City Media - Page 1557 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1557

नए स्ट्रेन को लेकर बस्तर जिला प्रशासन सतर्क,अधिकारी कर रहे सीमा चौकी का लगातार निरीक्षण

0

जगदलपुर । कोरोना वायरस के घातक आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को बस्तर जिले में प्रवेश से पहले ही रोकथाम के लिए बस्तर जिले की सभी सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है ।कलेक्टर रजत बंसल द्वारा सीमाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देशों के बाद जिले के अधिकारी सभी सीमाओं का निरीक्षण कर सभी यात्री वाहन और मालवाहक वाहनों को रोककर उनमें बैठे यात्रियों, वाहन चालक और उनके सहयोगियों की कोरोना जांच के कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश दे रहे है । गुरुवार को सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह ने कोड़ेनार पहुँच कर सीमा चौकी का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि नए आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को रोकने के जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की जांच के निर्देश दिए है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मालवाहक वाहनों के वाहन चालक और क्लीनर को भी कोरोना जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा यात्री बसों के सवारियों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की माँग की जा रही है, रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में स्वास्थ्य जाँच दल द्वारा कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ी कर दी गई है। यहां जांच के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड केयर सेंटर और बस्तर जिले के प्रवासी लोंगों का नेगेटिव रिपोर्ट आने पर क्वारन्टीन सेंटर भेजा जा रहा है। जिले के भानपुरी जांच चौकी, दरभा जांच चौकी ,धनपुंजी जांच चौकी, कोडेनार और मारडूम जांच चौकी सहित एयरपोर्ट, बस स्टैंड और जगदलपुर रेलवे स्टेशन में कोरोना जाँच किया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मीडियाकर्मियों को कोरोना की लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर माना जाए -नरेन्द्र नाग

0

मीडिया कर्मियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर की तरह पहले वैक्सीनेशन किया जाए- सुरजीत ठाकुर

जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए कोरोना में किसी भी मीडिया साथी की मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सहयोग राशि की मांग सरकार से की है।

आज पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ।कोई भी जिला अछूता नही है ।पिछले साल की पहली लहर से लेकर आज की दूसरी लहर तक लगातार छोटे बड़े मीडिया कर्मी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोना की इस भीषण परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचने का काम कर रहे हैं।जिससे शासन अपनी कमियों को दूर कर बेहतर काम करने की कोशिश करती है ।सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मीडिया का बहुत बड़ा हांथ होता है।

जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भारत मे अब तक इस महामारी से लगभग 2 लाख लोगों की जाने जा चुकी है।वन्ही अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 200 से ज्यादा पत्रकार साथी इस कोरोना के समय मे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान गवां चुके हैं।उनके बाद उनके परिवार का भरण पोषण और आर्थिक स्तिथि पर बहुत बड़ा प्रश्न उठता है। इनमें से कई पत्रकार फ्रीलांसर भी थे जिनका जीवन बीमा भी नही हो पाया था।फिर भी तमाम चुनौतीयो के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुचाने के लिए फील्ड से लेकर न्यूज़ रूम तक डंटे हुए हैं।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए सभी का पहले वैक्सीनेशन किया जाए।साथ ही साथ कोरोना के समय सेवा देते हुए अगर किसी की मृत्यु हो जाये तो उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।हम जानते हैं कि पत्रकार साथियों के द्वारा समाज़ के लिए किए गए कार्यो की तुलना इस राशि से नही कर सकते पर यह सम्मान राशि उनके परिवार के लिए राहत हो सकता है।

बिरींगपाल में ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया, परपा थाने में अपराध कायम

0

जगदलपुर। बीते 24घंटा पूर्व परपा थाना क्षेत्र के बिरींगपाल के डुमरपारा में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। परपा पुलिस अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 4-5 मई की दरमियानी रात बिरींगपाल के डुमरपारा में अज्ञात व्यक्ति की कथित धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंके जाने की जानकारी सामने थी।इस मामले में परपा थाना प्रभारी बुधराम नाग दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और बिरींगपाल के ग्रामीणों के पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ले लिया भेज दिया। घटना के कई घंटों बाद भी इस मामले में अपराधियों की पतासाजी नहीं हो पाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लीपापोती का दूसरा प्रयास, ठेकेदार को बताया फरार, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी नहीं हुई जप्त

0

जगदलपुर।एक झूठ को छुपाने कई झूठ का साहरा लेना पड़ता है ,इस वाक्य को बस्तर जिले के बडांजी थाने के प्रभारी व स्टाफ सिद्ध कर रहें हैं। जिस मामले को गुमशुदगी के मामले बताकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा को गुमराह किया जा रहा था,अब उस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है किंतु फिर भी एक बात सामने आई है कि इस मामले में प्रयुक्त वाहन को जप्त नहीं किया गया है जिसके कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लीपापोती के दूसरे प्रयास जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को गुच्चागुड़ा के बच्चे का कथित तौर पर अपहरण किये जाने के मामले में बडांजी पुलिस लीपापोती में जुटी थी और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंहा स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा तक को गुमराह किया किन्तु ग्रामीणों का इतना विरोध हुआ कि भिलाई के ठेकेदार पांडेय के खिलाफ अंततः कार्रवाई किया गया। फिर भी सबसे बड़ा सवाल है कि अपहरण में प्रयुक्त होने वाले कार को जप्त नहीं किया। बस्तर पुलिस के जिम्मेदार बड़े राजपत्रित अधिकारी जनता से जुड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है किंतु थाना स्तर के अधिकारियों के रवैए के कारण पुलिस की छवि धुमिल हो रही है। ज्ञात हो कि बडांजी थाना क्षेत्र राजनीतिक मामलों में संवेदनशील क्षेत्र है और यहां कई बड़ी-बड़ी घटनाएं सामने आती हैं , इसीलिए इस क्षेत्र के आदिवासियों के दिल जीतने का प्रयास किया जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के बेटे का कोरोना से निधन

0

विधायक देवती कर्मा के बेटे कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा का गुरुवार रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 3:30 बजे अंतिम सांस ली. दीपक दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे थे. उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था. दीपक कर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg



दीपक कर्मा के निधन के बाद बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक, दीपक कर्मा को करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गय था. कुछ दिनों बाद से उनकी हालत गंभीर रहने लगी और फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि ‘कोविड एंटीजन टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण 18-44 वर्ष के लोगों का आज टीकाकरण स्थगित

0
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारत सरकार की अनुमति के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन की खुराक की मांग प्रेषित की गयी, परन्तु राज्य को इस मांग के विरुध्द 30 अप्रैल 2021 तक कोई वैक्सीन नहीं मिली। 30 अप्रैल की देर शाम को राज्य को सूचित किया गया कि 1 मई 2021 को 1.5 लाख डोसेज रायपुर पहुंचेगी। इसलिए इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए समय नहीं बचा था । इस बात के मद्देनजर कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में अनुमानित जनसंख्या कुल 1.34 करोड़ है और राज्य के पास उपलब्ध वैक्सीन डोसेज केवल 1.5 लाख थीं, यह निर्धारित किया गया कि यदि टीकाकरण को इस आयुवर्ग के समस्त लोगों के लिए खोला जाता है तो इससे अराजकता तथा कानून और व्यवस्था संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। भारी भीड़ रहने से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन भी संभव नहीं हो पाता, इसलिए, इस आयुवर्ग में एक समूह विशेष को प्राथमिकता देना आवश्यक हो गया था।

उपरोक्त कारण को देखते हुए 18-44 उम्र के लोगों का टीकाकरण स्थगित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुहागरात के ही दिन आधी रात को ससुराल छोड़ भागी दुल्हन

0

डौंडी – शादी के बाद दुल्हे के घर पर रिसेप्शन का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात् दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए इसके बाद दुल्हन रात में शौच के बहाने कमरे से निकल कर लापता हो गई | घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडूला की है | जिसमे सुहागरात के ही दिन आधी रात को दुल्हन अपने ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है | बताया जाता है कि युवक एवं युवती का विवाह कांकेर जिले के भैंसाकन्हार गाँव में संपन्न हुआ था इसके पश्चात् 03 मई को लड़के के यहाँ रिसेप्शन का कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात् रिश्तेदार एवं शादी में आये हुए लोग सोने चले गए थे | दूल्हा दुल्हन भी अपने कमरे में जाने के बाद आधी रात को दुल्हन शौच के बहाने कमरे से बाहर निकली फिर वापस लौट कर नहीं आई | सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर लड़की के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष द्वारा गुमशुदगी की सुचना थाने पहुंचकर दी गई | रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिर भी पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तरीकों से खोजबीन की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – लॉकडाउन में कच्ची शराब परिवहन करते युवक पकड़ा गया

0

दल्लीराजहरा – लॉकडाउन में शराब दुकाने बंद होने से लोग कच्ची महुआ की शराब का सेवन कर रहे है | कुछ लोग अन्यत्र स्थान से शराब लाकर नगर में अवैध रूप से बिक्री कर रहे है | ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे युवक महेश कुमार गायकवाड़ पिता राज कुमार गायकवाड़ उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा कल रात 8:30 झरण मंदिर के पास सफ़ेद रंग की स्कूटी सीजी 24 पी 9863 से 08 लीटर कैन में भरकर महुआ शराब ला रहा था | जिसकी कीमत 1600 रुपये बताई गई है के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34 (2) कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना महामारी और मौसम की सबसे बड़ी मार किसानों पर – नागेंद्र चौधरी

0

बालोद जिले के ग्रमीण क्षेत्र के किसानों की हालत मौसम एव कोरोनो के कारण बहुत दयनीय हो गयी है। लॉकडाउन के कारण पहले ही छोटे छोटे किसान जो सब्जी कृषक है उनका व्यपार ठप बैठा हुआ है और अब फसलें बेमौसम बरसात के कारण चौपट हो गयी है। कोरोनकाल के इस दूसरी लहर में पूरा जनमानस अस्तव्यस्त हो गया है पर सबके लिए अनाज उगाने वाले किसान ही सबसे दयनीय स्तिथि में है। किसानों के विभिन्न समस्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य नागेंद्र चौधरी में बताया कि लॉक डाउन की वजह से छोटे सब्जी व्यपारियो को नुकसान हो रहा इनका व्यपार सही ढंग से शहरी क्षेत्र या मंडियों में हो पाता है किंतु लॉकडाउन के कारण ये दोनों ही जगह बन्द है जिस कारण इन्हें कम मूल्य में विक्रय करना पड़ रहा है और सब्जी भी खराब हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बेमौसम बरसात के कारण दर्जनों गाँव के सैकड़ो किसानों की धान की बालियां झड़ गयी है जिस कारण फसल चौपट हो गयी है और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामान करना पड़ रहा है। इसके अलावा जो छोटे सब्जी कृषक है उन्हें सब्जी के खेतियो में डालने हेतु रासायनिक दवा, बीज एव खाद की आवश्यकता पड़ती है पर लॉकडाउन की वजह से सभी कृषि केंद्र बन्द है जिससे फसलों में कीड़े पड़ने का डर भी बना हुआ है साथ ही धान की खेती पक चुकी है और आगे किसानों को हार्वेस्टर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी किंतु परिवहन की अनुमति ना होने एवं डीजल विक्रय पर भी प्रतिबंध होने के कारण इस कार्य मे भी बाधा आने की पूरी संभावना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नागेंद्र चौधरी ने शाशन प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का निराकरण हेतु टीम गठित कर किसानों को होने वाले समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए साथ ही बारिश की चपेट में आये गाँव के पटवारियों के माध्यम से सर्व कर किसानों को आर्थिक मुआवजा क्षतिपूर्ति प्रदान करे। लॉकडाउन के कारण मनरेगा जैसे कार्य भी बन्द है जिस कारण आर्थिक मुआवजा ही किसानों के लिए इस समय मददगार सबित होगा। किसानों को भी उम्मीद है कि कृषि विभाग व सरकार इस पर ध्यान देगी और उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। क्योंकि फसल प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि रबी फसल में कृषि विभाग की योजना के तहत फसल बीमा नहीं होती है इसलिए शासन प्राकृतिक आपदा के तहत हमारी फसल नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिया जाए ताकि कुछ राहत मिल सके। भाजाप प्रदेश किसान मोर्चा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनके अधिकार एवं हक की हर लड़ाई में वे उनके साथ है और सरकार से भी शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमितों मिले

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत दल्लीराजहरा के कांरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है किन्तु आसपास के क्षेत्रों में स्थिति जस की टस बनी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS