City Media - Page 694 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 694

श्याम और पवन ने थाम लिया भाजपा का दामन

0
  •  बढ़ेगी भाजपा की ताकत, घटेगा कांग्रेस का वोट बैंक

दल्लीराजहरा जन स्वराज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जायसवाल और युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन रंगारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन दोनों युवा नेताओं का भाजपा से जुड़ना क्षेत्र में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है।

श्याम जायसवाल और पवन रंगारी ने भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष केसी पवार के मार्गदर्शन व दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। केसी पवार ने कहा कि श्री जायसवाल और रंगारी के भाजपा से जुड़ जाने से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। पवार ने जन स्वराज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जायसवाल व युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन रंगारी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। श्याम जायसवाल ने कहा कि भाजपा परिवार में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। श्याम जायसवाल ने जिला अध्यक्ष केसी पवार को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनाने व डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विधायक बनाने अपनी उच्च क्षमता से कार्य करुंगा। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जो विकास का नया आयाम दिया है और पूरी दुनिया में मां भारत भारती का भाल गर्व से दमकाया है, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। व अतिशीघ्र अपने सारे सहयोगी व समर्थकों को भी भाजपा परिवार में शामिल करवा कर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य करुंगा। उल्लेखनीय है कि श्याम जायसवाल निर्विवाद छवि वाले जुझारू नेता हैं। क्षेत्र में वे खासे लोकप्रिय हैं। जनता की समस्याओं के निदान के लिए जायसवाल सतत प्रयत्नशील रहते आए हैं। युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन रंगारी ने कहा कि भाजपा परिवार में हर किसी को उसकी क्षमता के अनुसार कार्य और मान सम्मान दिया जाता है। इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा परिवार में आया हूं। पार्टी से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। उल्लेखनीय है कि जायसवाल और  रंगारी के भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस का वोट बैंक घटेगा और इसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी को आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। इन दोनों नेताओं के भाजपा प्रवेश करते समय जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बेहरा, भाजपा युवा नेता मेवा पटेल उपस्थित थे।

डीएवी स्कूल में अध्यनरत ठेका श्रमिकों और गैर बीएसपी के बच्चों के फीस के लिए सेल कारपोरेट कर रही है भुगतान, उसके बाद भी फीस लेना जांच का विषय, सांसद प्रतिनिधि

0

आज सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक ( खदान) /चैयरमेन, एल. एम. सी. कमेटी डी. ए. व्ही. इस्पात सीनि सेके. पब्लिक स्कूल

राजहरा माइंस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजहरा सुरेश कुमार साहू को ज्ञापन सौंपकर डी. ए. व्ही. इस्पात सीनि सेके. पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं गैर बी.एस.पी. के बच्चों से फीस नहीं लिये जाने का आग्रह किया है।

मुश्ताक अहमद ने बताया कि बी. एस. पी. एवं डी.ए.व्ही. स्टील एजुकेशन सोसायटी के मध्य हुए अनुबंध के तहत दल्ली राजहरा में डी.ए.व्ही. स्कूल आरम्भ किया गया है। लेकिन जब से डी. ए. व्ही. इस्पात सीनि. सेके. पब्लिक स्कूल दल्ली राजहरा में आरम्भ हुआ है तब से ही ठेका श्रमिकों एवं गैर बी. एस. पी. के बच्चों से फीस के नाम पर बी. एस. पी. प्रबंधन द्वारा एक मोटी रकम वसूली जा रही है। और जो पालक अपने बच्चों का फीस जमा कर पाने असमर्थ हैं, उन बच्चों का डी. ए. व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा पूर्व एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है | बी. एस. पी. प्रबंधन द्वारा इसमें उन बच्चों को एडमिट कार्ड दिलाने के लिए किसी तरह की पहल नहीं करना निराशाजनक है।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जानकारी के लिए यह बताना आवश्यक है कि डी. ए. व्ही.स्कूल के पूर्व में जो सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल बी. एस. पी. द्वारा संचालित था, उसमे बहुत ही

मामूली फीस पर ठेका श्रमिक और गैर बी. एस. पी. के बच्चों को भी शिक्षा दिया जाता था, किन्तु जब से बी. एस. पी. द्वारा डी.ए.व्ही. स्कूल आरम्भ किया गया है, गरीब ठेका श्रमिक व गैर बी. एस. पी. के बच्चे फीस अधिक होने के कारण जमा करने में सक्षम नहीं है। इसलिए आपसे

आग्रह है कि बी. एस. पी. प्रबंधन अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझे और खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं गैर बी. एस. पी के बच्चों को स्कूल में मुफ्त शिक्षा प्रदान करें या बहुत ही कम फीस ली जाये।

विदित हो कि जब से बी. एस. पी. इस क्षेत्र में खनन कार्य आरम्भ की है तब से ही क्षेत्र व नगर के बच्चों को बी. एस. पी. की स्कूलों में मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जाती थी, किन्तु बी. एस. पी. प्रबंधन द्वारा धीरे धीरे करके सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया और अब

डी. ए. व्ही. स्कूल को राजहरा में स्कूल चलाने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने ठेका दे दिया है।और ईसे स्कूल एजुकेशन सोसायटी नई दिल्ली डीएवी द्वारा संचालित किया जा रहा है। ईस तरह जहां गरीब ठेका श्रमिकों के बच्चे और गैर बीएसपी के बच्चों को बहुत कम फीस पर बीएसपी प्रबंधन द्वारा शिक्षा दी जाती थी अब डीएवी स्कूल को लाकर बीएसपी प्रबंधन ने शिक्षा का व्यवसायिक करण कर दिया है। जबकि बी.एस.पी. को नगर व आसपास के क्षेत्रों में मुफ्त,शिक्षा, स्वास्वथ्य व पानी सड़क जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाना उसकी नैतिक जिम्मेदारी है, और प्रबंधन अब इस नैतिक जिम्मेदारियों से अपना मुँह नहीं मोड़ सकती ।जबकि सेल कार्पोरेट नई दिल्ली द्वारा दल्ली राजहरा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिक एवं क्षेत्र के गैर बी. एस. पी. बच्चों के स्कूल फीस के लिए वर्ष 2022-23 में स्टील एजुकेशन सोसायटी नई दिल्ली डी.ए.व्ही. को सी. एस. आर. मद से दो करोड़ तीन लाख (2.03 ) रूपये का भुगतान किया गया है। और सत्र 2023-24 के लिए सी. एस. आर. के बजट में दो करोड़ सत्तर लाख (2.70) रूपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें से एक करोड़ अट्ठारह लाख(1.18 ) रूपये का भुगतान 25.08.2023 को सेल कार्पोरेट नई दिल्ली द्वारा स्टील एजुकेशन सोसायटी नई दिल्ली डी. ए. व्ही. को सी. एस. आर. मद से किया जा चुका है। इसके बावजूद बी. एस. पी. प्रबंधन इस स्कूल में अध्ययनरत गरीब ठेका श्रमिकों के बच्चों एवं गैर बी. एस. पी. के बच्चों से भारी फीस वसूलने में लगी है जो जॉच का विषय है।स्थानीय प्रबंधन द्वारा इस प्रकार का कृत्य किये जाने से सेल अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा क्षेत्र की गरीब जनता के लिए किये जा रहे सामाजिक कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है और सेल द्वारा सही कार्य किये जाने के बावजूद लोगों के मन में सेल के प्रति गलत धारणा बन रही है। जो काफी चिंता का विषय है।

अंत में सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि इस विषय को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करें और जब सेल द्वारा फीस के लिए सत्र 2022-23 एवं 23.24 में राशि आबंटित की गई है, तो उसका उपयोग बच्चों के फीस में करें और गरीब बच्चों से ली गई फीस की राशि उन्हें वापस

की जाये। साथ ही भविष्य में इन बच्चों से किसी प्रकार की फीस न ली जाये और बी. एस. पी.

नैतिकता के आधार पर पूर्व की भांति निःशुल्क शिक्षा प्रदान करें। एवं जिन बच्चों के पालक अब तक फीस जमा नहीं कर पाये हैं, डी. ए. व्ही. स्कूल प्रबंधन द्वारा उन बच्चों को परीक्षा में शामिल

होने के लिए एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा है, उन बच्चों को तत्काल बी. एस. पी. प्रबंधन

द्वारा एडमिट कार्ड दिये जाने के लिए डी. ए. व्ही. स्कूल प्रबंधन को निर्देशित करे। अन्यथा

हमारे द्वारा कड़े कदम उठाये जायेंगे। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखन चौधरी और राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती उपस्थित थे।

विधायक जैन ने की रोहित के उज्जवल भविष्य की कामना

0
  • जिला आबकारी अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं जगदलपुर के रोहित देवांगन
  • रेखचंद जैन ने सहयोगियों संग परिजनों को दी बधाई

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन अपने सहयोगियों के संग सनसिटी स्थित रोहित देवांगन के निवास पहुंचे और छत्तीसगढ़ पीएससी में उन्हें मिली सफलता के लिए बधाई दी।

विधायक रेखचंद जैन ने रोहित का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोहित का चयन छत्तीसगढ़ पीएससी के माध्यम से जिला आबकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। रोहित को राज्य सेवा परीक्षा में 20वीं रैंक मिली है।  जैन ने रोहित को बुके भेंटकर व मिठाई खिलाने के पश्चात उनकी तैयारियों की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जैन के साथ निर्मल लोढ़ा, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, विजय सिंह, अमर सिंह, कुलदीप भदौरिया व अन्य लोग मौजूद थे।

पिता व परिजनों ने जैन का आभार माना

चर्चा के दौरान रोहित के पिता शैलेंद्र देवांगन व परिजनों ने जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का आभार भी माना। जैन ने साक्षात्कार से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तीन वर्ष के आय प्रमाणपत्र मांगे जाने की तकनीकी खामी से अवगत कराने के साथ लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर इस मामले के उचित निराकरण की मांग की थी। देवांगन ने इस सहयोग के लिए अपने परिजनों संग विधायक को कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। इस दौरान रोहित के माता- पिता, बहन- भाई के साथ उनके पारिवारिक मित्र दिनेश सिंह मौजूद थे।

जन स्वराज पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष ने किया भाजपा में प्रवेश आने वाले दिनों में जन स्वराज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता करेंगे भाजपा में प्रवेश

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के बालोद जिला के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष केसी पवार के मार्गदर्शन व दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की उपस्थिति में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुवे जन स्वराज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जायसवाल व युवा कॉंग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन रंगारी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। जन स्वराज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने कहा कि भाजपा परिवार में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ। श्याम जायसवाल ने जिला अध्यक्ष केसी पवार को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनाने व डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में देवलाल ठाकुर को विधायक बनाने अपनी उच्च छमता तक कार्य करूँगा श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के लगातार विकास से काफी प्रभावित हूं। व अतिशीघ्र अपने सारे सहयोगी व समर्थको शिघ्र भाजपा परिवार में शामिल करा संगठन को मजबूत करने हर स्तर पर कार्य करूँगा। पूर्व युवा कॉग्रेस नगर अध्यक्ष पवन रंगारी ने कहा कि भाजपा परिवार में हर किसी की छमता के अनुसार कार्य दिया जाता हैं। जिससे प्रभावित होकर मै भाजपा परिवार में आया हूँ। पार्टी से प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुवे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बेहरा भाजपा युवा नेता मेवा पटेल उपस्थित थे।

कायस्थ समाज भवन में होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन
  • विधायक निधि से स्वीकृत हुई है कक्ष के लिए यह राशि

जगदलपुर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कायस्थ समाज बस्तर जगदलपुर के सामाजिक भवन परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। कक्ष हेतु  जैन ने अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है।

भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन थे। अध्यक्षता महापौर सफीरा साहू ने की। विशिष्ट अतिथि छ्ग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छ्ग मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम की सभापति कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं बस्तर जिला कायस्थ समाज के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव थे। श्री जैन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज सबसे ज्यादा शिक्षित समाज है। बस्तर, छत्तीसगढ़ राज्य और हमारे देश के विकास में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लोग हर मामले में जागरूक होते हैं। भले ही राज्य में उनकी आबादी कम है, लेकिन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए वे सदैव अग्रणी रहते हैं। रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही करते दो शराब कोचियो को किया गिरफ्तार

0

 

•  जुमला 357 पौवा देशी प्लेन शराब (64.26 बल्क लीटर) जप्त |

आगामी विधानसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा राजेश बागडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।

 

थाना डौण्डी क्षेत्रान्तार्गत जुर्म जरायम पतासाजी पेट्रोलिग दौरान मुखबीर से सूचना मिला की 1) आरोपी जगत राम निर्मलकर पिता जोहन राम निर्मलकर उम्र 38 वर्ष पता किशनपुरी हाल डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद के द्वारा भोलेश्वर ढाबा के पीछें अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिकी कर रहा है कि सूचना पर मौके पर थाना डौण्डी के स्टाफ के द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 40 पौवा देशी प्लेन शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200 रू. एवं बिकी रकम 200 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद थाना डौण्डी में आरोपी के विरूध्द अपराध क. 197 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। एवं 2) 1) आरोपी बिरेन्द्र जैन उर्फ दाढी पिता सुखराज जैन उम्र 58 वर्ष साकिन मेन रोड जवाहर पारा डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद के द्वारा अपने दुकान के बगल खाली जगह डौण्डी में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिकी कर रहा है कि सूचना पर मौके पर थाना डौण्डी के स्टाफ के द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से चार प्लास्टिक बोरी में रखे 317 पौवा देशी प्लेन शराब 57.060 बल्क लीटर कीमती 25360.00 रू. एवं बिकी रकम 200 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद थाना डौण्डी में आरोपी के विरूध्द अपराध क. 198 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। उक्त दोनों आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रआर. सुनील मण्डावी, प्रआर. विष्णु तारम, आरक्षक जसंवत नेताम, युगल किशोर लोहले, टेमन राणा खिलावन सिन्हा, शमनेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ऊपर नियंत्रण कार्यवाही की जा रही

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन में  उप पुलिस अधीक्षक बालोद  नवनीत कौर के मार्गदर्शन में जिला बालोद के समस्त थानों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने जाने हेतु उनके अपराध के अनुसार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश का रोल जारी करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिधालीनन्द कुमार साहू पिता स्व. सखम साहू उम्र 30 साल थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद द्वारा थाना डौण्डीलोहारा में मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देना गाली गलौच करना एवं गुण्डागर्दी के अपराधों में के कुल 12 अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसके उपरांत भी नन्द कुमार साहू निवासी गिधाली द्वारा अपने आदत में सुधार न कर निकट भविष्य में पुनः संज्ञेय अपराध घटित करना का शंका बना हुआ है। थाना क्षेत्र ग्राम गिधाली में नन्द कुमार साहू के प्रति भय एवं दहशत का माहौल है इसलिए नंद कुमार साहू के अपराधिक गतिविधियों पर रोक लाने हेतु थाना डौण्डीलोहारा में नन्द कुमार साहू निवासी गिधाली को चिन्हांकित कर गुण्डा बदमाश की सूची में लाया गया है। इसी प्रकार वरिष्ट कार्यालय के आदेश पर भविष्य में अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों का निगरानी एवं गुण्डा बदमाश रोल जारी किया जावेगा उक्त बदमाशो पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी थाना क्षेत्र के और भी बदमाशों के रिकार्ड खगाले जा रहे है अपराधिक प्रवृत्ति की व्यक्ति का अपराधिक रिकार्ड पाये जाने पर प्रतिबंधित करने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावेगी।

बुजुर्गों का स्वागत कर विधायक ने किया भूमिपूजन

0
  • 9.98 लाख रु. में बनेगा सेन समाज का सामाजिक भवन
  • समाज के पदाधिकारियों ने सीएम- विधायक की जमकर की प्रशंसा

जगदलपुर शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के महेंद्र कर्मा वार्ड में बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भूमिपूजन किया। विधायक जैन ने सेन समाज के बुजुर्गों का स्वागत कर भूमिपूजन किया। भवन 9.98 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

भूमिपूजन पश्चात विधायक जैन के साथ समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे। सभी ने कहा कि हमारा समाज अपने भूमि व भवन के लिए तरस रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक रेखचंद जैन को समाज हित में फैसला लेने के लिए कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, सेन समाज अध्यक्ष मनोज ठाकुर, किशन सेन, मन्नू सेन, पूर्व अध्यक्ष द्वय परमेश्वर व राधेश्याम, शंकर श्रीवास, राजू राव, नवनीत सरोठे, सियाराम ठाकुर, महेंद्र श्रीवास, संदीप श्रीवास, दशापीन श्रीवास, गौरी शंकर, राधे ठाकुर समेत सर्व नाई समाज के वरिष्ठ- कनिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अतिरिक्त कक्ष निर्माण में मचा रखी है ऐसी अंधेरगर्दी

0
  •  दो माह में पूरा करना था निर्माण, 8 माह में भी नहीं बन पाया स्कूल का कमरा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत लावागांव में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का ने भट्ठा बिठा दिया है। जिस अतिरिक्त कक्ष को दो माह में बनाना था, उसे आठ माह गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि स्वीकृत पूरी रकम निकली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट से खिलवाड़ करने में पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत लावागांव की प्राथमिक शाला लावागांव में भी ऐसा ही खेल चल रहा है। यहां प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 15 लाख 30 हजार रु. की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके लिए निर्माण एजेंसी जिला निर्माण समिति बस्तर को बनाया गया था। इस समिति ने काम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत लावागांव के सरपंच और सचिव ओंकार गगाड़ा को सौंप दी। कार्य स्थल पर लगाए गए बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य 14 फरवरी 2023 से शुरू कर 20 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करना था। सचिव ओंकार गागड़ा और पंचायत ने पूरी लागत राशि तो प्राप्त कर ली है, मगर आठ माह गुजर जाने के बाद भी निर्माण आधा अधूरा ही पड़ा है। अब तक छत ढलाई और प्लास्टर का काम नहीं हो पाया है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। पुराने शाला भवन में जगह की तंगी हो रही है। वहां पांच कक्षाओं के लिए महज दो कमरे हैं और एकसाथ सभी कक्षाओं में अध्यापन मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिली है, लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा की यह पहली करतूत नहीं है, बल्कि उनके माध्यम से कराए गए सभी कार्यों में इसी तरह की भर्राशाही और मनमानी की गई है। पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीण कई दफे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न जाने किसके दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भाजपा शासन में नहीं हुआ किसी समाज का विकास : जैन

0
  • देवांगन समाज सामुदायिक भवन के लिए दिए 10 लाख
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दी राशि

जगदलपुर देवांगन समाज हमेशा से संगठित और बस्तर के विकास में सार्थक भूमिका निभाता रहा है।

उक्त संबोधन शुक्रवार को यहां सिविल लाईन में देवांगन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन ने दिया। श्री जैन ने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और उसने किसी भी समाज का विकास नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी व परमेश्वरी माता का जयकारा जमकर लगाया गया।सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, सायमा अशरफ, राजेंद्र देवांगन, प्रदीप देवांगन, हरिशंकर देवांगन, खेम देवांगन, दुष्यंत देवांगन, अमित देवांगन, शेखर देवांगन, बलराम देवांगन, मुन्नालाल देवांगन, भगतनाथ देवांगन, सुंदरलाल, दीपक देवांगन, रवींद्र देवांगन, बृजेंद्र देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, रमाकांत देवांगन, जितेंद्र देवांगन, दयावती देवांगन, धनेश्वरी देवांगन, ललिता देवांगन, मंजू देवांगन, भगवती देवांगन, देवकी देवांगन, मनीषा देवांगन, राखी देवांगन, सरिता देवांगन, किरण देवांगन, ज्योति देवांगन, पद्मा देवांगन, राम पिल्लई, आभास मोहंती समेत देवांगन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS