दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल तथा सभी कट्टर हिन्दू युवा भाईयों के द्वारा नगर में विजयादशमी के पर्व पर रैली निकाली गई जिसमें मानपुर
मोहला एवं आसपास गांवों में भोलभाले आदिवासी को भड़काया जा रहा है तथा मानपुर में प्रभु श्रीराम जी का पुतला दहन करने और हिन्दू धर्म का अपमान करने का जो प्रयास किया जा रहा
है इसका विरोध भी किया गया साथ ही नन्द कुमार बघेल के द्वारा प्रभु श्रीराम जी पर अभद्रटिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया और साथ ही भविष्य में हिन्दू धर्म के
खिलाफ कोई भी कार्य होने पर उसका जवाब भी दिया जायेगा । जिसमे विजय भान कृष्णा साहू सुमित जैन संजीव सिंग श्रीजीत अरविंद सौरभ मुकेश अग्रवाल रमेश गुर्जर मनीष पाठक
मनन गुप्ता प्रवीण साहू रविंदर ईश्वर साहू मोनू दादू सागर पंजवानी देवांगन नीरज शर्मा दीपेश आदि लोग उपस्थित थे
रनचिरई – थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया फिर किया दैहिक शोषण | प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव पिता महेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन भाठागांव आर, थाना रनचिरई,
जिला बालोद का विगत दिनों से एक नाबालिग बालिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे बहला फुसला कर शादी का लालच देकर नाबालिग को कोण्डागांव, जगदलपुर बुला लिया था और फिर उसे अपने साथ रख उसका किया दैहिक शोषण । परिजनों को जब यह बात पता
चली उन्होंने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और फिर पुलिस वालों द्वारा अपराध पंजीबध्द कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, उप पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के मार्गदर्शन में थाना रनचिरई पुलिस द्वारा प्रकरण की तत्परता से सूझ बूझ से विवेचना करते हुए अपहृता को दस्तयाब कर महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ कर
विधिसम्मत कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरूध्द धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भा0द0वि0, 4, 5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। जेल वारंट बनने पर उपजेल बालोद दाखिल किया गया।
दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है | आज फिर से 20 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 03 से 06, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 03, वार्ड क्र 25 से 04, वार्ड क्र 27 से 01 और मानपुर चौक से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 02 और RTPCR से 18 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – विश्वकल्याण के लिये गायत्री परिवार दल्लीराजहरा द्धारा गायत्री शक्ति पीठ दल्लीराजहरा मे शारदीय क्वार नवरात्रि मे दिनांक17/10/2020को सुबह06.00बजे ज्योति कलश स्थापित कर सभी साधको द्धारा प़तिदिन24-24माला गायत्री महामंत्र का जांप कर आज
दिनांक 25/10/2020को सुबह08.00बजे से10.30बजे तक पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया।जिसमें गायत्री परिवार के साथ साथ श्रीमान शीबू नायरजी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा ने विश्व कल्याण, दल्लीराजहरा केसर्वांगीण विकास एवं अमन चैन के
लिए हवन मे आहुति डाल कर मां गायत्री से आशिर्वाद लिया।गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव कुमार कलिहारी द्धारा यज्ञ स्थल एवं प़ागण मे टाइल्स लगाने की मांग पत्र सौंपा गया।जिसपर अध्यक्ष महोदय ने अगामी चैत्र नवरात्रि के पहले कार्य पूरा करने की अपनी सहमति
प़दान की।यज्ञ का संचालन वेदव्यास से श्री देवप़साद आर्य ,चारू साहु, श्रीमती सविता वर्मा कुमारी चंचल साहू एवं चांदनी साहू द्धारा सम्पनन कराया गया।श्रीमान शीबू नायरजी को मंत्र चादर सद्साहित्य एवं श्रीफल देकर समानित किया गया।पूरे कार्यक्रम में कोविड19 के नियम
सोसल डिस्टेंसिग, मास्क लगाना आदि का पूरा पालन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रूप राम वर्मा, राधेश्याम साहू ,पिताम्बर साहु, भानुप्रताप साहू धर्मेन्द्र वर्मा कमलेश्वर प़साद गंजीर, हिमांशु साहु चन्द्र शेखर पवार, खुमान साहू प्रदीप डे जगन्नाथ साहू ओंकार साहू
निर्मला कलिहारी श्रीमती मंजू साहू वीणा साहू चंद्रभागा वर्मा रेणुका गंजीर चित्र रेखा साहू पुष्प लता साहू ओमिन साहू द्रोपति साहू कल्याणी साहू विमला साहू आदि लोगों का सहयोग रहा |
आज दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर , जितेन्द्र सिंह मीणा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद
द्वारा रक्षित केंद्र बालोद में शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात वाहनों की पूजा की गई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद दौलत पोर्ते, तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, अलीम खान, प्रशांत पैकरा, कमलजीत पाटले, तनुप्रिया, विनय साहू, श्री यशवंत
साकार उपस्थित थे। तथा रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग, निरीक्षक जी0 एस0 ठाकुर, मनीष शर्मा, रफीक खान , तथा पुलिस लाइन बालोद के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बालोद–खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के निर्देशन में ग्राम कपरमेटा चिरचारी व सौहपुर मे कोविद जांच शिविर का आयोजन किया गया, उक्त शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताकी भागीदारी रही शिविर पूर्व कोटवार द्वारा मुनादी के माध्यम से समुदाय के लोगों को जानकारी दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय में संक्रमित
व्यक्ति का समय पूर्व पहचान कर आइसोलेशन व उपचार किया जाना, जिनसे की समुदाय में कोरोना संक्रमण को रोकी जा सके और लोग सुरक्षित रहे, उक्त ग्रामों मे शिविर के माध्यम से 134 लोगों की जांच की गई जिनमे एंटीजन टेस्ट से दो धनात्मक मरीज पाए गए जिनको आइसोलेशन कर उपचार किया जा रहा है।
उक्त शिविर के निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगो को संक्रमण व बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग, हाथो को साबुन से नियमित धुलाई, सर्दी खांसी गले में खराश व बुखार सांस लेने में दिक्कत हो तो तत्काल जांच कराने हेतु कहा गया एवम् जनसमुदाय से अपील किया गया कि भीड़ भरी जगहों में जाने से बचे और लोगो को जागरूक किया जावे आगामी दिनों में कोरोना जांच शिविर का
आयोजन दिनांक 26.10.20 दिन सोमवार को कोसागोंदी एवम् खेरथा। 27.10.20 दिन मंगलवार को परसुली व 28.10.20 को ओझागहन एवम् पड़कीभाठ में की गई है जिनमे पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन आंगनबाड़ी पंचायत सचिव एवम् राजस्व विभाग से समन्वय बनाते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई है।
दल्लीराजहरा – संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक दिनांक 22 अक्टूबर को यूनियन ऑफिस कार्यालय में रखी गई जिसमें अध्यक्ष कमलजीत मान द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को अनिर्बान दास गुप्ता डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई से हुई चर्चा तथा दिनांक 21 अक्टूबर को ई डी (पी एंड ए) श्री एस के दुबे भिलाई इस्पात संयंत्र से कार्मिक विभाग से संबंधित लौह अयस्क खदान समूह के कर्मचारियों से संबंधित चर्चा को विस्तार पूर्वक बताया। वेज रिवीजन 2017 से लंबित है जिसके कारण कर्मचारियों में भारी निराशा है।
लौह अयस्क की खदानों के कारण सेल कंपनी आज लाभ की स्थिति में पहुंच चुकी है और भविष्य में लाभ अर्जित करेगी ऐसे में प्रबंधन को चाहिए कि सेल कर्मियों का वेतन निर्धारण जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा कर्मचारियों के आक्रोश का सामना प्रबंधन को करना पड़ेगा। वेतन समझौते के संबंध में डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा कि प्रबंधन भी जल्द से जल्द वेतन समझौते के लिए सहमत है। जल्द ही आगामी एनजेसीएस की बैठक में सहमति होने की पूरी संभावना है। चर्चा में आगे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति एवं 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए इस पर ई डी (पी एंड ए) ने कहा कि 50 लाख के बीमा की सेल प्रबंधन के द्वारा प्रक्रिया चालू कर दी गई है। बीमा कंपनी से किश्त की राशि को जमा करने के संबंध में चर्चा अंतिम दौर में चल रही है। बहुत जल्दी यह राशि कर्मचारियों के परिवार को मिल सकेगी। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में कहा कि इसका निर्णय सेल बोर्ड की बैठक में होगा।
लौह अयस्क खदान समूह में कर्मचारियों के लिए एक डेली रिवॉर्ड स्कीम बनाई गई थी। इस स्कीम में उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ-साथ कर्मचारियों को एक सम्मानजनक राशि प्राप्त हो रही थी जिससे कर्मचारियों में उत्साह था। आप इस डेली रिवॉर्ड स्कीम को पुनः चालू करें। ई डी (पी एंड ए) ने कहा कि प्रबंधन डेली रिवॉर्ड स्कीम को पुनः चालू करने के लिए सहमत है। इस संबंध में फाइल को फाइनल अप्रूवल के लिए डायरेक्टर इंचार्ज के पास भेज दिया गया है। बहुत जल्द डेली रिवॉर्ड स्कीम चालू हो जाएगी।
मान जी ने आगे कहा कि लौह अयस्क राजहरा की खदानों में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी जैसे कि माइनिंग विभाग, शावेल ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल विभाग के कर्मचारियों का पदोन्नति रूका हुआ है जो कि अपने-अपने विभागों में 15 से 20 वर्षों से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं। पदोन्नति के संबंध में ईडी (पी एंड ए) ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को दिसंबर माह तक पदोन्नति का लाभ मिल जाएगा।
वाशिंग एलाउंस के संबंध में बताया कि जो कर्मचारी वाशिंग एलाउंस की पात्रता रखते हैं उन्हें नवंबर माह से वाशिंग एलाउंस चालू कर दिया जाएगा। राजहरा माइंस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने तथा मरीजों को भिलाई रेफर की सुविधा पहले की तरह करने की मांग की गई। इस पर उन्होंने कहा कि दो डॉक्टरों की नियुक्ति जल्दी कर जाएगी तथा नॉर्मल रेफर की सुविधा पहले की तरह 22 अक्टूबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसमें कर्मचारियों को उनकी पात्रता के आधार पर यात्रा भत्ता मिलेगा तथा अल्ट्रासाउंड मशीन के संबंध में कहा कि भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल में माइंस के मरीजों का अल्ट्रासाउंड प्राथमिकता से करवाया जाएगा एवं सेक्टर 9 अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 13 बेड आई सी यू यूनिट बनाई गई है, जिसकी सुविधा राजहरा के कर्मचारियों को भी मिलेगी।
आज की इस बैठक में संगठन के सचिव राजेंद्र बेहरा, अनिल यादव, तोरण लाल साहू, राजेश कुमार साहू, रामप्रताप बरेठ, श्रीनिवासुलू, पवन गंगबेर, दानसिंग चंद्राकर, कांता राव, मनोज परीरा, मुकुल वर्मा, उमेश पटेल, रमेश सिन्हा, चिदंबर राव, महेश खोडके, शिव देशमुख, रमेश सिन्हा, सत्यवान, सुभाष बघेल, सुशील, शत्रुघ्न, मानकर, चटर्जी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
बालोद – पीड़ित प्रार्थिया उम्र 22 वर्ष निवासी टिकरापारा धमतरी के द्वारा लिखित रिपोर्ट थाना बालोद में दर्ज कराया गया था कि वह वर्ष 2017 में शिकारीपारा बालोद में रहकर पढ़ाई कर रही थी तभी बुढ़ापारा बालोद में स्थित शेयर माईकोफिन कंपनी में काम करने वाले आरोपी द्रोण कुमार निर्मल पिता बसंतराम निर्मल उम्र 25 वर्ष साकिन माहुद थाना अंबागढ़ चौकी
जिला राजनांदगांव से जान पहचान हुआ था आरोपी द्वारा पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर अपने आफिस बुढापारा में शारीरिक संबंध बनाया तथा दिनांक 03.03.2020 तक लगातार अलग – अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी को पीडिता द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर टालमटोल कर अश्लील गाली गलौज करता था,उसके द्वारा बातचीत
करना बंद कर दिया था एवं फोन से संपर्क बंद कर दिया । पीडिता के द्वारा किये गये रिपोर्ट पर थाना बालोद में अप. क्रमांक 333/2020 धारा 376(2)(ढ) 294 भा.द.वि पंजीबद्ध कर घटना की सचना वरिष्ट पलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्रासह मीणा, ति, पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा को दी गई । महिला संबंधी अपराध
होने एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त वारष्ट अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्ग में तत्काल रात्रि में ही उपनिरीक्षक शिशिर पांडेय के हमराह में पुलिस पार्टी राजनांदगांव जिला रवाना किया गया था। पुलिस के द्वारा सूझबुझ से आरोपी द्रोण कुमार निर्मल को तलाश कर आज दिनाक 24.10.2020 का गिरफ्तार कर प्रातः थाना लाया गया मामले विवेचना कर आरोपी द्रोण कुमार निर्मल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
अर्जुन्दा – मृतक ताम्रध्वज सिन्हा द्वारा दिनांक 13.01.2020 को ग्राम गब्दी छोटे नाला के पास परसाझाड़ से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया था कि सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पंचनामा कार्यावाही के दौरान मृतक के जेब से एक सुसाईड नोट प्राप्त हुआ था। मृतक मृत्यु पूर्व एक अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा परेशान करने के कारण आत्म
करना में लिखा था। जिसे जप्त कर परीक्षण राईटिंग एक्सपर्ट रायपुर से राय लिया गया जो मृतक ताम्रध्वज सिन्हा के द्वारा लिखे सुसाईड नोट को स्वाभाविक लिखावट होना राय दिये है। विवेचना के दौरान जप्त मोबाईल नम्बर का नाम पता लोकेशन हेतु सायबर सेल बालोद के माध्यम से लोकेशन लिया गया, जिसमे मोबाईल नम्बर के धारक मनीष यादव पिता नंदकिशोर यादव निवासी स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव का होना पता चला है। जिसके पता
तलाश हेतु टीम गठित कर स्टेशन पारा राजनादगांव भेजा गया जहां उक्त मोबाईल के धारक मनीष यादव स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव में उपस्थित मिले। जिसे घटना के बारे में पुछताछ किया गया। जो मृतक ताम्रध्वज सिन्हा के मोबाईल नम्बर में अपने मोबाईल नम्बर से घटना दिनांक के पूर्व तक कुल 09 बार बात करना बताया है। जिसे मेमोरेण्डम कथन के
आधार पर उक्त आरोपी से एक सैमसंग कंपनी के ___ मोबाईल एंव एयरटेल कंपनी के सीम को जप्त किया गया। आरोपी मनीष यादव पिता नंदकिशोर यादव उम्र ___40 वर्ष निवासी स्टेशन पारा चिखली राजनादगांव को दिनांक 23.10.2020 के 10/50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा के निरीक्षक कुमार गौरव साहू, स्पेशल टीम के प्रआर.1636 भुनेश्वर मरकाम, एंव आरक्षक 263 जितेन्द्र विश्वकर्मा इस कार्यवाही में सभी का भूमिका सराहनीय रही।
दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है बस राहत की खबर यह है कि पिछले तीन-चार सप्ताह में किसी की कोरोना की वजह से मृत्यु नहीं हुई | आज संक्रमितों का आकड़ा फिर बढ़ा और यहाँ 20 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06 से 03, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 15 से 02, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 24 से 08, वार्ड क्र 26 से 01 और वार्ड क्र 27 से 01
इस प्रकार एंटीजन से 10 और RTPCR से 10 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |