City Media - Page 1676 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1676

तबादला नीति का होगा पालन, एक स्थान पर जमे अधिकारी कर्मचारी होंगे इधर से उधर : आईजी

0

जगदलपुर (चैनल इंडिया)। तबादला नीति को दर किनार करते हुए पुलिस विभाग के ऐसे दर्जनों कर्मचारी जो जुगाड़ कर एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हैं। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने कहा ऐसे कर्मचारी को चिन्हांकित कर शीघ्र तबादला किया जायेगा।

बस्तर आईजी सुन्दररा पी ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिले में तबादला नीति का पालन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के दफतरों में ऐसे कर्मचारियों को चिन्हांकित किया जायेगा जो वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहे है। चिन्हांकित कर उन कर्मचारियों को इधर से उधर किये जायेंगे। खास तौर से उन कर्मचारियों को जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से एक ही स्थान पर है उन कर्मचारियों को मैदानी क्षेत्रों में काम करने का मौका दिया जायेगा। मैदानी क्षेत्रों के कर्मचारी को भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जायेंगे।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारी/ अधिकारी का तबादला आदेश जारी होने के बाद भी मुख्यालयों में जमे हैं ऐसे कर्मचारी अधिकारी को शीघ्र भार मुक्त किया जायेगा।

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसडीएम एवं एनएमडीसी के दो अफसरों को लगाई फटकार

0

सुनवाई कक्ष से दो अफसरों को किया बाहर

जगदलपुर । महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने एसडीएम जी आर मरकाम एवं एनएमडीसी के दो अफसरों का जमकर फटकार लगाई। डॉ. नायक ने एसडीएम को कहा कि मुझे गुमराह करने का प्रयास न करें। एनएमडीसी के उन दोनों अफसरों को सुनवाई कक्ष से किया बाहर। _ नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी में बेटियों से भेदभाव की शिकायत की सोमवार को सुनवाई के पूर्व डॉ. नायक के द्वारा नगरनार जमीन अधिग्रहण सबंधित दस्तावेज के साथ एसडीएम श्री मरकाम को तलब किया गया था। एसडीएम अपने राजस्व अमले को न लेकर एनएमडीसी के दो अफसरों के साथ आयोग के अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। आयोग के अध्यक्ष को जब यह जानकारी मिली कि एसडीएम राजस्व कर्मचारी के साथ न आकर एनएमडीसी के अशीष कमार दास और महेश मेहर के साथ आये हैं।

डॉ. नायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम जी आर मरकाम को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जिनके विरूद्ध मामले की सुनवाई करनी है उसे आ बंद कमरे में मिलाने लेकर चले आये कहकर जमकर फटकार लगाई और कहा कि मुझे गुमराह करने का प्रयास न करें।

सुनवाई कक्ष से किया ___ बेटियों की नौकरियों में भेदभाव को लेकर सुनवाई पुरी हुई तो आयोग के अध्यक्ष ने एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक श्री दास श्री मेहर एवं एसडीएम को बाहर दिया गया था। दो घंटे बाद एक सवाल के जवाब के लिये दोनों अधिकारियों को कक्ष में आने दिया गया था।

बेटियों को हक पाने का अधिकार नहीं क्या?

सुनवाई की शुरूआत में बेटियों की समिति की अध्यक्षा योगिता वाला प्रकाश ने बताया कि 2008 में जिला प्रशासन द्वारा स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्र को किसानों ने जमीन का बंटवारा बेटेबेटियों में किया गया था।

2010 में जमीन अधिग्रहण के दौरान बेटेबेटियों को अलग-अलग खाताधारक मानकर मुआवजा राशि दिया गया था।

लेकिन नौकरी देने की बात सामने आई तो बेटे को ही नौकरी देने का निर्णय लिया गया। योगिता ने कहा कि बेटी है तो क्या जीने का अधिकार नहीं

धान का उठाव हेतु प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को ठेका जनता का लाखो रुपया बर्बादी -नरेंद्र भवानी, ठेका करे रद्द नहीं तो होगा आंदोलन, मिलर्स का पिछले वर्ष का बकाया पैसा दे सरकार

0

जगदलपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कहा कि धान उठाव में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को काम देना मतलब जनता के करोडो रूपए की बर्बादी है। हाल ही में धान उठाने के लिए मिलर्स मना कर दिए या अपने हाथ पीछे करलिए इसका कारण भी सरकार की नाकामी है। अगर पहले ही मिलर्स का बकाया राशि जो लगभग 7 करोड़ है उसका भुगतना किया गया होता तो कार्य शुरू हो जाता, उठाव हेतु परेशानिया भी नहीं होती । सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कहा इतना सोचे अब ऐसे में अगर उठाव प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी करती है तो डबल काम होगा दो बार धान का उठाव होगा और पैसो की बर्बादी होगी।

श्री भवानी ने कहा कि मार्कफेड के अफसरों ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को यह काम करने की जिम्मेदारी दी है और पहले चरण में ही 35 लाख भुगतान किया जाएगा और आगे भी काम अनुसार यह राशि दिया जाना सुनिक्षित किया जाएगा जो सही नहीं है यही करोडो रूपए अगर पार्ट पार्ट में मिलर्सो को बकाया राशि वापस देने में खर्च किया जाएगा तो उठाव का उठाव होगा और काम भी एक बार होगा एवं धान केन्द्रो में धान का जमावाड़ा भी कम होना शुरू हो जाएगा ।

साथ ही मिलर्स की भी पीड़ा समझे जिला प्रशाशन धान उठाव के चक्कर में अगर मार्कफेड के अफसर मिलर्सो पे दबाव बनाती है तो उग्र आंदोलन झेलने के लिए भी त्यार रहे ।

जिले के 64 धान खरीदी केंद्र में लगभग 6 लाख क़्वींटल से अधिक धान पड़ा है आलम यह है की 64 में से लगभग 34 धान खरीदी केन्द्रो में धान स्टॉक लिमिट से अधिक है ।इन सब को देख लगता है जिला प्रशाशन की अधूरी तैयारी व बिना योजना बनाये धान खरीदी शुरू किया गया, पहले तो बार दाना की कमी से परेशान हुए किसान, इसके पश्चात धान केन्द्रो के अफसरों की लापरवाही और अब उठाव हेतु जनता का पैसा बर्बाद करने योजना भी सही नहीं है ।

कोरोना के संक्रमण नियंत्रण व रोक थाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है

0

बालोद–विकास खंड गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे व खंड वि.प्र. अधिकारी के आर उर्वशा द्वारा पर्यवेक्षकों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों की सैंपल जांच अधिक से अधिक हो जिनके लिए आवश्यक कार्य योजना बनाने निर्देशित किया गया। एवम् समुदाय के लोगो को जांच हेतु प्रेरित करने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुख, महिला समूह, महिला कमांडो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों एवम् प्रभावशाली व्यक्तियों का भागीदारी सुनिश्चित करने व आपसी समन्वय स्थापित कर जांच शिविर आयोजन हेतु पूर्व तैयारी पर चर्चा किया गया जिनसे लोग प्रेरित होकर जांच हेतु आगे आयेंगे, आज भी लोग के मन में कोरोना के प्रति भय होने के कारण जांच कराने में कतराते हैं |

जिनके लिए जनसमुदाय की भागीदारी अति आवश्यक है कल दिनांक 5.1.2021 को COVID जांच शिविर का आयोजन ग्राम बासीन, दर्रा एवम् छेड़ीया में आयोजित की जाएगी उक्त शिविर के सफल संचालन क्रियान्वयन हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों , महिला समूहों, मितानिन, व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई साथ ही साथ फिल्ड स्टॉफ एवम् जांच टीम के सदस्यों को आवश्यक तैयारी कर निर्धारित समय में उपस्थित होने निर्देशित किया गया एवम् समुदाय के लोगों से अपील की गई की बचाव हेतु अनावश्यक रूप से भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे, नियमित रुप से साबुन से हाथों की धुलाई, सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग एवं अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दिया जावे।

धान खरीदी का पूरा सिस्टम फेल – केदार । कई केंद्र बन्द होने की कगार पर ।

0

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों से झूठे वादे करके सरकार में आई और अब अपने ही बने जाल में फंस गई है । धान खरीदी में राज्य सरकार का पूरा तंत्र फेल हो चुका है , कई खरीदी केंद्र बन हो चुके हैं और कई बन्द होने के कगार पर हैं ।

राज्य सरकार धान खरीदी से लेकर बोनस तक हर बात के लिए केंद्र सरकार को दोष देती है । राज्य सरकार स्वीकार करे कि उसके पास किसानों को देने के लिए पैसे नही है । हर बात पर रोना रोने से समस्या का हल नही होगा ।

श्री कश्यप ने कांग्रेस नेताओं को चैलेंज किया और कहा कि कांग्रेस के नेता धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें और वहां की कमियों को देखें ।राज्य सरकार सिर्फ अपनी कमजोरियाँ छुपाने राज्य की , केंद्र सरकार को दोष दे रही है ! विद्यायक मंत्री सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं । लोगो को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है ।

बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र के लिए धान खरीदी का कितना लक्ष्य रखा गया है और इस क्षेत्र में अब तक कितनी धान खरीदी हुई है , सरकार जानकारी दे ।
बारदाने के लिए कई महीने पहले से तैयारी करनी थी पर राज्य सरकार सो रही थी , अपनी नाकामी छिपाने अब बारदाना की कमी पर भी मोदी सरकार को दोष दे रहे ।

कितने दुर्भाग्य की बात है कि,भूपेश सरकार लॉकडाउन में दारू बाट सकती है पर धान खरीदी नही कर सकती !

कश्यप ने माँग की है कि सरकार पंजीकृत किसानों का पूरा धान खरीदी करे एवं एक महीने खरीदने की समय सीमा बढ़ाये,किसानों का पेमेंट पूरा करे ! किसानों का धान का जो भी लक्ष्य है वो एक बार में लिया जाये,किस्तो में धान ना खरीदा जाये !!

जिला साहू संघ बालोद के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक स्थानीय साहू सदन में

0

जिला साहू संघ बालोद के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक स्थानीय साहू सदन में श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि श्री पवन साहू प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ बालोद एवम जितेंद्र साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद,अंजू साहू संगठन सचिव , सत्यवती साहू प्रचार सचिव जिला साहू संघ बालोद एवम अनिरुद्ध साहू पूर्व सचिव तहसील साहू संघ राजहरा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उपस्थित सभी अतिथियों का पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता एवम श्री फल भेंटकर स्वागत एवम सम्मान किया गया। स्वागत भाषण तोरण लाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा दिया गया एवम उपस्थित सदस्यों को सामाजिक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि श्री पवन साहू ने सामाजिक चर्चा में जानकारी देते हुए कहा कि जिला साहू संघ बालोद को समाज के मांग के अनुरूप शासन द्वारा आधा एकड़ जमीन आबंटित की गई है।उक्त जमीन के मूल्यांकन के अनुरूप भू-भाटक की राशि जमा किया जाना है साथ ही समाज को जिले में जनसंख्या के अनुरूप भव्य भवन निर्माण करना प्रस्तावित है जिसके लिए करोड़ों रुपये की आवश्यकता है जो कि समाज के प्रत्येक परिवार ,कृषक बन्धु,सम्मानित अधिकारी,

कर्मचारी, व्यापारी,जनप्रतिनिधि,विशेष दानदाताओं के संकल्पित प्रयास से सम्भव है।अतः आप सभी बढ़ चढ़कर खुले हाथों से समाज के नव निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग करने की कृपा करें।श्री जितेंद्र साहू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश साहू संघ रायपुर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक एवम दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के भूतपूर्व सांसद श्रद्धेय ताराचंद साहू जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।इस

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

परिप्रेक्ष्य में जिला साहू संघ बालोद द्वारा दिनाँक 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को सुबह 11 बजे महादेव भवन गंजपारा बालोद में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। उन्होंने कहा कि स्व- ताराचंद साहू जी का हमारे समाज के लिए बहुत ही सराहनीय एवम अनुकरणीय योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।श्रीमती अंजू साहू एवम श्रीमती सत्यवती साहू ने भी अपने विचार रखे।बैठक का संचालन रेखुराम साहू सहसचिव एवम आभार प्रदर्शन राधेश्याम साहू सचिव तहसील साहू संघ द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

बैठक में गोविंद साहू,श्रीमती राधा साहू,इंद्रकुमार साहू,,शीतल साहू,, राजेश साहू,संतराम साहू,किशोर साहू,पुरुषोत्तम,साहू,विजय साहू,राजेश कुमार साहू ,श्रीमती चंपा साहू,वीणा साहू, द्रोपती साहू ,रेखा साहू,विमला साहू, कुंती साहू ,रेवती साहू,गायत्री साहू,निर्मला साहू,पुष्पा साहू,मीना साहू,सुमन साहू ,कुसुम साहू,नीरा साहू,सरिता साहू ,हेमलता साहू,अंकलहीन साहू,सोनबती साहू,रामगुलालज साहू,चेतन लाल साहू,गजेंद्र साहू,रामसिंह साहू, संतोष,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साहू,खूबलाल साहू,किसनलाल साहू,देवमन साहू,कपिलदास साहू,इंद्रजीत साहू,ख़िलानन्द साहू,नाथूराम साहू, अनुज साहू,श्यामदास साहू,नीलम साहू,मनहरण लाल साहू ,राजकुमार साहू,बी एम साहू,एस के साहू,भूपेंद्र साहू, अशोक साहू,रोमन साहू ,धनीराम साहू,भादुराम साहू,रामदयाल साहू,सुनील साहू, पंकज साहू, अतुल साहू,आशाराम साहू, अजित साहू, जीतराम साहू,मनवाराम साहू,नवीन साहू ,विष्णु साहू, श्रीमती भगवती साहू,ललिता साहू,संगीता साहू,कमला साहू,पुष्पा साहू,बुधनतीन साहू,रामबाई,साहू,तामिन साहू,सिरमोतीन साहू,सुशीला साहू,,सीतु साहू,ओमिन साहू,सरिता साहू, हेमलता साहू,लिली साहू,रुखमणि साहू,पवारा साहू, वर्षा साहू, गीतांजलि साहू,अहिल्या साहू, भुनेश्वरी साहू, मंजूलता साहू ,कुमारी साहू,डॉमिन साहू,फिरनतीन साहू,जुगमत साहू,कांति साहू,द्रोपती साहू,सुधा सह,दुलेश्वरी साहू,दिनेश साहू, शंकरलाल साहू,आनंद साहू पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी के साथ किया सड़क निरीक्षण।

0

जिला बालोद अंतर्गत स्थित पर्यटन/धार्मिक स्थलों में आवागमन के दौरान हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर दिनांक 04.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा के द्वारा मुख्यालय बालोद से घोठिया चैक (एन.एच. 930) से रानीमाई मंदिर और रानीमाई मंदिर से सियादेवी मंदिर तक तथा सियादेवी मंदिर से नारागांव-बरही-सांकरा (एन.एच.930) तक सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाजन्य स्थानों- (1) घोठिया तिराहा (2) तालगांव रोड़ मंदिर के पास (3) फाॅरेस्ट नर्सरी के पास (4) तालगांव बेरियर के आगे (5) रानीमाई मंदिर के पहले मोड़ (6) रानीमाई से सियादेवी मंदिर जाने वाले मोड़ (7) नारागांव से बरही जाने वाले मार्ग (8)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नारागांव मंदिर तिराहा (9) नारागांव बस्ती जाने वाले मोड़ (10) बरही तालाब मोड़ (11) सांकरा से सियादेवी मोड़ तिराहा को चिन्हांकित किया गया है। जहां आवश्यकतानुसार संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, गति अवरोधक, सड़क सुरक्षा कार्य कराया जाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सार्थक पहल की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक में पारिवारिक मिलन समारोह,सक्रिय सदस्य सम्मान,जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने सहित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन का निर्णय लिया गया।

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव की जिला स्तरीय बैठक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- मनीष मिश्रा व जिलाध्यक्ष- शंकर साहू की उपस्थिति में पाटेश्वरधाम जामडीपाठ में किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक में जिला स्तर पर दिनांक- 23 जनवरी 2021 को भव्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन- सोमनी (टेडेसरा) में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।जिसमें जिले के पूरे 09 विकासखंड के हजारों साथी गण अपने परिवार सहित उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। तथा फेडरेशन के जिला व ब्लॉक स्तर पर फेडरेशन को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले लगभग 100 सक्रिय सदस्यों का जिला स्तर पर सम्मान किया जाना तय किया गया व राजनांदगांव जिला तथा 09 विकासखंड के ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ ही महिला पदाधिकारियों को भी इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर का विमोचन भी इस कार्यक्रम में किया जाना तय किया गया है।

जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा व प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव ने प्रेस को बताया कि राजनांदगांव जिले के जिला व ब्लॉक स्तरीय विभिन्न लंबित समस्याओं जैसे नॉन डी.एड./बी. एड. के कारण वेतन में कटौती राशि की प्राप्ति, समयमान वेतनमान की लंबित एरियर्स राशि की प्राप्ति,जिला व ब्लॉक स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक का आयोजन,सेवा पुस्तिका संधारण,लंबित अनुकंपा नियुक्ति,उच्च परीक्षा/कार्योत्तर अनुमति, इनकम टैक्स फॉर्म-16 प्रदान करने,लंबित वेतन भुगतान,लंबित मेडिकल राशि का भुगतान व प्रत्येक माह वेतन पर्ची प्रदान करने के निराकरण हेतु ब्लॉक व जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन के साथ ही उपरोक्त संबंधित कार्यालय की घेराव करने पर भी सर्व सम्मति से निर्णय प्रस्तावित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव की जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव-रामलाल साहू,ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर-यशवंत देशमुख,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी देव कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगाँव पारख प्रकाश साहू,ट्राईबल विभाग प्रभारी-जंत्री ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष-कीर्तन मंडावी कुशल हदगिया, जिला मीडिया प्रभारी-धर्मेंद्र सिन्हा,जिला महामंत्री-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजकुमार ठाकुर,जिला महासचिव-मोहन कोमरे,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,फूल बाई आर्य,जिला संयुक्त सचिव-राजेश निषाद,संतोषी सलामे,जिला उप-कोषाध्यक्ष-द्रोपती चनाप,जिला कार्यकारिणी सदस्य-रेखा सलामे,ब्लॉक उपाध्यक्ष डोंगरगांव-गुलाब देवांगन,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहला-श्रवण कुमार डहरे,ब्लॉक सचिव मोहला-मक्खन साहू,ब्लॉक महामंत्री मोहला-भरत भोपले,ज़ोन प्रभारी मोहला-लोकेश सिंग सहित जिला पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने दी है।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा आईओसीएल प्लांट राजहरा में ठेकेदार द्वारा कार्यरत ठेका कर्मियों को शर्तों के विरुद्ध कार्य करने व परेशांन किये जाने को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आईओसीएल प्लांट राजहरा में ठेकेदार एवं मैनेजर मार्केटिंग नरसिम्हा हेमंत गर्लापति द्वारा ठेका शर्तों के विरुद्ध कार्य करते हुए कार्यरत ठेका कर्मियों को परेशांन करने और अष्टाचार करने के प्रयास की जानकारी दी जिला मंत्री मुश्ताक ने बताया कि IOCL प्लांट दल्ली राजहरा में M/s C.D.O. Securities & Public Helpline Service द्वारा 06 गार्ड सप्लाई करने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

के कार्य को निविदा पर किया जा रहा है। उक्त ठेके के नियमानुसार उक्त कार्य हेतु 05 कर्मियों को ही रखना है। उक्त ठेका विगत कई वर्षों से चल रहा है। महोदय, वर्तमान में इस ठेके में 06 कर्मी कार्यरत हैं जो कि IOCL में जब से उक्त कार्य शुरू हुआ है तब से कार्यरत हैं। कुछ माह पूर्व इन कर्मियों ने संघ के समक्ष लिखित शिकायत की थी कि ठेकेदार द्वारा उनके बैंक खाते में पूर्ण वेतन डाला जाता है किन्तु उसके उपरांत उनसे रूपए 6000/- प्रतिमाह वापस ले लिया जाता है और विरोध करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी जाती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस सम्बन्ध में जब संघ ने IOCL के स्थानीय मार्केटिंग मैनेजर श्री नरसिम्हा हेमंत गार्लपति से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो ये गलत है और इसके लिए केवल और केवल ठेकेदार ही जिम्मेदार है। तब संघ ने इस सन्दर्भ में ठेकेदार को पत्र लिखा एवं पूरे मामले पर चर्चा करते हुए समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया किन्तु ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण समस्या का कोई समुचित समाधान नहीं निकला। और तो और ठेकेदार ने संघ द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

समाधान हेतु की गयी चर्चा के उपरांत कार्यरत कर्मियों को नौकरी से निकालने का प्रयास किया और समी कर्मियों को टर्मिनेशन पत्र भेज दिया। इस सम्बन्ध में संघ ने आपके समक्ष पत्र क्रमांक- मा.म.सं/ख.म.सं/राज/CDO 04/2020/61, दिनांक 31/08/2020 के माध्यम से विस्तृत जानकारी भी दी थी जिसके बाद ठेकेदार ने कर्मियों को काम से तो नहीं निकाला लेकिन उन्हें तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया जिसका संघ ने समय समय पर विरोध करते हुए ठेकेदार के अवैधानिक चालों को निष्प्रभावी किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संघ के इन प्रयासों के वजह से ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर श्री नरसिम्हा हेमंत गार्लपति की  अवैधानिक कमाई बंद हो गयी जिससे परेशान होकर ठेकेदार एवं IOCL के स्थानीय मार्केटिंग मैनेजर श्री नरसिम्हा हेमंत गार्लपति ने आपस में मिलकर एक और नए कर्मी की भर्ती  कर ली और पूर्व से कार्यरत कर्मियों को कम दिनों की ड्यूटी देने का प्रयास करना शूर कर दिया है। महोदय, ठेकेदार और IOCL के मैनेजर श्री नरसिम्हा हेमंत गर्लापति की इस मिलीभगत को संघ पुरजोर विधि करते है और इसे रूप से भ्रष्ट कमाई करने का रास्ता मानता यह सोचने की बात है और फिर जब ठेका स्पष्ट रूप से 05 कर्मियों का है और शुरू से ही जब ठेके में 06 कर्मी कार्यरत है और कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो रहा है तब एक नए कर्मी की भर्ती करते हुए पूर्व से कार्यरत कर्मियों को महीने में 25-26 कार्यदिवस का कार्य न देकर उसमे कमी करना और नए भर्ती किये गए कर्मी को उनके जगह कार्य पर भेजना ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर नरसिम्हा हेमंत गार्लपति की सोची समझी षड्यंत्र है और कर्मियों को परेशान करने का घृणित कार्य है, क्योंकि संघ के प्रयास से ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर नरसिम्हा हेमंत गार्लपति की काली कमाई बंद हो गयी है जिससे ये लोग परेशान होकर इस तरह का घृणित कार्य कर रहे है। जो कि बहुत ही शर्मनाक है उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संघ आपसे निवेदन करता है कि ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर नरसिम्हा हेमंत गापति द्वारा ठेका नियम के विरुद्ध जाकर किये जा रहे इस कार्य पर तत्काल विराम लगाया जावे अन्यथा कार्यस्थल पर औद्योगिक सौहार्द के बिगड़ने की पूर्ण सम्भावना है। अगर ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर द्वारा नए कर्मी की नियुक्ति के एवज में पूर्व से कार्यरत कर्मियों को पूरे माह कार्य नहीं मिलता है और उनके हाजिरी में कमी करते हुए नए कर्मी को कार्य पर रखा जाता है तो इसके विरोध में संघ द्वारा कड़े कदम उठाये जावेंगे जिससे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए ठेकेदार एवं IOCL के मार्केटिंग मैनेजर नरसिम्हा हेमंत गापति ही जिम्मेदार होंगे।

आईओसीएल में चल रहे सभी ठेकों ईस तरह की गड़बड़ी की जा रही है श्रमिकों का बीना सीपीएफ जमा किये और बीना बैंक भुगतान के कार्य कराया जा रहा है,और बिना किसी रोक-टोक के ठेकेदार का भुगतान किया जा रहा है जो कि स्थानीय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे खुलेआम  भ्रष्टाचार की पोल खोलता है

नगर पालिका किरन्दुल सहायक राजस्व निरीक्षक की हो रही मनमानी, आखिर क्यो नही कर रही नगर पालिका कोई कार्यवाही?

0

किरन्दुल – कहते हैं अधिकारी जनता के कार्य और सरकारी दफ्तर हेतु कार्य करते हैं लेकिन नगरपालिका किरन्दुल में कुछ इस प्रकार की मनमानी सुनील जैन के द्वारा होती नजर आ रही है कि वह अपने सरकारी कार्य को दफ्तर में नहीं करते उन्हें करने के लिए समय और स्थान खुद निर्धारित किया करते, वो भी अधिकांश समय ठेकेदारी निगरानी के कार्य में देते हैं वर्तमान में पंचायती क्षेत्र को कोड़ेनार मैं कचरा पेटी निर्माण कार्य तथा मनरेगा से चलने वाली अधिकांश कार्यों में हमेशा सुनील जैन निगरानी के रूप में नजर आते हैं।

आखिरकार कोड़ेनार के सभी ठेकेदारी कार्यों में निरीक्षण करते हुए सुनील जैन नजर क्यों आते हैं? जबकि यहां पदस्थ है नगरपालिका किरन्दुल में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों में खुद इनकी निगरानी होती है आखिर क्यों नहीं करें निगरानी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की सरपंच है इनकी पत्नी मीना मंडावी इनके निजी कार्यों को लेकर हमेशा रहते हैं अस्त-व्यस्त रहते है। नहीं दे पाते अपना समय नगर पालिका परिषद किरंदुल मे जब इस सम्बन्ध मे जानकारी लेने लिए के पत्रकार पहुचते है तो सुनिल जैन के द्वारा अपशब्दो का प्रयोग करते हुए धमकीया देते है और कहते है मुझे कोई कुछ नही कह सकता मै सभी को लेकर चलता हूँ, आखिल इस शब्द का मतलब क्या निकलता है की सुनिल जैन सबको लेकर चलते है क्यो शासन-प्रशासन भी खामोश है इनकी कार्यो से, इससे पहले भी सुनिल जैन अपनी कार्यो के लेकर सुर्खियो मे बने रहते है और खबर लगने के बाद पत्रकार पर सुनिल जैन के द्वारा एफ आई आर दर्ज करवाया जाता है अब देखना की सुनिल जैन पर शासन-प्रशासन के द्वारा कब अपने संज्ञान मे लिया जाता हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS