बालोद जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉक डाउन में सब्जी एवं फल विक्रेताओं को छुट देते हुए 26 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |









बालोद जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉक डाउन में सब्जी एवं फल विक्रेताओं को छुट देते हुए 26 अप्रेल प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है |









प्रशासन द्वारा बालोद जिला में लॉक डाउन लगा दिया गया ताकि लोग घर पर रहे एवं संक्रमण के चैन को तोड़ा जा सके एवं इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा लोगो की जांच कर उनका उपचार किया जा सके। पर सरकार लॉक डाउन लगाने में तो सफल रही पर उसके उद्देश्य को पूरा करने में नही पिछले 3 4 दिनों से नगर के दोनों जांच सेंटर में एंटीजन किट की कमी होनी की बात कही जा रही है जिस कारणवश

लोगो का जांच नही हो पा रहा है। चिकलकसा एवं माइंस ऑफ़िस के पास स्थित दोनों ही सेंटर में एंटीजन किट की पूर्ति नही हो पा रही है जिसे लोगो को परेशान होना पड़ रहा है और जांच ना होने के कारण स्वास्थ और बिगड़ने के डर बना हुआ है। आरटीपीसीआर द्वारा किये जा रहे जांच के रिपोट भी 6 से 7 दिनों में आ रहे है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल रखा है लॉक डाऊन के बावजूद संक्रमण की गति कम नही हो रही है हर दिन कोरोना एक नए रिकॉर्ड बना रहा है जिस पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा है कि कोरोना से लोग त्राहि त्राहि कर रहे है पीड़ित व परिजन अत्यधिक परेशान है इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे पेशेंट को इंजेक्शन नही मिल पा रहा है बाउजूद इसके नेताओं द्वारा इसकी वास्तविकता को नजरअंदाज कर कुछ भी बयान दिया जा रहा है जो महामारी के इस दौर में कोरोना से पीड़ित परिवार या जिसने इस दौरान अपनो को खोया है उनके जख्मो में नमक लगाने जैसा है मुख्यमंत्री जी इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए आवश्यक से आवश्यक कदम उठाए।
हम समझ सकते है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के ऊपर काम का अत्यधिक दबाव है इस महामारी में वे किस स्थिति परिस्थितियों में अपना काम कर रहे है ये वही जान रहे है एक बार मेरा मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि वे इस संकट काल मे उनका हौसला बढ़ाने व वास्तविकता जानने एक बार रायपुर मेकाहारा में जाकर देखे हो सकता है इसके बाद वे अपनी कार्यशैली में बदलाव कर इस महामारी से लड़ने के लिए कारगर उपाय व पर्याप्त व्यवस्था का इंजाम कर सके।
उन्होंने आगे कहा की महामारी के इस दौर में हम सरकार के साथ खड़े है लेकिन जिस तरह से जनता त्राहिमाम् कर रही है उसके हिसाब से सरकार गंभीर नजर नही आ रही है जूनियर डॉक्टर हाथ मे काली पट्टी बांधकर अपना काम कर रहे है लेकिन वे सभी सरकार की कार्यशैली का विरोध कर रहे है जिस पर आपने एस्मा लगाकर दबाव में काम तो करवा रहे है लेकिन उनके दर्द से भी उनके जरूरतों से भी आपको वाकिफ होना चाहिये।
वे अपनी बेहतर सेवा देने को तैयार है बस उनकी कुछ मांगे है जिसे सरकार को सुनकर उन्हें सुरक्षा हेतु आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है ।अभी वे ही भगवान की तरह कोरोना पीड़ितों की देखभाल कर रहे है उनके मांगो पर सरकार को बिना देरी के निर्णय लेने चाहिए।
मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खोलने की अनुमति
सब्जी, फल के विक्रय-क्रय करने हेतु समयावधि प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक
दुग्ध पार्लर तथा न्यूज पेपर हॉकर की समयावधि प्रातः 6.00 बजे से 9ः00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से 7ः00 बजे तक
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संघ, मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांगे सुझाव
नारायणपुर, 16 अप्रैल 2021- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले में सूपर्ण लॉकडाउन किये जाने हेतु आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारी संघ और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में जिलेवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी हैं। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जिले के ऐसे स्थान जहां कोरोना से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं, वहां के लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित करे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु जरूरी है कि अधिक से अधिक कोविड-19 की जांच की जाये। जांच व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बखरूपारा, गुडरीपारा और शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से की जाये। ताकि पॉजिटिव पाये गये लोगों को एक स्थान पर रखकर कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोका जा सके। लॉकडाउन अवधि में जमाखोरी, कालाबाजारी को रोकने हेतु सुझाव भी मांगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि, व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले में कोरोना वायरस (ब्व्टप्क्.19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी गाईड लाईन, सोशल मीडिया, दैनिक समाचार पत्रों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रीनिक मीडिया के समाचार अनुसार माह अप्रैल के आगामी दिवसों में संक्रमण की तीव्र वृद्धि की संभावना को दृष्टिगत करते हुए तथा जिले में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि नारायणपुर जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 19 अप्रैल 2021 की प्रातः 6.00 बजे से 26 अप्रैल 2021 को रात्रि 12.00 बजे तक के लिए कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। 19 अप्रैल 2021 की प्रातः 6.00 बजे से 26 अप्रैल 2021 को रात्रि 12.00 बजे तक नारायणपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। उक्त अवधि में केवल मेडिकल दुकानों को अपने निर्धारित समय में खोलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकानों के संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलिवरी को प्राथमिकता देंगे। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन/शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, ए0टी0एम0 केश वैन, अस्पताल/मेडिकल एमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन/एम्बुलेंस, एल0पी0जी0 परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, विधिमान्य पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड/कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी/उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी/प्रेस वाहन/न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन तथा छत्तीसगढ़ में नहीं रूकते हुए एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पी.ओ.एल. प्रदान किया जावेगा। अन्य सभी वाहनों हेतु पी.ओ.एल. प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, ब्रेड विक्रेता तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 6.00 बजे से 9ः00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से 7ः00 बजे तक ही होगी। दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान/पार्लर नहीं खोले जायेगें। दुकान/पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त दुग्ध विक्रेता 24ग्7 होम डिलीवरी सेवा दे सकेंगे। सब्जी, फल के विक्रय-क्रय करने हेतु समयावधि प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक की अनुमति होगी। पेट शॉप/एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने हेतु प्रातः 8.00 बजे से 10.00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से 6.00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर की एजेन्सियां केवल टेलीफोनिक या ऑनलाईन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेण्डरों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन अवधि के दौरान नारायणपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शराब दुकाने बंद रहेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार अंत्योष्टि, दशगात्र इत्यादि। मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की जाती है। उपरोक्त समस्त कार्यों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर से पूर्वानुमति आवश्यक होगी। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। उपरोक्त अवधि में नारायणपुर जिला अंतर्गत सभी केन्द्रीय/शासकीय/अर्द्ध शासकीय/सार्वजनिक/निजी कार्यालय/बैंक बंद रहेंगे तथापि टेलीकॉम, पोस्टल सेवाएं, खाद्य सामाग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन, उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वेयरहाउस गोदाम से उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न परिवहन एवं शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी किन्तु अस्पताल एवं ए.टी.एम. पूर्ववत संचालित रहेंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे निजी वाहन जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं के परिवहन का कार्य कर रहे हों, उन्हे भी आपात स्थिति में परिवहन की छूट रहेगी। लॉकडाउन के दौरान नारायणपुर जिले में संचालित सभी बैंक दिनांक 19 अप्रैल 2021 की प्रातः 6.00 बजे से 26 अप्रैल 2021 को रात्रि 12.00 बजे तक बंद रहेंगी। आपात स्थिति में यात्रा के दौरान 04 पहिया वाहनों में ड्राईवर सहित अधिकतम 03, ऑटो में ड्राईवर सहित अधिकतम 03, एवं दो पहिया वाहनों में 02 व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति यात्रा संबंधी दसतावेजों के साथ होगी। बस स्टेण्ड, हॉस्पिटल आवागमन हेतु ऑटो/टैक्सी परिचालन की अनुमति रहेगी किन्तु अन्य प्रयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में नारायणपुर जिले से अन्यत्र आने-जाने वाले यात्रियों को पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। तथापि प्रतियोगी/अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु उनका एडमिट कार्ड तथा रेलवे/पोस्टल/टेलीकॉम/हॉस्पिटल या कोविड-19 डयूटी में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों /चिकित्सकों/निजि अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों/चिन्हांकित वालेंटिर्यस की दशा में नियोक्ता द्वारा जारी आई0डी0 कार्ड मान्य किया जावेगा तथा आवश्यक परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर द्वारा भी पास जारी किये जायेगें।
कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे इन कर्र्यों में संलग्न सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड हॉस्पिटल/कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे। कोविड-19 टीकाकरण हेतु पंजीयन, कोविड-19 जांच हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकारण केन्द्र अस्पताल/पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी यथासंभव वर्क फ्राम होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आईकार्ड साथ रखेगें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देर्शों का कडाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके अधिनस्थ समस्त कार्यालय, तहसील कार्यालय, थाना/पुलिस चौकी एवं कोविड-19 में ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, विद्युत पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अन्य शासकीय कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेगें परन्तु आम जनता के लिये प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी षासकीय कार्यालय में आम जनता द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने हेतु ड्राप बाक्स की व्यवस्था रखेग,े जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन डाल सकेंगे। तथापि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। राज्य शासन के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। कोरोना से बचाव के शर्तों के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के संचालन की अनुमति रहेगी। जरूरत मंदो को राहत सामाग्री पहंुचाने हेतु इच्छुक संस्थाआंे/व्यक्तियों को कोरोना बचाव हेतु प्रसारित निर्देशों के तहत एक समय में अधिकतम 04 व्यक्तियों को प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी की पूर्वानुमति से राहत सामाग्री वितरण की अनुमति होगी। उपरोक्त ओदश में परिस्थितियों का आंकलन कर समय विस्तार एवं संशोधन किया जा सकेगा। उपरोक्त बिन्दुओं को छोड़कर जिले में समस्त गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश 19 अप्रैल 2021 को प्रातः 6ः00 बजे से प्रभावशील होगा।
कोरोना महामारी की मार से हर इंसानियत तकलीफ में है | कोरोना की वजह से किसी अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए आम नागरिकों को जूझना पड़ रहा है अर्थात महामारी के कारण पूरा का पूरा स्वास्थ्य विभाग इसी को लेकर डटे हुए है | अभी हाल ही में एक डिलीवरी केस में युवती को तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी ऐसे कठिन परिस्थिति में हर जगह प्रयास करने के बाद भी विफल रहे तब DB टीम के युवा साथी ने भानुप्रतापपुर ब्लड डोनेशन के रक्तमित्र आकाश सोलंकी जी के माध्यम से रक्तदान किया गया जिससे इस

कठिन परिस्थिति उस युवती को ब्लड मिल पाया | ओम प्रकाश ठाकुर जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया और उनका रक्तदान इस कठिन परिस्थिति में सराहनीय रहा | ओम प्रकाश ठाकुर लुलिकसा जो कि दल्ली राजहरा से लगभग 100-120 किलोमीटर दूर से आये और रक्तदान के साथ साथ उन्होंने अपना अमूल्य समय दिया इसके लिए DB टीम उनका धन्यवाद करती है और इस केस में सुमित जैन, पवन सोनी, शिवा सूर्यवंशी का भी विशेष सहयोग रहा उसके लिए भी DB टीम हार्दिक अभिनन्दन करती है |

विशेष – Db ग्रुप के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए 08 महीने से ऑक्सीजन मशीन लाया गया है । जरूरत मंद लोगो को निःशुल्क प्रदान की जा रही है |



कर्म शिरोमणि पुरस्कार – कर्म शिरोमणि पुरस्कार योजना में सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली राजहरा माइंस में उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्मिक को कर्म शिरोमणि पुरस्कार एवं कार्मिक को प्रशस्ति पत्र, पत्नी मधुरिका के लिए प्रशंसा पत्र, कर्म शिरोमणि पुरस्कार मार्च 2021 के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान में मिलाप राम दल्ली सेम्पलिंग विभाग में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत है।

विभाग प्रमुख एस. रजा डीजीएम (जियोलॉजी) एवं प्रवीण मराठे सीनियर मैनेजर (जियोलॉजी) बेहतर कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कार भविष्य में और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इससे अन्य कार्मिक भी उत्साहित होते हैं।




आरएसएस की अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ कोविड_19 की व्यवस्था के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसका तथ्यात्मक जवाब देने के लिए आईटी सेल तैयार है जिससे आर एस एस व भाजपाई बेनकाब होंगे।
बिती रात कांग्रेस की प्रदेश आईटी सेल महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा की उपस्थिति में हुई, वर्चुअल बैठक में फेक न्यूज से लड़ने को लेकर गम्भीर चर्चा हुई।

दो घण्टे चली महत्वपूर्ण बैठक में फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम को मजबूत करने पर जोर दिया गया. जल्द ही फैक्ट चेक कमेटी का गठन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सकारात्मकता का माहौल बनाने की योजना भी बनाई गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, उपाध्यक्ष सागर सोलंकी, मणि वैष्णव, महासचिव आयुष पांडेय, शिखर कौशिक, स्नेहिल भारद्वाज, योगेश पानिग्रही, सहित सचिव, सहसचिव, ग्यारह लोकसभा अध्यक्ष शामिल हुए।

जनता तक सरकार की एक एक एक्शन को पहुंचाने के लिए 2 दिन में अंदरूनी तौर पर कांग्रेस तैयार कोविड स्पेशल ऑनलाइन फोर्स करेगी।

जगदलपुर /संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह को मचे हाहाकार की रोकथाम की प्रार्थना लेकर आज वस्तर के अंतिम छोर स्थित देवड़ा के बाबा झाडेसवर मँदिर पहुंचे। उन्होने प्रदेश में सुख शांति को प्रार्थना की । उन्हें शिवजी से पुजा कर इस महामारी कों जल्द से जल्द ख़त्म करने की दुआ मांगी। तत्पश्चात उन्होने मँदिर परिसर में रह रहे कुष्ठ रोगियो का हालचाल जाना एवं इस बीमारी से सतर्क रहने की बात की । लॉकडाउन होंने की वजह से भक्तजनों कीआवाजाही कम होंने की वजह से उत्पन्न भोजन की समस्या कों देखते हुये उन्होने सभी कों राशन किट भी वितरित किया । इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेस नेता ईश्वर खम्बारी , विकास दुग्गड भी उनके साथ मौजूद रहे |


नारायणपुर, 16 अप्रैल 2021- सैय्यद वली आज़ाद
नारायणपुर जिले में वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड19) के महा-संक्रमण, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रतिबन्धों/शर्ताे का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी कर जिम्मेदारी दी है। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य का समुचित संचालन/पर्यावेक्षण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को जिम्मेदारी दी है। इस कार्य में इनके सहयोगी सहायक परियोजना प्रशासक नारायणपुर श्री संजय चंदेल होंगे। उक्त कार्य में प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर/ओरछा आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं महत्वपूर्ण वर्टिकल सैपलिंग एवं टेस्टिंग के समुचित संचालन/पर्यवेक्षण हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर और जिला आयुर्वेद अधिकारी नारायणपुर को उनका सहयोगी नियुक्त किया है।
जारी आदेश में वर्टिकल कोविड केयर सेंटर जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र नारायणपुर, बालक बुनियादी आश्रम गरांजी और बालिका बुनियादी आश्रम गरांजी और इंडोर स्टेडियम माहका के समुचित संचालन/पर्यवेक्षण हेतु संयुक्त कलेक्टर निधि साहू को जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रभारी अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियांे द्वारा कोविड केयर सेंटर में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं जिले में कोरोना प्रोटाकाल का कड़ाई से पालन करने हेतु उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। दल द्वारा जिले की दुकानों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने हेतु जांच/कार्यवाही की जायेगी। उड़न दस्ता के 12 सदस्यीय दल में नायब तहसीलदार, ख्याति नेताम, मुकेश ठाकुर, जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन जी भवानीशंकर रेड्डी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जेके कश्यप, दीपक बरसैया गुप्ता, नगर पालिका के गजाधर राठौर, जवाहर यादव नागेन्द्र नाग, पुलिस विभाग के पिटर एक्का, कमलेश नेताम और रमशिला वड़दा शामिल है।
दल्लीराजहरा – राशन दुकान आवंटन जो संवेदनशील मामला है आज दिनांक तक हमारे दल्ली राजहरा में राशन दुकान आवंटन नहीं हुआ है अगर शीघ्र राशन दुकान आवंटन होता है तो आम जनता को इसका फायदा सीधे होगा | आम जनता को आसानी से वह जल्द बिना लाइन लगे राशन मिल पाएगा जिससे बुजुर्ग बड़े महिला को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा | वर्तमान में हर राशन दुकान में 1000 से ऊपर राशन कार्ड है संख्या अधिक होने के कारण लोगों को 5 दिन इंतजार करने के बाद राशन प्राप्त होता है |

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व में हमारी भाजपा सरकार ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने जनता के इस संवेदनशील मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में मई 2017 को यह आदेश छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए पारित किया गया था जो छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जगह हो चुके हैं परंतु दल्ली राजहरा में 2017 में भी कांग्रेस की सरकार थी और वर्तमान में भी कांग्रेस की सरकार है इन 4 सालों में राशन दुकान का आवंटन नहीं हो पाया है इसमें मुख्य दोषी कांग्रेस लोग हैं | जो आज दिनांक तक पी आई सी एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद की बैठक में अभी तक राशन दुकान आवंटन को एजेंडे में नहीं लिया गया है |

अतः मैं वर्तमान के नगर पालिका अध्यक्ष से मांग करता हूं कि तत्काल दल्ली राजहरा के 27 वार्ड में राशन दुकान आवंटित करने की कार्यवाही करें ताकि कई महिला समूह को रोजगार मिलेगा अन्यथा जनता के हितों के लिए हमारी भारतीय जनता पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ेगी |
आदेश की कॉपी


