City Media - Page 1659 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1659

धन्यवादी पर्व हुआ संपन्न मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च कुरंदी का धन्यवादी पर्व संपन्न हुआ

0

धन्यवादी पर्व हुआ संपन्न मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च कुरंदी का धन्यवादी पर्व संपन्न हुआ कल मंगलवार 19-1- 21 सुबह 11:00 बजे चर्च की आराधना का संचालन कुरंदी चर्च के पासवान मास्टर अल्विन के द्वारा किया गया | धन्यवादी पर्व प्रभु के करीबी का पर्व है प्रभु ने हमें जो दिया उसको अर्पित करने का पर्व है उक्त बातें आराधना के संचालक पास्टर ऑलविन ने बताया चर्च की वेदी में आसपास के पास्टर भी विराजमान थे | कल के उपदेशक भाई मोहन सिंह थे उन्होंने अपने उपदेश में बताया की हम धन्यवादी के पर्व को प्रतिवर्ष मनाते हैं लेकिन प्रभु प्रतिवर्ष हमें आशीष और उसकी बरकत भरपुरी से हमको देता है इसलिए जब प्रभु हमें देता है आशीष स्वरूप विभिन्न बरकतों को तो हम भी मसीह विश्वास के अनुसार अपनी उपज से अपनी कमाई का पहला फल 10% प्रभु को अर्पित करना है चाहे वह किसी भी रुप में क्यों ना हो जब जब हम ईश्वर के करीबी में आएंगे तब तक हमारे परिवार में अपने व्यक्तिगत जीवन में सुख शांति बनी रहेगी इसलिए यह पर्व हमें यह सिखलाता है कि हम प्रभु के और भी करीब आए और अपना जीवन व्यतीत करें कुरंदी चर्च के क्वायर के द्वारा विशेष गीत गाए गए कुरंदी चर्च के लीडरों ने उपस्थित अतिथियों का विशेष गिफ्ट देकर सम्मान किया उसके पश्चात चर्च प्रांगण में ही धन्यवादी की बोली रत्नेश बेंजामिन के द्वारा लगाई गई |

रजिस्टर वर्क मोहन सिंह इशाक जान पास्टर शांत ने संभाला था चर्च की महिला कोषाध्यक्ष ने अंत में आभार माना धन्यवादी में केक बिस्किट मुर्गा मुर्गी विभिन्न वस्तुएं अंडा फल केला अंगूर सब्जियां धान चढ़ाया गया था सबसे अधिक हजारों रुपए में बड़े मुर्गा की बोली एक युवती ने लगाई और इस प्रकार सामूहिक भोज के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालक/बालिका को पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली मे प्रार्थी राजेन्द्र कुमार वाधवानी नि0 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी बालिग़ पुत्री जो दिनांक 17.01.2021 के 05:00 बजे करीब घर लालबाग दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि गुम इंसान क्रमांक-03/2021 दर्ज कर जॉच में लिया गया।

एवं पुलिस थाना बोधघाट मे प्रार्थी बाल मुकुंद अग्रावाल नि0 वृंदावन कालोनी जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बालिक पुत्र कान्हा उर्फ समर्थ अग्रवाल जो दिनांक 17.01.2021 के 05:00 बजे शाम वृंदावन कालोनी स्थित अपने आवास में सुसाईड नोट छोड़कर बिना बताये कहीं चले गये है, कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक-06/2021 दर्ज कर जॉच में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक सउनि0 धनश्याम वाजपेयी, आर0क0 871 लंबोदर मौर्य, मआर0क0 1019 आभा रंजिता लकड़ा व सायबर सेल के टीम द्वारा लगातार गुमशुदा बालक एवं बालिका की पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश दौरान दिनांक 19.01.2021 को विशाखापटनम् टी0एस0 आर0 काम्पलेक्स में होना पता चलने पर उक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गुम वालक/वालिका को पता तलाश कर  दस्तयाव किया गया। विधिवत् बालक/बालिका का कथन लिया गया। पुछताछ दौरान वालक/वालिका वयस्क होना व उसके साथ किसी प्रकार से अपराध का घटित होना नहीं पाया गया। जिस पर वालक/बालिका को विधिवत् वारिसानों को सुरक्षित सौंपा गया।

फेडरेशन ब्लाक-छुरिया की बैठक में ब्लॉक स्तरीय समस्याओं व वेतन विसंगति दूर करने हेतु एकजुट हुए।

0

छुरिया ( बाँधाबाजार )- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-छुरिया की आज दिनाँक 19 .01.2021 दिन- मंगलवार को दोपहर-12 बजे छुरिया विकासखण्ड स्तरीय आवश्यक बैठक कुमरदा के संकुल भवन में समपन्न हूआ ।जिसके मुख्य अतिथि प्रातांध्यक्ष- मनीष मिश्रा,कार्यक्रम में विशेष रुप से फेडरेशन के जिला अध्यक्ष -शंकर साहू ,विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर ,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर उपस्थित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम कि अध्यक्षता- कीरत कुमार गणवीर ब्लाक अध्यक्ष-छुरिया ने करते हुए सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि फेडरेशन सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष कर रहा है, आप सबको इस संघर्ष में फेडरेशन के साथ आना होगा तब हम कामयाब होंगें। संकुल ,स्तरीय ,जोन स्तरीय बैठक कर पदाधिकारी बहुत जल्दी तैयार करने की बात की। सभा को जिला अनुशासन टीम के कोर कमेटी सदस्य- ज्ञानचंद साहू,भागचन्द पटेल,श्रीमति निर्मला ठाकुर ने भी सम्बोधित किया ।

प्रांताध्यक्ष-मनीष मिश्रा ने कहा कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति एक बड़ी समस्या है,और इस समस्या से हर सहायक शिक्षक साथी पीड़ित है, आवश्यकता है अपनी पीड़ा को बताने की इस लिए हर सहायक शिक्षक अब संघर्ष के लिए तैयार हो जाए,अब बड़ा आंदोलन का आगाज होगा,जब तक विसंगति का हल नही निकलता फेडरेशन का संघर्ष जारी रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

बैठक को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू ने कहा आज अगर कोई संघ सहायक शिक्षको के लिए हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है तो वो केवल सहायक शिक्षक फेडरेशन ही है, फेडरेशन सिर्फ एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति का हो समाधान इसके लिए आज एकजुट हुआ है।हम सबको ब्लॉक स्तरीय समस्याओं की निदान हेतु एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आगे आने की जरूरत है,साथ ही यह भी कहा कि अंबागढ़ चौकी के विकासखंड शिक्षाधिकारी- देवांगन को हटाने 21 जनवरी को विकासखंड कार्यालय का घेराव व तालाबंदी किया जाएगा ,जिसमे छुरिया विकासखण्ड के साथियों को आने का आह्वान किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर व जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू, ने कहा कि फेडरेशन की पूरी टीम सहायक शिक्षको की है हमारे सभी पदाधिकारी वेतन विसंगति की मार झेल रहे ऎसे में हम सब को साथ आना होगा, जब तक हम एकजुट नही होंगे हमे कामयाबी नही मिल सकती।
कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन- देशन पटेल जिला महासचिव ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक-छुरिया में मुख्य रूप से देशन पटेल , विनोद कुमार यदू ,राकेश खोब्रागढे़, कोमल साहू,राम पटेल ,संजय चौहान , ,ज्ञानचन्द साहू,विजय कंवर,देवेंद्र सिंग, रूपेंद्र साहू, कोमल सिह गुरु, कोमल साहू,दयाराम निषाद, जे के देशमुख, भागचंद पटेल, केदार सिह नेताम ,एकलव्य साहू,शेखचंद सोरी,भुनेश्वर सेन डूमेश्वर सिंह पिस्दा ,श्रीमति वर्षा पाठक,श्रीमति.निर्मला ठाकुर,श्रीमति अन्नू कोर्राम ,श्रीमति दशमत ध्रुर्वे ,डिलेश्वरी पिथौरा,दीपिका सवाई आदि लोग बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक साथी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा में नाबालिग से अनाचार की घटना के तुरंत बाद एक और घटना सामने आयी

0

महामाया – दल्लीराजहरा में नाबालिग से अनाचार की घटना के तुरंत बाद एक और घटना सामने आयी है जो कि डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरवाही की घटना है | प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल तारम पिता हटेसिंह तारम उम्र 20 वर्ष ग्राम खैरवाही थाना डौण्डी जो ग्राम कोटागांव का बाजार आते जाते रहता था और इसी बीच बार बार की मुलाकात प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई और युवक इसी प्रेम प्रसंग के चलते युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा और युवती को यकीन दिलाया कि वह उसी के साथ शादी करेगा और इसी बात को लेकर युवती भी निश्चिन्त हो गई और फिर एक दिन युवती गर्भवती हो गई और यह बात जब उस युवक को बताई तो वह साफ़ मुकर गया और शादी करने से इंकार करने लगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके बाद युवती ने उक्त घटना के बारे में अपने परिजनों को बताई जिसके आधार पर युवती व उसके परिजनों द्वारा महामाया थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया और पुलिस द्वारा भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक चुन्नीलाल तारम पिता हटेसिंह तारम उम्र 20 वर्ष के खिलाफ धारा 376(2).(ढ)(3), भादवि 4,5, (ठ).6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और 17 जनवरी को युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल में दाखिल किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के स्वागत तैयारियां को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष मण्डल प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने बैठक लिया

0

जगदलपुर/बस्तर:-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के स्वागत तैयारियां को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष मण्डल प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने बैठक लिया उनके आगमन पर बस्तर मण्डल भव्य तैयारी कर मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप भाजपा जिलामंत्री डॉ व्ही एस राजपूत मण्डल अध्यक्ष उदवो राम नाग,रामानंद मिश्रा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालीना सेमसन,मंहामत्री नरेन्द्र जोशी,राकेश ठाकुर, भाजपा मण्डल उपाध्यक्षआशिष कमचदानी, दामोधर ठाकुर, , मण्डल मंत्री नारायण ठाकुर, रमेश ठाकुर ,कृष्ण मोहन साहनी,महेंद्र कश्यप, अन्तो राम कश्यप युवा मोर्चा सोसल मिडिया प्रभारी धनेश्वर नाग मौजूद रहें..!

परपा पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जुआ फड़ की बजाय घर-घर खोजे जा रहे जुआरी, कोतवाल पर महेरबानी और जनता को किया जा रहा बेवजह परेशान

0

जगदलपुर। भारतीय कानून व्यवस्था के अनुसार सौ अपराधी छुट जाये किंतु निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं होना चाहिए जिसके विपरित परपा पुलिस घर-घर जाकर बेकसूरों को परेशान कर रही है जबकि पुलिस विभाग के आंख-कान और नाक कोतवाल पर क्यों मेहरबानी किया जा रहा है उसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

प्राप्त जानकारी अनुसार परपा थाना क्षेत्र में कई जुआ के अवैध फड़ चलाये जा रहें हैं जिसकी सटीक सूचना पुलिस को नहीं मिल रहा है। इन फड़ो पर पुलिस की कार्यवाही नहीं हो रहा है और जुआरियों चकमा दे रहें हैं जिससे परपा पुलिस बौखलाहट में घर-घर जाकर लोगों को थाने तलब कर रहें हैं। वहीं यह चर्चा जोरों पर है कि राजूर क्षेत्र के कोतवाल डुंडीराम संगठित होकर जुआ खिलाने के दर्जनों शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है जिसके कारण पुलिस खुद संदेह के दायरे में है। दूसरी तरफ बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जुआ व सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाए किंतु संगठित जुआरियों पर कार्रवाई नहीं हो रहा है और घर-घर जाकर अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान किया जा रहा है जिससे परपा पुलिस से जनता खौफजदा हैं।

गीता महात्तम पर विस्तृत सारगर्भित उद्बोधन संत श्री राम बालक दास जी

0

जीवन में आंतरिक आनंद की अनुभूति कराने वाले गीता महात्तम पर विस्तृत सारगर्भित उद्बोधन संत श्री राम बालक दास जी द्वारा प्रतिदिन उनके ऑनलाइन सत्संग में किया जा रहा है जिससे जुड़ने वाले सभी भक्तों गणों के ज्ञान में वृद्धि हो रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज के गीता चर्चा में बाबा जी ने बताया कि श्रीमद भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण हमारे व्यवहार के विषय में बताते हैं कि हमारा व्यवहार कैसा हो इसीलिए गीता भगवान श्री कृष्ण की वाणी तो है ही पर यह हमारा जीवन दर्शन और जीवनशैली का दर्शन भी है श्री कृष्ण जी कहते हैं कि हे अर्जुन जो व्यक्ति विनम्र होता है, नम्रता पूर्वक व्यवहार करता है वही संसार में अजेय होता है उसे कोई नहीं हरा सकता जिसने अपने को हरा दिया हो जो अपने अहंकार पर विजय प्राप्त करके बैठा हो, समर्थ वान सहनशील हो संसार कभी उसे हरा नहीं सकता नम्रता के भाव से कभी किसी की हानि नहीं हुई है और अहंकार से किसी को भी विजय प्राप्त नहीं हुई है नम्र व्यक्ति संसार पर विजय भाव के साथ प्रेम भाव से भी परिपूर्ण होता है और समस्त संसार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

वासियों का वह प्रिय भी हो जाता है, अध्याय 12 श्लोक 9 में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन व्यक्ति समय अनुकूल यदि व्यवहार नहीं करता तो उसका नाश निश्चित होता है, अतः समय जिस तरह का हो हमें उसी तरह व्यवहार करना चाहिए, जैसे कि जब नदी में बाढ़ आती है तो बड़े-बड़े वृक्ष को भी बहा कर ले जाती है परंतु एक बेत का पेड़, अपने स्वभाव के अनुकूल उसकी धारा की ओर झुक कर अपने आप को सुरक्षित कर लेता है और बाढ़ चले जाने पर स्वयं फिर से खड़ा हो जाता है, बड़े-बड़े वृक्ष अभिमान पूर्व अहंकार बस नदी के प्रवाह को नहीं समझ पाते वह इसी में बह जाते हैं और उनका अस्तित्व ही खत्म हो जाता है इसी प्रकार यह व्यवहार मानव जीवन पर भी लागू होता है, कि हमें हमारे व्यवहार में सदैव नम्र रहना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सत्संग परिचर्चा में पाठक परदेसी जी ने भगवान श्री कृष्ण और श्री राम जी के मौलिक स्वभाव मैं अंतर के विषय में जानने का जिज्ञासा बाबा जी से कि बाबा जी ने इस विषय को स्पष्ट करते हुए बताया कि चाहे कृष्ण कहो या राम दोनों ही एक है दोनों में कोई अंतर नहीं महाप्रभु श्री विष्णु जी के दोनों ही अंश अवतार हैं श्री राम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम तो श्री कृष्ण जी को लीला पुरुषोत्तम कहते हैं, एक नर रूप के तीन मुख्य गुण होते हैं मौखिक मौलिक एवं दार्शनिक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भगवान श्री राम में और भगवान श्री कृष्ण में यहां तीनों ही गुण आंतरिक एवं वैचारिक रूप से विद्यमान है जिनमें समसामयिक विषयों पर बोलने की व्यक्तित्व क्षमता सही समय पर सही निर्णय करने की क्षमता बिना किसी बात से सोचे समझे कुछ ना करने की धैर्य क्षमता दोनों ही रूपों में विद्यमान है, गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब जब धर्म का नाश होता है तब तक मैं अवतार लेता हूं उसी प्रकार रामचरितमानस में भी भगवान राम ने कहा है जब धर्म की रक्षा करनी होती है, तब वे अवतार लेते है इस तरह दोनों के ही अवतार के समान उद्देश्य हैं
प्रकार आज का ज्ञानपूर्ण सत्संग संपन्न हुआ |

जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

रासेयो ने निकाला जनजागृति रैली

0

शासकीय महाविद्यालय गुरुर के रासेयो इकाई एवम् यूथ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा गोद ग्राम कन्हारपुरी में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्राचार्य महोदय डॉ. जे. एल. बघेल के द्वारा रवानगी किया गया। रैली के माध्यम से स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के रोकथाम के उपाय तथा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के आवश्यक सावधानी की जानकारी प्रदान किए। सार्वजनिक स्थानों पर पांप्लेट चस्पा कर भी आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया । ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के सरपंच श्रीमती भागा बाई साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय में छात्र – छात्राओं के मध्य कोरोना जागरूकता हेतु निबंध लेखन, नारा लेखन, रंगोली, पोस्टर आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में रासेयो प्रभारी के. एल. रावटे, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. हेमेंद्र चौधरी, विनोद साहू, उमेश यादव, खेमचंद, दिग्विजय, अनिल कुमार, टकेश्वर,सौरभ, ओंकार, हेम कुमार, रीतिका, निकेश्वरी,रेवती, लालिमा,इंद्राणी,वेणु, टिकेश्वरी, गरीमा, राकेश, गीतांजली रासेयो के स्वयं सेवक तथा यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के स्वयं सेवकों का योगदान रहा ।

गुरु व चेले में मचा श्रेय लेने की होड़, चांद व भवानी को छोटे जोगी ने लगाई थी लताड़, मामला आड़ावाल-मारेंगा बाईपास सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी शासन काल में लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगभग 20 किलोमीटर सड़क निर्माण आड़ावाल-मारेंगा के बीच किया गया था और भ्रष्टाचार इतनी चरम पर थी कि कांग्रेस-जोगी कांग्रेस ने अलग-अलग मोर्चा बना कर लड़ाई लड़ी किंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में जोगी कांग्रेस के नेता नवनीत चांद व नरेंद्र भवानी अभी भी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। इस मामले में कथित तौर पर पीडब्ल्यूडी के तत्तकालीन अधिकारी गुरु से चांद व भवानी ने राशि भी ले लिए और मामला छोटे जोगी अमीत जोगी तक पहुंचा और उन्होंने इन्हें लताड़ लगाई। इसके बाद विधानसभा चुनाव हुए और सत्ता पलटी तथा कांग्रेस पार्टी ने जगदलपुर विधानसभा में विजयश्री हासिल किया और तत्कालीन विधायक संतोष बाफना को सार्वजनिक तौर पर इस सड़क को कलंक माना।

इस सड़क को लेकर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने विधानसभा तक दरवाजे खटखटाया किंतु यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल इस सड़क को सुधारने के लिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिए तो जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र भवानी के कथित गुरु नवनीत चांद जोकि अब बस्तर संयुक्त मोर्चा के नाम पर राजनीति कर रहें हैं। दोनों के बीच नुराकुश्ती चल रही है जिसको लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। इस सड़क का लाभ जनता को नहीं मिला किन्तु राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने जमकर चांदी काटी फिर भी सड़क जस की तस है और स्वार्थ सिद्धि के लिए कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के बीच भाजपाईयों में सिर -फुटव्वल, मलाई खाने वाले नेताओं ने काटी कन्नी, पदाधिकारी व पार्षदों से पैसा वसूलने की तैयारी

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को बड़ी घोषणाएं करने वाली भाजपा मध्य बस्तर जिला संगठन में तैयारियों को लेकर राशि का टोटा हो गया है। इस हेतु पूर्व के मलाईदार पदों पर रहने वाले राशि देने से कन्नी काट रहें हैं तो वर्तमान पदाधिकारी व निर्वाचित पार्षदों से राशि वसूलने की तैयारी की जा रही है जिसको लेकर संगठन व राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

भाजपा जिला कार्यालय में इन दिनों बैठकों का दौर जारी है और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का अलग-अलग चौक-चौराहों में अभिनंदन किया जाना है जिसके लिए जिला व नगर पदाधिकारी तथा पार्षदों को अपनी जेब ढ़ीली करने का फरमान जारी किया गया है।सर्वाधिक दिलचस्प बात है कि पंद्रह वर्षों तक जिन्होंने मलाईदार पदों पर रहे नेताओं ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं जिसके बाद पार्टी आर्थिक क्राईसेस से दो -चार होना पड़ रहा है। वहीं युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को भी यह फरमान जारी किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र से पचास से सौ लोगों की भीड़ लेकर स्वागत सत्कार में लाएं। भाजपा में अब बगले झांकने वाली स्थिति निर्मित हो गई है जिसके कारण दो वर्ष से अधिक समय से सत्ता के पराभव में हैं और उनके कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ रहा है तथा यह चर्चा भी जोरों पर है कि पिछले पंद्रह से मलाई खाने वाले लबादा ओढ़कर दुबक गए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS