा मामले में व्यस्त थे लेकिन जब आज से सारे कार्यालय सामान्य रूप से खुल जाएंगे तब देखना होगा कि इस आदिवासी छात्र युवक जो अपने परिवार के पालन पोषण करने हेतु फूल बेचकर कुछ धन अर्जन करने शहर आया था उस पर इस प्रकार से छोटी सी बात को लेकर शहर के दबंग प्रवृत्ति के लोग मार-मार कर हाल बेहाल कर देते हैं इस पर पुलिस के आला अधिकारी किस प्रकार की कार्रवाई करते है।

रेल सेवा के माध्यम से जगदलपुर को दिल्ली से जोड़ने के लिए की जाएगी मांग-संग्राम

0

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संग्राम सिंह राणा ने कहा गाड़ी संख्या 18611/18612 रांची से मंडुआडीह(वाराणसी) के बीच सप्ताह में चार दिन संचालित होती है,यदि इसकी आवृत्ति को चार दिन से कम करके दो दिन करने के बाद बचे हुए दो दिन पर इस ट्रेन का रूट विस्तार नई गाड़ी संख्या के साथ मंडुआडीह से दिल्ली ,आनंद विहार(ट) वाया प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला,अलीगढ़ एवं रांची से जगदलपुर वाया राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, टिटलागढ़,रायगढ़ा,कोरापुट तक रूट विस्तार किया जाए तो इससे दिल्ली – जगदलपुर के बीच नई रेल सेवा शुरू हो सकती है। इस प्रस्ताव को पुरज़ोर तरीके से उठाने की आवश्यकता है, जिससे जगदलपुर दिल्ली से वाया कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर,गढ़वा रोड,डालटनगंज,टोरी, बरकाकाना, रांची, राउरकेला,झारसुगुड़ा,संबलपुर,टिटलागढ़,रायगढ़ा,कोरापुट होकर जुड़ जाएगा।

इस प्रस्ताव को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं वर्तमान सांसद दीपक बैज को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा, जिससे बस्तर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल जाएगी एवं इस ट्रेन का नाम “दंडकारण्य” एक्सप्रेस रखना सार्थक होगा क्योंकि प्रयागराज और जगदलपुर का संबंध रामायण काल से रहा है।उन्होंने उम्मीद जताते कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस प्रस्ताव को साझा करके इस प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS