City Media - Page 1739 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1739

प्रशिक्षु डीएसपी पुलिस अधिकारी को दी धमकी नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा, जाने क्या है मामला देखे विडियो

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही नशे के अवैध कारोबारी जैसे गांजा, शराब, सट्टा आदि पर लगाम कसने और साथ में गिरफ्तारियां भी की जा रही है | ऐसे ही बीती रात करीब 8 बजे पुलिस की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर शेरे पंजाब ढ़ाबे से लगे पान ठेले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही कर मौके से 31 नग देशी पौव्वा, 5 नग गोवा, 9 नग विस्की, 7 नग अद्धी और 16 नग बीयर को बोतल जब्त की गई और 2 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की |

उक्त कार्यवाही का विरोध नगरपालिका अध्यक्ष एवं एनएसयुआई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया | इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी को नौकरी खाने की दी धमकी साथ में यह भी कहा कि इस प्रकार पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी |
बता दे कि बालोद में नगरपालिका कांग्रेस समर्थित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा लिया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा लिया गया । इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत  पवार के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद जैन एवं सह प्रभारी द्वय राकेश यादव तथा जयेश ठाकुर सहित जिला मंत्री ठाकुर एवं कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने वर्तमान करोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 14 से 20 सितंबर तक 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम करने की कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है |

जिसके लिए विभिन्न सेवा कार्यों की कार्य योजना के साथ ही सभी 9 मंडलों में ऑडियो, वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ मंडल प्रभारियों की वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम सुनिश्चित कर आगामी दिनों सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक समस्या एवं प्रवासी मजदूरों की आजीविका संबधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आज दिनांक 11सितंबर 2020 दोपहर12.30 बजे अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजहरा को जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व मेंश्रमिक समस्या एवं प्रवासी मजदूरों की आजीविका संबधी समस्याओं को लेकरमुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
प्रमुख समस्या एवं मांग निम्नानुसार है:-
1.प्रवासी मजदूरों के लिए तत्काल राहत पैकेज का एलान करते हुए नगद राशि सीधे मजदूरों के खाते में प्रदान किया जावे।
2.प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मनरेगा को पूरे वर्ष भर चलाया जावें।
3.अनियंत्रित निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जावें जैसे कि केंद्र की सरकार ने रेल्वे, कोयला, एम टी एल एल,बी एस एन एल ,नाल्को,इंडियन ऑयल कारपोरेशन, एन. टी. पी. सी.,विद्युत कंपनियों जैसे अन्य छोटे छोटे उद्योगों को भी निजीकरण करने का फैसला लिया है उस पर तत्काल रोक लगाई जावें।
4.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जावें।
5.राज्य शासन/विद्युत कंपनी के अधीन संविदा में कार्यरत कर्मचारियों एवं कांटेक्ट लेबर को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार तत्काल शासकीय सेवा में नियमित किया जावें क्योंकि इन कर्मचारियों को मिलने वाली राशि से जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है साथ ही ई. पी. एफ. एवं ई. एस. आई. सी. कटौती का विवरण पर्ची दिया जावें।
6.बेरोजगारों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा अनुसार बेरोजगारी भत्ता पिछले तिथि से प्रदान किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png


7.आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन रसोइया/आशा वर्कर स्किम वर्कर को राज्य शासन की कर्मचारी घोषित किया जावें तथा पिछले तिथि से वेतनमान में वृद्धि करते हुए भुकतान किया जावें।
8.सरकार ने आंगनबाड़ी संचालन का निर्णय लिया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पिक पर है इसीलिए निर्णय पर पुनः विचार किया जावें तथा बिजली कर्मचारी /आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन कार्यकताओं को कोविड-19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50लाख बीमा के दायरे में रखा जावें।
9.छत्तीसगढ प्रदेश में बी ओ सी मृत प्राय है जिसके कारण निर्माणी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है,बी ओ सी को सक्रिय किया जावे।*
10, राजहरा खदान में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को कोवीड 19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए की बीमा के दायरे में रखा जावे और मृतक परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
11, कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित किया जावे।
12, स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाये।
13, डी,एम,एफ,फंड की राशि के एक हिस्से का उपयोग राजहरा नगर के विकास के लिए सुनिश्चित किया जाये।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से *खदान मजदूर संघ से केन्द्रीय महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी,बी, पी, कश्यप, विनोद कुमार आरडे, राजेंद्र राजपूत, अजीत मलिक, महेंद्र साहु,विमल यदु, पुराणिक जंघेल,शिव कुमार पाचे,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला बालोद से जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, जिला उपाध्यक्ष वीना सुरेन्द्र, श्रीमती लक्ष्मी डोंगरे
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से विपीन बेहरा, कलीम खान, देव कुमार
एवं ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान के ठेका श्रमिक, खदान के सुरक्षा गार्ड, आ,ई ओ ,सी, एल के सुरक्षा गार्ड भी उपस्थित थे।

स्थगित की गई दुर्ग विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 14 सितंबर से शुरू

0

बालोद–हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2020 कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थगित की गई थी, वह 14 सितंबर से पुनः प्रारंभ हो रही है । शासकीय महाविद्यालय गुरुर के प्राचार्य डॉक्टर जे. एल. बघेल जी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा की समय सारणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है जिसमें स्नातक अंतिम वर्ष के

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नियमित छात्र-छात्राओं एवं स्नातक प्रथम, द्वितीय , अंतिम वर्ष के स्वाधयाय छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन संपन्न किया जाएगा ।छात्र-छात्राएं समय सारणी के अनुसार अपना प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.durguniversity.ac.in या महाविद्यालय के वेबसाइट www.gcgurur.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं । महाविद्यालय के सूचना पटल में भी प्रश्न पत्र चस्पा किया जाएगा ।अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी महाविद्यालय द्वारा प्रश्न पत्र को प्रसारित किया जाएगा परीक्षा संबंधी समय सारणी एवं आवश्यक दिशा निर्देश महाविद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है । परीक्षार्थी उत्तर लिखने के लिए कॉलेज कॉपी या A4 साइज पेपर का उपयोग कर सकते हैं । प्रत्येक उत्तर पुस्तिका में विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कवर पेज को लगाना अनिवार्य होगा । परीक्षा समाप्ति के 5 दिवस के अंदर उत्तर पुस्तिका को महाविद्यालय में जमा करना होगा । उत्तर पुस्तिका जमा करने संबंधी तिथि एवं आवश्यक निर्देश महाविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में आज फिर हुआ कोरोना संक्रमितों का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में विस्फोटक बढ़ोतरी हो रही है आज दुसरे दिन दल्लीराजहरा में 19 संक्रमित पाए गए और डौंडी ब्लाक से 12 संक्रमित पाए गए इस प्रकार कूल 31 संक्रमितों की पहचान की गई |

दल्लीराजहरा

दल्लीराजहरा के 19 संक्रमितों में से एक को बालोद covid सेंटर एवं बाकि राजहरा में बनाये गए covid सेंटर भर्ती किया गया है आज पाए गए संक्रमितों में सबसे ज्यादा वार्ड क्र 18 से 05 एवं वार्ड क्र 02 से 02, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 23 से 2, वार्ड क्र 25 से 03, वार्ड क्र 20 से 01, सेंट्रल टाउनशिप से 01, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 27 से 01, वार्ड क्र 10 से 01 संक्रमित पाए गए है |

डौंडी ब्लाक  

डौंडी ब्लाक के 12 संक्रमितों में भैंसबोड़ से 08 एवं ठेठवारपारा चिखलाकसा से 04 संक्रमित पाए गए इस प्रकार डौंडी ब्लाक से कूल 12 संक्रमितों की पहचान की गई |  

सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आये लोगों की जांच 3-5 दिनों में की जाएगी जिससे कि कोरोना विस्फोट होने की सम्भावना दिख रही है प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है कि किन्तु शहर में लगातार नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए लोग नजर आ रहे है ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश के बहुत से जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन लगाया जा चूका है अगर कोरोना के रफ़्तार में कमी नहीं आयी तो वह दिन भी दूर नहीं कि बालोद जिला भी लॉक डाउन हो जायेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जमीन से जुड़े मामले में एक ही परिवार के बीच रक्तरंजिश तीन की मौत चार गंभीर रूप से घायल

0

महासमुंद – आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़े हमले में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं पिता और दो बच्चों के साथ उनकी दादी को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव वालों की नींद खुलते ही ओस कुमार गायकवाड़ परिवार के सदस्य लहुलूहान नजर आए |  प्राणघातक हमले की वजह से जहां ओस कुमार की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष की मौत हो गई थी, वहीं ओस कुमार (43 वर्ष), उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए थे |  घाय़लों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

वहीं मामले में पुलिस परस गायकवाड़ (62 वर्ष) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है |  ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं |  दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मेकॉज में अब क्रिटिकल मरीजों का ही होगा इलाज, जाने ऐसा क्यों

0

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में अब सिर्फ उन्हीं मरीजों को एडमिट दिया जाएगा, जो सीवियर और क्रिटिकल पाए जाएंगे |  शेष मरीजों को होम आइसोलेट करने को प्राथमिकता रहेगी |

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि मेकाज प्रबंधन के लोगों के साथ कोविड वार्ड सहित अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया है |  यहां व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश है, जिसे लेकर संबंधित लोगों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं |  आने वाले समय में यदि संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता है, तो इससे निपटने पूरी तैयारी रखने कहा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बस्तर कलेक्टर के मुताबिक अब कोरोना संक्रमित मरीज सीधे मेकाज नहीं भेजे जाएंगे, यहां सिर्फ उन्हीं मरीजों को एडमिशन दिया जाएगा, जो सीवियर और क्रिटिकल पाए जाएंगे |  शेष मरीजों को होम आइसोलेट करने को प्राथमिकता रहेगी |  इससे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी लोगों का इलाज करने में सहूलियत होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking निजी स्कूलों का कारनामा 30 से 35 बच्चों की ऑनलाइन पढाई रोकी फिर भी शिक्षा विभाग मौन ?

0

रायपुर – निजी स्कूलों का कारनामा 30 से 35 बच्चों की ऑनलाइन पढाई रोकी | प्रदेश में

लगभग 9 हजार प्राइवेट स्कूल है | बच्चों को ऑऩलाइन क्लास से वंचित करने का एकमात्र कारण फीस का जमा नहीं करना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

छत्तीसगढ़ प्राइयट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि चेतावनी का असर दिखा है |  प्रदेश से मिल रहे आंकड़ों के आधार पर बात करे तों लगभग 10 प्रतिशत पालकों ने फीस भरा है |  9 से 10 प्रतिशत पालकों ने स्कूल से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराया है |  आवेदन का फिलहाल आंकलन जारी है | जबकि 30 से 35 प्रतिशत पालक स्कूलों तक नहीं पहुंचे है, ना किसी भी प्रकार से संपर्क किए |  इसलिए फिलहाल इनकी पढ़ाई रोक दी गई है |  पालक स्कूल पहुंचे अपनी समस्य़ा अवगत कराएं समाधान जरूर होगा |  हम नहीं चाहते की किसी बच्चे की पढ़ाई रोके, लेकिन अब यह हमारी मजबूरी बन गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कोरोना अलर्ट – प्रदेश में 2748 नए केस 6.5% की दर से बढ़ रहे मरीज

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – एक्टिव केस के मामले में भी छत्तीसगढ़ ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं प्रदेश में रिकवरी रेट भी 50 फीसदी से नीचे है, यह भी अधिकांश राज्यों से कम है। राहत की बात यही है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत्यु दर केवल 0.9 फीसदी है। इतनी गंभीर स्थिति होने के बाद भी प्रदेश में एम्स से कोरोना जांच रिपोर्ट 13-13 दिनों में आ रही है।

तेजी से फैल रहे संक्रमण की बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार लॉकडाउन खुलने के बाद केवल प्रदेश नहीं अन्य राज्यों में भी मरीज बढ़े। छत्तीसगढ़ में जितने भी केस आ रहे हैं उनमें से ज्यादातर प्राइमरी  कांटेक्ट वाले हैं। इसका मतलब, वे ऐसे लोग हैं जो मरीज के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए। यह लापरवाही के कारण तो हुआ ही है, आपदा प्रबंधन में भी लापरवाही हुई है। प्रदेश में उतनी सख्ती नहीं हो रही जितनी होनी चाहिए। यही कारण है कि राजधानी रायपुर में औसतन 800 से 900 मरीज रोजाना और प्रदेश में 2200 से 2500 मरीज रोज मिल रहे हैं। यह औसत 1 सितंबर से अब तक का है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking नक्सली सरेंडर करने गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए जाने ऐसा क्या हुआ

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज 1 लाख रुपए का इनामी नक्सली  सरेंडर करने जिस तरह पहुंचा, उससे कुछ देर के लिए तो  पुलिसवालों के होश उड़ गए. बाद में जब नक्सली ने अपने आने का मकसद बताया, तब जाकर थाने में मौजूद लोगों की जान में जान आई. मामला दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाने का है, जहां इनामी नक्सली कोसा कवासी आज सुबह आत्मसमर्पण करने पहुंचा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली कोसा कवासी अपने कंधे पर बैग लेकर आज सुबह कुआकोंडा थाने पहुंचा और सीधे अंदर घुसने लगा. पुलिसवाले उसे रोककर कुछ पूछते, उसके पहले ही उसने बताया कि वह नक्सली कोसा कवासी है. कोसा ने यह भी बताया कि उसके पास बैग में 5 किलो का आईईडी बम भी है. यह सुनकर थाने में मौजूद पुलिसवालों के होश उड़ गए. नक्सली के आने और उसके हाथों में बम की खबर से अफरा-तफरी मच गई. पुलिसवालों ने तत्काल कोसा को चारों तरफ से घेर लिया और आला अफसरों को इसकी सूचना दी गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS